Back
GRP हरियाणा ने चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर 15.084 किग्रा चरस के साथ गिरफ्तार किया
VRVIJAY RANA
Feb 12, 2026 10:19:16
Chandigarh, Chandigarh
जीआरपी हरियाणा की चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर नशे के विरूद्ध सर्जिकल स्ट्राइक
चंडीगढ़, 12 फरवरी। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी), हरियाणा ने चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर नशा तस्करी के विरुद्ध एक बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए 15 किलो 084 ग्राम चरस के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 30 लाख रुपये आंकी गई है।
डीजीपी ने सराहा ऑपरेशन, दोहराई जीरो टॉलरेंस नीति
इस संबंध में हरियाणा के पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने जीआरपी चंडीगढ़ की टीम की सराहना करते हुए कहा कि हरियाणा पुलिस नशा तस्करी के विरुद्ध “जीरो टॉलरेंस” की नीति पर दृढ़तापूर्वक कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि रेलवे मार्गों के माध्यम से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा रही है तथा ऐसे नेटवर्क को जड़ से समाप्त करने की लिए अंतरराज्यीय समन्वय को और मजबूत करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। डीजीपी ने स्पष्ट किया कि प्रदेश में युवाओं को नशे से बचाने एवं समाज को सुरक्षित रखने हेतु व्यापक स्तर पर निरंतर अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने टीम को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
विशेष चेकिंग अभियान में संदिग्धों पर नजर, ट्रॉली बैग से बरामद हुई चरस
एसपी जीआरपी श्रीमती नितिका गहलोत ने बताया कि रेलवे स्टेशन चंडीगढ़ पर सुरक्षा एवं सतर्कता के दृष्टिगत चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के दौरान थाना प्रबंधक निरीक्षक उर्मिला देवी के नेतृत्व में गठित टीम—जिसमें उप-निरीक्षक सत्यबीर सिंह, हेड कांस्टेबल मंजीत सिंह तथा अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे—ने संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर दो युवकों को रोका। नियमानुसार तलाशी लेने पर आरोपियों के ट्रॉली बैग से 31 पैकेट चरस बरामद हुए, जिनका कुल वजन 15 किलो 084 ग्राम पाया गया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान राहुल पुत्र तारा चंद, निवासी गांव चौगाँ, तहसील कुल्लू, थाना भुंतर, जिला कुल्लू (हिमाचल प्रदेश), उम्र लगभग 24 वर्ष तथा रमजान पुत्र मोहम्मद अली, निवासी गांव राहदर, तहसील भुंतर, थाना भुंतर, जिला कुल्लू (हिमाचल प्रदेश), उम्र लगभग 24 वर्ष के रूप में हुई।
कमर्शियल क्वांटिटी में दर्ज हुआ मामला, आरोपियों को लिया गया पुलिस रिमांड पर
बरामद मादक पदार्थ की मात्रा ‘कमर्शियल क्वांटिटी’ की श्रेणी में आने के कारण दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना जीआरपी चंडीगढ़ में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
तस्करी नेटवर्क की कड़ियां खنگालने में जुटी पुलिस
उन्होंने बताया कि जीआरपी चंडीगढ़ अब आरोपियों के बैकवर्ड एवं फॉरवर्ड लिंकेज की गहन जांच कर रही है, ताकि मुख्य सप्लायर एवं इस नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों तक पहुंच बनाई जा सके। पुलिस का उद्देश्य नशा तस्करी के पूरे गिरोह का पर्दाफाश कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करना है।
नशे के कारोबारियों को नहीं मिलेगी कोई राहत
उन्होंने स्पष्ट किया कि नशे के काले कारोबार में संलिप्त किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। रेलवे परिसरों में विशेष तलाशी अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे, ताकि नशा तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowFeb 12, 2026 11:54:540
Report
JRJAIDEEP RATHEE
FollowFeb 12, 2026 11:54:280
Report
VRVIJAY RANA
FollowFeb 12, 2026 11:54:180
Report
VRVIJAY RANA
FollowFeb 12, 2026 11:54:030
Report
KSKULWANT SINGH
FollowFeb 12, 2026 11:53:530
Report
0
Report
MTMD. TARIQ
FollowFeb 12, 2026 11:52:200
Report
ADASHISH DWIVEDI
FollowFeb 12, 2026 11:52:030
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowFeb 12, 2026 11:51:480
Report
ADASHISH DWIVEDI
FollowFeb 12, 2026 11:51:360
Report
MSManish Sharma
FollowFeb 12, 2026 11:51:20Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ में दामाद और सास की प्रेम कहानी से चर्चा में आई सपना देवी एक बार फिर अपने बहनोई के साथ फरार हो गई वही मामले में पुलिस का कहना है की घटना बिहार की है...लिहाजा केस भी वहीं दर्ज होगा
0
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
FollowFeb 12, 2026 11:51:070
Report
RKRupesh Kumar
FollowFeb 12, 2026 11:50:350
Report
PPPrakash Pandey
FollowFeb 12, 2026 11:50:210
Report
ASARUN SINGH
FollowFeb 12, 2026 11:50:11Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में अराजक तत्वों ने शिया समुदाय की पवित्र दरगाह पर तोड़फोड़ करते हुए ताजियों में आग लगा दी. फिलहाल पुलिस फर्रुखाबाद का सौहार्द बिगाड़ने वालों की तलाश में जुटी है
0
Report