246701
अज्ञात वाहन से टकराने कारण दो युवक घायल
Bijnor, Uttar Pradesh:नगीना के दो युवक अपनी बाइक से बिजनौर से लौट रहे थे, जब उनकी बाइक ग्राम शादीपुर के पास किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई। इस दुर्घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पलवल: गौरव गौतम बोले, दोषी कानून के अनुसार ही पकड़े जाएं
Noida, Uttar Pradesh:पलवल: हरियाणा के मंत्री गौरव गौतम का कहना है, "पुलिस कानून के मुताबिक अपना काम कर रही है और ज़ाहिर है, अगर ऐसी घटना हुई है, तो दोषी पकड़े जाएंगे। अगर मेरे परिवार का कोई सदस्य भी हो, तो उसे भी पकड़ा जाएगा।"0
0
Report
ग्वालियर में नवविवाहित ने फांसी लगाकर खुदकुशी, दहेज़ प्रताड़ना के आरोप
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में नव विवाहिता ने फांसी पर लटककर ख़ुदकुशी कर ली. मायके पक्ष का आरोप है कि उसे दहेज़ के लिए प्रताड़ित किया जाता था जिससे वह आहत थीं. परिजनों का आरोप है कि पुलिस इस मामले मे एफआईआर नहीं कर रही है. मृतिका के भाई ने बताया कि उनकी बहन रजनी कुशवाह की शादी अप्रेल मे ग्वालियर के जनकगंज थाना इलाके मे स्थित चावड़ी बाजार मे रहने वाले लीला राम कुशवाह के साथ हुई थीं. वह मायके से कुछ दिन पहले ही ग्वालियर आई थीं आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे दहेज़ के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था. जिसके चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया. CSP मनीष यादव ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है. फिलहाल मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और अन्य साक्ष्य आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.0
0
Report
मुरादाबाद में यूपी पुलिस होम गार्ड भर्ती 2025 का फिजिकल टेस्ट जारी
Noida, Uttar Pradesh:मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश पुलिस होम गार्ड भर्ती 2025 के लिए फिजिकल टेस्ट चल रहा है。0
0
Report
Advertisement
फतेहाबाद में स्वाइन फ्लू के मामले बढ़े, 3 नए संक्रमित मिले
Noida, Uttar Pradesh:फतेहाबाद में लगातार बढ़ते स्वाइन फ्लू के मामले जिले में स्वाइन फ्लू संक्रमण के 3 नए केस आए सामने 3 वर्षीय बच्चे सहित 2 महिलाएं मिली संक्रमित स्वाइन फ्लू संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर हुई 9 गांव पिरथला में एक बच्चा, टोहाना और रतिया क्षेत्र में 2 महिलाएं मिली संक्रमित संक्रमित लोगों के संपर्क में।आए परिजनों की जांच ले लिए स्वास्थ्य विभाग ने भेजी टीमें स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी कर लोगों को भीड़ वाले स्थानों पर एहतियात बरतने की दी सलाह0
0
Report
बिहार डायल 112 तेज होगी: 1200 नए वाहन, स्टेट डाटा सेंटर बनेगा
Patna, Bihar:बिहार में डायल 112 की आपातकालीन सेवा को और तेज करने की तैयारी है, नई व्यवस्था के तहत 112 की गाड़ियों को तीन से चार किलोमीटर की परिधि में तैनात किया जाएगा ताकि सूचना मिलने के छह से आठ मिनट के भीतर घटनास्थल पर पहुंचा जा सके इसके लिए 1200 नए इमरजेंसी रिस्पॉन्स व्हीकल खरीदने का प्रस्ताव गृह विभाग को भेजा गया है। वर्तमान में राज्य में डायल 112 के पास 1833 वाहन हैं। वहीं, सेवा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए पटना के राजीव नगर में 27 कट्ठा जमीन पर सात मंजिल स्टेट डाटा सेंटर बनाया जाएगा,नए भवन में करीब 150 कर्मियों के एक साथ कॉल रिसीव करने की व्यवस्था होगी। डायल 112 पर कॉल आते ही कंप्यूटर स्क्रीन पर शिकायतकर्ता की लोकेशन दिखाई देती है जिसके आधार पर सबसे नजदीकी वाहन को घटनास्थल पर भेजा जाता है।0
0
Report
नैना रिमांड में कोकीन सप्लाई नेटवर्क का खुलासा, 5 गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:फतेहाबाद। नैना के रिमांड में कोकिन सप्लाई नेटवर्क का हुआ खुलासा रोहतक के दोस्त से नाइजीरियन सप्लायर तक पहुंची पुलिस, किया गिरफ्तार तीन दिन पहले पुलिस ने कोकिन तस्करी के आरोप में नैना सहित 3 लोगो को किया था गिरफ्तार आरोपियों के पास से 58 लाख रुपए बाज़ारी कीमत की 114 ग्राम हेरोइन की गई थी बरामद मामला में अब तक 5 लोगों को पुलिस कर चुकी है गिरफ्तार0
0
Report
Advertisement
रामभाठा पुराने बस डिपो में युवक की हत्या, जांच जारी
Darogapara, Chhattisgarh:रायगढ़ ब्रेकिंग रामभाटा पुराना बस डिपो में एक युवक की हत्या, सर कुचलकर की गई हत्या , कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रामभाठा की घटना, धनुर्जय चौहान के रूप में हुई मृतक की पहचान, दो तीन संदेहियों पर हत्या का संदेह, पुलिस कर रही हैपूछताछ, संजय मैदान क्षेत्र में रहता था मृत युवक, खंडर पुराना डिपो में रहता है नशेड़ियों का जमावड़ा, नशे के बाद हत्या का संदेह जता रही कोतवाली पुलिस, मौके पर कोतवाली police और fsl की टीम कर रही जांच पड़ताल।0
0
Report
अरुणावती नदी में बहे किसान दंपति, पत्नी के बाद पति का शव मिला
Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी-वरला तहसील के बलवाड़ी में अरूणावती नदी के तेज बहाव में बहे किसान दंपति, पत्नी के बाद पति का शव मिला. बलवाड़ी में रविवार शाम को खेत से घर लौट रहे पति पत्नी अरुणावती नदी के तेज बहाव में बह गए थे जिसमें पत्नी कोमल सोनवाने का सोमवार सुबह शव मिलने के बाद पुलिस और ग्रामीणों ने दिनभर नदी में सर्चिंग की और देर रात करीब एक किलोमीटर दूर मरी माता मंदिर के आगे पति किशोर मधुकर सोनवाने, उम्र 40 वर्ष, का शव भी बरामद हो गया. शव को ट्रैक्टर-ट्रॉली की मदद से वरला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया बताया गया कि दंपति रविवार को करीब 5 किलोमीटर दूर भुरी किराड़ स्थित खेत में उड़द की फसल तोड़ने गए थे घर नहीं लौटने पर तलाश शुरू हुई थी आशंका है कि नदी पार करते समय दोनों तेज बहाव में बह गए दंपति के दो बच्चे हैं0
0
Report
पंचकूला कोर्ट: 2020 हत्या केस में पांच आरोपी दोषमुक्त
Panchkula, Haryana:पंचकूला जिला न्यायालय का बड़ा फैसला, हत्या मामले में पांच आरोपी दोषमुक्त 2020 के हत्या मामले में सबूतों के अभाव में मिली राहत, एक आरोपी की जेल में हो चुकी है मौत पंचकूला जिला न्यायालय ने वर्ष 2020 के एक हत्या मामले में पांच आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया है। अदालत ने यह फैसला पर्याप्त सबूत पेश न होने के चलते सुनाया है。 मामले की जानकारी देते हुए एडवोकेट अभिषेक राणा ने बताया कि वर्ष 2020 में थाना पिंजौर में हत्या का मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस ने कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया था। आरोप ससुराल पक्ष के लोगों पर लगाए गए थे और इसी आधार पर उनकी गिरफ्तारी हुई थी。 एडवोकेट अभिषेक राणा के मुताबिक, मामले में गिरफ्तार किए गए छह आरोपियों में से एक आरोपी की जेल में ही मौत हो गई थी। वहीं, बाकी पांच आरोपियों के खिलाफ मामले की सुनवाई जारी थी。 अब पंचकूला जिला न्यायालय ने मामले में पर्याप्त सबूतों के अभाव में पांचों आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया है। अदालत के इस फैसले के बाद करीब छह साल पुराने इस हत्या मामले में पांच आरोपी को राहत मिली है।0
0
Report
Advertisement
DUSU चुनाव की रफ्तार तेज, कोर्ट निर्देशों के बाद भी प्रचार जारी
New Delhi, Delhi:दिल्ली विश्वविद्यालय में DUSU चुनाव कम्पेनिंग तेज़ हुई। DUSU चुनाव में कोर्ट के दिशा निर्देश पर कुछ प्रत्याशी नियमों का पालन कर रहे हैं लेकिन कुछ उल्लंघन कर भी रहे हैं। विश्वविद्यालय परिसर में कागज की पर्चियाँ बताती हैं कि प्रत्याशी प्रचार प्रसार में कोर्ट के सख्त दिशानिर्देश के बाद भी रूट सामग्री इस्तेमाल कर रहे हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय में dusu चुनाव के साथ कॉलेज के चुनाव भी चल रहे हैं। जिसमें तमाम प्रत्याशी छात्रों के हित के मुद्दों पर चुनाव लड़ रहे हैं। Low सेंटर 2 की छात्रा दीपिका राज सेक्रेटरी पोस्ट उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रही हैं। उनका चुनाव सरल है: न तो चुनावी सामग्री और न ही पम्पलेट की तख्ती-बैनर। उनका कहना है कि उनका चुनावी मुद्दा है कि Low सेंटर 2 में छात्रों के लिए कैंटीन नहीं, लाइब्रेरी में बैठने के लिए सीटिंग नहीं, वहीं लॉ फैकल्टी में 6 AC लगे हैं लेकिन क्वेश्चन आंसर करने के लिए माइक-साउंड सिस्टम नहीं है। इन तमाम मुद्दों पर दीपिका राज चुनाव लड़ रही हैं; अगर जीतीं तो इन समस्याओं का समाधान करेंगी। बायट/ दीपिका राज, सेक्रेटरी पद उम्मीदवार, Low फैकल्टी। वहीं विश्वविद्यालय में प्रचार के दौरान एक छात्र के पास प्रचार सामग्री नहीं है, फिर भी NSUI व ABVP जैसे उम्मीदवारों को टक्कर दे रहे हैं। Low सेंटर 1 से अध्यक्ष पद उम्मीदवार अनुराग आनंद ने कहा कि उनके कॉलेज में पीने का साफ पानी नहीं, कैंटीन नहीं और इंफ्रास्ट्रक्चर भी ठीक नहीं। तमाम मुद्दों पर वह चुनाव लड़ रहे हैं, यदि जीते तो Low Centre First को उन्नति की दिशा में लेंगे। बायट- अनुराग आनंद, अध्यक्ष पद उम्मीदवार, Low Centre 1। आपको बता दें दिल्ली विश्वविद्यालय में अलग-अलग मुद्दों पर छात्र संघ नेता चुनाव लड़ रहे हैं, लेकिन आम छात्रों की क्या राय है? Zee मीडिया ने उनसे बात की। उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसा उम्मीदवार चाहिए जो विश्वविद्यालय में पानी की जल समस्या पर काम करे और छात्रों के हित के लिए काम करे। इस बीच NSUI, ABVP जैसे छात्र संघ सक्रिय दिखाई दे रहे हैं। बायट/ छात्र फिलहाल दिल्ली विश्वविद्यालय में DUSU चुनाव की सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं और तमाम पार्टी के छात्र संघ नेता प्रचार प्रसार में जुटे हैं। बताया जा रहा है कि 17 सितंबर शाम आचार संहिता लगेगी, 18 सितंबर को चुनाव होंगे, 19 सितंबर को DUSU चुनाव की रिजल्ट की घोषणा होगी और तब बताया जाएगा कि आखिरकार कौन जीतता है और छात्रों के हित की मुद्दों पर काम करेगा। रिपोर्ट/ नसीम अहमद Zee media विश्विद्यालय, दिल्ली।0
0
Report
अगिआंव (गड़हनी) में महिला हत्या-दुष्कर्म: आरोपी गिरफ्तार
Mumbai, Maharashtra:भोजपुर जिले के अगिआंव (गड़हनी) थाना क्षेत्र में महिला की हत्या और दुष्कर्म के मामले का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरे मामले का उद्भेदन कर दिया है। पुलिस ने मामले के मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त की पहचान बगवां निवासी रामदुलार राम उर्फ प्रभास के रूप में हुई है। पुलिस उपाधिक्षक ने बताया कि 14 सितंबर 2026 की सुबह सूचना मिली कि बगवां गांव में बगवां-धमानिया नहर मार्ग के समीप एक अज्ञात महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही अगिआंव (गड़हनी) थाना पुलिस मौके पर पहुंची और वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच किया और साक्ष्यों को सुरक्षित रखने और वैज्ञानिक तरीके से जांच के लिए मौके पर एफएसएल टीम को बुलाया गया। शव के निरीक्षण और ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस ने प्रथम दृष्टया दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई। इधर प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया कि मृतका मानसिक रूप से विक्षिप्त थी और पिछले तीन-चार महीनों से बगवां स्थित एक स्थानीय समोसा दुकान में रह रही थी। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। पुलिस के मुताबिक, रात करीब 9:56 बजे मृतका एक संदिग्ध व्यक्ति के साथ हाथापाई करती हुई दिखाई दी। इसके बाद पुलिस ने स्थानीय चौकीदार और पुलिस बल की मदद से अभियुक्त के घर की घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने अपराध में अपनी संलिपता स्वीकार की है। इस संबंध में अगिआंव (गड़हनी) थाना कांड संख्या 117/26, दिनांक 14 सितंबर 2026, के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
भोजपुर के SP अवधेश दीक्षित ने पीरो थाने का औचक निरीक्षण किया
Mumbai, Maharashtra:भोजपुर जिले की पुलिस की कार्यशैली को सुधारने के लिए भोजपुर पुलिस कप्तान अवधेश दीक्षित दिन रात एक किए हुए हैं। इसी कड़ी में कल देर रात्रि में पुलिस अधीक्षक भोजपुर अवधेश दीक्षित ने पीरो थाना का औचक निरीक्षण किया। पुलिस कप्तान को देर रात्रि देख थाने कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल हो गया। इस औचक निरीक्षण के दौरान ओडी एवं संतरी ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति एवं कर्तव्यपालन की जांच की गई तथा थाना परिसर की स्वच्छता, रख-रखाव एवं सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ कार्यालय व्यवस्था, सीसीटीएनएस प्रणाली, अभिलेखों के संधारण, अपराध नियंत्रण से संबंधित तख्तियों एवं महत्वपूर्ण दस्तावेजों का गहन निरीक्षण किया गया। वहीं पुलिस अधीक्षक द्वारा लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन, अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण, नियमित गश्ती एवं निगरानी, संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता तथा आमजन की शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही थाना की कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़, सक्रिय, पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाने हेतु संबंधित पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।0
0
Report
Advertisement
CGPSC घोटाले के मामले में EX CM के OSD खाते में फंड जमा: अरुण साव का बयान
Begun, Rajasthan:रायपुर CGPSC घोटाले पर EX CM के OSD के खाते मे राशि हुए थे जमा मामले में उप मुख्यमंत्री अरुण साव का बयान- युवाओं से किया था वादा, CGPSC घोटाले की बारीकी जाँच के लिए.. दोषियों के खिलाफ कर्रवाई की कही थी बात.. जांच हुई जो भी दोषी पाए जा रहे उस पर कार्रवाई हो रही है.. आगे भी जांच मे जो भी दोषी पाए जाएंगे कार्रवाई की जाएगी.. PCC चीफ दीपक बैज के CGPSC मे गड़बड़ी के आरोप पर कहा- उनके दिमाग़ मे घोटाले दीखते है.. एग्जाम पारदर्शी और निष्पक्ष हुए है.. आज घोटाले परत दर परत खुल रहे है तो आरोप लगाए जा रहे.. धमतरी मे ईसाई समाज द्वारा प्राथना सभा के लिए 1500 आवेदन आने पर कहा- धर्मांतरण के लिए षड्यंत्र चल रहा था.. नए नए रूप गढ़ रहे धर्मातरण के लिए.. धर्मातरण का कुचक्र करने वाले को नहीं बख्से जाएंगे.. किसी की भी संलिप्ता मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी.. यह सामाजिक जागरूकता से ठीक होगा.. ऐसे लोगो के मनसूबो को पुरा नहीं होने देंगे.. चुनाव से पहले नेताओं का पार्टी बदलने को लेकर कहा- राजनितिक गतिविधिया चलती है,लोग दल बदलते है.. कौन कांग्रेस जॉइन करेंगे उनका भविष्य नहीं है.. आपस मे लड़ रहे है, सिर फुट्टवल् है.. धोखे से कोई कांग्रेस जाएगा वो पछताएगा.. 17 सितंबर को बीजेपी मना रही संकल्प दिवस.. कांग्रेस मनाएगी मंहगाई दिवस पर कहा- कांग्रेस मुद्दा विहीन है, कार्य के प्रतिक्रया स्वरूप काम करते है.. मुद्दाविहीन, नेतृत्व विहीन हो गए.. निराशा और हताश है कांग्रेसी बाइट- अरुण साव, डिप्टी सीएम0
0
Report
ग्राम प्रधान परिवार के तीन लोग करंट से झुलसे, हालत गंभीर
Bahraich, Uttar Pradesh:ग्राम प्रधान के परिवार के तीन लोगों को लगा करंट, करंट से ग्राम प्रधान के बड़े भाई व 2 बेटियां बुरी तरह झुलसी, तीनों की हालत गम्भीर, थाने हरदी क्षेत्र के गदामार खुर्द गांव की घटना, घर के पंखे में करंट उतरने से 3 लोग गंभीर हालत में झुलसे, थाने क्षेत्र हरदी के गदामार खुर्द का मामला, गंभीर अवस्था में झुलसे तीनों लोगों को मेडिकल कॉलेज कराया गया भर्ती, 2 महिला सहित एक पुरूष बूरी तरह झुलसे, प्राथमिक उपचार के बाद 2 गंभीर झुलसे लखनऊ किये गये रिफर, एक ही परिवार के तीनों लोगों के करंट से झुलसने पर गाँव में हड़कंप, क्षेत्रीय लोगों ने अस्पताल कराया भर्ती0
0
Report
जेतपुर-धोराजा रोड पर मदुरम सोसाइटी में चौकीदार पर हमला; 75 वर्षीय माधाभाई बगड़ा घायल
Jetpur, Gujarat:રાજકોટ, જેતપુર-ધોરાજી રોડ તત્કાલ ચોકડી પાસે મધુરમ સોસાયટીમાં ચોકીદાર ઉપર હુમલો, નવી બની રહેલ મધુરમ સોસાયટીમાં બનાવ બન્યો, 75 વર્ષીય ચોકીદાર માધાભાઈ બગડા ઉપર 4 થી 5 અજાણ્યા શખ્સોનો હુમલો, અજાણ્યા શખ્સોએ તીક્ષ્ણ હથિયાર વડે ચોકીદારના માથા ઉપર હુમલો કર્યો, હાથ-પગ બાંધ્ટી બંગલામાં રૂપિયા ક્યાં રાખ્યા છે તેમ કહી মারો માર્યો, ચોકીદાર પાસેથી મોબાઇલ અને રૂ.3,500 રોકડ લઈ હુમલાખોરો ફરાર, ઈજાગ્રસ્ત ચોકીદાર માધાભાઈ બગડાને સારવાર માટે જેતપુર સરકારી अस्पताल ખસેડાયા, બનાવ અંગે જેતપુર ઉદ્યોગનગર પોલીસને જાણ કરવામાં આવતા प्रहरीले તપાસ હાથ ધરી,.... બાઈટ:- માધાભાઈ બગડા - ઇજાગ્રસ્ત ચોકીદાર,0
0
Report
Advertisement
