Back
तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से मजदूर की मौत, गांव में मातम
Baheri, Kanman, Uttar Pradesh
थाना बहेड़ी क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रही मोटरसाइकिल ने एक मजदूर की जिंदगी छीन ली। दर्दनाक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल ख्यालीराम मौर्य की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम गुरसौली निवासी ख्यालीराम पुत्र प्रेम शंकर बीते 18 जनवरी की शाम करीब 5 बजे मजदूरी कर साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह मकसूदनपुर की पुलिया के पास पहुंचे, तभी पीछे से तेज गति और लापरवाही से आई एक मोटरसाइकिल ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में ख्यालीराम का दाहिना हाथ टूट गया, दाहिनी आंख गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गई और सिर में गहरी चोट आने से अत्यधिक रक्तस्राव हुआ। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को पहले सरकारी अस्पताल बहेड़ी ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर बरेली जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसके बाद उन्हें बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कई दिनों तक चले इलाज के बावजूद शुक्रवार सुबह 23 जनवरी को उनकी मृत्यु हो गई। ख्यालीराम पांच भाइयों में सबसे बड़े थे। वे अपने पीछे पत्नी लक्ष्मी देवी और दो बेटे करन,लालता प्रसाद छोड़ गए हैं।
अत्यंत गरीब परिवार से ताल्लुक रखते थे। उनकी गंभीर हालत और आर्थिक तंगी की जानकारी मिलते ही गांव के लोगों का दिल पसीज गया। युवक के जीवित रहते ग्रामीणों ने जाति-धर्म से ऊपर उठकर घर-घर जाकर इलाज के लिए आर्थिक सहायता जुटाई और हरसंभव मदद की कोशिश की। हालांकि तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका, लेकिन ग्रामीणों की यह एकजुटता और सहयोग क्षेत्र में इंसानियत की मिसाल बन गया।
मृतक के भाई भूपराम ने बताया कि भाई के इलाज में व्यस्त रहने के कारण वह समय पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करा सके। शुक्रवार को कोतवाली बहेड़ी पहुंचकर दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच अवर निरीक्षक राजेश कुमार सिंह को सौंपी गई है। पुलिस ने एफआईआर की प्रति शिकायतकर्ता को निशुल्क उपलब्ध कराते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
लगातार हो रहे सड़क हादसों से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। लोगों ने प्रशासन से लापरवाह वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने की मांग की है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
कर्नाटक से तीन दिन बाद झूसी लाया गया बालक मुजाहिद का शव,सफर के दौरान हुआ हादसा, साथियों ने छोड़ा साथ
0
Report
PSPradeep Soni
FollowJan 24, 2026 14:46:180
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowJan 24, 2026 14:46:08Noida, Uttar Pradesh:माघ मेले में एक बार फिर आग लगने से अफरा तफरी का माहौल बन गया... सेक्टर 6 में लगी आग से पूरा शिविर जल उठा. माघ मेले में अब तक 4 बार आग लग चुकी है...
0
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowJan 24, 2026 14:45:530
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowJan 24, 2026 14:45:340
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowJan 24, 2026 14:45:190
Report
0
Report
0
Report
WJWalmik Joshi
FollowJan 24, 2026 14:37:110
Report
RKRampravesh Kumar
FollowJan 24, 2026 14:37:000
Report
ASAMIT SONI
FollowJan 24, 2026 14:36:440
Report
NTNagendra Tripathi
FollowJan 24, 2026 14:36:360
Report
PSPramod Sharma
FollowJan 24, 2026 14:36:220
Report
1
Report