Back
बस्ती के SI अजय गौड़ लापता, नदी किनारे तलाश तेज
RKRAGHVENDRA KUMAR
Feb 07, 2026 15:30:27
Basti, Uttar Pradesh
बस्ती जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. परसरामपुर थाने पर तैनात एसआई अजय गौड़ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए, काफी खोज बीन के बाद उनकी बाइक सदर कोतवाली के अमहट नदी के घाट पर बनी पुलिस चौकी के पास से मिली, जिसके बाद उनकी तलाश तेज कर दी गई. नदी में गोताखोरों को उतार कर भी तलाश की गई लेकिन अभी तक उनका कुछ अता पता नहीं चल सका है. उधर उनकी पत्नी अपने पति के अचानक लापता होने के बाद से काफी परेशान है. बता दें परसरामपुर थाने पर एसआई अजय गौड़ तैनात थे, 5 फरवरी की शाम को आखरी बार पत्नी से 2 से 3 सेकंड बात हुई, उसके बाद फोन काट दिया. रात में जब पत्नी ने खाना खाने के बाद रूटीन के तहत फोन किया तो फोन बंद मिला, पत्नी को लगा काम की वजह से फोन बंद किए होंगे और सो गए होंगे. पत्नी ने जब सुबह में फिर फोन किया तो फोन बंद मिला, कई बार ट्राई करने के बाद भी जब फोन नहीं लगा तो उन के साथ चलने वाले सिपाही को फोन किया तो सिपाही ने बताया कि रात से ही कमरे पर नहीं हैं, जिसके बाद उनकी तलाश शुरू की गई, पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज किया, पुलिस, सर्विलांस और एसओजी की टीम लगाई गई, सभी रिश्तेदारों, जा पहचान वालों से संपर्क के बाद भी एसआई का कहीं पता नहीं चल सका, तलाश के दौरान सदर कोतवाली के अमहट पुलिस चौकी के पास उन की बाइक लावारिस मिली, जिसके बाद पुलिस को शक हुआ कि कहीं नदी में कूद कर कोई अनहोनी घटना तो नहीं हुई, नदी में तलाश के लिए नाव और गोताखोरों की टीम लगाई गई लेकिन नदी में भी उनका कोई सुराग नहीं मिल सका. पत्नी ने बताया कि जब फुटेज चेक किया तो लास्ट टाइम पर थाने के फ्लॉवर उनके साथ बाइक पर बैठा था, वहीं एसआई की पत्नी ने कहा कि दुबौलिया थाने पर तैनाती के दौरान उपाध्याय नाम का एक लड़का था जो पुलिस कस्टडी से निकलने के बाद खत्म हो गया था उस के चाचा ने हमारे हसबैंड को धमकी दी थी कि तुम को छोड़ेंगे नहीं. एएसपी श्यामाकांत ने बताया कि एसआई अजय गौड़ के लापता होने की सूचना पर परिवार से संपर्क किया गया, परिवार से एप्लीकेशन प्राप्त हुई उस के आधार पर मुकदमा लिखा गया है, पुलिस की कई टीम लगाई गईं ताकि उनको सकुशल बरामद कर लिया जाए.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
YSYatnesh Sen
FollowFeb 07, 2026 17:02:340
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowFeb 07, 2026 17:01:530
Report
RMRAHUL MISHRA
FollowFeb 07, 2026 17:00:45Noida, Uttar Pradesh:स्थानीय लोगों के मुताबिक तेज आवाज़ के बाद इलाके में हड़बड़ी, दुकान के पास भीड़
0
Report
SKSACHIN KASABE
FollowFeb 07, 2026 17:00:340
Report
0
Report
0
Report
0
Report
DRDamodar Raigar
FollowFeb 07, 2026 16:47:560
Report
JPJai Prakash
FollowFeb 07, 2026 16:47:340
Report
ANAnil Nagar1
FollowFeb 07, 2026 16:47:12Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल
बीजेपी जिला प्रभारियों की घोषणा
प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने जिला प्रभारियों کی नियुक्ति की
सभी संगठनात्मक 62 जिलों में घोषित किए जिला प्रभारी
0
Report
DGDeepak Goyal
FollowFeb 07, 2026 16:47:030
Report
JGJugal Gandhi
FollowFeb 07, 2026 16:46:330
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowFeb 07, 2026 16:46:210
Report
RKRupesh Kumar
FollowFeb 07, 2026 16:46:080
Report