221301
Badohi - नवोदय की परीक्षा को लेकर शासन काफी सजग
Aurai, Uttar Pradesh:औराई थाना प्रभारी अंजनी कुमार राय द्वारा आज नवोदय परीक्षा के दौरान गेट पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षक किया गया. औराई काशी राज महाविद्यालय में कुल 275 बच्चों को परीक्षा देना था, जिसमें 226 पहुंचे 49 अनपस्थित रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बबल कवर बनाने के तरीके: देखें पूरा निर्माण कैसे हुआ
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
जाहिल बताने वाले आरजेडी नेता सैय्यद जुनैद गिरफ्तार, पीएम के जन्मदिन पर आपत्तिजनक पोस्ट
Munger, Bihar:पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर फोटो पर माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि देने और जाहिल बताने वाले आरजेडी नेता सैय्यद जुनैद गिरफ्तार, एसपी के निर्देश पर केस दर्ज। बीजेपी नेता बोले धारा 370 और तीन तलाक से इन्हें खुन्नस, अरब देशों में सम्मानित पीएम का अपमान निंदनीय। मुंगेर: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी करने के मामले में मुंगेर जिले के राजद नगर अध्यक्ष सैयद जुनैद मखमूर को कासिम बाजार थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। राजद नेता ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर गुरुवार को एक के बाद कई पोस्ट सोशल मीडिया फेसबुक पर किया जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री की फोटो पर माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि देते हुए पोस्ट शेयर कर लिखा कि हैप्पी बर्थडे फ्रॉम अंधभक्त, जाहिलों का जन्मदिन मनाने से अच्छा हमलोग महान लोगों को याद करें, मनुहासिया के दिन रुपया गिर गया, हैप्पी विनाश डे टू यू सहित कई पोस्ट किए। वहीं उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा कि कोरोना काल में जैसे थाली बजाकर गो कोरोना बोला था वैसे ही आज 17 सितंबर को दीया,अगरबत्ती और लाइट जलाकर गो महामानव का नारा लगाएं यह देशहित में अच्छा होगा और हर भारतीयों के लिए भी अच्छा होगा। उन्होंने कहा है कि अगर गो महामानव का मंत्र काम कर जाता है तो देश फिर महान हो जायेगा और विश्वगुरु हो जायेगा। वहीं देखते ही देखते आरजेडी नेता का पोस्ट वायरल हो गया और जब इसकी जानकारी बीजेपी नेताओं के पास पहुंची तो सैयद जुनैद मखमूर पर कार्रवाई की मांग शुरू हो गई। भाजपा अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य राजेश जैन ने मामले की जानकारी एसपी सैयद इमरान मसूद को दी और कड़ी कार्रवाई की मांग की। सूचना के बाद एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कासिम बाजार थानाध्यक्ष रूबीकांत कच्छप को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। एसपी के निर्देश पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राजद नेता को उसके घर से हिरासत में लिया। बीजेपी अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य राजेश जैन ने बताया कि इस तरह की हरकत से बीजेपी नेताओं में आक्रोश है। प्रधानमंत्री पद इस देश का गौरव है और उनके खिलाफ इस तरह की अभद्र भाषा का प्रयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह अभिव्यक्ति की आजादी नहीं बल्कि प्रधानमंत्री पद का अपमान है। उन्होंने कहा कि आरजेडी नेता प्रधानमंत्री की फोटो शेयर कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं और पीएम को जाहिल बता रहे हैं। इन लोगों को मोदी जी से खुन्नस होना स्वाभाविक है क्योंकि कश्मीर से धारा 370 हट गया है, तीन तलाक पर रोक लगा है। उन्होंने कहा कि राजनीति में मतभेद चलता है लेकिन आप एक संवैधानिक पद पर बैठे देश के प्रधानमंत्री और दुनिया के सबसे मजबूत,लोकप्रिय नेताओं में से एक के खिलाफ ऐसी भाषा बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि आपको मालूम होना चाहिए कि अरब, कतर, ओमान, दुबई, सऊदी अरब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हाथों हाथ लिया जाता है और उन्हें निशान ए जेड से सम्मानित किया जाता है और पूरी दुनिया उन्हें सम्मान करती है और आप किसकी भाषा बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की भाषा निंदनीय है और मैंने एसपी मुंगेर से आग्रह किया है कि ऐसे लोगों पर लगाम लगाना ही पड़ेगा क्योंकि इस सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर लोगों में काफी रोष है और इससे सांप्रदायिक माहौल भी खराब हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास को लेकर चलते हैं। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को एसपी से मिलकर कड़ी कार्रवाई की मांग करेंगे। कासिम बाजार थानाध्यक्ष रूबीकांत कच्छप ने बताया कि सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री पर अभद्र, अपमानजनक और आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में सैयद जुनैद मखमूर को गिरफ्तार किया गया है। मेरी भाषा पर सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
झाझा के स्कूल घोरीकवा में छत पर पढ़ाई, रेलिंग नहीं, बच्चे खतरे में
Jamui, Bihar:जमुई : बिहार सरकार स्कूलों में बेहतर शिक्षा के साथ बच्चों की सुरक्षा के भी बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन झाझा प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय घोरीकवा की तस्वीर इन दावों पर सवाल खड़े करती है। विद्यालय में 663 बच्चों का नामांकन और सात शिक्षक कार्यरत हैं, लेकिन बच्चों के लिए महज पांच क्लासरूम हैं। लिहाजा कमरों में जगह नहीं मिलने पर छोटे-छोटे बच्चे बरामदे और जमीन पर बैठकर पढ़ने को मजबूर हैं। दरअसल, सबसे गंभीर स्थिति स्कूल की छत पर है। बच्चों की संख्या अधिक होने के कारण छत के ऊपर बने कमरे के पास खुले हिस्से में बेंच-डेस्क लगाकर ढाई दर्जन से अधिक बच्चों को बैठाया जा रहा है। छत के किनारे सुरक्षा के लिए रेलिंग तक नहीं है। ऐसे में जरा सी चूक नौनिहालों के लिए जानलेवा साबित हो सकती है। ऊपर लगाए गए बेंच-डेस्क भी क्षतिग्रस्त बताए जा रहे हैं। छत पर पढ़ रहे बच्चों ने बताया कि वहां बैठने में उन्हें डर लगता है। रेलिंग नहीं होने के कारण हमेशा गिरने की आशंका बनी रहती है। बच्चों ने जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग से तत्काल छत पर रेलिंग लगाने, अतिरिक्त क्लासरूम बनाने और स्कूल परिसर में बाउंड्री कराने की मांग की है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक रणधीर कुमार ने भी माना कि विद्यालय में 663 बच्चे हैं, जबकि महज पांच क्लासरूम उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि कमरों की कमी के कारण बच्चों को जमीन और छत पर बैठाकर पढ़ाना पड़ रहा है। अतिरिक्त क्लासरूम के लिए विभाग से मांग की गई है। वहीं छत पर रेलिंग लगवाने के लिए भी प्रयास किया जाएगा। हालांक, सवाल यह है कि जब छत पर सुरक्षा रेलिंग नहीं है तो बच्चों को वहां बैठाने की अनुमति कैसे दी गई? फिलहाल, स्कूल में कमरों की कमी अपनी जगह है, लेकिन उससे भी बड़ा सवाल बच्चों की सुरक्षा का है। लिहाजा शिक्षा विभाग को किसी हादसे का इंतजार करने के बजाय तत्काल छत की घेराबंदी और सुरक्षित कक्ष उपलब्ध कराने की दिशा में कदम उठाना होगा.0
0
Report
Advertisement
राजौरी आतंकी मॉड्यूल: LeT लॉजिस्टिक नेटवर्क से जुड़े तीन आरोपी गिरफ्तार
Jammu, राजौरी टेरर मॉड्यूल अपडेट राजौरी, 17 सितंबर। राजौरी के धर्मसाल पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर नंबर 95/2026 के तहत आतंकी मॉड्यूल की आगे की जांच में सामने आया है कि कोट चरवाल के रहने वाले तीनों आरोपी कथित तौर पर प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से जुड़े लॉजिस्टिक सपोर्ट मॉड्यूल का हिस्सा थे। 1. मोहम्मद आजम, पुत्र अली बहादुर 2. जाकिर हुसैन, पुत्र गुलाम हुसैन 3. मोहम्मद मुश्ताक, पुत्र मोहम्मद इकबाल जांच के अनुसार, आरोपियों ने कथित तौर पर प्रतिबंधित संगठन से जुड़े आतंकियों को पनाह दी और उनकी आवाजाही में मदद की। जांच में यह भी सामने आया है कि वर्ष 2023 में रियासी के चसाना में मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों की मदद करने, उन्हें पनाह देने और उनकी आवाजाही को सुगम बनाने में भी आरोपियों की कथित भूमिका थी। जांच में आगे खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने कथित तौर पर कई आतंकी समूहों को ठिकाना और लॉजिस्टिक सहायता उपलब्ध कराई तथा राजौरी-रियासी जिलों और पीर पंजाल क्षेत्र से होते हुए शोपियां तक उनकी आवाजाही में मदद की। जांच के दौरान आज 17 सितंबर 2026 को आरोपियों के खुलासे पर एक पिस्तौल, एक मैगजीन और गोला-बारूद के अलावा दो चीनी ग्रेनेड भी बरामद किए गए। मामले में आगे की जांच जारी है।0
0
Report
स्ट्रीप्स के साथ नेल आर्ट
Noida, Uttar Pradesh:NAIL ART WITH STRIPES0
0
Report
केक जार बनाने की खबर
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
सड़कों पर ब्लॉक्स मार्किंग: ट्रैफिक नियंत्रण के लिए नया कदम
Noida, Uttar Pradesh:MARKING THE BLOCKS ON ROAD0
0
Report
कोटा: आयुक्त ने नांता ट्रेंचिंग ग्राउंड व RDF प्लांट निरीक्षण कर ठेकेदारों को नोटिस
Kota, Rajasthan:लिगेसी वेस्ट निस्तारण में देरी पर संवेदक को नोटिस: निगम आयुक्त ने किया नांता व निर्माणाधीन लिंक रोड का निरीक्षण आरडीएफ प्लांट के कार्य की धीमी गति पर जताई नाराजगी, लिंक रोड में घुमाव कम रखने के दिए निर्देश कोटा। नगर निगम आयुक्त ओमप्रकाश मेहरा ने गुरुवार को नांता स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड, आरडीएफ प्लांट और निर्माणाधीन लिंक रोड का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यों में लापरवाही और धीमी गति पाए जाने पर सख्त रुख अपनाते हुए उन्होंने संबंधित संवेदकों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए。 कचरा निस्तारण और आरडीएफ प्लांट पर सख्ती नांता ट्रेंचिंग ग्राउंड में 2.5 लाख क्यूबिक मीटर लिगेसी वेस्ट के निस्तारण की निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद भी काम अधूरा रहने पर आयुक्त ने नाराजगी जताई। उन्होंने ठेकेदार को नोटिस जारी कर शेष कार्य शीघ्र पूरा कराने के आदेश दिए। इसके अलावा, नांता में कचरे का व्यवस्थित पृथक्कीकरण न होने तथा आंवली क्षेत्र में आरडीएफ प्लांट निर्माण की धीमी रफ्तार को देखते हुए संबंधित संवेदक को दोनों कार्यों के लिए नोटिस थमाने के निर्देश दिए। स्वायत्त शासन विभाग द्वारा प्रस्तावित 13.33 लाख क्यूबिक मीटर कचरा निस्तारण के लिए आरटीयू से जल्द सर्वे कराने का फॉलोअप लेने को भी कहा। लिंक रोड निरीक्षण व तकनीकी निर्देश इसके पश्चात आयुक्त ने कैथूनीपोल से अभय कमांड सेंटर तक बन रही लिंक रोड का जायजा लिया। उन्होंने स्टील ब्रिज व साजीदेहड़ा नाले पर बन रही एलिवेटेड सड़क की समीक्षा करते हुए यातायात को सुरक्षित बनाने के लिए सड़क के घुमाव न्यूनतम रखने के निर्देश दिए। सेंट पॉल स्कूल के पास प्रस्तावित सर्किल की डिजाइन तैयार करने के भी निर्देश दिए गए।0
0
Report
भौतिकी की कला: विज्ञान का अद्भुत रूप
Noida, Uttar Pradesh:PHYSICS ART THE ART OF PHYSICS0
0
Report
Advertisement
ऋषिकेश में डिजिटल टैक्स के विरोध में यूथ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
Rishikesh, Uttarakhand:डिजिटल लेनदेन पर 'टैक्स' की मार? ऋषिकेश में यूथ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन! डिजिटल इंडिया के दौर में क्या अब ऑनलाइन पेमेंट करना भी महंगा होने वाला है? डिजिटल लेनदेन पर टैक्स लगाए जाने के विरोध में ऋषिकेश की सड़कों पर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि सरकार की इस नीति का सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ेगा। व्यू.ओ : प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे इंडियन यूथ कांग्रेस के नेशनल कोऑर्डिनेटर सौरव दुबे ने सरकार पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने पहले आम जनता और छोटे दुकानदारों को डिजिटल भुगतान की आदत डाली और अब चुपके से टैक्स वसूलने का रास्ता बना रही है। प्रदर्शनकारियों का साफ कहना है कि अगर दुकानदारों और व्यापारियों पर यह टैक्स थोपा गया, तो वे सामान के दाम बढ़ा देंगे। यानी घूम-फिरकर महंगाई का असली बोझ आम उपभोक्ता को ही उठाना पड़ेगा। युवा कांग्रेस ने दो टूक मांग की है कि UPI और किसी भी डिजिटल लेनदेन पर टैक्स न लगाया जाए और इस नीति को तुरंत वापस लिया जाए।0
0
Report
पीएम मोदी के जन्मदिन पर हुआ दीप प्रज्वलन
Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर को सेवा संकल्प अभियान के तहत तहसील बहेड़ी में दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर तहसील परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए दीप जलाकर शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी गोपाल शर्मा और तहसीलदार भानू प्रताप समेत तहसील परिसर का स्टाफ मौजूद रहा। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्य के अनुरूप जनसेवा और सामाजिक दायित्वों के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस दौरान तहसील परिसर में दीप प्रज्वलन के साथ लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर उन्हें शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।0
0
Report
मेरठ के भावनपुर में गौकशी के मुठभेड़, 2 गिरफ्तार, एक घायल
मेरठ: भावनपुर में पुलिस और गौ-तस्करों में मुठभेड़, 1 घायल समेत 2 गिरफ्तार मेरठ। थाना भावनपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। किनानगर जंगल में 8/9 सितंबर की रात हुई गौकशी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए मुठभेड़ में 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस टीम 17/18 सितंबर की रात किनानगर जंगल के पास हाईवे पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर की अपाचे बाइक पर 2 संदिग्ध और उनके पीछे काले रंग की कार आती दिखी। पुलिस को देखकर कार चालक गाड़ी मोड़कर फरार हो गया, जबकि बाइक सवारों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में शौकीन पुत्र मोमीन निवासी कायस्थ बड्ढा, थाना किठौर के पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी आबिद पुत्र जमील निवासी मोती कॉलोनी, हापुड़ नगर को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। बरामदगी - पुलिस ने इनके कब्जे से गौकशी के उपकरण (2 छुरी, 1 दाब, रस्सी), 1 तमंचा 315 बोर, 2 जिंदा व 1 खोखा कारतूस और बिना नंबर प्लेट की सफेद अपाचे बाइक बरामद की है, जिसका चेसिस नंबर घिसा हुआ है। पूछताछ में दोनों ने 8/9 सितंबर को सुशील तोमर के खेत में गौकशी करना कबूल किया है। पुलिस के मुताबिक शौकीन पर गौवध, चोरी, गैंगस्टर समेत 16 मुकदमे और आबिद पर 13 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस पर जानलेवा हिंसा को लेकर थाना भावनपुर में मु0अ0सं0 327/26 धारा 109(1)/3(4) BNS व आमर्स एक्ट में केस दर्ज किया गया है。 बाइट सुधीर सिंह सीओ सदर0
0
Report
Advertisement
काले रंग की रहस्यमयी बौछार: घटना गुत्थी बनी
Noida, Uttar Pradesh:pouring the mystery black0
0
Report
बुलंदशहर में 45 वर्षीय लालाराम की धारदार हथियार से निर्मम हत्या; जांच जारी
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर: 45 वर्षीय लालाराम की धारदार हथियार प्रहार कर निर्मम हत्या。 गांव के मेन रास्ते पर फेंका गया मृतक का शव, मृतक की एक टांग भी कटी मिली。 सिर पर धारदार हथियार से वार करके की गई लालाराम की हत्या。 एसएसपी समेत भारी पुलिसफोर्स मौके पर पहुंचे, फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई。 बुलंदशहर के शिकारपुर थाना क्षेत्र के गांव रानाइच में हुई सनसनीखेज वारदात。 वहीं पूरे मामले में एसपी देहात डॉक्टर अंतरिक्ष जैन ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक का शव उसके घर के बाहर ही रास्ते पर पड़ा हुआ है, जिसके बाद मौके पर आला अधिकारियों समेत पुलिस बल पहुंचा और मौके पर जाकर सभी प्रकार की छानबीन की गई, एसपी देहात ने बताया कि मौके पर फॉरेंसिक टीम के द्वारा भी तथ्य जुटाए गए थे, जुटाए गए सबूतों में फील्ड यूनिट को एक बेंजामিন टेस्ट के दौरान पता चला कि मृतक के खून के धब्बे उसके घर के कमरे और घर के अन्य जगहों पर भी मौजूद हैं, जिसको लेकर जांच को आगे बढ़ाया दिया गया है। जल्दी पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा। शव को पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था आगे की कार्रवाई जारी है。 बाइट - डॉ अंतरिक्ष जैन एसपी देहात0
0
Report
दिल्ली-एनसीआर धुएं के बीच यूपी में प्रदूषण रोकथाम के कदमों की केंद्र समीक्षा
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली-एनसीआर की बिगड़ती हवा के बीच उत्तर प्रदेश में प्रदूषण नियंत्रण के उपायों की केंद्र सरकार समीक्षा करेगी पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सह-अध्यक्षता में आज लखनऊ में होने वाली बैठक में एनसीआर के यूपी वाले हिस्से में वायु प्रदूषण रोकने के लिए उठाए गए कदमों का ब्योरा लिया जाएगा। साथ ही प्रदूषण के प्रमुख स्रोतों पर नियंत्रण और आगे की कार्ययोजना पर भी चर्चा होगी。 मुख्यमंत्री आवास पांच कालिदास मार्ग पर दिन में 11 बजे आयोजित इस बैठक में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और आसपास के क्षेत्रों के लिए गठित वायु गुणवत्ता पर चर्चा होगी0
0
Report
Advertisement
