Back
जिला अस्पताल में महिलाओं से छेड़छाड़ का आरोप,इमरजेंसी के वार्ड बॉय कों पीटा
Palia Pukhta, Uttar Pradesh
बरेली। जिला अस्पताल, जहां मरीज इलाज की उम्मीद लेकर आते हैं, वहीं बुधवार रात एक शर्मनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई। इमरजेंसी वार्ड में तैनात एक वार्ड बॉय ने दो महिलाओं के साथ छेड़छाड़ कर दी। इसके बाद जो हुआ, उसने पूरे अस्पताल को अखाड़ा बना दिया। गुस्से से तमतमाई महिलाओं ने आरोपी वार्ड बॉय की सरेआम जमकर पिटाई कर दी। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है।
जानकारी के मुताबिक इज्जतनगर इलाके की रहने वाली दो महिलाएं बुधवार देर रात जिला अस्पताल अपने एक परिचित मरीज को देखने पहुंची थीं। इसी दौरान इमरजेंसी में तैनात वार्ड बॉय राधेश्याम ने अपनी हदें पार करते हुए महिलाओं से अभद्र हरकत कर डाली। आरोप है कि उसने अश्लील इशारे और आपत्तिजनक टिप्पणी की।
महिलाओं ने विरोध किया तो मामला और बढ़ गया। इसके बाद महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। अस्पताल परिसर में ही हंगामा शुरू हो गया और वार्ड बॉय की जमकर धुनाई कर दी गई। देखते ही देखते वहां भीड़ जुट गई। मरीजों और तीमारदारों में अफरा-तफरी मच गई। हैरानी की बात यह रही कि घटना के वक्त सुरक्षा व्यवस्था नदारद नजर आई।
बताया गया यह पूरी घटना दो दिन तक दबाकर रखी गई। अस्पताल प्रबंधन ने चुप्पी साध ली और मामले को रफा-दफा करने की कोशिश होती रही। लेकिन पिटाई का वीडियो वायरल होते ही स्वास्थ्य विभाग की पोल खुल गई। अब सवाल उठ रहे हैं कि महिलाओं की सुरक्षा के दावे आखिर कागजों तक ही सीमित क्यों हैं।
मामले पर सफाई देते हुए सीएमएस अजय मोहन ने कहा कि जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई होगी। हालांकि लोगों का कहना है कि यह बयान भी पहले की तरह केवल औपचारिकता भर है। वहीं कोतवाली इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र गौतम ने बताया कि दोनों पक्षों को थाने बुलाकर पूछताछ की गई और बाद में समझौता करा दिया गया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowJan 03, 2026 11:53:160
Report
AKAtul Kumar
FollowJan 03, 2026 11:53:070
Report
MKMUKESH KUMAR
FollowJan 03, 2026 11:52:420
Report
VSVishnu Sharma1
FollowJan 03, 2026 11:51:470
Report
ASAMIT SONI
FollowJan 03, 2026 11:49:280
Report
RTRAJENDRA TIWARI
FollowJan 03, 2026 11:48:400
Report
JMJAVED MULANI
FollowJan 03, 2026 11:48:07Baramati, Maharashtra:इंदापुरात कृषिमंत्र्यांच्या हस्ते महिला स्वयंसहायता समूहांना कर्ज धनादेशाचे वितरण.. इंदापूर शहरातील पुणे जिल्हा मध्यवर्ती बँकेच्या विभागीय कार्यालयाच्या सभागृहात हा कार्यक्रम पार पडलाय...
0
Report
SMSarfaraj Musa
FollowJan 03, 2026 11:47:510
Report
PTPRAVIN TANDEKAR
FollowJan 03, 2026 11:47:070
Report
AAASHISH AMBADE
FollowJan 03, 2026 11:46:310
Report
NKNished Kumar
FollowJan 03, 2026 11:45:390
Report
NKNished Kumar
FollowJan 03, 2026 11:45:300
Report
MTMadesh Tiwari
FollowJan 03, 2026 11:45:210
Report
PKPrashant Kumar
FollowJan 03, 2026 11:44:520
Report