icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
Basti
AKAlok KumarFollow13 Jan 2025, 11:44 am

Basti: मनोरी ओवरब्रिज पर पलटा गन्ना लदा ट्रक, बड़ा हादसा टला

Basti, Uttar Pradesh:

बस्ती जिले में गन्ना लदा ओवरलोड ट्रक सोमवार को मनोरी ओवरब्रिज पर चढ़ते समय अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक पर लदा गन्ने का बड़ा हिस्सा ओवरब्रिज से नीचे गिर गया, जबकि ट्रक ब्रिज पर ही फंसा रहा। सूचना पर पटेल चौक पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को नियंत्रित किया। यह ट्रक नगर थाना क्षेत्र के करहली सेंटर से रुधौली शुगर मिल जा रहा था। चौकी प्रभारी पटेल चौक संजय कुमार सरोज ने बताया कि ट्रक चालक को हल्की चोटें आई हैं। पुलिस ने बताया कि घटना में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ है। ट्रक पलटने के कारण कुछ समय के लिए आवागमन बाधित हुआ जिसे बाद में नियंत्रित कर लिया गया।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top