Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jaipur302006

राजस्थान में हाईटेक सिटी के आपरेन्ट विकास हेतु जयपुर में मॉडर्न शहरी योजनाओं को लागू किया जाएगा

DGDeepak Goyal
Feb 07, 2026 16:47:03
Jaipur, Rajasthan
Anchor: राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने कहा है कि प्रदेश का शहरी विकास भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सुव्यवस्थित, पारदर्शी और दीर्घकालिक दृष्टिकोण के साथ किया जाना चाहिए। जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) में नगरीय विकास एवं आवासन विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने बजट घोषणा के अनुसार जयपुर के समीप हाईटेक सिटी को शीघ्र विकसित करने के निर्देश दिए। इसके लिए अधिकारियों को विशाखापत्तनम की क्वांटम सिटी और तेलंगाना की आईटी सिटी का अध्ययन कर वहां के आधुनिक शहरी नियोजन और तकनीकी मॉडल को जयपुर में लागू करने को कहा गया। मुख्य सचिव वी.श्रीनिवास ने विभाग में लंबित कोर्ट प्रकरणों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के साथ नियमित संवाद बनाए रखें और राज्य सरकार का पक्ष अदालत में मजबूती से रखा जाए। बैठक में मुख्य सचिव ने नगरीय विकास विभाग और JDA के तहत 5 करोड़ रुपए से अधिक लागत के प्रगतिरत निर्माण कार्यों की समीक्षा की। इसके साथ ही 2024-25 और 2025-26 की बजट घोषणाओं, सड़कों की मरम्मत, गुणवत्ता नियंत्रण, सीबीयूडी ऐप, और शहरों के मास्टर प्लान की प्रगति पर भी चर्चा की गई। बैठक में 31 मार्च 2025 तक मासिक राजस्व प्राप्ति, बकाया राज्यांश, लंबित ऑडिट पैरा तथा उच्च न्यायालय में लंबित और अवमानना प्रकरणों की स्थिति की समीक्षा की गई। बैठक में जैसलमेर विकास न्यास के थीम पार्क प्रोजेक्ट का प्रस्तुतीकरण किया गया। इसके साथ ही कोटा और जोधपुर विकास प्राधिकरण द्वारा कराए जा रहे शहरी सौंदर्यकरण और जनउपयोगी कार्यों की जानकारी भी दी गई। मुख्य सचिव ने कहा कि विभागीय समन्वय, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ योजनाओं को लागू किया जाए। दूरगामी सोच और रचनात्मक दृष्टिकोण से ही राजस्थान को समावेशी और सतत शहरी विकास की दिशा में आगे बढ़ाया जा सकता है। बैठक में प्रमुख शासन सचिव देवाशीष पृष्टि, जेडीसी सिद्धार्थ महाजन सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे, जबकि प्रदेश के अन्य नगरीय विकास प्राधिकरणों के अधिकारी वीसी के जरिए जुड़े।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
MMMAYANK MAYANK
Mar 05, 2026 15:15:11
Balotra, Rajasthan:जी राजस्थान पुलिस द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित पुलिस अवार्ड में बालोतरा के पुलिस अधीक्षक रमेश को सम्मानित किया जा रहा है। यह सम्मान उनके कुशल नेतृत्व और जिले में किए गए बेहतरीन पुलिस कार्यों के लिए दिया जा रहा है। एसपी रमेश के निर्देशन में जिले में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई प्रभावी कदम उठाए गए। विशेष रूप से मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए गए अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली, जिसमें कई तस्करों को गिरफ्तार कर अवैध नशे के कारोबार पर कड़ा प्रहार किया गया। इसके साथ ही पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए गांव-गांव में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों के माध्यम से पुलिस ने लोगों की समस्याएं सुनी और उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए। एसपी रमेश कुमार की इस कार्यशैली से पुलिस और जनता के बीच विश्वास मजबूत हुआ है। उनके नेतृत्व में बालोतरा पुलिस लगातार जनहित और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य कर रही है。
0
comment0
Report
Mar 05, 2026 15:12:42
Vrindavan, Uttar Pradesh:श्री रामानुज संप्रदाय के प्रसिद्ध दिव्यदेश श्री रंगनाथ मंदिर का दस दिवसीय ब्रह्मोत्सव 7 मार्च से विविध धार्मिक और सांस्कृतिक अनुष्ठानों के साथ वैदिक परंपरानुसार आयोजित किया जा रहा है। ब्रज के अनूठे उत्सव को लेकर मंदिर प्रबंधन द्वारा दिव्याकर्षक तैयारिया की जा रही है। इस संबंध में गुरुवार को मंदिर में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में स्वामी रघुनाथ आचार्य ने बताया कि श्री रामानुज संप्रदाय की श्री वैष्णवीय परंपरा के प्रमुख दिव्यदेश श्री रंगनाथ मंदिर में वैसे तो प्रतिदिन मंगल उत्सवों की श्रंखला अनवरत रूप से जारी रहती है।लेकिन इनमें सबसे प्रमुख ब्रह्मोत्सव है। ब्रह्मोत्सव रथ का मेला का शुभारंभ अंकुरारोपण, देव आह्वान, ध्वजारोहण से होता है।जिसमे दक्षिण भारतीय वेदपाठी विद्वान वेदमंत्रो से गणपति और देवगणों का आव्हान करते हैं। मंदिर के प्रबंधक श्री कृष्णन जी ने बताया प्रथम दिवस 7 मार्च को प्रातः काल ठाकुर रंगनाथ भगवान स्वर्ण निर्मित पूर्ण कोठी में विराजित होकर भक्तो को कृतार्थ करेंगे। इसी क्रम में ठाकुर गोदारंगमन्नार भगवान प्रतिदिन स्वर्ण रजत निर्मित वाहन सूर्यप्रभा,चंद्रप्रभा, गरुण जी,हनुमान जी, पालकी, सिंह,अश्व, सिंहशार्दुल पर विराजित होकर दर्शन देते हैं।मंदिर की CEO अनघा श्रीनिवासन ने बताया कि 12 मार्च को भगवान गोदा रंगमन्नार भगवान कांच के विमान में विराजमान होकर भक्तों के साथ होली खेलेंगे।मुख्य आकर्षण विशालकाय चंदन निर्मित रथ है। जिसमें 13 मार्च को भगवान श्री रंगनाथ श्री देवी और भूदेवी के साथ विराजित होकर भक्तो को कृतार्थ करेंगे। 14 मार्च को भव्य आतिशबाजी का आयोजन श्री रंग जी के बड़े बगीचा में किया जाएगा। दिव्य महोत्सव का समापन 16 मार्च को अद्वितीय पुष्पक विमान से होगा।
0
comment0
Report
Mar 05, 2026 15:12:24
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस के घंटाघर स्थित गोविंद भगवान मंदिर से गुरुवार शाम एक विशाल रथयात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यह ब्रज क्षेत्र की एक ऐतिहासिक रथयात्रा है, जिसका शुभारंभ मंदिर में पूजा-अर्चना और आरती के बाद किया गया। रथयात्रा में दर्जनों आकर्षक झांकियां शामिल थीं, जिनमें देवी-देवताओं के चित्र प्रदर्शित किए गए थे। भक्ति संगीत के साथ कई बैंड वादक चल रहे थे, और कलाकारों ने अपने करतब दिखाए। यात्रा मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर रथयात्रा का भव्य स्वागत किया गया। श्री गोविंद भगवान रथ यात्रा का शुभारंभकर्ता शिवांग वार्ष्णेय, मुख्य अतिथि गीताराम वार्ष्णेय, विशिष्ट अतिथि गिरधर गोपाल वार्ष्णेय और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने किया। आयोजकों में मेला अध्यक्ष मुकुल आनंद वार्ष्णेय, महामंत्री रंजीत वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष योगेंद्र वार्ष्णेय, मेला कार्यकारी अध्यक्ष प्रियांक वार्ष्णेय सर्राफ और कई अन्य शामिल थे। रथयात्रा के दौरान शहर भर में उत्साह का माहौल था, और आयोजकों ने अतिथियों का जोशीला स्वागत किया।
0
comment0
Report
Mar 05, 2026 15:10:28
Vrindavan, Uttar Pradesh:संगीत शिरोमणि स्वामी हरिदास जी की वाणी को समर्पित श्री केलीमाल महारस महोत्सव का रंगीली कुंज आश्रम में अलौकिक शुभारंभ हुआ। 101 दिनों की अखंड साधना के बाद शुरू हुए इस 10 दिवसीय महा-आयोजन में देशभर के संतों और भक्तों का भारी जमावड़ा लगा है। गोधूलिपुरम से स्वामी हरिदास जी के विग्रह को जयघोष के साथ आश्रम लाया गया।विग्रह का पंचामृत अभिषेक एवं षोडशोपचार पूजन संपन्न। स्वामी किशोर देव जी ने केलीमाल ग्रंथ की महिमा पर प्रकाश डालते हुए इसे निकुंज उपासना का सार बताया। आश्रम के संस्थापक बाबा श्याम दास महाराज ने इसे जीवंत परंपरा का दर्शन करार दिया।समूचा परिसर जय श्री कुंजबिहारी-श्री हरिदास के स्वर से गुंजायमान है।
0
comment0
Report
Mar 05, 2026 15:08:33
Vrindavan, Uttar Pradesh:होली वाले दिन एक ई-रिक्शा चालक का कुछ लोगों ने अपहरण करने के बाद चाकूओं से गोदकर हत्या करने के बाद शव को पानीगांव पुल के नीचे फैंक दिया। शव मिलने पर इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। बताया गया कि कोटा छरौरा स्थित शक्ति नगर कालोनी में रहने वाला युवक सोनू गौतम(22) ई रिक्शा चलाता था। बताया गया कि 4 फरवरी को सोनू उर्फ सत्येंद्र गौतम घर पर अकेला था। सायं को जब घर लौट कर आए तो सोनू उर्फ सत्येंद्र गौतम घर पर नहीं मिला। काफी तलाश करने के बाद पवन ने बताया कि सोनू उर्फ सत्येंद्र को खेमंचद और उसका बेटा विष्णु निवासी गोपीनाथ जैन मंदिर के समीप शेरगढ़ जो कि कालीदह वृंदावन एक अन्य युवक सोनू उर्फ सत्येंद्र को ई-रिक्शा में पकड़कर ले जा रहे थे। इस जानकारी पर उसके भाई योगेश गौतम ने थाना जैंत में भाई के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। इन लोगों से पुरानी रंजिश चल रही थी। यमुनापार क्षेत्र स्थित पानी गांव पुल के समीप से यमुनापार पुलिस ने सोनू उर्फ सत्येंद्र गौतम का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की चाकूओं से गोदकर हत्या की गई थी। युवक की हत्या का खबर लगने पर परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सीओ सदर पीतमपाल सिंह ने बताया तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पूछताछ के लिए दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।
0
comment0
Report
Mar 05, 2026 15:04:19
0
comment0
Report
VSVishnu Sharma1
Mar 05, 2026 15:01:51
Jaipur, Rajasthan:जयपुर | राजस्थाना विधानसभा में बिल पर चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और सभापति के बीच हुए विवाद को लेकर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने आ गए हैं। विधायक संदीप शर्मा ने कहा कि चर्चा के दौरान वह सभापति के तौर पर आसन पर बैठे हुए थे और उन्हें अध्यक्ष का आदेश था कि कोई भी सदस्य 5 मिनट से ज्यादा नहीं बोले। हरिमोहन शर्मा जब बोल रहे थे और उनका समय समाप्त होने लगा तो उन्होंने उन्हें आगाह किया। इसी دوران डोटासरा ने सदन में बदतमीजी शुरू कर दी। डोटासरा का स्वभाव पहले से ही ऐसा रहा है। उन्होंने कहा कि डोटासरा पहले भी सदन से निलंबित रह चुके हैं और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष होने के باوجود उन्होंने असामाजिक तत्व की तरह बात की। उन्होंने कहा कि डोटासरा यह संदेश देना चाहते हैं कि कांग्रेस में उनके अलावा कोई नेता नहीं है। मंत्री अविनाश गहलोत ने भी डोटासरा के व्यवहार की निंदा की। उन्होंने कहा कि पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने जिस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया, वह निंदनीय है। आसन को चुनौती देने का काम पहले भी उनकी ओर से किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सदन में हंगामा चाहती है और पार्टी के भीतर वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। गहलोत ने कहा कि कांग्रेस को आत्मचिंतन की आवश्यकता है और डोटासरा के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। मंत्री मदन दिलावर ने भी डोटासरा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि गोविंद सिंह डोटासरा का व्यवहार निम्न स्तर का था और आसन के साथ उनका आचरण निंदनीय है। दिलावर ने कहा कि इस तरह का व्यवहार उन्होंने पहले कभी नहीं देखा, कांग्रेस के घटिया से घटिया व्यक्ति का नाम गोविंद सिंह डोटासरा हो सकता है। वहीं पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने पूरे मामले को लेकर कहा --- सदन में बिल पर चर्चा चल रही थी और बिल पर बोलना विपक्ष का अधिकार है, इसमें समय की कोई पाबंदी नहीं होती। उन्होंने कहा कि हरिमोहन शर्मा जब बोल रहे थे तब केवल 5–7 मिनट ही हुए थे, जबकि गोपाल शर्मा को काफी देर तक बोलने दिया गया। डोटासरा ने कहा कि जब हरिमोहन शर्मा के बोलने पर घंटी बजाई गई तो उन्होंने कहा कि घंटी मत बजाइए, बोलना उनका अधिकार है। डोटासरा ने आरोप लगाया कि उस समय सभापति संदीप शर्मा का आचरण अमर्यादित था। इसके बाद कांग्रेस के सदस्य वेल में आ गए और नारेबाजी की। उन्होंने बताया कि बाद में विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें बुलाकर कहा है कि वह पूरे मामले का वीडियो देखेंगे और उसके बाद व्यवस्था देंगे। डोटासरा ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष ने न्याय करने का आश्वासन दिया है और विपक्ष का बिल पर बोलने का अधिकार हमारी परंपरा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि संदीप शर्मा का आचरण सही नहीं था।
0
comment0
Report
RKRajesh Kumar Sharma
Mar 05, 2026 15:01:14
Delhi, Delhi:होली पर गुब्बारे फेंकने के कारण एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना होली शाम की है, जब उत्तम नगर जे–जे कॉलोनी में रहने वाले एक परिवार की बच्ची ने गुब्बारे में पानी भरकर नीचे फेंका, जो वहां से गुजर रही महिला को जा लगा। इसके बाद उस महिला ने अपने रिश्तेदारों को इस बात की जानकारी दी, जिसके बाद उनके रिश्तेदार आकर इसी गली में रहने वाले बच्चे के परिवार वालों के साथ जमकर मारपीट की। रात को मामला शांत होने के बाद तरुण, जो बच्ची का रिश्तेदार था, वह बच्चों के घर पर आया तो उसकी भी जमकर पिटाई की गई। मृतक तरुण के परिवार वालों की माने तो तरुण को घटना की जानकारी भी नहीं थी। वह रात 11 बजे उनके घर आ रहा था, तभी उसे घर के बाहर ही लोगों ने लाठी डंडों के साथ पत्थर से भी बुरी तरह मारा-पीटा, जिसे बाद में गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहां उसकी आज मौत हो गई। मृतक के लगभग आधा दर्जन परिजन घायल हैं और परिवार वाले आरोपी को कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं। द्वारका जिला पुलिस की माने तो झगड़ा गुब्बारे के कारण हुआ था, लेकिन इन दोनों परिवारों के बीच पुरानी रंजिश भी एक वजह पुलिस घटना के पीछे मान रही है। फिलहाल मृतक के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और जिले की एडिशनल डीसीपी का कहना है कि पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top