Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Basti272301

Basti - बागेश्वर मंदिर के पास अचानक आग, सैकड़ों बीघे जलकर राख

Apr 27, 2025 06:38:02
Kalyanpur, Uttar Pradesh

कलवारी थाना क्षेत्र के नगर पंचायत के दक्षिण बागेश्वर मंदिर के पास सिवान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग सैकड़ो बीघे सिवान में फैल गई। खेत में रखें जलालुद्दीन शाह पुत्र निजामुद्दीन शाह की मड़ई और मड़ई में रखा चारपाई बिस्तर सहित सारा सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम और ग्रामीणों के काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही की समय से आग पर काबू पा लिया गया नहीं तो आसपास के गांव में आग फैल सकती थी और बड़ा नुकसान हो सकता था।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
VRVIJAY RANA
Mar 11, 2026 10:25:48
Chandigarh, Chandigarh:भारत में DRDO की ओर से एक ऐसी दवा को डेवलप किया गया है जो परमाणु हमले जैसी आपात स्थिति में लोगों की जान बचा सकती है। इस दवा का निर्माण चंडीगढ़ स्थित एक कंपनी द्वारा किया जा रहा है। इस कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ संजीव अग्रवाल ने बताया कि यह दावा DRDO की ओर से टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट फंड योजना के तहत तैयार किया गया है जिसका मकसद है परमाणु युद्ध की स्थिति में लोगों की जान बचाना। वर्तमान में खाड़ी देशों में तनाव चल रहा है और कई देशों में परमाणु हमले तक का खतरा बना हुआ है। ऐसे में उन देशों की तरफ से भी भारत के सामने मांग उठाई गई है कि भारत की ओर से उन देशों को यह दावा मुहैया करवाई जाए। अगर कहीं पर परमाणु हमला हो जाता है तो जो लोग इस दवा को लेंगे वह परमाणु हमले के असर से बच सकते हैं क्योंकि यह दवा परमाणु हमले के दौरान होने वाले सीज़ियम, थैलियम और अन्य मेटल को अवशोषित कर लेती है और उसे शरीर से बाहर निकाल देती है। यह दवा Pru-Decorp और PruDecorp-MG के नाम से उपलब्ध होगी। डॉ संजीव अग्रवाल ने बताया कि कई खाड़ी देशों ने उनके साथ संपर्क किया है जहां पर तनाव जारी है जैसे बहरीन, कतर, कुवैत इत्यादि। बहुत से देश इस दवाई को स्टॉक करना चाहते हैं ताकि आपात स्थिति में तुरंत इसका इस्तेमाल किया जा सके। भारत में यह अकेली ऐसी दवा है जो परमाणु खतरे को देखते हुए तैयार की गई है।
0
comment0
Report
JPJai Prakash
Mar 11, 2026 10:25:25
0
comment0
Report
APASHISH PRAKASH RAJA
Mar 11, 2026 10:24:42
Narayanpur, Jharkhand:झारखण्ड के गढ़वा जिले के श्रीबंशीधर नगर स्थित सरकारी विद्यालय में पोषण वाटिका की शुरुआत हुई. अब सरकारी स्कूलों में सब्जियों की खेती होगी और खेतों में उगी सब्जियाँ मिड डे मिल में बच्चों को परोसी जाएंगी. इस विद्यालय में पोषण वाटिका के तहत मुनगा, बैगन, टमाटर, सेम, मिर्चा, केला और कढ़ी पत्ता की खेती हो रही है. इससे मिड डे मिल के लिए सब्ज़ियाँ तैयार की जाएँगी. शिक्षा विभाग ने जिले के कई विद्यालयों में पोषण वाटिका विकसित करने के लिए पांच-पांच हजार रुपये का फंड आवंटित किया है. प्रधानाध्यापक ने कहा कि पोषण वाटिका से सब्ज़ियों का उत्पादन कर बच्चों को परोसा जाता है; यह शिक्षा विभाग की अच्छी पहल है. कॉर्डिनेटर ने कहा कि आने वाले दिनों में जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में इस अनूठी पहल को देखा जाएगा. कैशर राजा ने कहा कि पोषण वाटिका का मुख्य उद्देश्य बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार करना है ताकि कम से कम एक वक्त में बच्चों को सही खाना मिले और पढ़ाई में मन लगे.
0
comment0
Report
MKManitosh Kumar
Mar 11, 2026 10:24:14
Muzaffarpur, Bihar:बिहार बन रहा है बांग्लादेश बनते जा रहा है, बांग्लादेशी घुसपैठियों को भगाने की जरूरत है, नहीं तो बिहार भी बन जाएगा बंग्लादेश. मुजफ्फरपुर पहुँचे अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक अध्यक्ष डॉक्टर प्रवीण भाई तोगड़िया ने कहा. मुजफ्फरपुर में हिंदू रक्षा निधि संग्रह एवं हिंदू समाज को संगठित करने के लिए आयोजित हिंदू मिलन समारोह में उन्होंने कहा कि बिहार आने वाले दिनों में बांग्लादेश बनते जा रहा है और बांग्लादेशी घुसपैठियों को रोकने की जरूरत है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह इस दिशा में काम कर रहे हैं, पर पूरी ताकत से काम करने की जरूरत है ताकि आने वाले समय में भारत में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार रोके जा सकें. उनकी सरकार से स्पष्ट मांग है कि बांग्लादेशी को भारत और उत्तर बिहार से भगाया जाए और उन्हें आशा है कि यह काम जरूर होगा. हिंदुओं से कहा गया कि दिल्ली में हिंदू युवक सुरक्षित नहीं हैं तो आप कैसे सुरक्षित रहेंगे; सभी हिंदू भाइयों को जागने की आवश्यकता है ताकि हिंदू सुरक्षित रहें. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बारे में कहा गया कि उन्होंने बिहार में अच्छा काम किया है, अब दिल्ली जा रहे हैं और दिल्ली से ही पैसा लेकर बिहार का विकास करेंगे. इसके अलावा हिंदुओं से आह्वान किया गया कि वह हिंदू कल्याण केंद्र और हिंदू सहायता केंद्र से जुड़कर खुद और दूसरों की रक्षा कर सकते हैं. महिलाओं को सुरक्षित रखने के लिए ओजश्वनी हिम्मत वायर की शुरुआत भी की गई है और महिलाओं से अपील की गई कि वह इसे अपने पर्स में रखें ताकि कोई उन पर हमला करे तो वे उसका वार कर भाग सकें. यह फिलहाल उनका संगठन है वहां से मिलेगा.
0
comment0
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
Mar 11, 2026 10:23:53
Patna, Bihar:बिहार में राज्यसभा के लिए पांच सीटों पर चुनाव हो रहे हैं जिसके लिए छह उम्मीदवारों ने अपना नामांकन किया है जिसमें एक महागठबंधन और पांच NDA के उम्मीदवार हैं। इस बीच बाल्मीकि नगर के विधायक सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा के घर बीजेपी के MLC पूर्व मंत्री संतोष कुमार सिंह और RLM के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक आलोक सिंह पहुंचे। तीनों के बीच लगभग आधे घंटे से अधिक बंद कमरे में बातचीत हुई। मीटिंग खत्म होने पर RLM के विधायक लोक सीखने कहा कि वे पर्सनल मिलने आए हुए हैं। कांग्रेस विधायक सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि निमंत्रण देने आए थे, तमाम विधायक आसपास रहते हैं, तो मित्रता रहती है। हम तेजस्वी यादव के साथ हैं और कांग्रेस के छह विधायक महागठबंधन को वोट देंगे।
0
comment0
Report
DCDhruv Chaudhary
Mar 11, 2026 10:23:39
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली हाई कोर्ट ने MCD से कहा है कि होली के दौरान उत्तम नगर में 26 साल के युवक की हत्या के आरोपियों के घरों को फिलहाल न गिराया जाए।कोर्ट में शहनाज़ और जरीना नाम की दो महिलाओं की ओर से दायर की गई थी, जो आरोपियों की मां है। इससे पहले 8 मार्च को MCD ने हत्या के एक आरोपी से जुड़े घर के कुछ हिस्सों को गिरा दिया था। अब हाई कोर्ट में दायर याचिकाओं में कहा गया कि इस केस के एफआईआर दर्ज होते ही MCD ने मनमाने तरीके से घर तोड़ना शुरू कर दिया और उन्हें डर है कि सिर्फ आरोपी होने के कारण उनके घर भी इस तर्ज पर सज़ा के तौर पर गिराए जा सकते हैं। आज कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को डिमोलिशन से फौरी राहत देते हुए कहा कि वे अपनी मौजूदा याचिका वापस लें और नई याचिका दाखिल करें, जिसमें केवल MCD की तोड़फोड़ की कार्रवाई पर बात हो, हत्या की पुलिस जांच पर नहीं। सुनवाई के दौरान MCD की ओर से बताया गया कि याचिकाकर्ताओं के घर सार्वजनिक सड़क पर कब्जा करके बनाए गए हैं और ऐसे मामलों में तोड़फोड़ से पहले नोटिस देना जरूरी नहीं होता। MCD के वकील ने कोर्ट से मांग की कि कोर्ट याचिकाकर्ता को एफिडेविट दाखिल कर कर यह स्पष्ट करने को कहे कि उनका घर सार्वजनिक सड़क पर नहीं बना है。
0
comment0
Report
RRRakesh Ranjan
Mar 11, 2026 10:22:53
0
comment0
Report
ASAkash Sharma
Mar 11, 2026 10:18:30
Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद के छजलेट क्षेत्र मे खेत मे मिला तेंदुए का नन्हा शावक, खेत मे तेंदुए का शावक मिलने से ग्रामीणों मे दहशत, ग्रामीणों की सूचना पर गांव पहुंची वन विभाग की टीम, वन विभाग की टीम ने 36 घंटे मादा तेंदुए के शावक लेजाने के इंतजार के बाद किया रेस्क्यू, वन विभाग की टीम ने शावक का खेतो से रेस्क्यू कर मुरादाबाद डियर पार्क मे रखा, शावक की देखरेख मे लगाई गयी टीमें, डीएफओ मुरादाबाद अविनाश पpandेय के मुताबिक करीब 3 दिन का शावक किया गया रेस्क्यू जो कों अब 7 दिन का है होने वाला, बता दें मुरादाबाद मे लगातार बढ़ती जा रही तेन्दुओ की आवाजाही, बीते दिनों एक और जहाँ शहरी इलाके मे घर मे घुसे तेंदुए कों रेस्क्यू किया गया था तो वहीँ 2 दिन पूर्व भी ठाकुरद्वारा क्षेत्र मे तेंदुए ने एक बच्चे पर किया था हमला।
0
comment0
Report
KCKashiram Choudhary
Mar 11, 2026 10:18:08
Jaipur, Rajasthan:कृषि विपणन विभाग ने कृषि उपज मंडियों से होने वाले राजस्व में बढ़ोतरी दर्ज की है। पिछले वित्त वर्ष की तुलना में जनवरी माह तक कृषि विपणन विभाग ने 70 करोड़ अधिक राजस्व अर्जित किया है। कृषि विपणन विभाग कृषि उपज मंडियों में होने वाले राजस्व लीकेज को रोकने की दिशा में कई कदम उठा रहा है। एक तरफ जहां टैक्स चोरी पर एंटी इवेजन कार्रवाई की जा रही हैं। साथ ही ज्यादातर उपज से नियमों के अनुरूप मंडी शुल्क वसूल किया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा यूजर चार्ज लगाए जाने से भी राजस्व में वृद्धि देखी जा रही है। कृषि विपणन विभाग को इस वित्त वर्ष में 720 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित करने का लक्ष्य दिया गया है। इसके विपरीत कृषि विपणन विभाग ने जनवरी 2026 तक 580 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित कर लिया है। कृषि विपणन निदेशक राजेश चौहान ने बताया कि राजस्व लक्ष्य को लेकर नियमित रूप से मॉनिटरिंग की जा रही है। हमें 31 मार्च तक राजस्व लक्ष्य पूरा होने की उम्मीद है।
0
comment0
Report
ASAkhilesh Sharma
Mar 11, 2026 10:17:37
Dungarpur, Rajasthan:भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला में जिले के सभी 24 मंडलों के अध्यक्षों और पदाधिकारियों ने भाग लिया। कार्यशाला में भाजपा जिला संगठन प्रभारी डॉ जोगेंद्र राजपुरोहित, भाजपा प्रदेश मंत्री व पूर्व विधायक अनीता कटारा, भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक पटेल ने कार्याशाला को संबोधित किया | कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा नेता ने बताया कि पार्टी ने राष्ट्रीय स्तर से लेकर मंडल स्तर तक प्रशिक्षण देने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा दुनिया की पहली ऐसी पार्टी है जो इतने बड़े पैमाने पर अपने कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। इस मौके पर प्रभारी डॉ जोगेंद्र राजपुरोहित ने कहा कि प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं का व्यक्तित्व निखरता है और संगठन को नई ऊर्जा मिलती है। उन्होंने जोर दिया कि भाजपा कार्यकर्ता केवल राजनीतिक सदस्य नहीं, बल्कि राष्ट्रवादी विचारधारा के प्रतिनिधि हैं। उन्होंने कहा कि सक्षम कार्यकर्ता ही सशक्त संगठन की नींव होता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि रैली या प्रदर्शन समाज केंद्रित होते हैं, जबकि प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं के बौद्धिक और संगठनात्मक विकास के लिए होते हैं।
0
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Mar 11, 2026 10:17:14
Noida, Uttar Pradesh:अलविदा जुमा की नमाज को लेकर इस्लामिक सेंटर आफ इंडिया ने जारी की एडवाइजरी रमजान का आखिरी जुम्मा इस बार 13 मार्च को पड़ेगा इसलिए अलविदा की नमाज 13 मार्च को पढ़ी जाएगी जिसको लेकर इस्लामिक सेंटर आफ इंडिया ने एक एडवाइजरी जारी करी है इस एडवाइजरी को इस्लामिक सेंटर आफ इंडिया के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने जारी उन्होंने बताया कि इस बार अलविदा की नमाज जुम्मे को पढ़ी जाएगी अगर चांद 29 रमजान का होता है तो एक और अलविदा की नमाज 20 मार्च को पढ़ी जाएगी और अगर चांद 30 रमजान का होता है तो 21 मार्च को ईद मनाई जाएगी फिरंगी महली ने कहा अवाम से यह अपील रहेगी कि इस बार जुम्मे की नमाज में फिलिस्तीनियों के लिए ईरान इजरायल में जो बेगुनाह लोग मारे जा रहे हैं उनके लिए दुआ और यह युद्ध जो जंग चल रही है यह खत्म हो जाए इसके लिए दुआ करें साथ ही जो लोग जुमे अलविदा की नमाज पढ़ने आए वह अपनी गाड़ियां पार्किंग में लगे समय से पहले मस्जिद पहुंचे शहर की तमाम बड़ी मस्जिदों में अलविदा की नमाज अदा की जाएगी इसलिए साफ सफाई की व्यवस्था के लिए प्रशासन से बोला गया है मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ( इस्लामिक सेंटर ऑफ़ इंडिया के अध्यक्ष)
0
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Mar 11, 2026 10:16:58
Chittorgarh, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ में ऐतिहासिक दुर्ग क्षेत्र और शहर की जीवनदायिनी बेडच नदी को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा “म्हारो पावन चित्तौड़” अभियान तेज कर दिया गया है। जिला कलक्टर आलोक रंजन के निर्देश पर नगर परिषद की टीम लगातार सफाई कार्य में जुटी हुई है। पांडल पोल के पास स्थित झरनेश्वर महादेव क्षेत्र में झाड़ियों की कटाई, कचरे की सफाई और आसपास के क्षेत्र को व्यवस्थित करने का कार्य किया गया। वहीं बेडच नदी में भी विशेष अभियान चलाकर प्लास्टिक, कचरा और अन्य अपशिष्ट हटाए जा रहे हैं। नगर परिषद आयुक्त रविंद्र मेघवाल के निर्देशन में चल रहे इस अभियान के तहत नदी के प्राकृतिक प्रवाह को बनाए रखने और शहर को स्वच्छ बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top