बस्तीः गौर पुलिस ने चोरी के कीमती सामान के साथ 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Sari Kalp, Uttar Pradesh:गौर पुलिस ने चोरी के सामान के साथ 2 आरोपियों को बभनान गौर मोड़ पर स्थित पेट्रोल पम्प के पीछे से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों की पहचान ताज उर्फ सैफ (20) निवासी वार्ड नं0 10, सुभाष नगर, नगर पंचायत बभनान और रमेश चौहान (19) निवासी मेहनिया ढढ़उआ थाना छपिया जनपद गोण्डा के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 10 नग गहने सफेद धातु और 3 टुकड़े सफेद धातु समेत अन्य सामान बरामद किया है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में वनकर्मियों की लकड़ी चोरी का बड़ा खुलासा
Bagaha, Bihar:बिहार के इकलौते वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में अवैध पातन समेत जंगल की बेशकीमती लकड़ियों की चोरी का बड़ा खुलासा हुआ है। VTR के राघीया वन प्रक्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है, जहाँ वन्य जीव और जंगल की सुरक्षा करने वाले वनकर्मी ही जंगल से लकड़ी चोरी करते पकड़े गए हैं। इसके बाद महकमे में हड़कंप मचा है। दरअसल VTR में वन विभाग के ही वनरक्षी सोनू कुमार ने अपनी टीम के साथ राघीया वन प्रक्षेत्र के कम्पार्टमेंट-44 में ट्रैक्टर पर जलावन की लकड़ी लोड करते देखा। जब लकड़ी लोड कर रहे वनरक्षक टीटी मणीकांत से पूछा गया कि यह प्रतिबंधित लकड़ी किसके आदेश पर लोड किया गया और कहाँ ले जा रहे हो, तो मणीकांत बोले कि ये लकड़ियां पास के गांव में आयोजित अष्टयाम के लिए जा रही हैं। लेकिन जब जलावन की लकड़ी हटाकर नीचे देखा गया तो पुआल से ढक कर रखें गए सागवन की गिल्लीयां लोड की गई थीं। इन गिल्लीयों के बारे में वनरक्षक से पूछताछ पर आरोपी मणीकांत चुप रहे। जवाब नहीं मिलने पर लकड़ियां जब्त कर VTR के रघीया रेंज कार्यालय ले आाए गए। इस घटना के बाद एक वनकर्मी पर वन विभाग की कार्रवाई देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंच गए। रघीया रेंजर राजेश कुमार ने बताया कि ये घटना सही है। लिहाजा इस लकड़ी को वनरक्षी सोनू कुमार ने जब्त किया है और आगे की कार्रवाई उनकी तरफ से की जा रही है। वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से अवैध पातन की घटनाएं लगातार बढ़ रहीं हैं; ऐसे में अब वनकर्मी ही वन सम्पदाओं को नुकसान पहुंचाकर अपनी जेब गर्म करने लगे हैं। आप देखें और सुनें कि कैसे आरोपी वनकर्मी मणीकांत ने कहा कि हमने गलती की है; जो सजा मिले वह स्वीकार है...! बाइट - मणीकांत, आरोपी वनकर्मी टीटी VTR बाइट - राजेश कुमार, रघीया रेंजर, वाल्मीकि टायगर रिजर्व, आसमानी रंग की शर्ट पहने हुएमुजफ्फरनगर : पूर्व विधायक शाहनवाज राणा और दो बेटों पर धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर: बहुजन समाजवादी पार्टी से बिजनौर के पूर्व विधायक शाहनवाज राणा और उनके दो बेटे पर मुजफ्फरनगर जनपद की नई मंडी कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी और धमकी देने जैसी गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। बताया जा रहा है कि व्यापारी जितेन्द्र चौधरी ने पुलिस को लिखित शिकायत देते हुए शाहनवाज राणा और उसके दो बेटों पर ये आरोप लगाया था कि उन्होंने हरिद्वार स्थित एक फैक्ट्री को धोखाधड़ी से खुद की बताकर उससे तकरीबन 75 लाख रुपए की कीमत का स्क्रैप और स्पंज आयरन मंगाया था। आरोप है कि इसके बाद पैसा मांगने पर व्यापारी जितेंद्र चौधरी को शाहनवाज राणा और उसके दो बेटों धमकी भी दी थी। जिस पर पुलिस ने इस मामले में शिकायत पर तुरंत पूर्व विधायक शाहनवाज राणा उसके दोनों बेटों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4),338,336(3),340(2)और 351(3) में मुकदमा दर्ज कर इस मामले में अपनी आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बरहाल इस घटना के बारे में अधिक जानकारी देते हुए एसपी सिटी अमृत जैन ने बताया कि देखिए वादी जितेंद्र चौधरी के कहने पर एक फ्रॉड फोरर्जरी इत्यादि की धाराओं से संबंधित एक प्रार्थना पत्र पुलिस को दिया गया था। उस प्रार्थना पत्र पर संयोजित तरीके से सीओ मंडी के द्वारा जांच की गई जो हमारी सेल की प्रकिया होती हैं। उस जांच की प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात यह पाया गया। प्रथम दृष्टि एफआईआर होने के साक्ष्य है। उसके बाद थाना नई मंडी पर सुसंगत धाराओं में 541/26 शाहनवाज राणा और उनके साथियों के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज किया है। जिसकी विवेचना में सारे साक्ष्य सम्मिलित करने के बाद उस विवेचना का गुणवत्ता पूर्वक और समयबद् तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।
