icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
272163
AKAmit Kumar SinghFollow2 Feb 2025, 10:31 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कोटे की सील दुकान से 39 कार्डधारकों को राशन वितरण करने के मामले में कोटेदार से स्पष्टीकरण तलब

Khairhana, Uttar Pradesh:महराजगंज, रायबरेली। नगर के वार्ड-8 पैगंबर नगर के उचित दर विक्रेता जिया उल हक की सील दुकान से 39 राशन कार्ड धारकों को खाद्यान्न वितरित करने के मामले में जिला पूर्ति अधिकारी ने स्पष्टीकरण तलब किया है। बताते चलें कि जिला पूर्ति अधिकारी के निर्देश पर 14 अक्टूबर को पूर्ति निरीक्षक महराजगंज, लालगंज, अमावां व नायब तहसीलदार उमेश चंद्र त्रिपाठी ने अनियमितताओं के आरोप में दुकान सील की थी। 15 अक्टूबर को नायब तहसीलदार वंदना वर्मा की मौजूदगी में सील खोलकर सत्यापन किया गया तो ऑनलाइन पोर्टल पर अंकित कुमार, सुनीता समेत 39 कार्डधारकों को राशन वितरित दिखाया गया।जांच टीम ने कई कार्डधारकों के बयान भी दर्ज किए थे। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी के माध्यम से पूर्ति निरीक्षक मुकेश पांडेय की टीम ने रिपोर्ट जिला पूर्ति अधिकारी उबैदुर्रहमान को भेजी। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर संबंधित कोटेदार से 15 दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया है, जवाब के बाद कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 1856.67 करोड़ की खेलो इंडिया स्पोर्ट्स गुड्स मैन्युफैक्चरिंग योजना मंजूरी दी

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल केंद्र सरकार ने 1,856.67 करोड़ की खेलो इंडिया स्पोर्ट्स गुड्स मैन्युफैक्चरिंग योजना को दी मंजूरी. CM डॉ. मोहन यादव ने फैसले के लिए प्रधानमंत्री का माना आभार. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 'एक्स' पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 1,856.67 करोड़ के कुल परिव्यय वाली खेलो इंडिया स्पोर्ट्स गुड्स मैन्युफैक्चरिंग योजना को मंजूरी दी है. इस पहल से खेल उपकरण निर्माण, आधुनिक तकनीक और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा. खिलाड़ियों को बेहतर खेल सामग्री उपलब्ध होगी और वैश्विक स्तर पर भारत की पहचान मजबूत होगी. खेलों के विकास, खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य और भारत को खेल उपकरण निर्माण का वैश्विक केंद्र बनाने की दिशा में इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए प्रधानमंत्री जी का हार्दिक आभार।
0
0
Report
Advertisement

MLC चुनाव में हंगामा: वाराणसी में काउंटिंग रुकी, बीजेपी प्रत्याशी केदारनाथ सिंह का बड़ा बयान

Varanasi, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप/वाराणसी। स्नातक खंड MLC चुनाव को लेकर वाराणसी में सियासी हलचल तेज है। बीजेपी के स्नातक खंड MLC प्रत्याशी केदारनाथ सिंह से जब पत्रकारों ने सवाल किया कि प्रांजल यादव उनके ऑब्जर्वर नहीं है फिर भी धरने पर क्यों बैठे हैं, तो इस पर केदारनाथ सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी। केदारनाथ सिंह ने कहा कि काउंटिंग को रोक दिया गया है। उनके इस बयान के बाद चुनावी प्रक्रिया को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि प्रांजल यादव द्वारा किए जा रहे धरने को लेकर प्रत्याशी केदारनाथ सिंह ने पत्रकारों के सामने अपना पक्ष रखा।
0
0
Report

भोपाल में देर रात 12 आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर, कई जिलों के एसपी बदले

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल देर रात 12 आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर ऋषुवर कुमार सिंह को अलीराजपुर से पुलिस मुख्यालय भोपाल भेजा गया दीपक कुमार शुक्ला को 32वीं वाहिनी विसबल, उज्जैन से नर्मदापुरम एसपी बनाया गया साईकृष्ण थोटा को नर्मदापुरम एसपी से पुलिस मुख्यालय भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया वीरेंद्र जैन को बैतूल एसपी से भोपाल नगर पुलिस में पुलिस ट्रैफिक एसपी बनाया गया निवेदिता नायडू को पन्ना एसपी से 10वीं वाहिनी विसबल, सागर भेजा गया अंकित जायसवाल को रेल एसपी भोपाल से हरदा एसपी बनाया गया अमित सक्सेना को पुलिस मुख्यालय भोपाल से बैतूल एसपी بنایا गया सत्यसाची सराफ को सायबर, इंदौर से पन्ना एसपी बनाया गया समर वर्मा को आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ, उज्जैन से अलीराजपुर एसपी बनाया गया अभिषेक आनंद को 15वीं वाहिनी विसबल, इंदौर की जिम्मेदारी, साथ ही पीटीसी इंदौर के पुलिस अधीक्षक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया श्रुतकीर्ति सोमवंशी को 21वीं वाहिनी विसबल, ग्वालियर की जिम्मेदारी, साथ ही 14वीं वाहिनी विसबल, ग्वालियर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया शशांक को हरदा एसपी से पुलिस मुख्यालय भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया
0
0
Report

वाराणसी में JDU नेताओं की बड़ी बैठक, समाज की एकजुटता और चुनावी रणनीति पर मंथन

Nidaura, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप/वाराणसी। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री व वर्तमान मत्स्य आयोग के अध्यक्ष अजीत चौधरी का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। वहीं बिहार एवं उत्तर प्रदेश के विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक साथियों के साथ आत्मीय मुलाकात हुई। विशेष रूप से अशोक सिंह यादव (जिलाध्यक्ष, जदयू, बक्सर), सुशील कश्यप (उपाध्यक्ष, जदयू, उत्तर प्रदेश), संतोष चौधरी (बक्सर) एवं राजेश पटेल (अमरा खैरा), वरिष्ठ नेता ई अरविंद कुमार मझवार सहित अन्य नेता शामिल हुए। बीजेपी नेता अमित चौधरी ने बताया कि इस बैठक में समाज के विस्तार, एकजुटता और संगठन की मजबूती को लेकर सार्थक चर्चा हुई। काफी समय बाद समाज के हितों, अधिकारों, राजनीतिक भागीदारी और भविष्य की रणनीति को लेकर एक सकारात्मक पहल की गई। सभी साथियों ने समाज को संगठित करने, युवाओं को आगे बढ़ाने तथा सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने के विषय पर अपने विचारों को साझा किया।
0
0
Report
Advertisement

छत्तीसगढ़ में जब्त 4 करोड़ कैश के वीडियो से राजस्थान IAS मामले को जोड़ने पर राणा यशवंत पर उठे सवाल

Durg, Chhattisgarh:वरिष्ठ पत्रकार राणा यशवंत की एक सोशल मीडिया पोस्ट (https://x.com/RanaYashwant1/status/2115312264790102339) को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने भिलाई (छत्तीसगढ़) के खुर्सीपार में दुर्ग पुलिस द्वारा बोलेरो पिकअप से जब्त की गई 4 करोड़ रुपये की नकदी के वीडियो को गलत तरीके से राजस्थान के एक आईएएस अधिकारी के परिवार से जुड़े मामले से जोड़ दिया। दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि यह नकदी रायपुर से नागपुर ले जाई जा रही थी और इसका राजस्थान से कोई संबंध नहीं है। भ्रामक पोस्ट को हटाने और माफी मांगने की मांग की गई है।
0
0
Report
Advertisement

क्राइम ब्रांच गाजियाबाद को मिली बड़ी सफलता ढेर हुआ कुख्यात अपराधी

Ghaziabad BureauGhaziabad BureauFollow6h ago
Ghaziabad, Uttar Pradesh:जी हां जिस शब्द को आप स्ट्रेचर पर देख रहे हैं यह कोई आम इंसान नहीं है यह वही आतंक का सरगना है जिसमें गाजियाबाद समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपना अपराध का साम्राज्य काबिज किया था लेकिन गाजियाबाद पुलिस लगातार इस अपराधी का पीछा कर रही थी इसके बाद मोदीनगर थाना क्षेत्र में कुख्यात अपराधी के साथ आज पुलिस की मुठभेड़ होती है जिसमें यह पुलिस की गोली का शिकार होता है बताया जाता है यह अपराधी बावरिया गिरोह से संबंध रखता था जिसने दिल्ली एनसीआर समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपने अपराध का साम्राज्य स्थापित किया था
0
0
Report
0
0
Report
Advertisement

शाहजहांपुर खुटार रेंज के सिल्हूआ में तेंदुआ देखे जाने से दहशत, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट

SKShiv KumarFollow7h ago
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर। जिले के खुटार वन रेंज के सिल्हुआ मोड़ के पास खेतों में तेंदुआ देखे जाने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। खेत में खुलेआम टहलते तेंदुआ का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद आसपास के ग्रामीणों में भारी दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही वन विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। ​वन दरोगा रोहित पांडेय अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए हैं और लगातार क्षेत्र में कांबिंग व निगरानी कर रहे हैं। पदचिह्नों और वायरल वीडियो के आधार पर जानवर की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। वन विभाग ने स्थानीय लोगों की सुरक्षा को देखते हुए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं और पूरी तरह सतर्क रहने को कहा है। इससे पहले भी इस इलाके में लगातार तेंदुआ देखा जा रहा था।
0
0
Report

मंत्री स्वर्गीय राजेंद्र सिंह राणा की दसवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा जनसैलाब।

Vishesh Kr GurejaVishesh Kr GurejaFollow7h ago
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर देवबंद पूर्व मंत्री स्वर्गीय राजेंद्र सिंह राणा की दसवीं पुण्यतिथि पर उनके पैतृक गांव भायला में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति देखने को मिली। सभा में उमड़े जनसमूह और समर्थकों के उत्साह ने आयोजन को यादगार बना दिया। आयोजकों एवं समर्थकों ने सभा में 50 हजार से अधिक लोगों की मौजूदगी का अनुमान जताया। हालांकि, भीड़ की आधिकारिक गणना नहीं की गई।सभा की खास बात यह रही कि किसी बड़े राष्ट्रीय या प्रदेश स्तरीय नेता की मौजूदगी के बिना ही बड़ी संख्या में लोग स्वर्गीय राजेंद्र सिंह राणा को श्रद्धांजलि देने और उनके परिवार के प्रति अपना समर्थन व्यक्त करने पहुंचे। सहारनपुर सहित आसपास के जनपदों और अन्य राज्यों से लोगों के पहुंचने की बात भी आयोजकों ने कही। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधानसभा प्रत्याशी कार्तिकेय सिंह राणा ने जनता से भावुक अपील करते हुए कहा, “मैं पल्ला पसारकर आपसे समर्थन मांग रहा हूं। मुझे भी एक मौका देकर देखिए। अगले पांच साल आपके बीच रहूंगा और आपके काम करूंगा। कार्तिकेय सिंह राणा ने कहा कि उनका परिवार तीन पीढ़ियों से समाज के बीच रहकर जनसेवा करता आया है। उनके पिता स्वर्गीय राजेंद्र सिंह राणा ने हमेशा आम आदमी को सम्मान दिया और क्षेत्र के लोगों के सुख-दुख में साथ खड़े रहे। उनकी राजनीति का आधार जनता से जुड़ाव, सामाजिक सरोकार और जनसेवा रहा है। वह भी अपने पिता के आदर्शों पर चलते हुए जनता के बीच रहकर काम करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वह समाज के लोगों से केवल समर्थन ही नहीं, बल्कि मार्गदर्शन और आशीर्वाद भी मांग रहे हैं। यदि उनसे कोई गलती हुई है, तो समाज के लोग उन्हें बताएं। वह अपनी कमियों को सुधारने का प्रयास करेंगे। उनका उद्देश्य क्षेत्र के लोगों की आवाज बनना और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास करना है। सभा में ठाकुर पूरण ने भी कार्तिकेय राणा के समर्थन में अपनी बात रखते हुए कहा, “कार्तिकेय का वनवास हम खत्म करेंगे।” उनके इस बयान पर समर्थकों के बीच आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उत्साह देखने को मिला।कार्तिकेय सिंह राणा ने अपने संबोधन में वर्ष 2021 के ब्लॉक चुनाव के दौरान हुए घटनाक्रम, सामाजिक मुद्दों को लेकर किए गए संघर्ष और अपने खिलाफ दर्ज मुकदमों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वह समाज के मुद्दों को लेकर लगातार आवाज उठाते रहे हैं और आगे भी जनता के बीच रहकर अपनी जिम्मेदारी निभाते रहेंगे। उन्होंने अपने पिता के राजनीतिक जीवन को याद करते हुए कहा कि स्वर्गीय राजेंद्र सिंह राणा ने छात्र राजनीति से लेकर विधायक और मंत्री तक का सफर तय किया। उन्होंने आम लोगों को सम्मान देने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने की परंपरा स्थापित की। कार्तिकेय राणा ने कहा कि अपने पिता की इस विरासत को आगे बढ़ाना उनके लिए जिम्मेदारी भी है और संकल्प भी।सभा में उमड़ी भीड़ और लोगों के उत्साह को कार्तिकेय राणा के समर्थकों ने उनके प्रति जनभावनाओं और जुड़ाव का महत्वपूर्ण संकेत बताया। वर्ष 2022 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर देवबंद विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुके कार्तिकेय राणा ने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव से पहले जनता के बीच अपनी सक्रियता बढ़ाने और घर-घर जाकर समर्थन मांगने का संकल्प व्यक्त किया।श्रद्धांजलि सभा के अंत में कार्तिकेय सिंह राणा ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top