बस्ती-मजदूरी नहीं मिला तो कुम्भ स्नान से वंचित रह जाएंगे मनरेगा श्रमिक
Bankati, Uttar Pradesh:बनकटी । बनकटी विकास खण्ड के ग्राम पंचायतों में मनरेगा योजना के कामगारों को पिछले डेढ़ माह से मजदूरी नहीं मिला है जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है । श्रमिक नटवर लाल,पुदीना,ज्योति आदि ने बताया कि मकर संक्रांति व चौथ का त्यौहार बीता लेकिन मजदूरी का भुगतान नहीं हुआ ।ऐसा लग रहा है कि पैसा न मिलने की वजह से प्रयागराज कुंभ स्नान से वंचित रह जाना पड़ेगा । जिला समन्वयक मनरेगा संजय शर्मा ने बताया कि शासन से बजट रिलीज़ होते ही भुगतान करा दिया जाएगा ।हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
