icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
272001
RRakeshFollow11 Jun 2024, 10:44 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

डकनिया स्टेशन के पास 17 वर्षीय किशोर की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका पर जांच

Kota, Rajasthan:कोटा। उद्योग नगर थाना क्षेत्र में डकनिया स्टेशन के समीप एक 17 वर्षीय किशोर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान प्रेम नगर निवासी निखिल प्रसाद के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, निखिल दोपहर में अपनी मां से किसी काम का कहकर घर से निकला था। जब वह देर रात तक वापस नहीं लौटा, तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। इसी बीच पुलिस को डकनिया स्टेशन के पास उसका शव बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया और माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची उद्योग नगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं से जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा。
0
0
Report

करौली के मामचारी गांव में बरगद के पेड़ पर आग बुझा दी दमकल ने

Karauli, Rajasthan:मामचारी गांव में मंगलवार दोपहर बरगद के एक विशाल पेड़ में अचानक आग लगने से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही करौली अग्निशमन केंद्र की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाकर उसे फैलने से रोक दिया। जानकारी के अनुसार मंगलवार को पुलिस कंट्रोल रूम से मामचारी गांव में बरगद के पेड़ में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही अग्निशमन वाहन चालक सूरज डागर तथा फायरमैन शीशराम गुर्जर, विमलेश माली, पुष्पेंद्र शर्मा और मूलीबाई मीना तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए। अग्निशमन दल ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर सफलतापूर्वक काबू पाया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से आग आसपास के क्षेत्र में फैलने से बच गई और बड़ा नुकसान टल गया। गौरतलब है कि करौली अग्निशमन केंद्र के अनुबंधित कर्मचारियों को पिछले 10 माह से वेतन का भुगतान नहीं हुआ है। आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद कर्मचारी पूरी कर्तव्यनिष्ठा के साथ आपातकालीन परिस्थितियों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि वे कई बार लंबित वेतन भुगतान की मांग जिला प्रशासन के समक्ष रख चुके हैं, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
0
0
Report
Advertisement

अयोध्या के सनाहा में नदी में डूबकर 3 महिलाओं की मौत, दो लापता

Ayodhya, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग अयोध्या। रौनाही थाना क्षेत्र के सनाहा गांव में नदी में नहाते समय बड़ा हादसा हुआ। नदी में नहाने के दौरान पांच महिलाएं डूब गईं,तीन की मौत,दो की तलाश जारी ग्रामीणों ने तत्काल बचाव अभियान चलाकर तीन महिलाओं को बाहर निकाला। बाहर निकाली गई तीनों महिलाओं की मौत हो चुकी थी। दो महिलाएं अभी भी लापता हैं। प्रशासन और राहत-बचाव दल नदी में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। घटना के बाद गांव में शोक और मातम का माहौल है। पुलिस और प्रशासन मौके पर मौजूद रहकर बचाव कार्य की निगरानी कर रहे हैं। लापता महिलाओं की तलाश के लिए अभियान तेज कर दिया गया है। प्रशासन ने लोगों से नदी और जलाशयों में नहाते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है
0
0
Report

सूरतगढ़ थर्मल परियोजना में 150 फुट गिरने से श्रमिक अर्जुन की मौत

Sri Ganganagar, Rajasthan:सूरतगढ़ थर्मल परियोजना की 3 व 4 नंबर इकाई में मंगलवार को करीब 150 फुट ऊंचाई से गिरने से 25 वर्षीय श्रमिक अर्जुन की मौत हो गई। अर्जुन बंकर के ऊपर वेल्डिंग कार्य कर रहा था, तभी पैर फिसलने से नीचे गिर गया और सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। साथी श्रमिक उसे उप जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। राजियासर थाना पुलिस ने मृतक के बड़े भाई महेंद्रपाल की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। हादसे के बाद कंपनी अधिकारियों ने परिजनों को नियमानुसार 11 लाख रुपये, थर्मल बोर्ड की ओर से 2 लाख रुपये की सहायता, मृतक की मां को आजीवन 7 हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन तथा बीमा कंपनी से अलग से बीमा राशि दिलाने का आश्वासन दिया।
0
0
Report
Advertisement

सहरसा में चोर ने घर में लूट के दौरान गृहस्वामी पर पिस्टल से हमला कर दिया; लाखों का सामान फरार

Saharsa, Bihar:एंकर - सहरसा के सिमरीबख्तियारपुर थाना क्षेत्र के कानू टोला में बीते देर रात घर मे चोरी करने आए एक चोर और गृहस्वामी के बीच उस वक्त हाथापाई हो गई जब चोर घर के कीमती समान पर हाथ साफ कर दरवाजे से बाहर निकल रहा था. हाथापाई के दौरान चोर ने कमर से पिस्टल निकालकर पिस्टल के बट से गृहस्वामी के सिर पर प्रहार कर दिया इस घटना में गृहस्वामी का सिर फुट गया जिसके बाद चोर कुछ सामान मौके पर छोड़ दिया जबकि अन्य लाखो का सामान अपने साथ लेकर फरार हो गया. इधर घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एक पिस्टल और कारतूस से लोडेड मैगजीन बरामद कर चोर की तलाश में जुट गई है. घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि देर रात एक चोर कानू टोला स्थित डॉक्टर उमेश कुमार के घर मे चोरी करने घुसा था उस वक्त परिवार के सभी लोग सो रहे थे. चोर चोरी करने के बाद घर का सारा कीमती सामान एक बेड में लपेट कर घर के दरवाजे से निकल रहा था. इसी दौरान परिवार का एक सदस्य शादी समारोह से जब अपने घर लौटा तो चोर घर का सामान लेकर दरवाजे से बाहर निकल रहा था. जिसके बाद गृह स्वामी ने चोर को पकड़ लिया इस दौरान दोनों में हाथापाई शुरू हो गया इस बीच चोर ने पिस्टल निकालकर पिस्टल के बट से उसके सिर पर प्रहार कर दिया, गृहस्वामी के घायल होने के बाद चोर सामान लेकर फरार हो गया. बताया जा रहा है कि चोर लाखों का समान अपने साथ ले गया. जबकि कुछ सामान मौके पर ही छोड़ दिया. घटना को लेकर सिमरीबख्तियारपुर एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि कानू टोला स्थित डॉक्टर उमेश कुमार के घर पर बीते देर रात एक अज्ञात चोर घर का सामान चोरी करके निकल रहा था. उसी दौरान उमेश कुमार के पुत्र एक शादी समारोह से घर लौटे तभी इनकी नजर चोर पर पड़ी तो चोर और उनके बीच हाथापाई हो गई जिसमें गृहस्वामी के पुत्र घायल हो गए. मौके से एक देसी पिस्टल और मैगजीन में भरा हुआ छह राउंड कारतूस बरामद किया गया है. मौके पर डॉग स्कॉयड और fsl की टीम को भी बुलाया गया है, मामले की छानबीन की जा रही है, फिलहाल चोर की तलाश की जा रही है. बाइट..1 - पीड़ित गृहस्वामी. बाइट..2 - मुकेश कुमार ठाकुर, S.D.P.O. सिमरीबख्तियारपुर.
0
0
Report
Advertisement

महाराष्ट्र TET पेपर लीक नेटवर्क के मास्टरमाइंड गिरफ्तार, बिहार-हरियाणा कनेक्शन सामने

Patna, Bihar:पटना सिटी महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पेपर लीक मामले की जांच में जुटी ठाणे पुलिस ने बिहार में बड़ी कार्रवाई करते हुए पटना सिटी के अगमकुआं थाना क्षेत्र स्थित गांधी नगर कांटी फैक्ट्री के पास आर.एन. सिंह पार्क के समीप एक किराए के फ्लैट पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने आरोपी बिजेंद्र कुमार गुप्ता की पत्नी सुमन कुमारी को गिरफ्तार कर अपने साथ महाराष्ट्र ले गई। जानकारी के अनुसार, समस्तीपुर निवासी बिजेंद्र कुमार गुप्ता इस फ्लैट में अपने परिवार के साथ किराए पर रहते थे। ठाणे पुलिस की जांच में बिजेंद्र कुमार गुप्ता का नाम महाराष्ट्र TET पेपर लीक नेटवर्क के कथित मास्टरमाइंड के रूप में सामने आया है। हालांकि, वह अभी भी फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तारी ऐसे समय हुई जब परिवार में उनकी बेटी की शादी की तैयारियां चल रही थीं। घर में हल्दी की रस्म चल रही थी, लेकिन पुलिस कार्रवाई के बाद शादी की सभी तैयारियां बीच में ही रोक दी गईं। विवाह के लिए लगाए गए टेंट, शामियाना और बिजली की व्यवस्था को भी हटाया जाने लगा। टेंट-शामियाना और बिजली का काम करने वाले कर्मचारियों ने बताया कि शादी समारोह के लिए उन्हें पहले से बुक किया गया था। लेकिन अब परिवार की ओर से कार्यक्रम रद्द करने की सूचना दी गई है। उन्होंने बताया कि किसी से संपर्क नहीं हो पा रहा है, इसलिए सभी सामान वापस ले जाया गया। कर्मचारियों के अनुसार, उन्हें स्पष्ट रूप से बता दिया गया कि अब इस फ्लैट में शादी का कोई कार्यक्रम नहीं होगा। उधर, ठाणे पुलिस की जांच में इस पूरे मामले का बिहार कनेक्शन सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, बिजेंद्र कुमार गुप्ता ने अपने साथियों के साथ मिलकर पेपर लीक का नेटवर्क संचालित किया। मामले में हरियाणा का एक अन्य आरोपी भी शामिल बताया जा रहा है, जिसकी तलाश जारी है। जांच के दौरान ठाणे पुलिस ने खुफिया सूचना के आधार पर भिवंडी में छापेमारी कर तीन लोगों को हिरासत में लिया था। उनके कब्जे से प्रश्नपत्रों के कई सेट बरामद हुए। जांच में पेपर लीक की पुष्टि होने के बाद 28 जून को आयोजित होने वाली महाराष्ट्र TET परीक्षा को स्थगित कर दिया गया। फिलहाल ठाणे पुलिस फरार आरोपी बिजेंद्र कुमार गुप्ता और उसके अन्य सहयोगियों की तलाश में विविध राज्यों में लगातार छापेमारी कर रही है। मामले की जांच जारी है。
0
0
Report

रुदौलि सहयोग शिविर में शिकायत पंजी न दिखने पर एडीएम ने की कड़ी फटकार

Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय के बछवाड़ा प्रखंड की रुदौली पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब निरीक्षण के लिए पहुंचे अपर समाहर्ता महेश्वर सिंह ने व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। शिकायत पंजी तक उपलब्ध नहीं थी, जबकि पंचायत की मुखिया भी शिविर शुरू होने के करीब दो घंटे बाद पहुंचीं। एडीएम ने मौके पर ही अधिकारियों और कर्मियों को कड़ी फटकार लगाई। मंगलवार को रुदौली पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर का निरीक्षण करने पहुंचे अपर समाहर्ता महेश्वर सिंह ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जब उन्होंने शिकायत पंजी मांगी तो पंचायत सचिव, आवास सहायक सहित कोई भी कर्मी उसे प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर एडीएम ने नाराजगी जताते हुए कहा कि सहयोग शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों की शिकायतों का पंजीकरण और समाधान है, ऐसे में शिकायत पंजी का नहीं होना गंभीर लापरवाही है। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने भी प्रशासन के सामने व्यवस्था की पोल खोल दी। लोगों ने बताया कि शिविर की जानकारी गांव में नहीं दी गई थी। न माइकिंग कराई गई और न ही किसी तरह का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। कई ग्रामीणों ने कहा कि वे संयोगवश पंचायत भवन पहुंचे, तब उन्हें शिविर की जानकारी मिली। शिकायतों के बाद एडीएम ने तत्काल अलग काउंटर बनाकर आवेदन लेने और सभी शिकायतों का विधिवत पंजीकरण करने का निर्देश दिया। शिविर में पंचायत की मुखिया कुमारी सुधा भी निर्धारित समय से करीब दो घंटे की देरी से पहुंचीं, जिसकी चर्चा पूरे कार्यक्रम के दौरान होती रही। ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए और नाराजगी जताई। शिविर में नल-जल योजना, आंगनबाड़ी और शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी कई शिकायतें सामने आईं। वार्ड-8 के प्रतिनिधि ने पीएचईडी के अधीन जाने के बाद नल-जल योजना की जलापूर्ति ठप होने की शिकायत की। वहीं वार्ड-13 के ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी सेविका पर बच्चों को पोषाहार, दूध और अंडा नियमित रूप से नहीं देने का आरोप लगाया। इसके अलावा उच्च माध्यमिक विद्यालय रुदौली के प्रधानाध्यापक के खिलाफ छात्रों को साइकिल और छात्रवृत्ति की राशि नहीं मिलने की शिकायत भी दर्ज कराई गई। शिविर में राशन कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र और मृत्यु प्रमाणपत्र से जुड़े कई लंबित मामलों का भी मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी पंकज कुमार, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी संजीव कुमार यादव, एलईओ देवप्रिय सहित अन्य अधिकारी और पंचायत कर्मी मौजूद रहे। हालांकि एडीएम के निरीक्षण में सामने आई खामियों ने सहयोग शिविर की तैयारियों और पंचायत स्तर की कार्यशैली पर कई सवाल खड़े कर दिए।
0
0
Report
Advertisement

संथाल परगना में हुल दिवस पर आदिवासी सम्मान समारोह का उद्घाटन, चंपई सोरेन शामिल

Dumka, Jharkhand:दुमका के कन्वेंशन सेंटर में आदिवासी सावंता सुसार आखड़ा संथाल परगना के द्वारा हुल दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें संथाल प्रेगनेंसी आए आदिवासी मूलवासी लोगों को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा नेता चंपई सोरेन शामिल हुए उन्होंने दीप प्रज्वलित कर सम्मान समारोह का विधिवत उद्घाटन किया। संथाल पटना से हजारों की संख्या में आदिवासी और मूलवासी लोग सम्मान समारोह में मौजूद हुए, वहीं बिहार के कटोरिया विधायक भी सम्मान समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत किये। ह Hul दिवस पर आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम ने पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि एक बार फिर से संथाल परगना की धरती से हल होगा। झारखण्ड में चल रही जेएमएम, कांग्रेस और आरजेपी की गठबंधन की सरकार में आदिवासियों का हित नहीं हो रहा है। सीधो कान्हू चाँद भेरव फूलो झानों की धरती की पुकार है जहां उन लोगों का खून बहा है वहां से पुकार है कि आपका संथाल परगना का डेमोग्राफी बदल गया है फिर से एक बार आदिवासी को हल करना होगा। आज भी हम लोग अगर आवाज नहीं उठाएंगे तो यह सरकार हमारे इतिहास को मिटा देगा यही इस सरकार का पहला कदम है इसलिए आप लोगों के दिल में थोड़ा भी संघर्ष और सीधो कान्हू के लिए प्रेरणा है तो लाखों की संख्या में हम लोग भोगनाती पहुंचेंगे और इस सरकार को उखाड़ कर फेंकने का काम करेंगे। चंपाई सोरेन पूर्व मुख्यमंत्री बिजेपी
0
0
Report

मधुबनी जिला प्रशासन की ऐतिहासिक पहल, डिजिटल तकनीक से 500से अधिक कर्मियों का पारदर्शी ऑनलाइन ट्रांसफर

Madhubani, Bihar:DIGITAL TRANSFER मधुबनी जिला प्रशासन की ऐतिहासिक पहल,पहली बार डिजिटल तकनीक से 500 से अधिक कर्मियों का पारदर्शी ऑनलाइन रैंडमाइजेशन द्वारा किया गया स्थानांतरण । मधुबनी जिला प्रशासन पारदर्शी एवं तकनीक आधारित प्रशासनिक व्यवस्था स्थापित करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।जिलाधिकारी आनंद शर्मा के निर्देशन में पहली बार एन.आई.सी. के ई-एप्लीकेशन के माध्यम से कार्यपालक सहायकों, आई.टी सहायकों एवं डाटा एंट्री ऑपरेटरों सहित 500 से अधिक कर्मियों का ऑनलाइन रैंडमाइजेशन द्वारा स्थानांतरण एवं पदस्थापन पूर्णतः डिजिटल, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से संपन्न कराया गया। डीएम आनंद शर्मा ने बताया बिहार का पहला जिला है,जहां इतने बड़े पैमाने पर कर्मियों का स्थानांतरण किसी मानवीय हस्तक्षेप के बजाय पूरी तरह डिजिटल ऑनलाइन रैंडमाइजेशन प्रणाली के माध्यम से किया गया। इस पूरी प्रक्रिया का जिला प्रशासन मधुबनी के आधिकारिक फेसबुक पेज पर लाइव प्रसारण भी किया गया, जिससे संबंधित कर्मियों एवं आम नागरिकों ने पूरी प्रक्रिया को लाइभ देखा। इससे प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता एवं जनविश्वास को नई मजबूती मिली है। जिलाधिकारी आनंद शर्मा स्वयं स्थानांतरण की पूरी प्रक्रिया की लगातार मॉनिटरिंग करते रहे तथा प्रत्येक चरण का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक व्यवस्था में आधुनिक तकनीक का अधिकतम उपयोग समय की आवश्यकता है। डिजिटल प्रणाली अपनाने से प्रशासनिक प्रक्रियाएं अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष, जवाबदेह एवं प्रभावी बनती हैं तथा मानवीय हस्तक्षेप की संभावनाएं समाप्त होती हैं। जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य प्रत्येक प्रशासनिक प्रक्रिया को तकनीक आधारित, पारदर्शी एवं विश्वसनीय बनाने की है। भविष्य में भी जिला प्रशासन विभिन्न प्रशासनिक प्रक्रियाओं में ई-गवर्नेंस एवं डिजिटल तकनीक का व्यापक उपयोग किया जाएगा। *जिसमे जिला मुख्यालय एवं सभी प्रखंड कार्यालय सहित कुल 20 आईटी सहायक, आरटीपीएस के कुल 92 कार्यपालक सहायक एवं जिला लोक शिकायत निवारण तथा अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण के कुल 24 कार्यपालक सहायक, वीबी-जी राम जी के कुल 18 लेखपाल, वीबी जी राम जी के 20-20 कार्यपालक सहायक, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के 21 कार्यपालक सहायक, 22 आवास पर्यवेक्षक सहित अन्य विभागों यथा-आवास सहायक, जिला आपूर्ति शाखा के कार्यपालक सहायक/कम्प्यूटर ऑपरेटर, जिला सहकारिता कार्यालय के कार्यपालक सहायक/कंप्यूटर ऑपरेटर, जिला पशुपालन कार्यालय के कार्यपालक सहायक/कम्प्यूटर ऑपरेटर, जिला कृषि कार्यालय के कार्यपालक सहायक/कम्प्यूटर ऑपरेटर, जिला कृषि कार्यालय के सहायक तकनीक प्रबंधक, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, जिला पंचायत के प्रखंड/पंचायत कार्यपालक सहायक/कम्प्यूटर ऑपरेटर/आई०टी०सहायक-सह- लेखपाल/तकनीकी सहायक/पंचायत सचिव, स्वास्थ्य विभाग के बी.एम./ प्रखंड लेखपाल/ बी.सी.एम./बी.एच.एम./एच.एम. तथा जिला स्थापना शाखा एवं आई.सी.डी.एस. के लिपिक/राजस्व कर्मचारी/महिला पर्यवेक्षिका/ कार्यपालक सहायक/कंप्यूटर ऑपरेटर सहित अन्य कर्मियों का स्थानांतरण किया गया है। स्थानांतरण एवं पदस्थापन संबंधी आदेश जिला प्रशासन, मधुबनी की आधिकारिक वेबसाइट तथा जिला प्रशासन के फेसबुक पेज पर उपलब्ध करा दिया गया है। बाइट आनंद शर्मा डीएम मधुबनी
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top