icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
243001
Shashank RathoreShashank RathoreFollow10 Jan 2025, 01:42 pm

बरेलीः बिना हेलमेट बाइक सवारों को पुलिस ने फ्री में हेलमेट देकर किया जागरूक

Bareilly, Uttar Pradesh:

जनपद में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह एक जनवरी से 31 जनवरी तक चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को थाना चौकी चौराहे पर पुलिस अधीक्षक यातायात अकमल खान के नेतृत्व में बिना हेलमेट वाहन चला रहे लोगों को फ्री में हेलमेट देकर भविष्य में यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही साथ यह भी बताया गया कि बिना हेलमेट लगाये वाहन न चलाएं। वाहन चलाते समय मोबाइल से बात न करें, नो पॉर्किंग में वाहन खड़ी ना करें। साथ ही नशा कर वाहन ना चलाये, सड़क नियमों का पालन करने आदि के बारे में भी जागरूक किया गया।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बीकानेर के सादुलगंज क्लीनिक हंगामा: लैब रजिस्ट्रेशन और इलाज में लापरवाही की जांच शुरू

Bikaner, Rajasthan:सादुलगंज इलाके के एक क्लीनिक में हंगामा हुआ. इलाज में लापरवाही के आरोप लगाकर लोगों ने क्लीनिक में विरोध किया. हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची. संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य देवेंद्र चौधरी और सीएमएचओ डॉ. पुखराज साध मौके पर पहुंचे और क्लीनिक से जुड़े दस्तावेजों की जांच शुरू की. जांच के दौरान क्लीनिक के रजिस्ट्रेशन और आवश्यक डॉक्यूमेंटेशन की पड़ताल की गई. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक क्लीनिक में मौजूद लैब के रजिस्ट्रेशन को लेकर भी जांच की जाएगी. लैब रजिस्ट्रेशन पर संबंधित विभाग से भी जवाब तलब किया जाएगा. फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरे मामले की जांच में जुटी है, क्लीनिक के दस्तावेज, रजिस्ट्रेशन, लैब के संचालन और इलाज में लापरवाही के आरोप—सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है.
0
0
Report

गोविंद डोटासरा बोले बाड़ेबंदी के आरोप, दल-बदल रोकने कानून की मांग तेज

Jaipur, Rajasthan:सोशल मीडिया से गोविंद डोटासरा की बाइट लीजिये सोशल मीडिया पर वायरल होते वीडियो भी खबर भी इस्तेमाल करें घनश्याम तिवाडी और अरूण चतुर्वेदी की बाइट रिकॉर्ड है कांग्रेस बीजेपी पर आरोप लगा रही है कि वो सत्ता का दुरूपयोग कर रही है तो बीजेपी ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोलते हुए इसे कांग्रेस की हार से उपजी हताशा करार दिया है इस बीच बीजेपी नेता अरूण चतुर्वेदी ने निकाय चुनावेां में भी दल बदल रोकने वाले कानून को लागू करने की मांग कर बड़ी बहस छेड़ दी है कहीं बाड़ों में बंद पार्षदों को ढूंढती पुलिस कहीं नामांकन के दौरान एक दूसरे पर भारी पड़ते गुट कहीं पर बाड़ेबंदी से तंग होकर धमकियां देती आवाजें कहीं सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच बिगड़ते सियासी बोल माहौल चुनावी है और लोकतंत्र की सेहत के लिए इस तरह के नजारे किसी भी सूरत में अच्छे नहीं कहे जा सकते शहरी निकायों के इस चुनाव में न दलबदल रोकने का कानून लागू है और न ही चुनाव जीतने के बाद जनता के प्रति किसी तरह की जवाबदेही पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा सरकार पर हमलावर हैं सरकारी मशीनरी के दुरूपयोग के खुलकर आरोप लगा रहे हैं यहाँ तक की पुलिस महानिदेशक तक को भी नहीं बख्श रहे बाइट गोविंद डोटासरा पीसीसी चीफ डोटासरा पुलिस पर कांग्रेस पार्षदों को डराने धमकाने से लेकर बाड़ेबंदी में घुसने तक के आरोप लगा रहे हैं यहाँ तक कह रहे हैं कि सरकार बदलने पर उन अधिकारियों को बख्शा नहीं जायेगा जो बीजेपी सरकार के इशारे पर कांग्रेस के पार्षदों को डराने धमकाने में जुटे हैं डोटासरा के इन बयानों पर बीजेपी ने कड़ा पलटवार किया है मोर्चा भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी और घनश्याम तिवाड़ी जैसे दिग्गजों ने संभाला चतुर्वेदी बोले कांग्रेस को जनता ने बुरी तरह नकार दिया है भजनलाल सरकार के पक्ष में जनता ने जनादेश दिया है कांग्रेस के नेता अपने गिरेबान में झांके तो घनश्याम तिवाड़ी ने इसे कांग्रेस की हार की हताशा करार दिया बाइट अरूण चतुर्वेदी अध्यक्ष वित्त आयोग बाइट घनश्याम तिवाड़ी राज्यसभा सांसद वीओ अरूण चतुर्वेदी ने तो शहरी निकायों में दल बदल की रोकथाम के लिए कानून लागू करने तक की मांग की चतुर्वेदी बोले वक्त आ गया है जब इस पर गंभीरता से विचार किया जाये तो घनश्याम तिवाड़ी ने भी इसका खुलकर समर्थन किया तिवाड़ी बोले जो उम्मीदवार जिस पार्टी से जीता है वो उसी में बना रहना चाहिए लेकिन निर्दलीय जीते हुए पार्षदों को किसी एक पार्टी में शामिल होने के लिए सप्ताह भर का वक्त दिया जाना चाहिए उन्होंने इसके लिए राज्यसभा की मौजूदा व्यवस्था का भी हवाला दिया बाइट अरूण चतुर्वेदी अध्यक्ष वित्त आयोग बाइट घनश्याम तिवाड़ी वरिष्ठ नेता भाजपा वीओ बहरहाल पार्षदों की छीनाझपटी के बीच बीजेपी के लिए भीलवाड़ा से पहली खुशखबरी आई जहां उनके मेयर प्रत्याशी निर्विरोध चुनाव जीत गई जिन निकायों में वोट डलेंगे उनमें से कई जगह बेहतर स्थिति में होने के बावजूद कांग्रेस अंदरूनी झगड़ों का भी समाधान नहीं ढूंढ पाई है कई जगह परिवारवाद ने बेड़ा गर्क कर रखा है तो कहीं पर निर्दलीयों का साथ सरकार के साथ हो जाने से कांग्रेस बैकफुट पर है बीजेपी इस मौके का भरपूर फायदा उठाकर अधिकांश जगहों पर पार्टी का परचम फहराने को बेताब दिखाई दे रही है
0
0
Report
Advertisement

जयपुर में एक महीने का रक्तदान अभियान जीवन बचाने की पहल

Jaipur, Rajasthan:जयपुर जिले में एक महीने का विकसित भारत जन-सेवा अभियान के तहत स्वैच्छिक रक्तदान अभियान शुरू हो गया। अभियान 17 अक्टूबर तक चलेगा। जिला कलेक्टर संदेश नायक ने किशनपोल स्थित सैटेलाइट अस्पताल पहुंचकर खुद रक्तदान किया। उन्होंने लोगों से भी साल में कम से कम दो बार रक्तदान करने की अपील की। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे इस अभियान के दौरान जिलेभर में रक्तदान शिविर लगाने के साथ जागरूकता कार्यक्रम भी होंगे। खास बात यह है कि अभियान के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, उप-जिला और जिला अस्पतालों के साथ मेडिकल कॉलेज से जुड़े ब्लड सेंटरों तथा अन्य ब्लड सेंटरों पर लोगों को ब्लड ग्रुप जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। यहां लोगों को स्वैच्छिक रक्तदाता के रूप में पंजीकरण कराने और नियमित रक्तदान के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस 1 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन सरकारी और निजी अस्पतालों, चिकित्सा संस्थानों तथा ब्लड सेंटरों में विशेष गतिविधियां होंगी। इनमें युवाओं और पहली बार रक्तदान करने वालों की भागीदारी बढ़ाने पर खास जोर रहेगा। सामुदायिक संगठनों को भी अभियान से जोड़ा जाएगा। जिला कलेक्टर संदेश नायक ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद को जीवन दे सकता है। इसलिए स्वस्थ और पात्र लोगों को नियमित रूप से रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। ब्लॉक और जिला स्तर पर जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं और अन्य संगठनों के सहयोग से भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस वर्ष अभियान की थीम ‘मानवता की एक बूंद, रक्त दें, जीवन बचाएं’ रखी गई है। अभियान की शुरुआत के दौरान संभागीय आयुक्त वी. सरवण कुमार, अतिरिक्त जिला कलेक्टर जयपुर शहर उत्तर राजेंद्र सिंह, सीएमएचओ डॉ. रवि शेखावत और ओलंपियन गोपाल सैनी सहित चिकित्सा एवं नर्सिंग स्टाफ मौजूद रहा।
0
0
Report

निम्बाहेड़ा में गणेशोत्सव: भक्तों की भीड़ से महाआरती धूम मचाई

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा में गणेशोत्सव को लेकर श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना हुआ है। मोड़ के बालाजी स्थित गणेश पांडाल में गणपति भगवान की विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पांडाल में पहुंचे और भगवान गणेश के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। पूजा-अर्चना के बाद ढोल-ताशों की गूंज के बीच भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। महाआरती में श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और गणपति बप्पा के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। आयोजन को लेकर पांडाल में विशेष सजावट की गई है। गणेशोत्सव के चलते शहर में धार्मिक उल्लास का माहौल बना हुआ है।
0
0
Report

हनुमानगढ़ के BLO सुपरवाइजरों को चुनाव ड्यूटी से मुक्त करने की तीन सूत्री मांग

Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan) बीएलओ सुपरवाइजरों को चुनाव ड्यूटी से मुक्त रखने की मांग, राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील ने एडीएम से की मांग हनुमानगढ़ में बीएलओ सुपरवाइजरों को आगामी पंचायत एवं अन्य चुनावों में ड्यूटी नहीं लगाने सहित तीन सूत्री मांगों को लेकर राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील उपशाखा हनुमानगढ़ के पदाधिकारियों ने अतिरिक्त जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। उपशाखा अध्यक्ष सुरेश कुमार ने बताया कि बीएलओ सुपरवाइजर वर्षभर निर्वाचन संबंधी कार्य करते हैं। ऐसे में आगामी पंचायत एवं अन्य चुनावों में उनकी ड्यूटी चुनाव पार्टी में नहीं लगाई जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि जनगणना का कार्य 14 जून 2026 को पूर्ण हो चुका है, लेकिन कार्य करने वाले शिक्षक कार्मिकों के खातों में अभी तक मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। संघ ने लंबित मानदेय का शीघ्र भुगतान करवाने की मांग की। संघ पदाधिकारियों ने प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर भी मांग रखी कि यदि किसी परीक्षा का आयोजन दो पारियों में होता है तो दोनों पारियों में अलग-अलग कार्मिकों की ड्यूटी लगाई जाए।
0
0
Report
Advertisement

हनुमानगढ़ में मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव, युवाओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया

Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ में अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के तत्वावधान में अध्यक्ष अनुराग बंतिया के नेतृत्व में टाउन स्थित तेरापंथ भवन में मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए रक्तदान किया। शिविर का विधिवत शुभारंभ जैन संस्कारक विधि के माध्यम से हुआ। शिविर में जिला अस्पताल के ब्लड बैंक की टीम ने प्रदीप शाक्य की अगुवाई में रक्त संग्रहण किया। आयोजन के दौरान डॉक्टर फॉर सोसाइटी की ओर से डॉ. विक्रम जैन एवं सचिव नरेश की प्रेरणा से पर्यावरण संरक्षण को लेकर प्लास्टिक मुक्त कैंप भी आयोजित किया गया। शिविर में प्लास्टिक की किसी भी वस्तु का उपयोग नहीं किया गया。
0
0
Report

मुरादाबाद के कांठ में तेंदुआ पिंजरे में कैद, रेस्क्यू टीमों की भिड़ंत

Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद मे वन विभाग के पिंजरे ने कैद हुआ एक और खूंखार तेंदुआ, वन विभाग ने किया 15 वां व्यस्क तेंदुआ रेस्क्यू, अब तक वन विभाग ने कुल 18 तेंदुए रेस्क्यू किए है जिसमे 15 जीवित तेंदुए , 1 शावक एवं 2 मृत तेंदुओ के मिले शव शामिल, आज कांठ तहसील के गांव भरतपुर मे लगे पिंजरे मे कैद हुआ तेंदुआ, बता दें 2 दिन पूर्व इसी गांव मे चारा काट रही महिला पर तेंदुए ने किया था हमला, महिला पर जानलेवा हमला करने वाले तेंदुए के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने ली कुछ राहत की सांस, इस दौरान तेंदुए के पिंजरे मे पकड़े जाने के बाद जो वीडियो सामने आयीं वो बेहद चिंताजनक है, लोग तेंदुए की वीडियो बनाने कों पास जा रहे है और उसके अंग्रेसिव कर रहे है, इस दौरान तендुआ भी जोर जोर से दहाड़ता और पिंजरे मे से ही हमले का प्रयास करता रहा, बता दें अभी और भी कई तेंदुए ठाकुरद्वारा और कांठ तहसील क्षेत्र मे होने की जताई जा रही आशंका, वन विभाग की टीम ने तेंदुए कों गांव से रेस्क्यू कर अपने साथ ले गयी, बता दें अब तक 4 लोगो कों मौत के घाट एवं 2 दर्जन से अधिक लोगो कों घायल कर चुके तेंदुए, वन विभाग की कई टीमें रोजाना लगातार गांवो और जंगलो मे तेन्दुओ कों ट्रेस करने के अभियान मे जुटी, जिला प्रशासन एवं वन विभाग ने संवेदनशील गांवो मे तेन्दुओ कों पकड़ने के लिए 46 पिंजरे भी लगाए है, मुरादाबाद के कांठ तहसील के गांव भरतपुर का पूरा मामला।
0
0
Report

CM साय की घोषणाओं से श्रमिकों को बड़ी राहत, PF यूनिवर्सल और ई-रिक्शा योजना

Begun, Rajasthan:रायपुर राज्य स्तरीय श्रमिक सम्मेलन में CM साय की श्रमिकों के लिए 3 बड़ी घोषणाएं.. शहर में श्रमिकों के बैठने के लिए सर्व सुविधायुक्त केंद्र शुरू करने की घोषणा.. श्रमिकों के लिए ई-बाइक खरीदने सहायता योजना लागू होगी.. असंगठित संगठनों के लिए ई-रिक्शा खरीदने पर अनुदान 50 हजार से बढ़ाकर 1 लाख करने का ऐलान.. CM साय बोले- श्रम का हमारे देश में बहुत महत्व है.. भगवान विश्वकर्मा जयंती पर CM साय ने पूजा-अर्चना.. छत्तीसगढ़ की खुशहाली के लिए भगवान विश्वकर्मा से कामना.. PM मोदी के जन्मदिन पर CM साय ने बधाई.. CM साय बोले- PM मोदी आधुनिक भारत के विश्वकर्मा हैं.. श्रमिकों के PF को लेकर PM मोदी के प्रयासों का जिक्र.. CM साय बोले- PF नंबर को यूनिवर्सल करने से श्रमिकों को मिला लाभ.. एक राज्य से दूसरे राज्य जाने पर भी एक ही UAN से PF का लाभ.. श्रमिकों के प्रतिभाशाली बच्चों को प्रोत्साहन राशि दे रही सरकार.. 10वीं-12वीं में अच्छे अंक लाने वाले श्रमिकों के बच्चों को आर्थिक सहायता.. विदेश में पढ़ाई करने वाले श्रमिकों के बच्चों का खर्च उठाने की तैयारी.. आज 1 लाख 43 हजार श्रमिको को 26 योजना के 51 करोड़ से अधिक की राशि दिए.. ढाई साल में हमारी सरकार ने 1 हजार से अधिक करोड़ रुपये श्रमिको के खाते में विभिन्न योजनाओं में डालें.. CM साय ने कहा- केंद्र और राज्य की योजनाओं का श्रमिकों को मिल रहा लाभ.. PM मोदी के जन्मदिन पर श्रमिकों से एक-एक दीपक जलाने की अपील.. तार कोल ब्लॉक मामले पूर्व सीएम भूपेश बघेल की डिबेट वाली चुनौती पर सीएम साय का बयान- सरकार की ओर से फैक्ट जनता के सामने आ रही.. पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर छत्तीसगढ़ 36 लाख दीपक जलाए जा रहे.. राजधानी रायपुर में 25 लाख दीपक जलाए जाएंगे.. वहीं रायपुर के इंडोर स्टेडियम में एक लाख दीपक जलाए गए.. खास बात यह है भारत के नक्शे में पीएम मोदी की तस्वीर भी उकेरी गई.. जो आकर्षण का केंद्र बना रहा.. वॉक थ्रू- (सोशल में भी डाला जा सकता है.. बहुत अच्छे विसुअल्स है)
0
0
Report
Advertisement

बाढ़ पीड़ितों के लिए 100 करोड़ खर्च पर तेजस्वी यादव का हमला

Patna, Bihar:लोकेशन — पटना तेजस्वी यादव का बयान विश्वकर्मा पूजा के सभी को शुभकामना देते हैं। लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को कहा गया है दिया जलाने के लिए बिहार के सरकारी अधिकारी भाजपा का कार्यकर्ता बन गए हैं आज जिस प्रकार से बिहार की जनता बबाढ़ में डूबी है, लोग हैं परेशान है लोग मर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ जहां बिहार सरकार का खजाना खाली हो चुका है पैसा बचा नहीं है कहीं देने के लिए वहां प्रधानमंत्री के जन्मदिन की अवसर पर सरकारी खर्च पर 100 करोड़ रूपया सिर्फ दिया में बर्बाद जा रहा है। अगर यही 100 करोड़ रूपया बाढ़ पीड़ित को मिले उनकी सुविधा सुरक्षा पर ध्यान दिया जाए तो बेहतर होता। देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है पढ़ाई शिक्षा से बर्बाद हो गया है वहां हजारों करोड़, 100 करोड़ केवल प्रधानमंत्री के किया गया खर्च Government खजाना खर्च किया जा रहा है यह अच्छी बात नहीं है। बाइट — तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष, बिहार विधानसभा
0
0
Report

दिल्ली में मोदी जन्मदिन पर RK पुरम में रक्तदान शिविर

New Delhi, Delhi:दिल्ली RK पुरम विधानसभा मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर लगाया युवाओं ने बढ़ चढ़कर रक्तदान किया लोकेशन,,, RK पुरम सेक्टर 5 प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर दिल्ली में रक्तदान शिविर, आरके पुरम में BJP कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया भारतीय जनता पार्टी की ओर से देशभर में विभिन्न सेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है कार्यकर्ताओं मे हौसला बढ़ाने के लिए नई दिल्ली से सांसद बांसुरी स्वराज, भाजपा विधायक सतीश उपाधाय, विधायक अनिल शर्मा, विधायक शिखा राय और जोन अध्यक्ष धर्मवीर सिंह समेत कई भाजपा नेता मौके पर पहुंचे। इस दौरान नेताओं ने भी रक्तदान किया
0
0
Report
Advertisement

एंटी नारकोटिक्स ने 583.28 किलोग्राम डोडा-चूरा के साथ चार गिरफ्तार, जोधपुर भेजने योजना पकड़ी

Begun, Rajasthan:#गंगरार, चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। साड़ास थाना क्षेत्र में टीम ने 583 किलो 280 ग्राम डोडा-चूरा, तीन लाख रुपए नकद और एक पिकअप वाहन जब्त किया है। एएनटीएफ टीम ने तस्करों की पिकअप का करीब ढाई घंटे तक पीछा किया। तस्कर हाईवे छोड़कर गांवों, जंगल और कच्चे रास्तों से भागते रहे। करीब 200 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद स्थानीय पुलिस की मदद से नाकाबंदी कर घेराबंदी की गई। बचने की कोशिश में पिकअप बरसाती नदी के पानी में जा गिरी। पुलिस ने जेसीबी की मदद से वाहन बाहर निकलवाया। मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में डोडा-चूरा जोधपुर ले जाकर बेचने की योजना सामने आई है। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत जांच जारी है।
0
0
Report

पानीपत में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक सेवासंकल्प अभियान शुरू, दीप जलाकर शुभारम्भ

Panipat, Haryana:17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान पानीपत में होंगे कई कार्यक्रम आशीर्वाद का दिया जलाकर होगा अभियान का शुभारंभ सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने पर रहेगा जोर पानीपत, 17 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जिले में ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। अभियान के तहत पूरे महीने विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान की शुरुआत गुरुवार को ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम से होगी। जिले के प्रमुख धार्मिक स्थलों, सरकारी भवनों और बड़े प्रोजेक्टों में दीप जलाकर कार्यक्रमों को आम जनता को समर्पित किया जाएगा। उपायुक्त डॉ. हरीश वशिष्ठ ने बताया कि मुख्य कार्यक्रम पानीपत के देवी मंदिर में आयोजित होगा, जिसमें संजय भाटिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके अलावा पथरी देवी मंदिर में मंत्री कृष्ण लाल पंवार, शुगर मिल में मंत्री महिपाल ढांडा, सिविल अस्पताल में विधायक प्रमोद विज तथा समालखा में विधायक मनमोहन भड़ाना कार्यक्रम में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के घरों, सरकारी भवनों और जिले के प्रमुख प्रोजेक्टों में भी दीप जलाए जाएंगे। इसके माध्यम से अभियान को जिलेभर में जनभागीदारी के साथ उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। चित्र प्रतियोगिता से नुक्कड़ नाटक तक होंगे कार्यक्रम डीसी ने बताया कि पूरे महीने ‘मेरे सपनों का भारत-चित्र सेवा’, ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’, नुक्कड़ नाटक और अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं से मिले लाभ और आम आदमी के जीवन में आए बदलावों की जानकारी दी जाएगी। अभियान के तहत ‘आंगन मिलन सेवा’ का पखवाड़ा भी मनाया जाएगा। इसके अलावा सभी छह ब्लॉकों से मशाल लेकर लोग 7 अक्टूबर को ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ में शामिल होंगे। यात्रा का समापन शहीद स्मारक पर होगा। लोगों के घर-द्वार पहुंचकर दिया जाएगा योजनाओं का लाभ ‘सेवा सेतु कैंप’ के माध्यम से सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक उनके घर-द्वार पर पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। इन शिविरों में लोग नई सरकारी योजनाओं की जानकारी लेने के साथ उनके लिए आवेदन भी कर सकेंगे। स्कूलों में चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इनका जिला स्तरीय कार्यक्रम 24 सितंबर को होगा। डीसी ने बताया कि राज्य स्तरीय कार्यक्रम भी पानीपत में आयोजित किए जाने की जानकारी मिली है。 21 सितंबर को आर्य कॉलेज में रक्तदान महोत्सव अभियान के तहत 21 सितंबर को आर्य कॉलेज में बड़ा रक्तदान महोत्सव आयोजित किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के रक्तदान करने की उम्मीद है। डीसी ने कहा कि पूरे महीने प्रतिदिन अलग-अलग गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। अभियान का मुख्य उद्देश्य सरकारी योजनाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना और यह सुनिश्चित करना है कि पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ आसानी और सुविधा के साथ मिल सके।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top