बस्तीः सीएचसी बनहरा के पास पड़ी मिली नवजात बच्ची को ले गई चाइल्ड हेल्पलाइन टीम
Deorar Khas, Uttar Pradesh:सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनहरा कुदरहा के पास महुआपार की निवासी सीता देवी पत्नी परमात्मा को एक नवजात बच्ची लाल कपडे़ खून से लथपथ गेंहू के खेत में मिली। महिला जब बच्ची के इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य ले गयी, तब बच्ची के मिलने की बात प्रकाश में आयी। सोशल मीडिआ से जानकारी होने पर इसकी सूचना थाना प्रभारी कलवारी जनार्दन प्रसाद ने चाइल्ड हेल्प लाइन को दी। जानकारी मिलते ही सीडब्लूसी की प्रियंका चौधरी, सपना सिंह मंगलवार को शाम 7 बजे पुलिस चौकी गायघाट पहुंची, जहां से एक पुरुष और एक महिला कांस्टेबल साथ लेकर सीडब्ल्यूसी की टीम ने बच्ची को अपनी हिरासत में लिया। बाल संरक्षण अधिकारी वीना सिंह नें बताया कि नवजात बच्ची को टीम लेकर बस्ती आई है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
