icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
272302
Mohammad ShakilMohammad ShakilFollow14 Apr 2025, 10:33 am

Basti - डाॅ भीमराव आंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई

Nagar Khas, Uttar Pradesh:

नगर क्षेत्र में हर तरफ डाॅ भीमराव आंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई. अनुयायियों ने भव्य जुलूस निकलते हुए जय भीम-जय भीम की जय जयकार की. सुबह से क्षेत्र में आंबेडकर जयंती की तैयारी दिखाई पड़ी. विभिन्न गांवों से जुलूस निकला. आकर्षक ढंग से सजी झांकियों के बीच आगे-आगे मोटर साइकिल जुलूस पीछे कार का काफिला चला,जगह-जगह शोभायात्रा भी निकाली गई. जो ग्रामीण क्षेत्रों से चलकर शहर स्थित आंबेडकर पार्क मड़वानगर में समापन हुआ. इस मौके पर सभासद वीरेंद्र कुमार, सत्यराम निषाद, अखिलेश यादव, यसराज के0 के0, ड्राफ्टमैन अभिषेक कुमार, पूर्व प्रधान पंकज राव आदि लोग मौजूद रहे।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

रामपुर की रामलीला मंच पर अश्लील नृत्य: 50 से अधिक गिरफ्तार नहीं तो कार्रवाई जारी

Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर में रामलीला के नाम पर रासलीला और अश्लील डांस कराने के आरोप, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, धर्मिक आयोजनों की मर्यादा पर उठे सवाल, खजुरिया क्षेत्र में आयोजकों समेत 50 से अधिक लोगों पर पुलिस ने की कार्रवाई, रामलीला संचालकों को नोटिस जारी कर सख्त चेतावनी, अश्लील कार्यक्रम कराने वालों पर आगे भी कार्रवाई करेगी रामपुर पुलिस, रामलीला के मंच पर मर्यादा तार-तार करने के आरोप, धार्मिक आयोजन के नाम पर रासलीला और अश्लील डांस कराने की शिकायतें, और फिर सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया, मामला उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले का है, जहां पुलिस ने अश्लीलता के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए 50 से अधिक लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है, रामपुर के थाना खजुरिया क्षेत्र में अलग-लग स्थानों पर आयोजित रामलीलाओं के दौरान कथित तौर पर अश्लील नृत्य कराए जाने के आरोप सामने आए, कार्यक्रमों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और आयोजनों से जुड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी, आरोप है कि जिन आयोजनों का उद्देश्य भगवान श्रीराम की लीलाओं का मंचन और धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाना था, वहां कुछ कार्यक्रमों में अश्लील डांस कराए गए, वीडियो सामने आने के बाद इन आयोजनों की मर्यादा को लेकर सवाल उठने लगे, मामला पुलिस तक पहुंचा तो थाना खजुरिया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आयोजन संचालकों समेत 50 से अधिक लोगों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 126 और 135 के तहत कार्रवाई की, पुलिस ने सिर्फ कार्रवाई तक ही कदम सीमित नहीं रखा, बल्कि क्षेत्र में रामलीला का आयोजन कराने वाले संचालकों को नोटिस भी जारी किए हैं, आयोजकों को साफ निर्देश दिए गए हैं कि धार्मिक आयोजनों की गरिमा और मर्यादा का ध्यान रखा जाए, किसी भी कार्यक्रम में अश्लील नृत्य या आपत्तिजनक प्रस्तुति की अनुमति नहीं दी जाएगी, नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है, अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह के मुताबिक, थाना खजुरिया क्षेत्र में रामलीला आयोजनों के दौरान अश्लीलता से जुड़ी शिकायतें सामने आई थीं, पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए 50 से अधिक लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की है, साथ ही आयोजन संचालकों को नोटिस देकर भविष्य में इस तरह के कार्यक्रमों से बचने और धार्मिक आयोजनों की मर्यादा बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं, रामलीला आस्था, संस्कृति और भगवान श्रीराम के आदर्शों से जुड़ा आयोजन है, ऐसे में धार्मिक मंचों पर कथित अश्लीलता के आरोपों ने आयोजन की गरिमा को लेकर बहस छेड़ दी है, फिलहाल रामपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आयोजकों को सख्त संदेश दिया है कि धार्मिक आयोजनों की आड़ में नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, अब देखना होगा कि पुलिस की इस कार्रवाई के बाद ऐसे आयोजनों में मर्यादा बनाए रखने के निर्देशों का कितना पालन होता है, Byte: अनुराग सिंह, (अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर) विसुअल: वायरल वीडियो विसुअल: थाना खजुरिया
0
0
Report
Advertisement

मेरठ में 'खाकी' के नाम पर डकैती: एनकाउंटर का खौफ दिखाकर 50 लाख की रंगदारी, 5 फर्जी अफसर दबोचे

MANISH PARASHARMANISH PARASHARFollowJust now
Meerut, Uttar Pradesh:

मेरठ में फर्जीवाड़े और बेखौफ बदमाशों का एक ऐसा सनसनीखेज सच सामने आया है, जिसने पुलिस के होश उड़ा दिए हैं। टीपी नगर में फर्जी पुलिस चौकी का तांडव अभी खत्म भी नहीं हुआ था कि परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के झब्बालपुर गांव में 'एंटी करप्शन' का फर्जी चोला ओढ़े पांच हिस्ट्रीशीटर बदमाशों का नापाक खेल बेनकाब हो गया। सादे कपड़ों में घूम रहे ये शातिर अपराधी अपनी उसी लग्जरी बोलेरो गाड़ी से वारदातों को अंजाम देते थे, जिस पर बाकायदा 'एंटी करप्शन' का रौबदार बोर्ड लिखा हुआ था। हाथ में फर्जी वॉकी-टॉकी और महंगे फोन लेकर घूम रहे इन आरोपियों पर पहले से ही कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं! ​इस शातिर गिरोह ने एक बेकसूर युवक को उसके घर के पास से अगवा किया और फिर उसके चाचा को फोन घुमाकर धमकी दी—"पचास लाख रुपये तैयार रखो, वरना फर्जी एनकाउंटर में लाश बिछा देंगे!" लेकिन मेरठ पुलिस की चाक-चौबंद घेराबंदी के आगे इन पुराने अपराधियों का यह खूनी खेल धरा का धरा रह गया। पुलिस ने मेरठ के ही रहने वाले पांचों हिस्ट्रीशीटर आरोपियों—मोनू, आशीष, मुरसलीन, इकबाल और फिरोज को दबोचकर सलाखों के पीछे भेज दिया है। मौके से वही लग्जरी बोलेरो गाड़ी जिस पर 'एंटी करप्शन' लिखा था, वॉकी-टॉकी और पांच महंगे फोन बरामद कर लिए गए हैं, लेकिन झब्बालपुर की इस वारदात ने यह साबित कर दिया है कि कैसे शातिर अपराधी फर्जी संस्थाओं की आड़ में सरेआम किडनैपिंग और मौत का खौफ बेच रहे थे। 

0
0
Report

इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस: हाई कोर्ट के वकील बोले—यह जरूरी नहीं था

Noida, Uttar Pradesh:MUMBAI (MAHARASHTRA): MAJEED MEMON (FORMER RAJYA SABHA MP AND SENIOR LAWYER) ON LEAVE INDIA NOTICE ISSUED TO ACTOR IMRAN KHAN FOLLOWING CJP PROTEST AT AUGUST KRANTI MAIDAN / SUPREME COURT NOTICE TO RAHUL GANDHI / SUPREME COURT NOTICE TO DELHI GOVERNMENT ON PLEA CHALLENGING DE-NOTIFICATION OF JANTAR MANTAR AS A PROTEST SITE / DEATH PENALTY FOR MUSKAN RASTOGI AND SAHIL SHUKLA IN MEERUT BLUE DRUM MURDER CASE मुंबई, महाराष्ट्र: हाई कोर्ट के वरिष्ठ वकील मजीद मेमन कहते हैं, "इमरान को 28 तारीख तक देश छोड़ने का जो नोटिस दिया गया है, उसे कोर्ट में चुनौती दी जा सकती है। यह इस बात पर निर्भर करता है कि उन्हें यहाँ रहने की अनुमति किन शर्तों पर दी गई थी—चाहे वह फॉरेनर्स एक्ट, इमिग्रेशन एक्ट, पासपोर्ट एक्ट या किसी अन्य ऐसे कानून के तहत हो, जहाँ कुछ खास शर्तों का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। असल स्थिति क्या है, यह किसी को नहीं पता। सिर्फ इसलिए कि उन्होंने एक विरोध मार्च में हिस्सा लिया, सरकार नाराज है और उन्हें देश से बाहर निकालना चाहती है, क्योंकि वे भारतीय नागरिक नहीं हैं..." अभिनेता इमरान खान को भारत छोड़ने के लिए कहे जाने पर, हाई कोर्ट के वरिष्ठ वकील मजीद मेमन कहते हैं, "इसकी बिल्कुल भी जरूरत नहीं थी; सबसे पहली बात, उन्हें हिरासत में लेना, गिरफ्तार करना या नोटिस देना ही जायज नहीं था। बेशक, अगर उन्होंने किसी नियम का उल्लंघन किया है, तो कार्रवाई की सकती है, लेकिन अभी जो नोटिस दिया गया है, उसमें क्या कारण बताए गए हैं, यह मुझे नहीं पता। मीडिया की खबरों के अनुसार, उनसे 28 तारीख से पहले भारत छोड़ने के लिए कहा गया है..." इस पर जवाब यह है कि अगर कोई विदेशी नागरिक शांतिपूर्ण तरीके से किसी विरोध मार्च में हिस्सा लेता है, तो इसमें कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। वे अकेले सरकार के खिलाफ कोई स्वतंत्र अभियान नहीं चला रहे थे, बल्कि बस लोगों की भीड़ में शामिल हो गए थे। उन्हें लगा कि जो हो रहा है वह गलत है, लोकतांत्रिक सिद्धांतों के खिलाफ है और जनहित के लिए नुकसानदेह है...
0
0
Report
Advertisement

धर्मशाला बीएड कॉलेज ने 7 जरूरतमंद विद्यार्थियों को 25 हजार रुपये आर्थिक सहायता दी

mathura, Dharamshala, Himachal Pradesh:https://we.tl/t-rEtGSYTiZA1C7G64 धर्मशाला बीएड कॉलेज में 7 जरूरतमंद विद्यार्थियों को मिली 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता पीटीए और महाविद्यालय की कमेटी ने किया चयन, पढ़ाई की सामग्री के लिए दी मदद; सुबह 8 से रात 8 बजे तक खुली रहती है कॉलेज की लाइब्रेरी धर्मशाला :  राजकीय अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय, धर्मशाला में जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों की मदद करने के उद्देश्य से आर्थिक सहायता प्रदान की गई। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर.एस. गिल ने बताया कि इस वर्ष महाविद्यालय के सात जरूरतमंद विद्यार्थियों को पढ़ाई की सामग्री खरीदने के लिए लगभग 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है। इनमें अनाथ, वंचित और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों से संबंधित विद्यार्थी शामिल हैं। डॉ. गिल ने बताया कि राजकीय अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय, धर्मशाला में प्रदेशभर से विद्यार्थी मेरिट के आधार पर दाखिला लेते हैं। इनमें अधिकांश विद्यार्थी मध्यम और निम्न आय वर्ग के परिवारों से आते हैं। ऐसे विद्यार्थियों की शिक्षा में आर्थिक परेशानी बाधा न बने, इसके लिए अभिभावक-शिक्षक संघ (पीटीए) और महाविद्यालय की कमेटी के माध्यम से जरूरतमंद विद्यार्थियों का चयन कर उन्हें सहायता प्रदान की जाती है। इस व्यवस्था के तहत कुल विद्यार्थियों में से एक प्रतिशत विद्यार्थियों को आर्थिक मदद के लिए चुना जाता है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें आवश्यक शैक्षणिक सुविधाएं प्रदान करना भी है। इसी दिशा में कॉलेज में लाइब्रेरी, बुक बैंक और रीडिंग रूम जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। सुबह 8 से रात 8 बजे तक लाइब्रेरी की सुविधा प्राचार्य ने बताया कि महाविद्यालय की लाइब्रेरी सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक खुली रहती है, ताकि विद्यार्थी अपनी पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए पुस्तकों का लाभ उठा सकें। इसके अलावा विद्यार्थियों के लिए बुक बैंक की सुविधा भी उपलब्ध है। वहीं, शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक अलग से रीडिंग रूम की व्यवस्था की गई है, जहां विद्यार्थी शांत वातावरण में अध्ययन कर सकते हैं। डॉ. गिल के अनुसार, महाविद्यालय विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराने और जरूरतमंद छात्रों को सहयोग देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। बाइट :  डॉ. आर.एस. गिल     प्राचार्य बीएड कॉलेज धर्मशाला
0
0
Report

उन्नाव के भगवंत नगर में चाय पर चर्चा, बिरादरी वोट से निर्णायक प्रभाव

Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव में भगवंत नगर विधानसभा से चाय पर चर्चा। एंकर: चाय पर चर्चा का विशेष कार्यक्रम को लेकर Zee media की टीम उन्नाव की भगवंत नगर विधानसभा पहुंची। यहां वर्तमान में भाजपा से आशुतोष शुक्ला विधायक हैं। 1957 से 2022 तक हुए विधानसभा चुनाव में यहां पर नौ बार क्षत्रिय, 5 बार कुर्मी और तीन बार ब्राह्मण प्रत्याशी विधायक बना। बीते दो विधानसभा चुनाव में ब्राह्मण प्रत्याशी को ही यहां की जनता ने पसंद किया है। भगवंत नगर विधानसभा में ब्राहण, क्षत्रिय, पासी, लोधी और कुर्मी बिरादरी का निर्णायक वोट माना जाता है। यादव और मुसलमान की भी अच्छी तादात है।
0
0
Report
Advertisement

मानसा अदालत ने परविंदर झोटा मामले में आरोपियों को सात दिन रिमांड दिया

Noida, Uttar Pradesh:आज मानसा की अदालत में परविंदर झोटा कत्ल के मुख्य आरोपी अश्वनी कुमार और उसका साथी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश किया गया जहां पर पुलिस ने 10 दिन का रिमांड मांगा है मगर अदालत ने उसे 7 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया मानसा पुलिस ने कई और आरोपी गिरफ्तार किए थे मगर उनको बाद में अदालत में पेश किया जाएगा परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में दो आरोपी अदालत में पेश, मिला 7 दिन का पुलिस रिमांड परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के मामले में पुलिस द्वारा दो आरोपियों को मानसा की माननीय अदालत में पेश किया गया। अदालत में सुनवाई के बाद सीजेएम राजिंदर नागपाल ने पुलिस को दोनों आरोपियों का सात दिन का पुलिस रिमांड दिया है। जानकारी के अनुसार, बीती 13 तारीख को परविंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अश्वनी कुमार, जिसे मेडिकल स्टोर का मालिक बताया जा रहा है, सहित दो आरोपियों को पुलिस द्वारा अदालत में पेश किया गया। अदालत से सात दिन का पुलिस रिमांड मिलने के बाद पुलिस द्वारा आरोपियों से मामले से संबंधित पूछताछ की जाएगी। रिमांड के दौरान पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों की जांच करेगी और मामले की विभिन्न पहलुओं से पड़ताल की जाएगी। इस हत्याकांड को लेकर इलाके में चर्चा जारी है। अब पुलिस की आगामी जांच और कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
0
0
Report

डूंगरपुर में नामांकन वापसी के बाद चरण की तस्वीर साफ, 123 प्रत्याशी मैदान में

Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले में पंचायतीराज चुनाव 2026 के पहले चरण को लेकर नामांकन वापसी की समय-सीमा समाप्त होने के बाद अब चुनावी तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई है। नाम वापसी के बाद अब डूंगरपुर जिला परिषद के 37 वार्डों के लिए कुल 123 उम्मीदवार चुनावी मैदान में आमने-सामने हैं। अंतिम दिन 5 नामांकन वापस लिए गए है जिसमें भाजपा को बड़ी राहत मिली है। 5 में से 3 नामांकन भाजपा के बागियों ने वापस लिए है। वार्ड 30 (पूंजपुर) महत्वपूर्ण वार्ड से भाजपा ने पूर्व जिला अध्यक्ष वेलजी पाटीदार को अपना आधिकारिक उम्मीदवार बनाया है। पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के सामने दो बागी नेता कमलेंद्र सिंह चुंडावत और रणजीत सिंह मैदान में उतर आए थे। हालांकि संगठन की समझाइश के बाद दोनों ने अपने नाम वापस ले लिए हैं। इसी प्रकार वार्ड 31 से भाजपा के बागी उम्मीदवार जोरावर सिंह ने भी पार्टी हित में अपना नाम वापस ले लिया है। यहाँ से भाजपा ने किशन राठौड़ को अपना अधिकृत प्रत्याशी बनाया है। बागियों के हटने से भाजपा खेमे ने बड़ी राहत महसूस की है। इसके अतिरिक्त, वार्ड 18 और वार्ड 4 से भी दो निर्दलीय उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिए हैं। त्रिकोणीय मुकाबले से सियासी पारा गर्म। प्रथम चरण के तहत होने वाले इन चुनावों में भाजपा, कांग्रेस और बीएपी के बीच त्रिकोणीय संघर्ष तय माना जा रहा है। बागी तेवरों के शांत होने के बाद अब सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत झोंकने में जुट गए हैं। प्रथम चरण के तहत जिले की 7 पंचायत समितियों के 119 वार्डों और उनके अंतर्गत आने वाले जिला परिषद वार्डों पर मतदान होगा।
0
0
Report
Advertisement

शेखपुरा में पानी टंकी गिरने से 85 वर्षीय वृद्धा की मौत, ग्रामीण आक्रोश

Sheikhpura, Bihar:शेखपुरा जिले के नगर परिषद के कमासी वार्ड छह में नलजल योजना का पानी भरा टंकी टूटकर नीचे गिरने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पानी ले रही एक वृद्ध महिला के उपर पानी से भरा टंकी गिर गया। इस हादसे में गंभीर रुप से घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान ही महिला की मौत हो गई। मृत महिला की पहचान 85 वर्षीय केशरी देवी के रूप में किया गया। महिला की मौत पर परिजनों में जहां चीख पुकार मच गई वही ग्रामीणों में भी शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक की पोती ने बताया कि दादी सुबह करीब 11 बजे स्नान के बाद पानी लेने पानी टंकी के पास आई थी। तभी लोहे के एंगल पर दो हजार लीटर क्षमता का पानी भरा टंकी लोहे के एंगल से टूटकर गिर गया जिसकी ऊपर रखा पानी का टंकी सिर पर जा गिरा। आनन फानन में इलाज के शेखपुरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
0
0
Report

राजेंद्र पाल गौतम: वैध वोट हटाने पर चुनाव आयोग की निष्क्रियता पर बड़ा सवाल

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम कहते हैं, "लोग इस देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए सड़कों पर उतर आए हैं। मतदाता सूची से वैध वोट हटाए जा रहे हैं। लोग अपने वोट देने के अधिकार की रक्षा के लिए सड़कों पर हैं। सरकारें आती-जाती रहेंगी, लेकिन इस देश को—इसके लोकतंत्र और संविधान के साथ—बने रहना चाहिए। रामपुर में सबने देखा कि कैसे वैध वोट हटा दिए गए, और कैसे वोट डालने आए मतदाताओं को वोट देने से रोक दिया गया। चुनाव आयोग के अधिकारियों ने कोई भी शिकायत सुनने से इनकार कर दिया... क्या चुनाव आयोग सिर्फ इसलिए है कि बीजेपी की जीत पक्की हो सके?... क्या मौजूदा सरकार—और इसके मुख्यमंत्री—वैध हैं? क्या इस सरकार द्वारा बनाए गए कानून और लिए गए फैसले वैध हैं?... हमने चुनाव आयोग से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन हमारी बात नहीं सुनी गई। हमने जंतर-मंतर पर इकट्ठा होने की कोशिश की, लेकिन इस सरकार ने इसकी इजाजत नहीं दी। हम सुप्रीम कोर्ट भी गए—अब हमारे पास और क्या विकल्प बचा है?..."
0
0
Report

नालंदा में शराब माफियाओं के गोली कांड सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कार्रवाई की मांग

Pariaunna, Bihar:नालंदा जिले के पावापुरी थाना क्षेत्र में एनएच-20 पर उत्पाद विभाग के जवान की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रिया सामने आई है। नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। दरअसल, रजौली-बख्तियारपुर एनएच-20 पर शराब माफियाओं द्वारा उत्पाद विभाग के जवान की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। इस मामले पर सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि घटना में शामिल अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार का प्रयास रहता है कि इस तरह की घटनाएं नहीं हों। सांसद ने पीड़ित परिवार को सरकार की ओर से हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की बात भी कही। वहीं, सत्ता पक्ष के सांसद कौशलेंद्र की ओर से दावा किया गया है कि घटना में शामिल अपराधियों को तीन दिनों के भीतर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अब देखना होगा कि पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी कब तक करती है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top