बस्तीः मकान निर्माण रोकने जाने पर पीड़ित ने जिलाधिकारी से लगाया न्याय की गुहार
Basti, Uttar Pradesh:रूधौली थाना क्षेत्र के महुआ निवासी मनीराम ने उप जिलाधिकारी रूधौली के साथ ही जिलाधिकारी, मण्डलायुक्त और अन्य सम्बंधित अधिकारियों को पत्र देकर मकान निर्माण कराये जाने की मांग किया है। पत्र में मनीराम ने कहा है कि वह अपनी जमीन पर मकान निर्माण करवा रहा है । गाटा संख्या 42 में रामनरायन, बुझारत, हरीराम, मनीराम आदि सह खातेदार के रूप में दर्ज हैं। जमीन का आपसी सहमति पर बंटवारा हुआ था। इसके बावजूद रामनरायन, बुझारत पुत्रगण मंहगू निर्माण कार्य में बाधा पैदा कर रहे हैं। मजबूरन मनीराम का परिवार झोपड़ी में रह रहा है और मकान का निर्माण रूका हुआ है। उसने मांग किया है कि उसे मकान बनवाने दिया जाय और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाय।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिल्ली दौरे पर हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, राहुल गांधी से मुलाकात के दौरान इस्तीफे की पेशकश-सूत्र
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ: कांग्रेस यूपी और पंजाब में प्रदेश अध्यक्ष बदलने की तैयारी में है। पंजाब में बदलाव लगभग तय माना जा रहा है, जबकि यूपी में भी बड़ा फेरबदल होने जा रहा है।
अजय राय को यूपी कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाया जा सकता है। राहुल गांधी ने एक दिन पहले अजय राय से वन-टू-वन मुलाकात की थी। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में उन्हें फैसले की जानकारी दी गई।
अराधना मिश्रा ‘मोना’ को यूपी कांग्रेस की कमान मिल सकती है।
रामपुर खास से तीन बार की विधायक और कांग्रेस विधायक दल की नेता अराधना मिश्रा वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी की बेटी हैं। प्रियंका गांधी के साथ ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ अभियान में भी उन्होंने काम किया है।
प्रदेश अध्यक्ष के साथ तीन कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने की भी चर्चा है।
कांग्रेस का यूपी सोशल इंजीनियरिंग फॉर्मूला—ब्राह्मण + दलित + ओबीसी + मुस्लिम को साधने की कोशिश।
कार्यकारी अध्यक्ष पद की दौड़ में देवेंद्र निषाद, दानिश अली, सुशील पासी, सांसद तनुज पुनिया और सांसद राकेश राठौर के नाम चर्चा में हैं।
राजेंद्र पाल गौतम के प्रदेश प्रभारी और अराधना मिश्रा के प्रदेश अध्यक्ष बनने की स्थिति में कांग्रेस यूपी में सामाजिक समीकरण को नए सिरे से साधने की कोशिश करेगी।
नए संगठन का ऐलान जल्द होने की संभावना
(लखनऊ से जी न्यूज रिपोर्टर प्रीति चौधरी की रिपोर्ट)
