272131
गोंडा-दोपहिया वाहन चेकिंग में पुलिस ने वसूल किया समन शुल्क
Paraspura, Uttar Pradesh:परसपुर थाना की पुलिस फोर्स ने सोमवार को दोपहर बाद वाहन चेकिंग अभियान चलाकर बिना हेलमेट, अनियमित सवारी वाले दुपहिया वाहन स्वामी पर विधिक कार्रवाई की। और ई- चालान कर 33 वाहनों से 36 हजार रुपये समन शुल्क वसूल किया। दोपहिया वाहन को रोककर अनियमित सवारी, अनियंत्रित गति, बिना हेलमेट, बिना कागजात वाले बाइक सवारों की जाँच किया। एसओ दिनेश सिंह ने कहा कि पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग करके बिना हेलमेट, अनियंत्रित गति, अनियमित व असीमित सवारी के वाहन चालकों को 36 हजार रुपये समन शुल्क वसूल किया।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दमोह: चार बजे सुबह पांच शराब भट्टियाँ ध्वस्त, 40 पुलिस कर्मियों के साथ माफिया पर बड़ा हमला
Damoh, Madhya Pradesh:पुलिस की लम्बी चौड़ी टीम ने सुबह 4 बजे डाली रेड तो बरामद हुआ कच्ची शराब का जखीरा, पांच शराब भट्टियां की गई नेस्तनाबूत... एंकर/ दमोह जिले में बीते एक हफ्ते से अवैध शराब पर लगातार हो रही ताबड़तोड़ कार्यवाहियों के बाद भी शराब माफिया जैसे बेखौफ है और अभी भी जंगली इलाकों में बड़े पैमाने पर अवैध कच्ची और जहरीली शराब का निर्माण हो रहा है इसका प्रमाण तब मिला जब पुलिस ने एक दो नहीं बल्कि एक इलाके में पांच पांच शराब भट्टियों को पकड़ा है। इस माफिया के मंसूबों का अंदाजा इस बात से लगाइए कि इस पर हाथ डालने के एक थाने की पुलिस नहीं बल्कि दो डीएसपी तीन टीआई और दो सब इंस्पेक्टर के साथ चालीस पुलिस कर्मियों की बड़ी टीम तैयार करके अल सुबह 4 बजे इन इलाकों में भेजा गया और पुलिस को सफलता भी भी मिली। इस स्पेशल टीम ने जिले के रजपुरा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले हरदू टोला में चल रही शराब भट्टियों पर रेड डाली और बड़ी तादात में अवैध कच्ची शराब जब्त की वहीं सैकड़ों क्विंटल महुआ लाहन भी नष्ट किया है। एडिशनल एसपी के मुताबिक ये बड़ी कार्यवाही है इस इलाके में बंजारा समुदाय के लोग बड़े पैमाने पर अवैध भट्टियां चला रहे हैं और इन्हें पकड़ना आसानी नहीं होता लिहाजा पूरी रणनीति के तहत ये कार्यवाही की गई गई और पांच ठिकानों को नष्ट किया गया है, पांच अलग अलग मामलों में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।0
0
Report
लखनऊ ट्रेन में चाइनीज लहसुन की बड़ी तस्करी पकड़ी, ब्लैक मार्केट 3 लाख
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ में ट्रेन के अंदर तस्करी के चाइनीज लहसुन का बड़ा जखीरा पकड़ा गया है..बरामद लहसुन की कीमत ब्लैक मार्केट में 3 लाख रुपये से ज्यादा आंकी गई है...कस्टम की कार्रवाई ने एक बार फिर साफ कर दिया है, प्रतिबंधित सामान की तस्करी पर एजेंसियों की नजर बनी हुई है...अब जांच के जरिए ये पता लगाना बाकी है की, इस खेप के पीछे कौन है और तस्करी का ये नेटवर्क कहां तक फैला है0
0
Report
रांची भाजपा प्रदेश कार्यालय: मासिक बैठक में नेताओं ने राजनीतिक हालात और कार्य योजना पर चर्चा
Ranchi, Jharkhand:रांची झारखंड भाजपा प्रदेश कार्यालय रांची में पदाधिकारियों की मासिक होने वाली आयोजित हुई।बैठक में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप वर्मा सहित पार्टी के पदाधिकारी और मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शामिल हुए। बैठक से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप वर्मा को पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र दे कर नए दायित्व की बधाई और शुभकामनाएं दी। पार्टी पदाधिकारियों की मासिक बैठक में वर्तमान राजनीतिक हालात पर चर्चा हुई, आगे के सांगठनिक कार्यक्रमों के रुप रेखा पर भी चर्चा हुई।0
0
Report
Advertisement
बाड़मेर में बजरी लीज धोखाधड़ी: 15 लाख का जुर्माना, रंग बदलती गाड़ियाँ सामने
Jaipur, Rajasthan:रंग बदलती गाड़ियां : जी मीडिया की खबर के आधार पर 2 बजरी लीजों पर 15 लाख का जुर्माना - जी मीडिया की खबर के बाद कार्रवाई, बाड़मेर में बजरी लीजों पर रवन्ना में पकड़ा फर्जीवाड़ा - जी मीडिया ने 27 जून को किया था खुलासा, खान विभाग ने जांच कर दोनों फर्मों पर करीब 15 लाख का जुर्माना जयपुर। बाड़मेर में रंग बदलती गाड़ियों के फर्जीवाड़े पर खान विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां नम्बर प्लेट बदलकर एक ही गाड़ी के फोटोज से अलग-अलग रवन्ने काटे जा रहे थे। जी मीडिया ने इस पूरे फर्जीवाड़े का खुलासा किया था। जी मीडिया की खबर के बाद खान विभाग ने जांच करते हुए 2 बजरी लीज धारकों पर करीब 15 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। बाड़मेर में रंग बदलती गाड़ियों का खुलासा किए जाने के बाद खान विभाग ने मामले में बड़ी कार्रवाई की है। खान विभाग ने 2 बजरी लीजधारकों की गलती मानते हुए दोनों कम्पनियाें पर करीब 15 लाख रुपए जुर्माना लगाया है। दरअसल बाड़मेर में यह फर्जीवाड़ा बजरी लीजों पर चल रहा था। बाड़मेर में बजरी लीजों पर रवन्ना जारी करने में यह फर्जीवाड़ा हो रहा था। एक ही गाड़ी पर नम्बर प्लेट बदल-बदलकर फोटो खींचे जा रहे थे। इन्हीं फोटो के जरिए रवन्ना काटे जा रहे थे। यहां तक कि जो वाहन सरकारी खनन कम्पनी आरएसएमएम की लीज में लगे हुए हैं, उन्हें भी बजरी लीजधारकों ने अपने फोटोज में दर्शाया हुआ था। यह एमवी एक्ट के उल्लंघन का है। क्योंकि आरएसएमएम के खनिज का परिवहन करते समय ट्रक का अगला हिस्सा सफेद रंग का था। लेकिन इसी गाड़ी के बजरी लीजों पर खींचे गए फोटोज में ट्रक का अगला हिस्सा नारंगी रंग का दिखाया जा रहा था। रोचक यह भी है कि बजरी लीजों से 80 टन तक के ओवरलोड रवन्ना जारी कर दिए गए। जबकि ट्रक-डम्परों की क्षमता अधिकतम 40 टन तक की ही है। जी मीडिया ने 27 जून को 'रवन्नों में फर्जीवाड़ा... रंग बदलती गाड़ियां' शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रसारित की थी। जांच में बजरी लीजों पर यह गड़बड़ियां मिली ? - जी मीडिया ने जो गड़बड़ी बताई, जांच में हुई उनकी पुष्टि - बाड़मेर खनि अभियंता मनीष वर्मा द्वारा की गई जांच में हुई पुष्टि - 2 रवन्ने, जिनमें एक में वजन 30 टन, दूसरे में 84 टन मिला - जबकि गाड़ी की क्षमता ही अधिकतम 40 टन की - गाड़ी की नम्बर प्लेट बदलकर एक ही वाहन के फोटो से काटे रवन्ने - खान विभाग ने स्टॉक की जांच की तो पाई गई गड़बाड़ी - एक ही वाहन से 1 से 14 जून की अवधि में 70 रवन्ने काटे गए - बालाजी कंस्ट्रक्शन कम्पनी पर 1288 मीट्रिक टन अधिक स्टॉक मिला - कम्पनी पर 600 रुपए प्रति टन के हिसाब से लगाया गया जुर्माना - बजरी लीजधारक पर कुल 7.92 लाख रुपए जुर्माना लगाया गया - इसी तरह दूसरे लीजधारक कामधेनु कंस्ट्रक्शन कम्पनी पर हुई गड़बड़ी - 27 जून को एक ही दिन में 49 रवन्ने काटे गए - स्टॉक में भिन्नता के आधार पर 7.28 लाख रुपए जुर्माना लगाया अभी भी जवाब मांगते सवाल ? खान विभाग ने इस पूरे मामले में दोनों बजरी लीजधारकों पर जुर्माना लगा दिया है। हालांकि गाड़ियों के नम्बर प्लेट बदलने की अनियमितता पर खान विभाग के अधिकारियों ने चुप्पी साध ली है। इसके जवाब में जहां लीजधारक ने खनिज परिवहन के लिए एक अन्य ठेकेदार के साथ समझौता होने का जवाब प्रस्तुत किया है। खान विभाग के अधिकारियों ने माना है कि परिवहन ठेकेदार के वाहन की जिम्मेदारी खान लीजधारक की नहीं बनती। लेकिन सवाल यह है कि जब एक तरफ खान विभाग वीएलटीडी और तुलाई कांटों के ऑटोमेशन पर जोर दे रहा है, तब नम्बर प्लेट बदलकर हो रहे फर्जीवाड़े पर विभाग अपनी जवाबदेही से कैसे बच सकता है ? जी मीडिया ने जब इस सम्बंध में खनि अभियंता मनीष वर्मा से पूछा तो वे बोले कि ओवरलोड रवन्ना और नम्बर प्लेट बदलने के प्रकरण परिवहन विभाग से सम्बंधित हैं, जिन पर कार्यवाही परिवहन विभाग द्वारा ही की जा सकती है। जब उनसे पूछा गया कि क्या परिवहन विभाग को इस बारे में सूचित किया गया है, तो उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया।0
0
Report
अयोध्या में NSG क्षेत्रीय हब लिए 65 एकड़ बंजर जमीन गृहमंत्रालय को दी जाएगी
Ayodhya, Uttar Pradesh:रामनगरी अयोध्या की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है. अयोध्या के मिल्कीपुर क्षेत्र के लालखां गांव में 65 एकड़ बंजर जमीन केंद्रीय गृह मंत्रालय को देने का प्रस्ताव कैबिनेट में रखा जाएगा. इस जमीन पर राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड यानी NSG का क्षेत्रीय हब विकसित किया जाएगा. इससे अयोध्या केवल धार्मिक आस्था का बड़ा केंद्र ही नहीं, बल्कि उत्तर भारत में आतंकवाद और गंभीर सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए एक महत्वपूर्ण सुरक्षा केंद्र के रूप में भी विकसित होगी.NSG की मौजूदगी का मतलब है कि जरूरत पड़ने पर आतंकवाद निरोधी और हाई रिस्क ऑपरेशन के लिए अत्याधुनिक प्रशिक्षित बल की तैनाती और ट्रेनिंग की सुविधा अयोध्या के आसपास उपलब्ध होगी. उत्तर भारत में NSG के जवानों की ट्रेनिंग के लिहाज से भी अयोध्या को महत्वपूर्ण केंद्र बनाया जाएगा.राम मंदिर निर्माण के बाद अयोध्या में लगातार बढ़ती वीआईपी आवाजाही, श्रद्धालुओं की संख्या और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़े महत्व के बीच सुरक्षा के लिहाज से यह फैसला बेहद अहम माना जा रहा है。0
0
Report
डिंडोरी के मेहदवानी में हिन्दू-मुस्लिम एकता, गणेश स्थापना में भाईचारे का संदेश
Dindori, Madhya Pradesh:मजहब के नाम पर नफरत फैलाने वालों के लिए डिंडोरी के मेहदवानी की ये तस्वीरें किसी जवाब से कम नहीं। यहां त्योहार भले अलग हों, लेकिन दिल एक हैं। हिंदू भाई दरगाह पहुंचकर चादर चढ़ाते हैं, तो वहीं मुस्लिम भाई गणपति स्थापना में शामिल होकर भाईचारे का संदेश देते हैं। मेहदवानी की इन तस्वीरों से पता चलता है कि मजहब दीवार नहीं, दिलों को जोड़ने का जरिया भी बन सकता है। पुलिस ने भी दोनों समुदायों की इस कौमी एकता और आपसी सौहार्द की सराहना की है।0
0
Report
Advertisement
किशनगढ़ नगर परिषद नतीजे: भाजपा 29, कांग्रेस 21, निर्दलीय 10; सभापति पद को लेकर जंग
Kishanganj, Bihar:किशनगढ़। नगर परिषद चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद अब सभापति की कुर्सी को लेकर सियासी शतरंज तेज हो गई है। कांग्रेस के सभी 21 नव निर्वाचित पार्षद कड़ी निगरानी और कांग्रेसी प्रभारियों के साथ बाड़ेबंदी से बस में नगर परिषद सभागार पहुंचे। यहां रिटर्निंग अधिकारी अनिल कुमार चौधरी ने सभी पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद सभी 21 पार्षद एक बार फिर बस में सवार होकर प्रभारियों के साथ रवाना हो गए। कांग्रेस की पूरी कोशिश अपने पार्षदों को एकजुट रखने की है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सीओ सिटी धर्मराज चौधरी, शहर थाना प्रभारी नरपत सिंह और मदनगंज थाना प्रभारी सहित पुलिस जाब्ता अलर्ट रहा। उधर, भाजपा के 29 पार्षद अभी भी बाड़ेबंदी में हैं और सभापति की कुर्सी को लेकर सियासी जोड़तोड़ जारी है। तीन निर्दलीय भाजपा के संपर्क में बताए जा रहे हैं, वहीं कांग्रेस भी सभापति और उपसभापति पद के लिए रणनीति बनाने में जुटी है। 60 वार्डों में भाजपा 29, कांग्रेस 21 और 10 निर्दलीय विजयी हुए हैं।0
0
Report
किशाऊ परियोजना हरियाणा के लिए बड़ी उपलब्धि: पानी का हिस्सा बढ़ेगा
Chandigarh, Chandigarh:मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का बयान “आज किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना पर समझौता हरियाणा के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि - मुख्यमंत्री वर्षों से लंबित इस परियोजना को संवाद, सहयोग और सहमति के माध्यम से आगे बढ़ाया गया- मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का विशेष रूप से धन्यवाद उनकी पहल और सक्रिय प्रयासों से वर्षों से लंबित इस विषय पर राज्यों के बीच सहमति बनाने का रास्ता साफ हुआ केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल जी का आभार जिन्होंने लगातार राज्यों और संबंधित विभागों के साथ समन्वय करते हुए इस परियोजना को गति दी- मुख्यमंत्री यमुना में हरियाणा के पानी का हिस्सा 48 प्रतिशत है, इसलिए यमुना में पानी की उपलब्धता बढ़ाने पर हमें फ़ायदा होगा दो परियोजना रेणुका जी और लखवार की परियोजना पहले से ही निर्माणाधीन है, जल्द ही किसाऊ परियोजना पर भी काम शुरू होगा इन सभी परियोजनाओं से हरियाणा के पानी का शेयर लगभग 1143 MCM होगा इन तीनों परियोजनाओं से कुल 2676 क्युसिक पानी की उपलब्धता बढ़ेगी, जिसमें हरियाणा का हिस्सा 1280 क्युसिक होगा यह पानी हमारे प्रदेश की वर्तमान जरूरतों के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों की जल आवश्यकताओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण- मुख्यमंत्री0
0
Report
धनबाद के टुंडी में हाथियों का तांडव, 35 हाथी गांव में प्रवेश से तनाव
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के टुंडी में हाथियों का तांडव, 35 हाथी गांव में प्रवेश से तनाव. धनबाद के टुंडी में फिर एक बार जंगली हाथियों के झुंड ने आतंक मचाया है. जिससे ग्रामीण डरे हुए हैं, वही वन विभाग के कार्यशैली पर ग्रामीण गुस्से में है. टुंडी प्रखण्ड के जाताखुटी पंचायत अंतर्गत चरक ढोंगाबेड़ा गांव में लगभग 35 जंगली हाथियों के झुंड ने गांव में प्रवेश कर जमकर तांडव मचाया. हाथियों ने लगभग एक दर्जन घरों में ध्वस्त कर दिया और अनेक लोगों के धान व मकई के खेतों में फसलों को रौंदकर बर्बाद कर दिया. हाथियों के हमले में 65 वर्षीय मोती मोहली को हाथियों ने घर तोड़कर बाहर निकाल कर लगभग 200 मीटर दूर ले जाकर फेंक दिया, जिस कारण उनका पैर टूट गया है. ग्रामीण एवं स्थानीय निवासी भाजपा पूर्व जिला महामंत्री दिनेश सिंह और स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि शक्ति हेम्ब्रम ने बताया कि वन विभाग के अधिकारी से रात भर संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन बहुत प्रयास करने के बाद किसी ने भी फोन नहीं उठाया. बीडीओ विशाल पांडेय ने जरूर फोन उठाया और प्रशासन की दो गाड़ी भेजवाया. इससे आक्रोशित लोगों ने घटनास्थल पर ही विभाग के उच्च अधिकारी को बुलाने की मांग को लेकर धरना पर बैठ गए. लगभग छह घंटे बाद विभाग के लोग मौके पर पहुंचे और पीड़ित को नियमानुसार मुआवजा का आश्वासन व तत्काल राहत देने के बाद धरना समाप्त हुआ.0
0
Report
Advertisement
न्यू सीलमपुर जी-ब्लॉक में अवैध निर्माण पर MCD की कार्रवाई, छत ध्वस्त
New Delhi, Delhi:न्यू सीलमपुर जी-ब्लॉक में अवैध निर्माण पर MCD का हथौड़ा, हैमर मशीन से तोड़ी गई छत उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू सीलमपुर इलाके में अवैध निर्माण के खिलाफ MCD की कार्रवाई लगातार जारी है। सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे के बाद दिल्ली में अवैध और असुरक्षित निर्माण के खिलाफ निगम की कार्रवाई तेज हुई है。 इसी कड़ी में आज सीलमपुर मार्केट के जी-ब्लॉक स्थित बिल्डिंग नंबर 31, सनातन धर्म मंदिर के ठीक सामने MCD की टीम ने कार्रवाई की। निगम की टीम ने अवैध रूप से किए गए निर्माण के हिस्से को हैमर मशीन की मदद से तोड़ा। मौके पर हथौड़ा भी चलाया गया और छत के हिस्से को ध्वस्त किया गया। कार्रवाई के दौरान MCD की टीम मौके पर मौजूद रही। निगम की इस कार्रवाई से इलाके में अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप देखने को मिला。 आपको बताते चलें कि सीलमपुर विधानसभा गौतमपुरी इलाके में 6 मंजिला बिल्डिंग को एमसीडी द्वारा तोड़ा गया था वही यह भी बताते हैं आपको ब्रह्मपुरी, गौतमपुरी, जाफराबाद, चौहान बांगर इसके आसपास के ऐसे इलाके हैं जहां 6 से 7 मंजिला इमारत बनाई गई है और एमसीडी की इस पर भी कार्रवाई होना अब जरूरी बनती है0
0
Report
नन्ही बच्ची की गुहार पर जिलाधिकारी ने रास्ता बनवाया और घर पर साइकिल-चॉकलेट दिए
Mau, Uttar Pradesh:नन्ही बच्ची की गुहार पर जिलाधिकारी ने रास्ता बनवाया और घर पर साइकिल-चॉकलेट दिए मऊ जिले में एक बेहद ही सुखद और प्रेरणादायक मामला सामने आया है। यहां एक छोटी बच्ची के हौसले और उसकी जायज मांग पर जिला प्रशासन ने न सिर्फ तत्परता दिखाई, बल्कि उसकी मुराद भी तुरंत पूरी कर दी। जिलाधिकारी ने बच्ची की मांग पर न केवल उसके मोहल्ले का रास्ता बनवाया, बल्कि उसके घर पहुंचकर उसे खास तोहफे भी दिए। यह पूरा मामला शहर के हकीकतपुरा इलाके का है। जानकारी के अनुसार, पिछले दिनों इस इलाके की रहने वाली एक नन्ही बच्ची ने रास्ते की समस्या को लेकर सीधे जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा था। बच्ची ने अपने ज्ञापन में रास्ता बनवाने की गुहार लगाई थी। बच्ची के इस आत्मविश्वास और सामाजिक सरोकार को देखकर जिलाधिकारी काफी प्रभावित हुए। उन्होंने इस मामले का तुरंत संज्ञान लिया और नगर पालिका को हकीकतपुरा इलाके में रास्ता बनवाने का आदेश दिया। डीएम के सख्त निर्देश के बाद नगर पालिका ने भी बिना किसी देरी के रास्ते का निर्माण कार्य पूरा कर दिया। रास्ता बन जाने के बाद जिलाधिकारी खुद उस छोटी बच्ची के घर पहुंचे। उन्होंने बच्ची के हौसले और जागरूकता की तारीफ करते हुए उसे एक नई साइकिल और चॉकलेट भेंट की। अपनी मांग पूरी होने और जिलाधिकारी को खुद अपने घर आया देख बच्ची की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। नन्ही बच्ची ने रास्ता बनवाने और इस प्यारे से तोहफे के लिए जिलाधिकऱा का तहे दिल से धन्यवाद किया। फिलहाल, शहर भर में जिलाधिकारी की इस संवेदनशीलता और छोटी बच्ची की हिम्मत की जमकर तारीफ हो रही है।0
0
Report
बागेश्वर जिला स्थापना दिवस पर 29 पौधे, पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Bageshwar, Uttarakhand:बागेश्वर में जिला स्थापना दिवस इस बार पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ मनाया गया। वन विभाग ने कार्यक्रम आयोजित कर जिले की 29वीं वर्षगांठ पर 29 पौधे लगाए। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण और अधिक से अधिक पौधरोपण का संकल्प लिया गया। बागेश्वर में जिला स्थापना दिवस के मौके पर वन विभाग ने अनूठी पहल की। जिले की स्थापना के 29 साल पूरे होने पर 29 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम के जरिए लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पौधों की देखभाल और संरक्षण का संकल्प भी लिया।0
0
Report
Advertisement
भाजपा 25 वर्ष के पूरे होने पर सेवा संकल्प अभियान चलाने जा रही है
Kusu, Chhattisgarh:देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के तौर पर पूरा होने जा रहे आगामी दिनों में 25 वर्ष के कार्यकाल को लेकर भाजपा के द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करने जा रही है। जिसको लेकर छत्तीसगढ़ के पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से देश के जन-जन को जोड़ने के लिए 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक इस कार्यक्रम को चलाया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हुए लाभार्थियों से अपील भी की गई है कि देश के 17 सितंबर को प्रधानमंत्री के जन्म दिवस के अवसर पर आशीर्वाद का एक दिया जलाने की अपील की गई है।0
0
Report
दरभंगा से पटना तक छात्र आंदोलन: रोहित कुमार की दुखती याद पर परीक्षा पारदर्शिता मांग
Patna, Bihar:दरभंगा के एक घर से शुरू हुई एक दर्दनाक कहानी आज पटना के छात्र आंदोलन तक पहुंच गई है, जुलाई महीने में 25 साल के रोमित कुमार ने दरभंगा स्थित अपने घर में सुसाइड कर लिया। रोमित प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे और सकमापुल के पास डिजिटल लाइब्रेरी भी चलाते थे, वह BPSC समेत दूसरी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे थे, उस समय सामने आई जानकारी के मुताबिक BPSC परीक्षा में लगातार तीसरी बार असफल होने के बाद वह मानसिक रूप से काफी परेशान थे, पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला था जिसकी जांच की जा रही है। रोमित के परिवार के मुताबिक उन्होंने अपने नोट में दरोगा भर्ती परीक्षा के बाद सिस्टम पर से भरोसा उठने की बात लिखी थी। रोमित के भाई के मुताबिक, रोमित सिर्फ नौकरी पाने के लिए परीक्षा नहीं दे रहा था बल्कि वह चाहता था कि भर्ती और पुलिस व्यवस्था ईमानदार और बेहतर बने। परिवार का कहना है कि रोमित मेधावी और ईमानदार छात्र था उसके कई अच्छे रिजurt नतीजे आए थे और उसे सम्मानित भी किया गया था। लेकिन अपने मन की परेशानी उसने परिवार से साझा नहीं की, भाई का कहना है कि रोमित दूसरों की काउंसलिंग करता था लेकिन अपने दर्द को परिवार से छिपाए रहा। अब करीब दो महीने बाद वही परिवार दरभंगा से पटना पहुंचा है, वजह है आज का छात्र आंदोलन, पटना में प्रतियोगी परीक्षाओं और परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग को लेकर छात्र सड़क पर उतरे तो रोमित की मां उमा देवी, पिता शिव शंकर और भाई भी उनके बीच पहुंच गए। एक मां, जिसने जुलाई में अपना बेटा खो दिया, आज उन छात्रों के बीच खड़ी होकर कह रही है कि उनकी लड़ाई अब सिर्फ रोमित के लिए नहीं है। रोमित के पिता शिव शंकर का कहना है कि वह अपने बेटे और आंदोलन कर रहे बच्चों के समर्थन में पटना आए हैं, उनकी मांग है कि परीक्षा व्यवस्था में पूरी पारदर्शिता हो, अगर प्रश्नपत्र और परीक्षा को लेकर सबकुछ सही है तो बच्चों के सामने पूरी जानकारी रखने में परेशानी नहीं होनी चाहिए। उनका कहना है कि जिस बच्चे को जितने अंक मिलने चाहिए उसे उतने ही अंक मिलें और छात्रों को उनकी मेहनत का न्याय मिले, बेटे को खोने का दर्द बयां करते हुए पिता कहते हैं कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनका बेटा इतना बड़ा कदम उठा लेगा और अब वह नहीं चाहते कि किसी दूसरे परिवार को ऐसा दर्द झेलना पड़े। रोमित के भाई का कहना है कि आज छात्र उनके भाई की आवाज को आगे बढ़ा रहे हैं, परिवार को उम्मीद है कि यह आवाज व्यवस्था में बदलाव लाएगी। भाई की मांग है कि ऐसे ईमानदार और मेहनती बच्चे सिस्टम का हिस्सा बनें ताकि पुलिस और भर्ती व्यवस्था बेहतर हो सके। यानी दरभंगा में जुलाई में खत्म हुई रोमित की जिंदगी की कहानी आज पटना की सड़कों पर छात्रों के सवालों के साथ फिर सामने है, एक परिवार अपने बेटे को खोने का दर्द लेकर आंदोलन में खड़ा है और उसकी मांग है परीक्षा व्यवस्था पारदर्शी हो, मेहनत करने वाले छात्रों को न्याय मिले और किसी दूसरे परिवार को रोमित जैसा दर्द न सहना पड़े0
0
Report
बैतूल के बोर्देही में गणेश उत्सव: आसपास के गांवों की आस्था का केंद्र
Betul, Madhya Pradesh:पूरे देश में इन दिनों गणपति बप्पा की धूम है। गांव से लेकर शहर तक भगवान गणेश के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। बैतूल के ग्रामीण इलाकों में भी गणेश उत्सव को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बैतूल के बोरदेही में वर्षों पुरानी गणेश स्थापना की परंपरा आज भी पूरे उत्साह और आस्था के साथ जारी है। गणपति बप्पा की भव्य प्रतिमा की स्थापना को लेकर समिति और ग्रामीण कई दिनों पहले से तैयारियों में जुट जाते हैं। आकर्षक पंडाल,साज-सज्जा और रोशनी के साथ यहां गणेश उत्सव को भव्य रूप देने की तैयारियां की जाती हैं। बोरदेही के गणपति उत्सव की खास बात यह है कि आसपास के सैकड़ों गांवों से श्रद्धालु यहां गणपति महाराज के दर्शन करने पहुंचते हैं। गणपति स्थापना के साथ ही पूरा क्षेत्र भगवान गणेश के जयकारों से गूंज उठता है और कई दिनों तक यहां भक्तिमय माहौल बना रहता है। यही वजह है कि बोरदेही का गणपति उत्सव अब सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं,बल्कि आसपास के सैकड़ों गांवों की आस्था,श्रद्धा और उत्साह का बड़ा केंद्र बन चुका है।0
0
Report
Advertisement
