icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
243502
Bhagirath GoswamiBhagirath GoswamiFollow14 Jan 2025, 11:14 am

Bareilly: श्री शिरडी साई सर्बदेव मंदिर में खिचड़ी सहभोज का आयोजन, हजारों भक्तों ने लिया प्रसाद

Bareilly, Uttar Pradesh:

श्री शिरडी साई सर्बदेव मंदिर, श्यामगंज में 14 जनवरी को खिचड़ी सहभोज का आयोजन किया गया जिसमें हजारों भक्तों ने प्रसाद लिया। हर वर्ष की तरह इस बार भी सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक 14 घंटे लगातार खिचड़ी प्रसाद वितरण किया गया। मंदिर के महंत पंडित सुशील पाठक ने बताया कि इस वर्ष खिचड़ी बनाने में 17 क्विंटल चावल, 4 क्विंटल उर्द दाल, 2 क्विंटल अचार, 2 क्विंटल मूली, 15 पीपा रिफाइंड, 15 किलो जीरा, 3 किलो हींग, 10 किलो लाल साबुत मिर्च, 1 क्विंटल चटनी, 1 पीपा देशी घी, और 11 गैस सिलेंडर का उपयोग किया गया। इस बड़े आयोजन में साई श्याम भक्तों का सहयोग भी महत्वपूर्ण रहा।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में खेल बजट नहीं मिलने से तैयारी प्रभावित

Jaipur, Rajasthan:जयपुर राजस्थान माध्यमिक शिक्षा विभाग ने सत्र 2026-27 के राज्य स्तरीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिताओं का वार्षिक खेल पंचांग जारी कर दिया है। इसके साथ ही स्कूलों में खिलाड़ियों की तैयारी शुरू हो गई है, लेकिन सरकारी विद्यालयों में पिछले दो वर्षों से खेल मद का नियमित बजट और नई खेल सामग्री उपलब्ध नहीं होने से तैयारियों पर असर पड़ रहा है। कई विद्यालयों में शारीरिक शिक्षक भामाशाहों, ग्रामीणों और व्यक्तिगत परिचितों के सहयोग से खिलाड़ियों के अभ्यास की व्यवस्था कर रहे हैं। विभाग के अनुसार विद्यालय स्तर की 17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग की 33 खेल प्रतियोगिताएं 25 अगस्त तक पूरी कराई जाएंगी। इसके बाद जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं 29 अगस्त से 17 अक्टूबर तथा राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं 9 सितंबर से 29 अक्टूबर तक आयोजित होंगी। ऐसे में शिक्षकों का कहना है कि समय पर खेल सामग्री और बजट नहीं मिलने से खिलाड़ियों को बेहतर तैयारी कराना चुनौती बन गया है। शारीरिक शिक्षकों के अनुसार पहले उच्च माध्यमिक विद्यालयों को 25 हजार, उच्च प्राथमिक विद्यालयों को 10 हजार और प्राथमिक विद्यालयों को 5 हजार रुपये खेल गतिविधियों के लिए मिलते थे, लेकिन पिछले दो सत्रों से यह राशि नियमित रूप से जारी नहीं हुई। फुटबॉल, वॉलीबॉल, क्रिकेट, एथलेटिक्स और हॉकी जैसे खेलों की सामग्री का अभाव कई विद्यालयों में बना हुआ है। शिक्षाविदों का कहना है कि नई शिक्षा नीति विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर जोर देती है, इसलिए विद्यालयों को समय पर खेल बजट और पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराए जाने चाहिए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को भी आगे बढ़ने का अवसर मिल सके।
0
0
Report

इंस्पेक्टरों की हड़ताल से डीडवाना- कुचामन में लाइसेंस सेवाएं ठप, राजस्व प्रभावित

Didwana, Rajasthan:जयपुर के कानोता थाने में मोटर वाहन निरीक्षक के साथ हुई कथित अभद्रता और मारपीट के विरोध में परिवहन विभाग के इंस्पेक्टर्स की हड़ताल आज 10वें दिन भी जारी रही। इंस्पेक्टर्स के आंदोलन से डीडवाना-कुचामन जिले में विभागीय कामकाज पूरी तरह ठप हो गया है, जिससे डीडवाना, कुचामन, मकराना और नावां में प्रशासनिक व्यवस्थाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। यहां रोजाना करीब 150 लाइसेंस संबंधी कार्य अटक जाते हैं, 800 से 1000 लोग अपने जरूरी कामों के लिए कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं और बिना काम कराते लौट रहे हैं। आम जनता की दुश्वारियों के साथ-साथ इस आंदोलन का राज्य सरकार के राजस्व पर भी असर पड़ा है। उड़न दस्तों की रूटीन जांच और चालान प्रक्रिया बंद रहने से रोजाना करीब 2 से 2.5 लाख रुपए का नुकसान हो रहा है。
0
0
Report

कपासन में शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण, लाभार्थियों को पट्टे वितरण

Begun, Rajasthan:#कपासन, चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन में नगर पालिका परिसर में आयोजित शहरी सेवा शिविर फॉलोअप कैंप का विधायक अर्जुन लाल जीनगर और उपखंड अधिकारी महेश गागोरिया ने निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों ने विभिन्न विभागों के काउंटरों का अवलोकन कर योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। अधिकारियों और कर्मचारियों को आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान विधायक अर्जुन लाल जीनगर ने पात्र लाभार्थियों को पट्टों का वितरण भी किया तथा उनसे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। शिविर में तहसीलदार नासीर बैग मिर्जा, डीएसपी हरीश भारती सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

रामपुरिया गांव के कुएं से युवक का शव मिलने पर पुलिस जांच शुरू

Jhalawar, Rajasthan:बकानी (झालावाड़) झालावाड़ जिले के बकानी थाना क्षेत्र के रामपुरिया गांव में एक युवक का शव संदिग्ध हालत में कुएं में पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही बकानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बकानी अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया। बकानी थानाप्रभारी हरिसिंह मीणा ने बताया कि परिजनों द्वारा सूचना मिली थी, कि थाना क्षेत्र के रामपुरिया गांव के पंचायती कुएं के भीतर किसी युवक का शव दिख रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान रामपुरिया निवासी नानूराम तंवर के तौर पर हुई है, जो देर शाम से घर नहीं लौटा था। फिलहाल पुलिस ने शव को बकानी अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया। जहां परिजनों के पर्चा बयान दर्ज किए गए हैं और शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल पुलिस ने संदिग्ध मौत का मामला मानते हुए जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report

भरत तिवारी एनकाउंटर: STF जवान की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाएं तेज

Patna, Bihar:भरत तिवारी एनकाउंटर में एसटीएफ के जवान की गिरफ्तारी हुई है.. इसको लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.... कांग्रेस ने कहा कि सरकार छोटी मछलियों को फंसा रही है बड़ी मछली जो मुख्य आरोपी एसडीएम और डीएसपी है उसे पर कार्रवाई नहीं हो रही है इस तरीके से एसडीएम और डीएसपी का पोस्टिंग किया गया.. सरकार की पोल खुल गई और अब यह लोग छोटी मछलियों को पकड़ रहे हैं... राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व विधायक शक्ति यादव ने कहा कि राज्य में हो रहे फेक एनकाउंटर का पर्दाफाश हुआ.. उसके पहले कई एनकाउंटर हुए हैं अब सरकार जांच कर रही है परिवार के लोग कितने संतुष्ट हैं यह वह बताएंगे लेकिन निश्चित तौर पर कितने गरीब और दलितों का सरकार ने एनकाउंटर किया है... बिहार में कानून का राज स्थापित है। स्वर्गीय भरत तिवारी जी के विषय में बिहार सरकार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक आयोग का गठन कर दिया था।आज उसमें STF सिपाही की पहली गिरफ्तारी हुई है।जनता दल (यूनाइटेड) इसका स्वागत करती है।जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आदरणीय संजय कुमार झा जी ने पहले ही दिन स्पष्ट कर दिया था कि अगर इसमें कोई गड़बड़ी है तो इसका जांच किया जाएगा और आज यह स्पष्ट हो गया कि इसमें एक सिपाही की संलिप्तता पाई गई है।न्यायिक आयोग है, जिस तरीके से जांच होता जाएगा
0
0
Report

हैदरपोड़ा में बिना नंबर प्लेट ट्रैफिक चेकिंग से भागी गाड़ी, ड्राइवर की तलाश

Srinagar, Uttarakhand: श्रीनगर के हैदरपोरा में एक बिना रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट वाली गाड़ी ट्रैफिक चेकिंग पॉइंट से भाग गई। अधिकारियों के मुताबिक, ट्रैफिक चेकिंग देखकर ड्राइवर ने गाड़ी दूसरी सड़क पर मोड़ दी। ट्रैफिक पुलिस वालों ने गाड़ी को रोकने की कोशिश की और उसका पीछा किया, लेकिन ड्राइवर भागने में कामयाब रहा। ट्रैफिक पुलिस ने घटना के दौरान गाड़ी और ड्राइवर दोनों की तस्वीरें खींचीं। गाड़ी के मालिक की पहचान करने और ट्रैफिक नियमों और दूसरे कानूनी नियमों को तोड़ने के लिए ड्राइवर का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।
0
0
Report
Advertisement

जालौन में बेतवा नदी पुल के नीचे अज्ञात युवक का शव मिला, सनसनी फैल गई

Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में बेतवा नदी के पुल के नीचे मिला अज्ञात युवक का शव, बेतवा नदी में पुल के नीचे अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी, नदी में युवक का शव उतराता देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी सूचना, सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने शुरू की जांच पड़ताल, मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को निकाला बाहर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, करीब 3 दिन पुराना बताया जा रहा मृतक युवक का शव, पुलिस शिनाख्त में जुटी, जालौन के कोटरा थाना क्षेत्र के बेतवा नदी पुल का मामला।
0
0
Report

जयराम महतो ने ED कार्रवाई के बीच न्यायालय में दिया स्पष्ट बयान

Dhanbad, Jharkhand:झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष सह डुमरी विधायक जयराम महतो शुक्रवार को सियालजोरी इलेक्ट्रो स्टील धरना मामले में धनबाद व्यवहार न्यायालय पहुंचे. कोर्ट में पेशी के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए अपने खिलाफ दर्ज केस, JPSC अभ्यर्थियों के आंदोलन और धनबाद में हाल ही में हुई ED की कार्रवाई पर खुलकर अपनी बात रखी. वही जयराम महतो ने कहा कि सियालजोरी स्थित इलेक्ट्रो स्टील प्लांट में हुए धरना-प्रदर्शन के दौरान बनी परिस्थितियों के बाद दर्ज प्राथमिकी में उनका नाम केवल पोस्टर में होने की वजह से शामिल कर दिया गया. इसी कारण उन्हें आज न्यायालय में उपस्थित होना पड़ा. उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने वालों पर मुकदमा दर्ज करना उचित नहीं है, फिर भी वे कानून का सम्मान करते हैं और न्यायिक प्रक्रिया में पूरा सहयोग दे रहे हैं. वहीं धनबाद में ED की कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए जयराम महतो ने कहा कि जिन लोगों ने गलत तरीके से अकूत संपत्ति अर्जित की है, उनके खिलाफ जांच एजेंसी की कार्रवाई होना स्वाभाविक है. इस दौरान उन्होंने धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो पर भी निशाना साधते हुए कहा कि अगर किसी को ED की कार्रवाई से बचना है तो दिल्ली जाकर NDA का दामन थाम लेना चाहिए. जयराम महतो के इस बयान के बाद एक बार फिर प्रदेश की राजनीति में सियासी बयानबाज़ी तेज होने की संभावना है.
0
0
Report
Advertisement

योगी सरकार के मंत्री कपिल देव ने मौलाना जर्सी पर विवादित टिप्पणी से वातावरण गरमाया

Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुज़फ्फरनगर ब्रेकिंग मौलाना जर्सी पर योगी के मंत्री कपिल देव का बयान मौलाना जर्सी ने भगवान शिव व ब्रह्मा पर की थी टिप्पणी कुछ लोगो की बुद्धि ख़राब हो जाति है अनावश्यक बात करते है -कपिल देव सनातन संस्कृति प्राचीन है अनंत है कोटि कोटि वर्षो से चली आ रही है -कपिल देव इन लोगो के द्वारा गैर जिम्मेदाराना बयानबाजी करने से माहौल खराब होता है -कपिल देव ऐसे लोगो क़ो मुस्लिम समाज के जिम्मेदार लोगो मुँहतोड़ जवाब देंगे तो अच्छा रहेगा -कपिल देव ऐसे लोगो के कारण समाजिक वंवस्य खराब होता है -कपिल देव मुस्लिम समाज के जिम्मेदार लोग उसकी जुबान क़ो खींचने का रोकने का काम करेंगे अच्छा रहेगा -कपिल देव बाइट =कपिल देव अग्रवाल (मंत्री यूपी सरकार )
0
0
Report
Advertisement

PoJK मुद्दे पर जम्मू में विस्थापितों का विरोध, भारत हिस्से बनाने की मांग तेज

Jammu, पाकिस्तान के गैरकानूनी कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoJK) में आम नागरिकों पर कथित अत्याचार, मानवाधिकार उल्लंघन और हालिया हिंसक घटनाओं के विरोध में जम्मू में पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर से विस्थापित लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भारत सरकार से PoJK को जल्द भारत का अभिन्न हिस्सा बनाने की मांग की। उनका कहना था कि जिस तरह पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियों द्वारा वहां के लोगों पर कथित रूप से दमन किया जा रहा है, उससे स्थानीय जनता भारत के साथ जुड़ना चाहती है। साथ ही, PoJK से विस्थापित होकर भारत आए लोग भी अपने पुश्तैनी घरों में वापस लौटने की इच्छा रखते हैं। प्रदर्शनकारियों ने संसद में पारित उस प्रस्ताव का भी उल्लेख किया, जिसमें पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बताया गया था। उनका कहना था कि मौजूदा परिस्थितियां उस संकल्प को साकार करने के लिए उपयुक्त समय हैं। SOS International – PoJK के अध्यक्ष राजीव चुन्नी ने कहा कि पाकिस्तान के गैरकानूनी कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में जिस तरह मानवाधिकारों का कथित उल्लंघन हो रहा है, उसकी भारत समेत अंतरराष्ट्रीय समुदाय को कड़ी निंदा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वैश्विक मंचों पर पाकिस्तान सरकार और उसकी सुरक्षा एजेंसियों पर दबाव बनाया जाना चाहिए ताकि वहां मानवाधिकारों के उल्लंघन पर रोक लग सके। प्रदर्शनकारियों ने भारत सरकार से PoJK के लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने और वहां की स्थिति को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर मजबूती से उठाने की मांग की।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top