Back
शहर विधानसभा में केंद्रीय बजट 2026-27 पर परिचर्चा,वन मंत्री बोले – विकास और आत्मनिर्भरता को नई दिशा
Bareilly, Uttar Pradesh
बरेली। भारतीय जनता पार्टी शहर विधानसभा द्वारा केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन डीडी पुरम स्थित अर्बन कोऑपरेटिव बैंक सभागार में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27 उत्तर प्रदेश के विकास, रोजगार और आत्मनिर्भरता को नई ऊंचाई देने वाला बजट है। यह बजट राज्य में इंफ्रास्ट्रक्चर, उद्योग, कृषि और युवाओं की प्रगति की दिशा में एक निर्णायक कदम साबित होगा।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पेश किया गया बजट सराहनीय है, जिसमें विकास और आत्मनिर्भर भारत के साथ-साथ महिलाओं के सशक्तिकरण, निर्माण और उद्योग को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दिया गया है। कर सुधारों के माध्यम से मध्यम वर्ग को राहत देने का प्रयास किया गया है तथा व्यापारियों के हित में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं।केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा MSME क्षेत्र के लिए ₹10,000 करोड़ का ग्रोथ फंड बनाया गया है, जिससे लघु एवं मध्यम उद्योगों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त व्यापारियों को सस्ते ऋण की सुविधा उपलब्ध कराने तथा जीएसटी प्रक्रियाओं को सरल बनाने की दिशा में भी कदम उठाए गए हैं। साथ ही ₹4,000 करोड़ का आत्मनिर्भर फंड भी व्यापारियों को वित्तीय सहायता प्रदान करेगा। बजट में शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र को भी शामिल किया गया है, जिसका लाभ समाज के सभी वर्गों को मिलेगा।
कार्यक्रम का संचालन प्रितेश पांडे द्वारा किया गया। इस अवसर पर सांसद छत्रपाल गंगवार, अनिल कुमार एडवोकेट, मनीष अग्रवाल, संयोजक विष्णु अग्रवाल, बंटी ठाकुर, रेखा श्रीवास्तव, पवन अरोड़ा, रोहित जिंदल, रामकृष्ण शुक्ला, अनिल अग्रवाल, दीपक द्विवेदी, शोभित सक्सैना, विशाल मल्होत्रा, सुदेश अग्रवाल, सुरेंद्र रस्तोगी, परमजीत सिंह, सुनील खत्री सहित समस्त महानगर पदाधिकारी एवं पार्षदगण मौजूद रहे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MPMAHESH PARIHAR1
FollowFeb 14, 2026 13:18:570
Report
STSharad Tak
FollowFeb 14, 2026 13:18:290
Report
SDSurendra Dasila
FollowFeb 14, 2026 13:18:190
Report
PKPramod Kumar Gour
FollowFeb 14, 2026 13:18:040
Report
RCRAJVEER CHAUDHARY
FollowFeb 14, 2026 13:17:490
Report
TTTRIPURESH TRIPATHI
FollowFeb 14, 2026 13:17:38Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया थाना प्रभारी द्वारा युवक को थप्पड़ मारने का मामला
0
Report
SSSUNIL SINGH
FollowFeb 14, 2026 13:17:270
Report
0
Report
TSTripurari Sharan
FollowFeb 14, 2026 13:17:130
Report
MKMUKESH KUMAR
FollowFeb 14, 2026 13:17:030
Report
DTDhiraj Thakur
FollowFeb 14, 2026 13:16:330
Report
CRCHANDAN RAI
FollowFeb 14, 2026 13:16:170
Report
RKRishikesh Kumar
FollowFeb 14, 2026 13:15:380
Report
0
Report
0
Report