Back
भदोही पुलिस ने व्हाट्सएप आत्महत्या वीडियो मामले में युवक की जान बचाई
SMSHARAD MAURYA
Jan 23, 2026 10:20:57
Bhadohi Nagar Palika, Khamaria, Uttar Pradesh
खबर भदोही से है जहां भदोही पुलिस का सराहनीय खबर सामने आया है, युवक द्वारा व्हाट्सएप पर आत्महत्या से जुड़ा वीडियो और स्टेटस अपलोड करने की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक की जान बचा ली। मामला थाना औराई क्षेत्र का है जहां दिनांक 22 जनवरी 2026 को मेटा कंपनी की ओर से पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक युवक ने अपने व्हाट्सएप अकाउंट पर आत्महत्या से संबंधित वीडियो और स्टेटस अपलोड किया है, सूचना मिलते तुरंत कार्रवाई करते हुए थाना औराई प्रभारी निरीक्षक और डायल 112 की टीम बिना समय गंवाए युवक के घर पहुंची; परिजनों से पूछताछ में सामने आया कि युवक ने नई बाइक की मांग की थी, जिसे पूरा न किए जाने पर उसने नींद की गोलियां खा ली थीं। स्थिति को गंभीर देखते हुए पुलिस ने युवक को तत्काल अपने वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औराई में भर्ती कराया, समय पर इलाज मिलने से युवक की हालत अब पूरी तरह सामान्य है और वह सुरक्षित अपने परिवार के साथ है, पुलिस द्वारा युवक और उसके परिजनों की काउंसलिंग की गई तथा सोशल मीडिया पर इस प्रकार की संवेदनशील पोस्ट के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया भदोही पुलिस ने अपील की है कि किसी भी मानसिक तनाव या परेशानी की स्थिति में डायल 112 या नजदीकी थाने से तुरंत संपर्क करें, भदोही पुलिस के त्वरित कार्यवाही से परिजनों ने भूरी भूरी प्रशंसा की।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
IAImran Ajij
FollowMar 11, 2026 05:06:320
Report
UMUJJWAL MISHRA
FollowMar 11, 2026 05:05:530
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowMar 11, 2026 05:05:220
Report
AMAbhishek Mathur
FollowMar 11, 2026 05:03:430
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowMar 11, 2026 05:03:290
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowMar 11, 2026 05:03:190
Report
RJRahul Joshi
FollowMar 11, 2026 05:03:040
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 11, 2026 05:02:460
Report
NMNitesh Mishra
FollowMar 11, 2026 05:02:320
Report
NMNitesh Mishra
FollowMar 11, 2026 05:02:100
Report
ASABDUL SATTAR
FollowMar 11, 2026 05:01:470
Report
DIDamodar Inaniya
FollowMar 11, 2026 05:01:370
Report
MGMohd Gufran
FollowMar 11, 2026 05:01:230
Report
DPDharmendra Pathak
FollowMar 11, 2026 05:00:360
Report
DTDhiraj Thakur
FollowMar 11, 2026 05:00:200
Report