icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
272163
AKAmit Kumar SinghFollow23 Jan 2025, 03:28 pm

बस्तीः राजा लक्ष्मेश्वर सिंह स्मृति खेल कुम्भ के समापन में पहुंचे मंत्री अनिल कुमार

Bisunpura, Badokhar, Uttar Pradesh:

बस्ती के वाल्टरगंज में राजा लक्ष्मेश्वर सिंह स्मृति में चल रही 10 दिवसीय खेल महाकुंभ के फाइनल मैच में आज विभिन्न ग्रामीण परिवेश के खिलाड़ियों के साथ विद्यालय के छात्रों ने विभिन्न खेलो में भाग लिया। जिसमें कबड्डी, दौड़, खो-खो, बालीबॉल, फ़ुटबॉल, जूडो आदि खेलों का आयोजन किया गया। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले खिलाड़ियों को मेडल और नकद पुरस्कार मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल कुमार ने दिया। मंत्री कुमार ने कहा कि मोदी और योगी खेलो इंडिया के तहत खेल को बढ़ावा दे रहे हैं। साथ ही हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने भी खेल को बढ़ावा देने के लिए कार्य किया है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement

सेवा संकल्प अभियान: 1.25 लाख दीपों से जनसेवा और भागीदारी का जश्न

समर्पण, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से राष्ट्रव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। शाम 7 बजे जिला मुख्यालय सहित जिलेभर के चिन्हित स्थलों पर एक साथ 1 लाख 25 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए गए। दीपों की रोशनी से जिला सेवा, सुशासन, जनकल्याण और जनभागीदारी के सामूहिक संकल्प से जगमगा उठा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा यात्रा से जुड़े इस आयोजन में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। जिला मुख्यालय मोहला के मिनी स्टेडियम में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में करीब 11 हजार दीपों से स्टेडियम जगमगा उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजनांदगांव लोकसभा सांसद श्री संतोष पांडे ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया.कार्यक्रम स्थल पर छत्तीसगढ़ के नक्शे की आकर्षक रंगोली बनाई गई, जो आयोजन का विशेष आकर्षण रही। रंगोली के माध्यम से प्रदेश की एकता और जनभागीदारी का संदेश प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया।सांसद श्री संतोष पांडे ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा यात्रा जनसेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प की यात्रा है। वर्ष 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शासकीय जिम्मेदारी संभालने के बाद से वे निरंतर जनता की सेवा और देश के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकास की गति को बनाए रखते हुए गरीब, किसान, युवा और महिलाओं सहित समाज के सभी वर्गों के कल्याण को प्राथमिकता दी गई है।
0
0
Report
Advertisement

खंडवा में सेवा संकल्प के दीपक से जगमगाए प्रमुख स्थल, 5 लाख दीप जलेंगे

Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा ‘आशीर्वाद के दीपक’ से जगमगाया, महीने भर होंगे सेवा संकल्प के आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस और उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देशभर में सेवा संकल्प अभियान 2026 की शुरुआत हुई है। मध्यप्रदेश में भी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक यह अभियान चलाया जाएगा. खंडवा जिले में अभियान की शुरुआत ‘आशीर्वाद का दीपक’ कार्यक्रम से हुई। जिले के चयनित प्रमुख और ऐतिहासिक स्थलों पर दीप प्रज्वलित किए गए। इसमें सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक कंचन मुकेश तनवे, महापौर अमृता अमर यादव सहित अधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। खंडवा में सेवा संकल्प अभियान के पहले दिन ‘आशीर्वाद का दीपक’ कार्यक्रम के तहत जिले के चयनित स्थलों को दीपों से रोशन किया गया। इनमें कावेश्वर मंदिर, ब्रह्मगीर समाधि स्थल, जिला चिकित्सालय, नीलकंठेश्वर महाविद्यालय, रामेश्वर कुंड, सूरजकुंड, घंटाघर, पार्वती बाई धर्मशाला, नगर निगम परिसर और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा सहित प्रमुख स्थल शामिल रहे। जिले में करीब 5 लाख दीप जलाने का लक्ष्य रखा गया था। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक पूरे एक महीने जिले में अलग-अलग सेवा और जनभागीदारी से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिले में सेवा, स्वच्छता, स्वास्थ्य, पर्यावरण, जनकल्याण और जनभागीदारी से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
0
0
Report

PM मोदी के 25 वर्ष सेवा काल पर सेवा संकल्प अभियान का भव्य शुभारंभ

Raipur, Chhattisgarh:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक सेवा काल के उपलक्ष्य में बुधवार को बालोद के स्व. सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत एक लाख से अधिक दीये प्रज्वलित कर भारत का मनमोहक नक्शा तैयार किया गया, जिसने पूरे परिसर को आस्था और उल्लास से आलोकित कर दिया वहीं कांग्रेस ने इस पूरे आयोजन को महज एक आडंबर बताया, कांग्रेस ने कहा कि एक तरफ तेल की खपत कम करने की बात प्रधानमंत्री जी कहते हैं दूसरी तरफ इस तरह का आयोजन। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले इस माहव्यापी अभियान में जनकल्याणकारी योजनाओं का विस्तार और व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांकेर सांसद भोजराज नाग ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं—पीएम आवास, उज्ज्वला, स्वच्छ भारत और अमृत भारत स्टेशन योजना—से आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। उन्होंने सभी से ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प को जनभागीदारी से साकार करने का आह्वान किया। बाइट - यशवंत जैन, प्रदेश महामंत्री भाजपा बाइट - चंद्रेश हिरवानी, जिलाध्यक्ष कांग्रेस बाइट - संगीता सिन्हा, विधायक बाइट - भक्तराज नाग, सांसद
0
0
Report
Advertisement

राजस्थान हाईकोर्ट ने तलाक पूर्व डिक्री रद्द कर दंपती के विवाह को बहाल कर दिया

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में तलाक की पूर्व डिक्री को रद्द करते हुए पति-पत्नी का विवाह बहाल कर दिया। कोर्ट ने कहा कि जब पति-पत्नी स्वयं अपने मतभेद समाप्त कर वैवाहिक जीवन फिर से शुरू करने के लिए सहमत हों, तो कानून के तहत जहां संभव हो, न्यायालय को उनके मेल-मिलाप का मार्ग प्रशस्त करना चाहिए। न्यायाधीश उमाशंकर व्यास और न्यायाधीश समीर जैन की खंडपीठ ने हनुमानगढ़ निवासी महिला की अपील पर आदेश सुनाया। मामले में फैमिली कोर्ट, हनुमानगढ़ ने 30 नवंबर 2024 को पति अमित की ओर से हिंदू विवाह अधिनियम की धारा 13(1)(ia) के तहत दायर तलाक याचिका स्वीकार करते हुए 23 अक्टूबर 2015 को हुए विवाह को समाप्त कर दिया था। Appell की सुनवाई के दौरान दोनों पक्ष व्यक्तिगत रूप से हाईकोर्ट में उपस्थित हुए। मामले को 29 जनवरी 2026 को मध्यस्थता केंद्र भेजा गया था, लेकिन वहां समझौता नहीं हो सका। बाद में हाईकोर्ट की कार्यवाही के दौरान आपसी बातचीत और कोर्ट के प्रयासों से पति-पत्नी के बीच समझौता हो गया। दोनों ने स्वेच्छा से अपने मतभेद खत्म कर फिर से साथ रहने की इच्छा जताई। खंडपीठ ने विशेष रूप से दंपती की नाबालिग बेटी के भविष्य और उसके माता-पिता दोनों का स्नेह, देखभाल और भावनात्मक सुरक्षा मिलने को महत्वपूर्ण माना। कोर्ट ने कहा कि वैवाहिक विवाद को केवल कानूनी दावों तक सीमित नहीं देखा जा सकता, क्योंकि इससे परिवार और मानवीय संबंध भी जुड़े होते हैं। कोर्ट ने 30 नवंबर 2024 की तलाक डिक्री को रद्द करते हुए 23 अक्टूबर 2015 को हुआ विवाह बहाल कर दिया। आदेश में कहा गया कि विवाह ऐसे बहाल माना जाएगा, जैसे तलाक की डिक्री बीच में आई ही नहीं थी। दोनों पक्षों को भविष्य के मतभेद आपसी संवाद, धैर्य और समझदारी से सुलझाने की अपेक्षा जताई गई。
0
0
Report

राजस्थान हाईकोर्ट ने राजपरिवार संपत्तियों के विभाजन मामले में ट्रायल कोर्ट का आदेश बरकरार

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने राजपरिवार से जुड़ी संपत्तियों के विभाजन के विवाद में ट्रायल कोर्ट के आदेश को बरकरार रखते हुए दायर रिट याचिका खारिज कर दी। जस्टिस फरजंद अली बेंच ने स्पष्ट किया कि वादपत्र में संशोधन की अनुमति देने का मतलब संशोधित दावे को स्वीकार करना नहीं है। संपत्तियों के स्वामित्व और अधिकार से जुड़े विवाद का निर्णय ट्रायल के दौरान साक्ष्यों के आधार पर होगा। मामला महाराज दिलीप सिंह की ओर से दायर एसबी सिविल रिट याचिका से संबंधित था। याचिका में अतिरिक्त जिला न्यायाधीश संख्या-5, जोधपुर मेट्रोपॉलिटन के 28 सितंबर 2013 के आदेश को चुनौती दी गई थी। ट्रायल कोर्ट ने सिविल ओरिजिनल सूट संख्या 4/2013 में वादी राजेंद्र सिंह को आदेश VI नियम 17 सीपीसी के तहत वादपत्र में संशोधन की अनुमति दी थी। विवाद स्वर्गीय महाराज देवी सिंह की संपत्तियों से जुड़ा है। इनमें रेजीडेंसी रोड स्थित ‘सरदार गेस्ट हाउस’ तथा पाली जिले के डूडी गांव की कृषि भूमि शामिल है। मूल वाद में इन संपत्तियों को महाराज देवी सिंह की व्यक्तिगत संपत्ति बताते हुए विभाजन में हिस्सा मांगा गया था। संशोधन के जरिए दावा किया गया कि संपत्तियां संयुक्त हिंदू परिवार की थीं और महाराज देवी सिंह के नाम पट्टा उपयोग एवं उपभोग के लिए था। हाईकोर्ट ने कहा कि संशोधन से पक्षकार, संपत्तियां और मांगी गई विभाजन की राहत नहीं बदली है। इसलिए इसे मुकदमे की मूल प्रकृति में बदलाव नहीं माना जा सकता। पूर्व की कार्यवाही, रेस जुडिकाटा, लिमिटेशन, नॉन-जॉइनर और आंशिक विभाजन जैसी आपत्तियों पर ट्रायल के दौरान निर्णय किया जा सकता है। कोर्ट ने प्रतिवादियों को संशोधित वादपत्र के जवाब में लिखित बयान दाखिल करने की स्वतंत्रता दी और ट्रायल कोर्ट को सभी मुद्दों पर स्वतंत्र रूप से निर्णय करने का निर्देश दिया।
0
0
Report

कोटा के DSP गिरिराज गर्ग हार्ट अटैक से निधन, पुलिस महकमे में शोक

Kota, Rajasthan:कोटा से पुलिस महकमे के लिए दुखद खबर सामने आई है... डीएसपी गिरिराज गर्ग की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वे कोटा में अपनी ड्यूटी के सिलसिले में सरकारी क्वार्टर में अकेले रह रहे थे। बताया जा रहा है कि बुधवार शाम करीब 7 बजे क्वार्टर पर बैठे हुए अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और घबराहट होने लगी। उन्होंने तुरंत अपने साथियों को इसकी जानकारी दी। साथी पुलिसकर्मी उन्हें कोटा के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया। लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद गुरुवार सुबह करीब 4 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। डीएसपी गिरिराज गर्ग भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ के रहने वाले थे। इसी साल मार्च में जयपुर के एक निजी अस्पताल में हार्ट ब्लॉकेज के बाद उनका स्टेंट डाला गया था। इसके बाद अगस्त में उन्होंने 14वीं आरएसी में जॉइन किया था और फिलहाल अपनी कंपनी के साथ कोटा में तैनात थे।गिरिराज गर्ग की करीब चार साल की सर्विस अभी बाकी थी। अचानक हुई मौत की खबर से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलते ही आरएसी के अधिकारी और जवानों के साथ दादाबाड़ी थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंची। फिलहाल पुलिस और विभागीय अधिकारी आगे की प्रक्रिया में जुटे हैं।
0
0
Report
Advertisement

जोधपुर-जैसलमेर हाईवे पर EVM से भरी गाड़ी पलटी, कोई घायल नहीं

Jodhpur, Rajasthan:बालेसर जोधपुर-जैसलमेर नेशनल हाईवे 125 पर 38 मील के पास एक सड़क हादसा हो गया। आगामी पंचायती राज चुनावों के लिए जैसलमेर से पाली जा रही ईवीएम (EVM) मशीनों से भरी दो गाड़ियों में से एक अचानक सड़क पर गाय आ जाने से असंतुलित होकर पलट गई। हादसे की आवाज सुनकर ग्रामीण हाईवे पर जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई; चालक पूरी तरह सुरक्षित है, जबकि एक पुलिस हेडकांस्टेबल को मामूली चोटें आई हैं। मामला चुनाव और ईवीएम जैसी संवेदनशील सामग्री से जुड़ा होने के कारण बालेसर एसडीएम सुमन राठौड़ तुरंत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन ने तुरंत क्रेन बुलाकर क्षतिग्रस्त गाड़ी को सीधा करवाया। इसके बाद सभी ईवीएम मशीनों को सुरक्षित रूप से दूसरी गाड़ी में शिफ्ट करवाकर पाली के लिए रवाना कर दिया गया।
0
0
Report

मेरठ के आसमान में पहली बार तिरंगा, सूर्यकिरण टीम 19–20 सितंबर मोहिउद्दीनपुर में प्रदर्शन

मेरठ के आसमान में पहली बार तिरंगे के रंग बिखरने वाले हैं। 19 और 20 सितंबर को भारतीय वायुसेना की विश्व प्रसिद्ध सूर्य किरण एरोबैटिक टीम मोहिउद्दीनपुर में एयर शो करेगी. परतापुर क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर स्थित न्यू इंटीग्रेटेड टाउनशिप में होने वाले इस ऐतिहासिक एयर शो में नौ हॉक एमके-132 विमान एक साथ उड़ान भरेंगे. विमानों द्वारा लूप, बैरल रोल, उल्टी उड़ान और डीएनए मैनूवर जैसे रोमांचक करतब दिखाए जाएंगे। बेहद कम दूरी पर विमानों की सटीक टाइमिंग और सामंजस्यपूर्ण उड़ान दर्शकों के लिए मुख्य आकर्षण होगी. प्रशासन ने दर्शकों के लिए खुले पंडाल, प्रवेश मार्ग, खान-पान और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने बताया कि एयर शो के लिए सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top