icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
272163
AKAmit Kumar SinghFollow25 Mar 2025, 06:15 pm

बस्ती के आर्यन का इंटरनेशन बुक ऑफ रिकार्ड्स में दर्ज हुआ नाम

Sari Kalp, Uttar Pradesh:

बस्ती के आर्यन का इंटरनेशन बुक ऑफ रिकार्ड्स में दर्ज हुआ नाम बस्ती के आर्यन ने बनाया वैश्विक कीर्तिमान, बधाइयां का लगा तांता 12 घण्टे में 128 विज्ञज्ञन प्रयोग करके बस्ती के आर्यन ने बनाया विश्व रिकार्ड बस्ती के नौनिहाल पुराना डाकखाना निवासी पेंशनर्स एसोसियेशन के अध्यक्ष नरेन्द्र बहादुर उपाध्याय एवं चन्द्रकला के सुपौत्र आर्यन उपाध्याय का गुजरात में डंका बज रहा है। इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकार्ड्स में अपना नाम दर्ज कराकर आर्यन ने अपने माता पिता, बाबा, शिक्षकों और समूचे बस्ती जनपद को गौरवान्वित किया है। आर्यन की सफलता पर लोग उसे बधाइयां दे रहे हैं।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement

Noida, Uttar Pradesh:
0
0
Report
Advertisement

मोतीपुर में पूर्व वार्ड सदस्य के घर पर हमला, वीडियो वायरल

Muzaffarpur, Bihar:मोतीपुर के चक्की जमालाबाद गांव में रात के समय पूर्व वार्ड सदस्य के घर पर लाठी-डंडे और हथियार से लैस करीब 25 लोगों द्वारा हमला किया गया. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है. पीड़ित हिरालाल सहनी ने मोतीपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पीड़ित का आरोप है कि वह जमीन संबंधी काम को लेकर स्थानीय मुखिया नागेंद्र सहनी के साथ मोतीपुर गए थे. इसी बात से नाराज होकर गेहुआचक गांव के एक युवक ने 25 लोगों के साथ लाठी-डंडे और हथियार लेकर उनके घर पर हमला कर तोड़फोड़ की और महिलाओं के साथ गाली गलौज की. किसी व्यक्ति ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वायरल वीडियो की पुष्टि जी मीडिया नहीं करता. मोतीपुर थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह ने कहा कि पीड़ित की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. आगे की कार्रवाई जाँच के आधार पर की जाएगी.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

उरई रेलवे स्टेशन: विधायक गौरीशंकर वर्मा का निरीक्षण, सुविधाएं और सुरक्षा सुधरीं

Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के उरई रेलवे स्टेशन पर सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रेलवे स्टेशन पर चल रहे विभिन्न विकास कार्यों और यात्री सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बतायें कि निरीक्षण के दौरान सदर विधायक ने स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए लगाई जा रही लिफ्ट और अन्य आधुनिक कार्यों की प्रगति देखी। उन्होंने रेल यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए किए गए इंतजामों की भी गहनता से समीक्षा की। विधायक ने स्पष्ट किया कि यात्रियों की सुरक्षा और उन्हें बेहतर सुविधाएं मुहैया कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। इस दौरान विधायक गौरीशंकर वर्मा ने स्टेशन अधीक्षक के साथ पूरे स्टेशन परिसर का भ्रमण किया और व्यवस्थाओं पर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने स्टेशन पर मौजूद कमियों को चिन्हित करते हुए उन्हें जल्द से जल्द दुरुस्त कराने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही, क्षेत्र के लोगों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए उन्होंने स्टेशन अधीक्षक को ट्रेनों की संख्या और ठहराव बढ़ाने की मांग को लेकर एक ज्ञापन भी सौंपा। वही निरीक्षण के बाद सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने कहा कि उरई रेलवे स्टेशन को और अधिक विकसित व सुविधाजनक बनाने के लिए वे प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि रेलवे स्टेशन की वर्तमान कमियों को दूर करने और यहां उच्च स्तरीय रेलवे सुविधाएं बहाल करने के संबंध में वे जल्द ही केंद्रीय रेल मंत्री को एक विस्तृत पत्र लिखेंगे। इस निरीक्षण के दौरान रेलवे स्टेशन के तमाम अधिकारी, कर्मचारी और सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर जीआरपी (GRP) पुलिस के जवान मौके पर मौजूद रहे।
0
0
Report

उन्नाव मंडी चेकिंग में ट्रक चालक-टीम के बीच विवाद, घंटों तक लगा जाम

Unnao, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ उन्नाव- मंडी चेकिंग टीम और ट्रक चालक के बीच विवाद के बाद हाईवोल्टेज हंगामा। चेकिंग के दौरान मारपीट और कागजात-मोबाइल व नगदी छीनने का चालक ने लगाया गंभीर आरोप। आहत चालक ने नानामऊ मार्ग पर कंटेनर आड़ा खड़ा कर लगाया जाम, करीब 500 मीटर तक थम गई वाहनों की रफ्तार। नानामऊ तिराहे से कल्याणी पुल तक करीब आधे घंटे तक जाम से मचा हड़कंप। मौके पर पहुँचि police ने चालक को समझाकर कार्रवाई का भरोसा दिया, तब जाकर खुला जाम। मंडी सचिव ने कर्मचारी की चेकिंग ड्यूटी की पुष्टि की, घटना की जानकारी से किया इनकार। मंडी समिति की देर शाम होने वाली चेकिंग और कथित कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों में भी उठे सवाल। बांगरमऊ नगर के नानामऊ तिराहे के पास का मामला।
0
0
Report

छत्तीसगढ़ पुलिस ने नौकरी घोटाले के फरार आरोपी अमन यादव को गिरफ्तार कर लिया

Darogapara, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ पुलिस में कांस्टेबल की नौकरी दिलाने के नाम पर 11.30 लाख रुपये की ठगी के मामले में फरार आरोपी अमन यादव (25) को चक्रधरनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।मामला 25 अक्टूबर 2025 का है। छोटे अतरमुड़ा निवासी अलेन किड़ो ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके भतीजे को पुलिस में नौकरी दिलाने का झांसा देकर आरोपियों ने 11.30 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज और नियुक्ति पत्र दिखाकर परिवार को भरोसे में लिया था।मामले में उत्तरा सिदार और संजू यादव को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं, फरार अमन यादव की तलाश जारी थी। पुलिस के बढ़ते दबाव के बीच आरोपी न्यायालय में सरेंडर करने पहुंचा, जहां से सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।जांच में सामने आया कि अमन यादव ने ठगी की रकम हासिल करने के लिए अपना बैंक खाता उपलब्ध कराया था, जिसके बदले उसे रकम मिली थी। पुलिस ने उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top