Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bareilly243402

सनातन पांडे का दावा: डॉ उमर वीडियो भाजपा की साजिश, धर्म ध्वजा कार्यक्रम पर सवाल

MKManoj Kumar Chaturvedi
Nov 18, 2025 09:31:06
Banara, Ballia, Uttar Pradesh
सपा सांसद सनातन पांडेय ने दिल्ली ब्लास्ट में आत्मघाती हमले में 12 लोगों की जान लेने वाले आतंकी डॉ उमर के वीडियो को भाजपा की साजिश करार देते हुए कहा कि यह भाजपा के द्वारा तैयार किया हुआ चेहरा है जिसमें प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का चेहरा छुपा हुआ है। वही SIR को देश के लिए खतरा बताते हुए कहा कि यूपी में 27 का चुनाव अलोकतांत्रिक तरीके से हुआ तो समाजवादी पार्टी के लाखों लोग जेल जाएंगे जरूरत पड़ी तो मरने के पहले मारेंगे भी। वही पीएम मोदी द्वारा 25 नवंबर को धर्म ध्वज फहराने के कार्यक्रम को लेकर कहा कि आज के तक के इतिहास के सबसे कमजोर प्रधानमंत्री के रूप में पीएम मोदी हैं जिन्हें देश से कोई लेना देना नहीं है। दिल्ली बम ब्लास्ट में आत्मघाती हमलावर डॉक्टर उमर द्वारा जारी वीडियो में आत्मघाती हम लोग को जायज ठहरने के मसले पर सनातन पांडे ने कहा कि दिल्ली हरियाणा और केंद्र में भाजपा की सरकार है फिर इतना बड़ा आरडीएक्स का जखीरा हरियाणा में कैसे मिला। यह उनकी असफलता का नतीजा है। हरियाणा के मुख्यमंत्री को और दिल्ली के मुख्यमंत्री को ब्लास्ट और आरडीएक्स के जखीरा मिलने की वजह से इस्तीफा देना चाहिए। आतंकी डॉक्टर उम्र के जारी वीडियो पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि भाजपाक इस्तेमाली पार्टी है। इनके पास नए युग की तकनीकी है यह दिल्ली में बैठकर पाकिस्तान उड़ाने की क्षमता रखते हैं। बहुत से आतंकवादियों को खड़ा करके उसका बयान भी दिलवा सकते हैं। बलिया के भी कई इलाकों में जो मुसलमान बांग्लादेश या फिर बंगाल चले गए उनकी जगह दूसरे लोगों को खड़ा करके भी जमीन की रजिस्ट्री हुई है वह भी भाजपा के सरकार में। आतंकी डॉ उमर द्वारा जारी वीडियो पर कहा कि यह इनके द्वारा बनाया गया चेहरा है उस चेहरे में प्रधानमंत्री का चेहरा छुपा है, उसी चेहरे में देश के गृह मंत्री अमित शाह का चेहरा छुपा हुआ है। SIR को लेकर सपा सांसद सनातन पांडे ने कहा कि SIR के पहले जो प्रणाली है उसी से मैं सांसद चुना गया हूं और केंद्र की सरकार भी लिहाजा सरकार मैं मानवता है तो पूरे देश का चुनाव भंग कर कर विधानसभा के साथ देश का चुनाव भी कराए। व्हाई एस ए आर को भारत के लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया। वही बिहार चुनाव में महिलाओं को दस हजार खाते में भेजने के सरकार की योजना पर सवाल खड़ा करते हुए कहा यह साफ तौर पर देश के मतदाताओं को लालच देकर वोट लेने का काम किया गया है और चुनाव आयोग सब कुछ देखते हुए भी आंख बंद किए हुए है। 25 नवंबर को पीएम मोदी द्वारा अयोध्या में राम मंदिर पर धर्म ध्वजा का ध्वजारोहण करने के कार्यक्रम को लेकर सपा सांसद सनातन पांडे ने पीएम मोदी को आज तक के इतिहास सबसे कमजोर प्रधानमंत्री बताया। वही कहा कि इनको भारत के युवाओं और किसने और असुरक्षित सीमाओं से कुछ भी लेना-देना नहीं है। देश के प्रधानमंत्री को भारत से कुछ भी लेना-देना नहीं है। धर्म ध्वजा फहराने का मैं विरोध नहीं कर सकता। लेकिन भारत अनेकता में एकता का देश है। बांग्लादेश में भारतीय अल्पसंख्यकों के मंदिर और गिरजाघर गिराए गए तो हमारे पीएम को इसकी जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए था। देश के भूजल प्रधानमंत्री एक बार भी बांग्लादेश नहीं गए। मैं इसकी घोर निंदा करता हूं। मैं समाजवादी पार्टी का सांसद हूं और मैं सच कहता रहूंगा। उनकी ताकत हो तो मेरी लोकसभा सदस्यता समाप्त कर दें। आजम खान के तीसरी बार जेल जाने को लेकर सपा सांसद सनातन पांडे ने कहा कि भाजपा का एक सांसद दिल्ली के चुनाव में दिल्ली में वोट दिया और बिहार के विधानसभा चुनाव में भी वोट देता है। एक आदमी दो जगह पर वोट करता है लेकिन वह जेल इसलिए नहीं जाएगा क्योंकि भाजपा का सदस्य है। आजम खान समाजवादी है। देश के संविधान और कानून को मानने वाले हैं। दो आधार कार्ड और पैन कार्ड के नाम पर जेल भेजना योगी का भेदभावपूर्ण व्यवहार है। आने वाले समय में उनको उनकी हैसियत का पता चल जाएगा समाजवादी पार्टी बुजदिल पार्टी नहीं है। हम उनके अत्याचारों को नहीं सहेंगे ।समाजवादी पार्टी आयोग से भी लड़ेगी, सपा बूथ पर भी लड़ेगी एवं में गड़बड़ी होगी तो भी लड़ेगी। 2027 में अलोकतांत्रिक तरीके से चुनाव नहीं होने देगी चाहे इसके लिए लाखों सिपाहियों को जेल जाना पड़े। करने की आवश्यकता आएगी तो पहले मारेंगे फिर।
159
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
NRNarayan Roy
Nov 18, 2025 10:49:43
Siliguri, West Bengal:*শিরোনামে ফের तृণমূল কাউন্সিলर দিলীপ , বাঁধার মুখে কর্পোরেশনের বুলডোজার , টাকা নেওয়ার অভিযোগ ডেপুটি মেয়র ও মেয়রের বিরুদ্ধে !* অবৈধ নির্মান ভাঙতে গিয়ে আরও একবার বাঁধাপ্রাপ্ত সরকারি বুলডোজার। শিলিগুড়ি মিউনিসিপ্যাল কর্পোরেশনের ৪৬ নম্বর ওয়ার্ডের চম্পাশরী এলাকায় একটি অবৈধ নির্মান ভাঙতে যায় কর্পোরেশনের কর্মীরা। সেখানেই কর্পোরেশনের বিরুদ্ধে ঢাল হয়ে দাঁড়ায় খোদ ত্রিণমূলের কাউন্সিলর দিলীপ বর্মন। কর্পোরেশনের কর্মীদের সাথে চলে তুমুল বাকবিতন্ডা। এই নির্মান কোন প্রকারেই ভাঙতে দেবে না ত্রিণমূলের কাউন্সিলর দিলীপ। অভিযোগ , প্ল্যানের বহির্ভুত একাধিক জায়গায়ে অবৈধ নির্মান রয়েছে এই আবাসনকে ঘিরে৷ যাকে কেন্দ্র করে একাধিকবার নোটিস নেওয়া হয়েছে কর্পোরেশনের পক্ষ থেকে৷ কিন্তু তার কোন সদুত্তর না মেলায় মঙ্গলবার সেই নির্মান ভাঙতে যায় কর্পোরেশনের কর্মীরা। সেখানেই বাঁধে গোল। প্রাচীরের মত তাদের সামনে ঢাল হয়ে দাঁড়ায় খোদ শহরেA তৃণমূক কাউন্সিলর। ঘটনার কেন্দ্র করে চরম বাকবিতন্ডা শুরু। গড়ায় ঘন্টার পর ঘন্টা সময়। অবশেষে ঘটনাস্থলে পৌঁছায় প্রধাননগর থানার اضافتitial পুলিশ৷ এক প্রকার গোটা এলাকা ঘিরে ফেলা হয়। আটকে দেওয়া হয় কাউন্সির দিলীপ বর্মনকে৷ পুলিশি হস্তক্ষেপে শুরু হয় অবৈধ নির্মান ভাঙার কাজ। অন্যদিকে শহরের মেয়র গৌতম দেব ও ডেপুটি মেয়র রঞ্জন সরকাররের বিরুদ্ধে একের পর এক তোপ দাগেন দিলীপ৷ রিতীমত টাকা তোলার মত অভিযোগ করেন খোদ দলেরই মেয়র ও ডেপুটি মেয়রের বিরুদ্ধে। এমনকি মেয়র ও ডেপুটি মেয়রের বিরুদ্ধাচারণ করায় তাকে খুনও করা হতে পারে বলে অনুমান দিলীপের৷ দলের মধ্যেই এই ধরনের আচরনে বেশ বিপাকে শাসক। তবে এই ঘটনার প্রতিবাদ করে আগামীতে এলাকার বাসিন্দাদের নিয়ে কর্পোরেশন ঘেরাওয়ের ডাক দেন দিলীপ। উল্লেখ্য , মাস দুয়েরক আগেও কর্পোরেশনে বোর্ড মিটিং চলাকানীনও এরূপ আচরনে বেশ অস্ত্বিত্বে পড়তে হয় তৃণমূলকে৷ ভরা সভা থেকে বের করে দেওয়া হয়েছিল কাউন্সিলর দিলীপ বর্মনকে। সেই সময়ও মেয়র ও ডেপুটি মেয়রের বিরুদ্ধে আর্থিক লেনদেনের অভিযোগ তুলে সরব হয়েছিল দিলীপ। সেই ঘটনার রেশ কাটতে না কাটতে আবার অবৈধ নির্মান ভাঙাকে কেন্দ্র করে একই অভিযোগ।
0
comment0
Report
SSandeep
Nov 18, 2025 10:48:58
0
comment0
Report
KSKamal Solanki
Nov 18, 2025 10:47:55
Dhar, Madhya Pradesh:धार में एक बड़ी खबर… बसंत पंचमी पर भोजशाला में पूजन-अर्चना को लेकर हिन्दू समाज ने आज प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, केंद्रीय संस्कृति मंत्री और एएसआई महानिदेशक को संबोधित ज्ञापन धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा को सौंपा है। हिन्दू समाज की मांग है कि 7 अप्रैल 2003 के एएसआई आदेश की मूल भावना के अनुसार बसंत पंचमी के दिन सूर्योदय से सूर्यास्त तक अखंड पूजा की अनुमति सुनिश्चित की जाए। ज्ञापन जिला प्रशासन को दिया गया है। ऐतिहासिक भोजशाला—जो कभी राजा भोज द्वारा निर्मित शारदा सदन और माँ सरस्वती की उपासना का प्रमुख केंद्र रही—एक बार फिर सुर्खियों में है। बसंत पंचमी 23 जनवरी 2026 को पड़ रही है और इसी को लेकर सकल हिन्दू समाज ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर स्पष्ट मांगें रखी हैं। “बसंत पंचमी पर अखंड पूजा की मांग” “हिन्दू समाज का ज्ञापन — सूर्योदय से सूर्यास्त तक पूजा का अधिकार” ज्ञापन में समाज ने उल्लेख किया है कि सन् 1034 में राजा भोज ने यहाँ माँ वाग्देवी की प्राण-प्रतिष्ठा की थी और लंबे समय तक माँ सरस्वती की सतत आराधना चलती रही। इसी ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व को देखते हुए ब्रिटिश शासन ने 1904 में इसे संरक्षित धरोहर घोषित किया था, और बाद में 1952 में भारत सरकार के पुरातत्व विभाग ने इसे राष्ट्रीय संरक्षित स्मारक बनाया। – 7 अप्रैल 2003 का आदेश कों एएसआई पुरातत्व विभाग ने आदेश दिया की हर मंगलवार व बसंत पंचमी को पूजा का अधिकार जबकि शुक्रवार को मुस्लिम समाज को नमाज की अनुमति रहेगी हिन्दू समाज का कहना है कि एएसआई द्वारा 7 अप्रैल 2003 को जारी आदेश में स्पष्ट रूप से बसंत पंचमी के दिन पूरे दिन पूजा-अर्चना का अधिकार दिया गया है। लेकिन 2006, 2013 और 2016 में इस आदेश की मूल भावना का पालन नहीं होने से समाज में असंतोष फैला और कई बार कानून-व्यवस्था की स्थिति भी बिगड़ी। महामनंडलेश्वर नरसिंगदास महाराज ने कहा हमारी मांग बस इतनी है कि एएसआई के आदेश का पूरी तरह पालन कराया जाए। बसंत पंचमी माँ सरस्वती का जन्मोत्सव है, और हम चाहते हैं कि सूर्योदय से सूर्यास्त तक अखंड पूजा की अनुमति मिले। ज्ञापन में कहा गया है कि पूजा-अर्चना की यह व्यवस्था लागू होने से क्षेत्र में शांति बनी रहेगी और किसी भी अन्य धार्मिक गतिविधि को कोई हानि नहीं होगी। फिलहाल जिला प्रशासन ने ज्ञापन प्राप्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई के लिए उच्च स्तर पर भेजा जाएगा। बसंत पंचमी नजदीक है, ऐसे में यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि 2003 के आदेश के अनुसार क्या व्यवस्था बनती है। साथ ही बता भोजशाला के टाइटल कों लेकर मामला कोर्ट में गई ASI ने इंदौर HC के निर्देश पर यहाँ 98 दिनों तक सर्वे किया जिसकी विस्तृत रिपोर्ट भी कोर्ट के पटल पर है सुप्रीम कोर्ट की रोक के चलते फैसला नहीं आ सका जल्द ही भोजशाला के टाइटल का फैसला भी आ सकता है....
0
comment0
Report
KYKaniram yadav
Nov 18, 2025 10:47:31
Agar, Madhya Pradesh:जैसे जैसे ठंड का असर बढ़ रहा है, वैसे ही बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। आगर मालवा जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए जिले के शासकीय और अशासकीय विद्यालयों के समय में परिवर्तन कर दिया है। ठंड बढ़ने पर आगर मालवा के स्कूलों का समय बदला, अब 9 बजे से स्कूल शुरू होंगे। ठंड बढ़ने के साथ ही कई स्कूलों में क्लासरूम का तापमान काफी कम पाया गया है, इसलिए बच्चों को सर्दी से बचाने के लिए कई विद्यालयों में खुले वातावरण में कक्षाएं लगाने का निर्णय लिया गया है। गुनगुनी धूप में पढ़ाई का बच्चों पर सकारात्मक असर नजर आ रहा है, और बच्चे खुले वातावरण में पढ़ना पसंद कर रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि मौसम में सुधार होने तक यही समय लागू रहेगा। अभिभावकों से भी अपील की गई है कि बच्चे ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनकर ही स्कूल भेजें।
0
comment0
Report
Nov 18, 2025 10:47:19
0
comment0
Report
ACAshish Chaturvedi
Nov 18, 2025 10:47:09
Karauli, Rajasthan:जिला करौली में बाल वाहिनी चालकों व परिचालकों की नेत्र जांच कैंप आयोजन किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक शिक्षा) कार्यालय परिसर में बुधवार को स्कूल वैन, बस और अन्य बाल वाहिनी वाहनों के चालकों-परिचालकों की आंखों की विस्तृत जांच की गई। डॉक्टर भावना अग्रवाल ने कलर ब्लाइंडनेस, नेत्र ज्योति, दृष्टि क्षमता सहित कई आवश्यक जांचें कीं। जांच के दौरान डॉक्टर ने चालकों व परिचालकों को नियमित नेत्र परीक्षण, ड्राइविंग के दौरान सावधानी और सही दृष्टि बनाए रखने संबंधी सुझाव दिए। कार्यक्रम में करौली कोतवाली पुलिस ने भी पूर्ण सहयोग प्रदान किया। अधिकारियों ने बताया कि जिलेभर में चालकों-परिचालकों की नेत्र जांच के लिए अलग-अलग स्थानों पर अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसके साथ ही सड़क पर चलने वाले कमर्शियल व निजी वाहनों के चालकों की भी चरणबद्ध जांच की जाएगी, ताकि सुरक्षित परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।
0
comment0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Nov 18, 2025 10:46:53
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। जिला न्यायालय परिसर में हंगामा के बाद अधिवक्ताओं में आक्रोश। गिरफ्तार किए गए एक आचार्य का विरोध करने पहुंचे कुछ असामाजिक तत्वों ने अदालत परिसर में घुसकर जहां महिला अधिवक्ता भी मौजूद थी वहां अभद्रता और गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। न्याय के मंदिर माने जाने वाले परिसर में गुंडागर्दी के इस प्रदर्शन से अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश है। बिलासपुर जिला अधिवक्ता संघ ने इसका विरोध کرتے हुए सख्त कार्यवाही करने की मांग की है। इस घटना का नया वीडियो सामने आया है।घटना तखतपुर थाना द्वारा एक कथावाचक आचार्य की गिरफ्तारी के बाद हुई। आचार्य को न्यायालय में पेश किया गया था और जमानत पर सुनवाई चल रही थी। इसी दौरान कुछ असामाजिक तत्व परिसर में घुस आए। समाज की आड़ लेकर ये तत्व खुलेआम गाली-गलौज और हंगामा करने लगे। जिला अधिवक्ता संघ के सचिव रवि पांडे ने बताया कि इन लोगों ने न्यायालय की गरिमा को ठेस पहुंचाई। अधिवक्ताओं ने कहा यह जगह न्याय का मंदिर है और यहां इस तरह की अभद्रता पूरी तरह अस्वीकार्य है। अफरा-तफरी के बीच वकीलों और प्रशासन ने तुरंत मिलकर कार्रवाई की और सभी उपद्रवी तत्वों को परिसर से बाहर खदेड़ दिया। लेकिन मामला तब और बढ़ गया जब बाहर निकाले जाने के बाद इन लोगों ने न्यायालय के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने गेट खुलवाया और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस को मौके पर मौजूद अधिवक्ताओं ने भी सहयोग दिया। सभी को बाहर भगाया गया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें खुलेआम अभद्र भाषा का इस्तेमाल दिख रहा है। पूरे मामले को लेकर अधिवक्ताओं ने जिला न्यायाधीश से औपचारिक रूप से मुलाकात की। जिला न्यायाधीश ने तुरंत पुलिस अधीक्षक को कार्रवाई के निर्देश दिए। जिसके बाद उपद्रवी तत्वों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। फिलहाल न्यायालय परिसर का माहौल शांत है और नियमित न्यायिक कार्य सुचारु रूप से जारी है। लेकिन इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। न्यायालय जैसे संवेदनशील परिसर में इस तरह की घटनाएँ बेहद चिंताजनक हैं। प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की है, लेकिन सवाल यह है कि आखिर असामाजिक तत्व परिसर तक पहुंचे कैसे…?
0
comment0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Nov 18, 2025 10:46:06
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। जिला न्यायालय परिसर में हंगामा के बाद अधिवक्ताओं में आक्रोश। गिरफ्तार किए गए एक आचार्य का विरोध करने पहुंचे कुछ असामाजिक तत्वों ने अदालत परिसर में घुसकर जहां महिला अधिवक्ता भी मौजूद थी वहां अभद्रता और गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। न्याय के temple माने जाने वाले परिसर में गुंडागर्दी के इस प्रदर्शन से अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश है। बिलासपुर जिला अधिवक्ता संघ ने इसका विरोध करते हुए सख्त कार्यवाही करने की मांग की है। इस घटना का नया वीडियो सामने आया है। घटना तखतपुर थाना द्वारा एक कथावाचक आचार्य की गिरफ्तारी के बाद हुई। आचार्य को न्यायालय में पेश किया गया था और जमानत पर सुनवाई चल रही थी। इसी दौरान कुछ असामाजिक तत्व परिसर में घुस आए। समाज की आड़ लेकर ये तत्व खुलेआम गाली-गलौज और हंगामा करने लगे। जिला अधिवक्ता संघ के सचिव रवि पांडे ने बताया कि इन लोगों ने न्यायालय की गरिमा को ठेस पहुंचाई। अधिवक्ताओं ने कहा यह जगह न्याय का मंदिर है और यहां इस तरह की अभद्रता पूरी तरह अस्वीकार्य है। अफरा-तफरी के बीच वकीलों और प्रशासन ने तुरंत मिलकर कार्रवाई की और सभी उपद्रवी तत्वों को परिसर से बाहर खदेड़ दिया। लेकिन मामला तब और बढ़ गया जब बाहर निकाले जाने के बाद इन लोगों ने न्यायालय के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने गेट खुलवाया और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस को मौके पर मौजूद अधिवक्ताओं ने भी सहयोग दिया। सभी को बाहर भगाया गया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें खुलेआम अभद्र भाषा का इस्तेमाल दिख रहा है। पूरे मामले को लेकर अधिवक्ताओं ने जिला न्यायाधीश से औपचारिक रूप से मुलाकात की। जिला न्यायाधीश ने तुरंत पुलिस अधीक्षक को कार्रवाई के निर्देश दिए। जिसके बाद उपद्रवी तत्वों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। फिलहाल न्यायालय परिसर का माहौल शांत है और नियमित न्यायिक कार्य सुचारु रूप से जारी है। लेकिन इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। न्यायालय जैसे संवेदनशील परिसर में इस तरह की घटनाएँ बेहद चिंताजनक हैं। प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की है, लेकिन सवाल यह है कि आखिर असामाजिक तत्व परिसर तक पहुंचे कैसे…?
0
comment0
Report
Nov 18, 2025 10:45:55
0
comment0
Report
Nov 18, 2025 10:45:54
0
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Nov 18, 2025 10:45:37
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद जिले के सरायढेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत बापु नगर में किराये के मकान में रहने वाले 30 वर्षीय युवक ने पिंकु कुमार रजक ने फाँसी लगा आत्महत्या कर लिया। मृतक एमआर का काम करता था। मूल रूप से बिहार के जमुई रतनपुरा का रहने वाला है। मकान मालिक के सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची, कमरे का दरवाजा तोड़ अंदर प्रवेश की। शव को नीचे उतार कब्जे में लेकर जाँच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिये पुलिस SNMMCH भेज दी। बताया जा रहा है कि पति पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। पत्नी अपने मायके चली गई। बीती रात मोबाइल से पत्नी से बात करने के दौरान कहा सुनी हुआ था, जिसके बाद युवक ने आत्महत्या कर लिया।
0
comment0
Report
SKSundram Kumar
Nov 18, 2025 10:45:18
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top