272302
Basti - शुक्रवार को बस्ती में पुलिस ने की नाकाबंदी, संदिग्धों की जांच
Nagar Khas, Uttar Pradesh:शुक्रवार को नाकाबंदी योजना के तहत पुलिस अधीक्षक बस्ती के आदेश अनुसार शाम 6:00 बजे से रात्रि 21:00 बजे तक थाना नगर क्षेत्र में बने नाकाबंदी योजना के तहत एक्सडा चौराहा पर सघन संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की गई।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
उत्तराखंड में भूकंप जागरूकता के लिए 112 सायरन और 169 सेंसर सक्रिय
Dehradun, Uttarakhand:एंकर उत्तराखंड में आपदा प्रबंधन हर संभव आपदा से लड़ने के लिए अपनी तैयारी कर रहा है। मुख्य सचिव आनंद वर्धन के निर्देश में हर महा 9 तारीख को 11:00 बजे भूकंप जन जागरूकता और प्रशिक्षण के लिए सायरन और सेंसर्स एक्टिव किए जाएगा। शुक्रवार को आपदा प्रबंधन केंद्र से सचिव विनोद कुमार सुमन प्रदेश भर में 112 सायरन, 169 सेंसर उत्तराखंड सरकार और आईआईटी रुड़की द्वारा विकसित भू देव ऐप का प्रशिक्षण किया गया। इस दौरान फोन और सायरन पूरे प्रदेशभर में सुनाई दिए। आपदा सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि भूकंप के प्रति जन जागरूकता के लिए यह अभ्यास और उत्तराखंड राज्य और वैज्ञानिक संस्थाओं द्वारा विकसित किए गए उपकरणों की जांच की जा सके। बाइट विनोद सुमन सचिव आपदा प्रबंधन0
0
Report
41वीं पुण्यतिथि पर मदनसिंह आर्य को श्रद्धांजलि, आर्य वीर दल का यज्ञ आयोजन
Jalore, Rajasthan:जालोर। आर्य वीर दल एवं आर्य समाज के संयुक्त तत्वावधान में आर्य वीर दल राजस्थान के संस्थापक कर्मयोगी मदनसिंह आर्य की 41वीं पुण्यतिथि पर सुंदेलाव तालाब स्थित आर्य वीर दल हनुमान व्यायामशाला में यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ के आचार्य आर्य वीर दल राजस्थान के अधिष्ठाता विनोद आर्य रहे। मुख्य यजमान महेंद्र सोलंकी एवं ममता देवी सपत्निक रहे। वहीं नवनिर्वाचित पार्षद कैलाश सुंदेशा, माफी देवी, भावेश कुमार, नैना टांक एवं मनीषा कंवर ने भी यज्ञ में भाग लिया। इस अवसर पर आर्य वीर दल की तीनों व्यायामशालाओं से जुड़े आर्य वीर एवं वीरांगनाओं ने मदनसिंह आर्य को श्रद्धांजलि अर्पित की। आर्य समाज प्रधान दलपत सिंह आर्य एवं विनोद आर्य ने कहा कि मदनसिंह आर्य ने युवाओं को व्यायाम, शारीरिक शिक्षा और खेलों से जोड़ने के साथ उनमें अनुशासन एवं राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम का संचालन शाखानायक कन्हैयालाल मिश्रा ने किया। इस दौरान जगदीश आर्य, भंवर सिंह भाटी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।0
0
Report
JVVNL ने AEN कुलदीप सिंह आर्य के खिलाफ APO जारी किया
Kota, Rajasthan:उनियारा(टोंक) उनियारा एईएन कुलदीप सिंह आर्य पर गिरी गाज, एईएन आर्य को किया गया एपीओ, अपने कार्य में लापरवाही बरतने तथा जिम्मेदारियों के प्रति गंभीरता नहीं दिखाने पर विभाग ने की कार्यवाही, जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (JVVNL) प्रशासन ने उनियारा (टोंक) के सहायक अभियंता (AEN - O&M) कुलदीप सिंह आर्य के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कदम उठाते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से पदस्थापन प्रतीक्षा (APO) के दिए आदेश0
0
Report
Advertisement
ECI मुख्यालय के बाहर सुरक्षा कड़ी, दिल्ली पुलिस की बेरिकेटिंग से प्रदर्शन रोकथाम
New Delhi, Delhi:ECI मुख्यालय के बाहर सुरक्षा के कड़े और पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। लगातार हो रहे प्रदर्शन और 10 अक्टूबर को प्रदर्शन के देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स तैनात की गई है, ताकि कोई भी प्रदर्शनकारी यहाँ तक न पहुँच पाए, मुख्यालय के चारों तरफ बेरिकेटिंग की गई है; किसी को भी वहाँ रुकने की इजाज़त नहीं है।0
0
Report
यूपी कैबिनेट ने उज्जवला योजना के मुफ्त सिलिंडर प्रस्ताव पर मोहर लगाई
Noida, Uttar Pradesh:रजनी तिवारी ने उज्जवला योजना के तहत मुफ्त सिलिंडर देने के प्रस्ताव पर मोहर लगाई। यूपी सरकार की कैबिनेट बैठक में इस योजना के आगे बढ़ने के संकेत मिले। मंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि महिलाओं के लिए सरकार लगातार इसी तरह की योजनाएं लाती है और महिलाओं का विशेष ध्यान रखा जाता है।0
0
Report
हिंगोली में मुख्यमंत्री मेरी लाडकी बहन योजना ने महिलाओं को आर्थिक तौर पर सशक्त किया
Hingoli, Maharashtra:अँकर -राज्य सरकारने जून 2024 पासून सुरू केलेल्या ‘मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजनेमुळे राज्यातील महिलांच्या जीवनात मोठा सकारात्मक बदल पाहायला मिळत आहे. 21 ते 65 वयोगटातील पात्र महिलांना या योजनेअंतर्गत दरमहा दीअद हजार रुपयांची थेट आर्थिक मदत दिली जात आहे. या योजनेमुळे महिलांचे आर्थिक sक्षमेकरण तर झालेच आहे, शिवाय त्यांच्या कौटुंबिक आणि सामाजिक स्तरातही मोठा बदल घडून येत आहे. हिंगोली जिल्ह्याचा विचार केला, तर तब्बल 2 लाख 82 हजार 661 पात्र महिला या योजनेचा प्रत्यक्ष लाभ घेत आहेत. पाहुयात यावर खास रिपोर्ट.. व्हिओ -ह्या आहेत हिंगोली जिल्ह्यातील हिंगोली येथील रहिवासी असलेल्या सारिका चांदणे महिलांचे सक्षमीकरण, आरोग्य, शिक्षण आणि रोजगार निर्मितीला चालना देण्यासाठी राज्य सरकारने मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना अमलात आणली. पूर्वी छोट्या-मोठ्या गरजांसाठी, मुलांच्या शिक्षणासाठी किंवा औषधोपचारासाठी महिलांना घरातील इतरांवर अवलंबून राहावे लागत होते. मात्र, आता दरमहा मिळणाऱ्या 1500 रुपयांमुळे महिलांच्या हाती स्वतःचा पैसा आला असून त्या आर्थिकदृष्ट्या सक्षम बनल्या आहेत. दरमहा मिळणाऱ्या १५०० रुपयांमुळे आमच्या कुटुंबाला मोठा हातभार लागत आहे. मुलांचे शिक्षण असो वा अचानक उद्भवणारा वैद्यकीय खर्च, यासाठी या पैशांचा मोठा उपयोग होतो. आधी छोट्या गरजेसाठीहि दुसऱ्यांकडे मागावे लागतायचे, पण आता आम्ही स्वतःच्या पायावर उभ्या आहोत हिंगोली जिल्ह्यातील सारिका चांदणे या योजनेच्या लाभार्थींपैकी एक आहेत. नाव: सारिका चांदणे (लाभार्थी महिला, हिंगोली) व्हिओ -लाडकी बहीण योजनेमुळे हिंगोलीतील हजारो महिलांनी स्वतःचे छोटेमोठे व्यवसाय सुरू करून स्वावलंबनाकडे पाऊल टाकले आहे. महिला व बालविकास विभागाकडून योजनेची अंमलबजावणी प्रभावीपणे सुरू असून, लाभार्थींना कोणतीही अडचण आल्यास जिल्हा महिला व बालविकास अधिकारी कार्यालयाशी संपर्क साधण्याचे आवाहन प्रशासनाने केले आहे. बाईट - संतोष दर्पलवार (जिल्हा महिला बालविकास अधिकारी ) व्हीओ -हिंगोलीतील तब्बल 2 लाख 82 हजार महिलांच्या चेहऱ्यावर या योजनेने हसू फुलवले असून, महिला वर्गातून सरकारचे आभार मानले जात आहेत... बाईट -महिला एकंदरीतच, 'मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजने'ने हिंगोली जिल्ह्यातील २ लाख ८२ हजारांहून अधिक महिलांच्या चेहऱ्यावर एक वेगळेच हास्य फुलवले आहे. कधी काळी स्वतःच्या छोट्या-मोठ्या खर्च्यासाठी दुसऱ्यांसमोर हात पसरणाऱ्या या लाडक्या बहिणी आज स्वतःच्या पायावर उभ्या राहून कुटुंबाचा आर्थिक कणा मजबूत करत आहेत. ही योजना खऱ्या अर्थाने हिंगोलीतील महिलांसाठी 'संजीवनी' ठरत आहे..0
0
Report
Advertisement
श्रीनगर के दो लड़के जंगल में गुम हुए, तलाश के बाद सुरक्षित बचाए गए
Aram Pora, Ganderbal, Two boys, Huzair and Minaan, residents of Srinagar, went missing in the forest area towards Tarser Marser. Upon receiving information, a search and rescue operation was launched by PS Gund, along with escort personnel, local guides, SDRF and army last night. A joint search operation was subsequently conducted by SOG, Army, CRPF and Police, following which both missing boys were successfully traced and rescued.0
0
Report
पटना बीजेपी कार्यालय में मोदी के 25 साल पूरे पर खास प्रदर्शनी
Patna, Bihar:PATNA / SUNNY प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के अवसर पर पटना स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में विशेष प्रदर्शनी लगाई गई है। इस प्रदर्शनी के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल और उनके नेतृत्व में किए गए प्रमुख कार्यों को प्रदर्शित किया गया है。 प्रदर्शनी में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के दौरान शुरू की गई महत्वपूर्ण योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी दी गई है। वहीं, प्रधानमंत्री बनने के बाद देश में किए गए प्रमुख कार्यों, केंद्र सरकार की योजनाओं और विकास से जुड़ी उपलब्धियों को भी प्रदर्शनी के माध्यम से दर्शाया गया है。 प्रदर्शनी में एक बड़ी एलईडी स्क्रीन भी लगाई गई है, जिस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल और उनके प्रमुख कार्यों पर आधारित लघु फिल्म दिखाई जा रही है। इसके जरिए पार्टी कार्यालय पहुंचने वाले लोगों को उनके 25 वर्षों के राजनीतिक और प्रशासनिक सफर की जानकारी दी जा रही है。0
0
Report
ANM के निजी क्लीनिक पर प्रसव के दौरान नवजात की मौत का आरोप, मां की हालत गंभीर
Mirzapur-cum-Vindhyachal, Uttar Pradesh:ANM के निजी क्लीनिक पर प्रसव के दौरान नवजात की मौत का आरोप, मां की हालत गंभीर मिर्जापुर : ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के नौगवां गांव निवासी लवकुश पटेल ने स्वास्थ्य विभाग की एएनएम पर प्रसव के दौरान लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित लवकुश पटेल का आरोप है कि एएनएम के निजी क्लीनिक पर प्रसव के दौरान उनके नवजात शिशु की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी की हालत गंभीर हो गई। मामले में न्याय की मांग को लेकर पीड़ित ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया और संबंधित एएनएम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। लवकुश पटेल के अनुसार, 29 तारीख की रात उनकी पत्नी को प्रसव पीड़ा शुरू हुई थी। आरोप है कि आशा कार्यकर्ता और एएनएम की सलाह पर वह अपनी पत्नी को एएनएम के निजी क्लीनिक पर ले गए। वहां पूरी रात महिला को रखा गया। सुबह उसकी हालत बिगड़ने पर उसे दूसरे निजी अस्पताल ले जाने की सलाह दी गई। पीड़ित के मुताबिक, निजी अस्पताल में जांच के दौरान नवजात शिशु मृत पाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रसव के दौरान कथित लापरवाही और अत्यधिक दबाव के कारण उनकी पत्नी की बच्चेदानी फट गई, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई।0
0
Report
Advertisement
हनुमानगढ़: पूर्व सभापति सुमित रिणवा समेत कई पर मुकदमा दर्ज
Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़: पूर्व सभापति सुमित रिणवा सहित कई अन्य जनों पर मुकदमा दर्ज, टाउन थानाधिकार को धमकाने और हिरासत से आरोपी ले जाने के आरोप, आरपीएस करण सिंह ने दर्ज करवाया मुकदमा, पूर्व सभापति सुमित रिणवा, अमित माहेश्वरी, प्रमोद सोनी, नवीन बाकोलिया, सोहन लाल, अजमेर सिंह सहित अन्य पर दर्ज करवाया मुकदमा। नगरपरिषद की पुरानी फाइलों में गड़बड़ी की जांच कर रही थी टाउन पुलिस. इसी दौरान थाने में लेखाधिकारी मालचंद की तबीयत बिगड़ने का मामला, पुलिस खुद मालचंद को लेकर अस्पताल भेज रही थी. आरोप है कि पूर्व सभापति और उनके साथियों ने थानाधिकारी को धमकाया, धमकाने के बाद हिरासत में ले गए सभी आरोपी.0
0
Report
लखीमपुर खीरी: एसएसबी कैंप के जवान का शव पेड़ पर मिला, मानसिक तनाव संभावना
Lakhimpur, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली इलाके थे माजरा गांव के पास 70वीं वाहिनी एसएसबी के कैंपस में एक जवान का शव पेड़ पर लटका हुआ मिला है। मृतक एसएसबी का यह जवान कल से लापता बताया जा रहा है। मामले की सूचना पर मौके पर पहुंची सदर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है साथ ही घटना से जुड़े हर पहलू की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के मंडला जिले के मूल निवासी केहर सिंह मसराम के रूप में हुई है। प्रथम दृष्टया जवान मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा है । बीते 7 अक्टूबर को घर से यह जवान छुट्टी से लौटा था । इस जवान का साइकोलॉजिस्ट डाक्टर से इलाज भी चल रहा था।0
0
Report
भचुण्डला विद्यालय में ब्लॉक प्रबल कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने प्रतिभा दिखाई
Pratapgarh, Rajasthan:हेडर/हेडलाईन : पीएम श्री विद्यालय भचुण्डला में ब्लॉक स्तरीय प्रबल कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा एंकर/इंट्रो : प्रतापगढ़ जिले के पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भचुण्डला में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के आदेशानुसार ब्लॉक स्तरीय प्रबल कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य एसएल कटारा की अध्यक्षता में मां सरस्वती की पूजा-अर्चना और वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद ‘21वीं सदी का भारत’ विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें दलोट ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपने विचार प्रस्तुत किए। आशु भाषण सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ प्रतिभा दिखाई और अच्छी रैंक हासिल की। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। व्याख्याता श्यामलाल मीणा ने आभार जताया, जबकि भंवरलाल रैदास ने संचालन किया। विद्यालय स्टाफ के ईश्वर सिंह सिसोदिया ने जानकारी दी।0
0
Report
Advertisement
चुनाव आयोग ने छूटे मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए शुरू किया विशेष पंजीकरण अभियान
Noida, Uttar Pradesh:SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, छूटे मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान बिहार में मतदाता सूची से छूटे पात्र नागरिकों, खासकर युवाओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष पंजीकरण अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत BLO घर-घर जाकर पात्र मतदाताओं की पहचान करेंगे और फॉर्म-6 के जरिए उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज कराया जाएगा। मजदूर बस्तियों, आश्रय स्थलों और बेघर नागरिकों तक पहुंचने के लिए विशेष कैंप भी लगाए जाएंगे। अभियान के दौरान तैयार सूची राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों के साथ साझा की जाएगी। चुनाव आयोग का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र मतदाता सूची में शामिल होने से न छूटे。0
0
Report
दिल्ली पुलिस ने DMRC को 57 मेट्रो स्टेशनों को कल बंद रखने का सुझाव दिया
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली पुलिस ने DMRC को सुझाव दिया है कि कुल 57 मेट्रो स्टेशन कल बंद रखें जाये हालाकि डीएमआरसी इसपर विचार कर रहा हैं डीएमआरसी की तरफ़ से फ़ैसला आना बाक़ी हैं0
0
Report
बालिका शिक्षा से संवरेंगी कई पीढ़ियां, महिला सशक्तिकरण का संदेश लेकर निकली रैली
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस 2026 के तहत महिला सशक्तिकरण और बालिका शिक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। जिला प्रशासन, महिला अधिकारिता विभाग और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में जीरो माइल चौराहे से वुडलैंड पार्क तक जागरूकता रैली निकाली गई। जिला कलेक्टर शुभम चौधरी और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में विभिन्न विभागों की महिलाओं, स्काउट-गाइड और छात्राओं ने भाग लेकर समाज में बालिकाओं की शिक्षा, समान अवसर और महिला सशक्तिकरण की आवश्यकता को रेखांकित किया। रैली शहर के प्रमुख मार्ग से होते हुए वुडलैंड पार्क पहुंची। इसमें स्काउट-गाइड, सामाजिक न्याय विभाग के छात्रावासों की बालिकाओं और विभिन्न विभागों की महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर शुभम चौधरी ने महिला सशक्तिकरण को समाज और देश के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि महिलाओं को शिक्षित और सशक्त बनाना केवल एक व्यक्ति के विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका सकारात्मक प्रभाव आने वाली कई पीढ़ियों पर पड़ता है। जब एक महिला शिक्षित होती है, तो वह अपने परिवार के साथ समाज को भी जागरूक और मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाती है। उन्होंने युवा बालिकाओं और बच्चों से महिला सशक्तिकरण के महत्व को समझने तथा इसे अपने दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ने के अवसर देना और उनके सम्मान व अधिकारों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। रैली में शामिल प्रतिभागियों ने बालिकाओं की शिक्षा, महिलाओं की भागीदारी और समाज में समान अवसरों की आवश्यकता का संदेश दिया। आयोजन का उद्देश्य बालिकाओं के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना और महिला सशक्तिकरण को सामाजिक विकास का अभिन्न हिस्सा बनाने के लिए लोगों को प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि बेटियों को शिक्षा, सम्मान और आगे बढ़ने के समान अवसर मिलें, इसके लिए प्रशासन के साथ समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है। बालिकाओं को सशक्त बनाकर ही एक शिक्षित, जागरूक और प्रगतिशील समाज की नींव मजबूत की जा सकती है।0
0
Report
Advertisement
