icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
243003
Shashank RathoreShashank RathoreFollow24 Jan 2025, 08:40 am

Bareilly - संदिग्ध परिस्थितियों में चकबंदी लेखपाल की हुई मृत्यु

Bareilly, Uttar Pradesh:

जिला बिजनौर के थाना नगीना देहात के गांव टांडा माई दास निवासी 52 वर्षीय अजय वीर सिंह के भाई जयवीर सिंह ने बताया कि उसके भाई पिछले 6 सालों से बरेली में सदर तहसील में चकबंदी विभाग के लेखपाल पद पर तैनात थे और वह कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन रोड पर किराए के मकान में रहते थे. उनका कहना है कि कल देर रात खाना खाने के बाद सोते समय बीड़ी से आग लग गई,जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गए. इसकी जानकारी मकान मालिक द्वारा पुलिस को दी गई,सूचना पर पहुंची पुलिस ने देखा तो मृत्यु हो चुकी थी. वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी  है। 

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सामूहिक विवाह सम्मेलन में भाई की शादी में आ रहे दो युवकों की नहर में डूबने से हुई मौत

AKAshok Kumar SenFollow33m ago
Lalitpur, Uttar Pradesh:ललितपुर मध्य प्रदेश के गुना जिले से ललितपुर में सामूहिक विवाह सम्मेलन में अपने बड़े भाई की शादी में शामिल होने आ रहे दो युवकों की नहर में डूबने से मौत हो गई। दोनों युवक अपने अन्य दोस्तों के साथ रास्ते में कोतवाली सदर क्षेत्र अंतर्गत राजघाट बांध की नहर में नहाने के लिए उतरे थे। इसी दौरान पानी के तेज बहाव में दोनों डूब गए। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने बांध से पानी का बहाव बंद कराकर दोनों युवकों को बाहर निकलवाया। इसके बाद उन्हें 108 एंबुलेंस से जिला मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया
0
0
Report

शाहजहांपुर: पुवायां-मोहम्मदी हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार कार, बाल-बाल बचा चालक

SHIV KUMARSHIV KUMARFollow45m ago
Kahelia Rudrapur, Uttar Pradesh:शनिवार को सातवां चौराहे के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। गनीमत रही कि इस भीषण हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और कार चालक पूरी तरह सुरक्षित बच गया। ​मिली जानकारी के अनुसार, कार लखीमपुर की बताई जा रही है। हादसे के वक्त गाड़ी में केवल चालक ही सवार था, जो किसी शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहा था। जैसे ही कार सातवां चौराहे के समीप पहुंची, तेज रफ्तार के कारण चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार पलट गई। ​हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए चालक को कार से सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत रही कि चालक को कोई गंभीर चोट नहीं आई है, हालांकि दुर्घटना में कार क्षतिग्रस्त हो गई है। ​ब्रेकिंग / सोशल मीडिया के लिए संक्षिप्त संस्करण: ​शाहजहांपुर ब्रेकिंग: पुवायां-मोहम्मदी हाईवे पर सातवां चौराहे के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी। शादी समारोह से लौट रहा था लखीमपुर निवासी चालक। हादसे के वक्त कार में अकेला था चालक, गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ।
0
0
Report
Advertisement

मोंठ थाने में परिवार परामर्श केंद्र का शुभारंभ,अब स्थानीय स्तर पर सुलझेंगे पारिवारिक विवाद

Praveen BhargavPraveen BhargavFollow45m ago
Jhansi, Uttar Pradesh:झाँसी। वैवाहिक विवादों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण की दिशा में झाँसी पुलिस ने महत्वपूर्ण पहल की है। शनिवार को जिलाधिकारी गौरांग राठी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने थाना मोंठ परिसर में परिवार परामर्श केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया। इस केंद्र के शुरू होने से मोंठ सर्किल क्षेत्र के लोगों को वैवाहिक विवादों के समाधान के लिए जिला मुख्यालय तक दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। अब तक वैवाहिक विवादों के निस्तारण के लिए जिला मुख्यालय पर परिवार परामर्श केंद्र संचालित किया जा रहा था। यहां प्रकरणों की संख्या अधिक होने के कारण व्यवस्था को विकेंद्रीकृत करने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत प्रत्येक पुलिस सर्किल स्तर पर क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में परिवार परामर्श केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मोंठ सर्किल में इस केंद्र की शुरुआत की गई है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य पति-पत्नी के बीच उत्पन्न विवादों को आपसी बातचीत, समझाइश और मध्यस्थता के माध्यम से सुलझाना है। स्थानीय स्तर पर केंद्र स्थापित होने से संबंधित पक्षों को बार-बार जिला मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा। इससे समय और धन की बचत के साथ ही विवादों के त्वरित समाधान में भी मदद मिलेगी। जिलाधिकारी गौरांग राठी एवं एसएसपी विकास कुमार ने इस पहल को आमजन के लिए उपयोगी बताते हुए परिवारों के बीच आपसी सामंजस्य और विवादों के सौहार्दपूर्ण समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। परिवार परामर्श केंद्र के माध्यम से मोंठ सर्किल के नागरिकों को स्थानीय स्तर पर परामर्श एवं मध्यस्थता की सुविधा उपलब्ध होगी। पुलिस का प्रयास है कि पारिवारिक विवादों को संवाद और समझौते के जरिए सुलझाकर परिवारों को टूटने से बचाया जा सके।
0
0
Report

आंवला नवमी पर झाँसी मनस्विनी ने किया विधि-विधान से पूजन, सुख-समृद्धि की कामना

Praveen BhargavPraveen BhargavFollow1h ago
Jhansi, Uttar Pradesh:झाँसी। झाँसी मनस्विनी संस्था द्वारा आंवला नवमी के पावन अवसर पर होटल ग्रांड तुलसी में विशेष पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम चार्टर अध्यक्ष रजनी गुप्ता के नेतृत्व एवं अध्यक्ष रजनी सेठ की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान से आंवला वृक्ष के पूजन के साथ हुआ। महिलाओं ने वृक्ष की परिक्रमा कर दीप प्रज्वलित किए और परिवार की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। इस दौरान आंवला नवमी की कथा, भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण भी किया गया। पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। इस अवसर पर चार्टर अध्यक्ष रजनी गुप्ता ने कहा कि आंवला नवमी हमारी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं के साथ प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का पर्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार आंवला वृक्ष में भगवान विष्णु एवं माता लक्ष्मी का वास माना जाता है। मनस्विनी संस्था धर्म, संस्कृति और समाज सेवा को साथ लेकर चलने के उद्देश्य से निरंतर ऐसे आयोजन करती रहेगी। कार्यक्रम में निधि नगरिया, रजनी सेठ, संयोगिता सेन, रचना सोनी, नीलम गुप्ता, कुसुम साहू, मोनिका गुप्ता, आरती शांडिल्य, पूर्वा गुप्ता, कल्पना सेठ, प्रियंका राय, सीमा शर्मा, आयुषी गुप्ता, रीमा गुप्ता, अनीता गुप्ता, रेनू शुक्ला, अंजू सोनी, मनीला गोयल सहित संस्था की पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं। अंत में सचिव निधि नगरिया ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
0
0
Report

सिकंद्राराऊ में युवा अधिवक्ता पी.के. सिंह बघेल को दी श्रद्धांजलि

Mohammad RajaMohammad RajaFollow1h ago
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकन्द्राराऊ, हाथरस-तहसील परिसर में युवा अधिवक्ता स्वर्गीय पी.के. सिंह बघेल के आकस्मिक निधन पर भाईचारा सेवा समिति के तत्वावधान में शोकसभा आयोजित की गई। इस दौरान अधिवक्ताओं एवं तहसील कर्मियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।शोकसभा की अध्यक्षता समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरपाल सिंह यादव ने की तथा संचालन आनन्द कुमार सिंह एडवोकेट ने किया। वक्ताओं ने कहा कि पी.के. सिंह बघेल सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और आत्मीय व्यवहार के धनी थे। उनका असमय निधन अधिवक्ता समाज और तहसील परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।इस अवसर पर राजकुमार कातिब, रामविरेश कातिब, अवधेश कातिब, सत्यवीर सिंह एडवोकेट, श्रीनिवास मुनीम, विकास, उपेन्द्र यादव, राहुल यादव, देवेन्द्र बघेल, मृदुल यादव एडवोकेट, गोपाल जैन एडवोकेट, सत्यप्रकाश गोला एडवोकेट और विशाल गोला सहित अनेक साथी उपस्थित रहे।अंत में सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।
0
0
Report
Advertisement

पशु चिकित्सालय में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

ZIZAHID IMAMFollow1h ago
Mau, Uttar Pradesh:मऊ जिले के घोसी थाना क्षेत्र मझवारा के पशु चिकित्सालय में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु मर्चरी हाउस भेज दिया बताया जाता है कि राकेश कुमार पुत्र रामरतन 50 वर्ष हरदोई जनपद के पाली थाना क्षेत्र डघेला गांव के निवासी थे जो मऊ जनपद के घोसी थाना क्षेत्र मझवारा के पशु चिकित्सालय में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी थे शुक्रवार को दिन में अपना काम करने के दौरान तबीयत बिगड़ी तो पशु चिकित्सक ने आराम करने के लिए अस्पताल परिसर के रुम में भेज दिया देर शाम लगभग पांच बजे चिकित्सक ने अपना काम खत्म करके जब राकेश कुमार का हाल जानने के रुम में गए तो अचेत अवस्था में देख एम्बुलेंस और पुलिस को सूचना दी और उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया मौके पर मौजूद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मर्चरी हाउस भेज दिया गया।
0
0
Report

बबीना में 150 से अधिक महिला उद्यमियों को बकरी-मुर्गीपालन का प्रशिक्षण

Praveen BhargavPraveen BhargavFollow1h ago
Babina, Uttar Pradesh:झांसी। एक्शनएड इंडिया की समृद्धि परियोजना के अंतर्गत बबीना विकासखंड के ग्राम बैदौरा स्थित राजपूत मैरिज गार्डन में महिला युवा उद्यमियों के लिए दो दिवसीय बकरी एवं मुर्गीपालन प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें 15 से अधिक गांवों की 150 से अधिक महिलाओं ने प्रतिभाग किया। एक्शनएड लखनऊ के परियोजना समन्वयक मोहम्मद आरिफ की अध्यक्षता में आयोजित प्रशिक्षण में विशेषज्ञ अहमद इजहार ने महिलाओं को पशुपालन के खानपान, रखरखाव, बीमारियों की पहचान, टीकाकरण, प्रजनन, शारीरिक विकास और विपणन की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने पीपीआर, एफएमडी और पॉक्स जैसी बीमारियों के लक्षण, बचाव एवं टीकाकरण के बारे में समझाया। साथ ही बकरियों के खुर काटने, शरीर का तापमान मापने तथा बुखार-जुकाम की पहचान का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया। महिलाओं ने पशुपालन के दौरान आने वाली समस्याओं और अपने अनुभव साझा किए। विशेषज्ञ ने घरेलू सामग्री एवं स्थानीय उपायों से समस्याओं के समाधान और पशुपालन को लाभकारी व्यवसाय बनाने के तरीके बताए। कार्यक्रम के दौरान बसंत महिला एफपीओ के उत्पादों का स्टॉल लगाकर प्रचार-प्रसार एवं बिक्री भी की गई। आयोजन में एफपीओ की पदाधिकारियों, फील्ड ट्रेनर और स्वयंसेवकों का सहयोग रहा। समृद्धि परियोजना के जिला समन्वयक मुकेश कुमार ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
0
0
Report

समाधान दिवस में 21 शिकायतें आईं, दो का मौके पर निस्तारण, वन रेंजर का वेतन कटा

RNRAM NIWAS SHARMAFollow1h ago
Kanth, Rawatpur, Uttar Pradesh:समाधान दिवस में 21 शिकायतें आईं, दो का मौके पर निस्तारण, वन रेंजर का वेतन कटा *जलालाबाद-शाहजहाँपुर।* तहसील सभागार में शनिवार को एडीएम (वित्त एवं राजस्व) की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 21 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से दो का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। समाधान दिवस में वन विभाग का कोई अधिकारी मौजूद नहीं होने पर एडीएम ने नाराजगी जताई और वन रेंजर का एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी शिकायतों का मौके पर जाकर गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण करें। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर एसडीएम मधुसूदन गुप्ता, सीओ दीपक कुमार सिंह, तहसीलदार सर्वेश यादव, मंडी सचिव विक्रम बाजपेई, एसडीओ बिजली सौरभ शाक्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

उन्नाव में पल्स पोलियो अभियान का आगाज, डीएम ने रैली को दिखाई हरी झंडी

Umesh TrivediUmesh TrivediFollow2h ago
Unnao, Uttar Pradesh:1604 टीमें घर-घर पहुंचकर पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाएंगी पोलियो की खुराक, डीएम ने कहा- कोई बच्चा न छूटे उन्नाव। जनपद में पल्स पोलियो अभियान का शनिवार को जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने शुभारंभ किया। जिला चिकित्सालय परिसर से उन्होंने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग की टीमों को निर्देश दिए कि अभियान के तहत शून्य से पांच वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाना सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए अभियान में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएं। विशेष सतर्कता बरती जाए, ताकि कोई भी बच्चा खुराक पीने से वंचित न रह जाए। उन्होंने अधिकारियों को अभियान की नियमित निगरानी करने और पूरी जिम्मेदारी के साथ इसे संचालित करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं और देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने में सहयोग करें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय शर्मा ने बताया कि अभियान के सफल संचालन के लिए 1604 टीमें लगाई गई हैं। ये टीमें घर-घर जाकर शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगी। कार्यक्रम में सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक महिला जिला चिकित्सालय, अरविंद कुमार आनंद, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक पुरुष जिला चिकित्सालय सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। रैली में एनसीसी कैडेट्स और विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने भी प्रतिभाग किया।
0
0
Report

नाले के पानी का रास्ता बदलने पर विवाद, खेतों में पानी भरने की आशंका, थाने में शिकायत दर्ज न करने का

Umesh TrivediUmesh TrivediFollow2h ago
Unnao, Uttar Pradesh:ख़बर उन्नाव से है जहां उन्नाव के सुपासी गांव में नाले का रास्ता बदलने को लेकर विवाद गहरा गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान और प्रशासन ने नाले के पानी का पुराना रास्ता बदलकर उसे दूसरी तरफ मोड़ दिया। इससे खेतों में पानी भरने और फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। ग्रामीणों ने फैसले का विरोध किया है। इसी दौरान एक दंपती के साथ मारपीट किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। शनिवार दोपहर करीब एक बजे गांव के मोनू मिश्रा ने स्थानीय पत्रकारों से बातचीत में मामला उठाया। बता दे कि उन्होंने बताया कि उनके होश संभालने के बाद से नाले का पानी तय रास्ते से दूसरे नाले में जाता रहा है। अब पुलिया के पास पानी का रास्ता बदलकर दूसरी तरफ कर दिया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि इससे खेती प्रभावित हो सकती है। वे नाले का पानी पुराने रास्ते से निकालने की मांग कर रहे हैं। मोनू मिश्रा के मुताबिक, ग्रामीणों ने पहले ग्राम प्रधान को समस्या बताई थी। उन्हें भरोसा दिया गया था कि मामले में सही फैसला लिया जाएगा। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे थे। ग्रामीणों का आरोप है कि अधिकारियों के सामने नाले को सीधा ले जाने की बात हुई, लेकिन बाद में उसका रास्ता दूसरी तरफ कर दिया गया। मोनू मिश्रा ने बताया कि भीम रावत और उनकी पत्नी ने भी नाले का रास्ता बदलने का विरोध किया था। उनका कहना था कि नए रास्ते से रात में आने-जाने और पशुओं को निकालने में परेशानी होगी। आरोप है कि इसी बात को लेकर दोनों के साथ मारपीट की गई। पीड़ित पक्ष का कहना है कि वे मारपीट की शिकायत लेकर थाने पहुंचे थे, लेकिन वहां उनकी शिकायत दर्ज नहीं की गई। इसके बाद उन्होंने सरकारी अस्पताल में मेडिकल जांच कराई। फिलहाल मामले में पुलिस और प्रशासन का पक्ष सामने नहीं आया है।
0
0
Report
Advertisement

निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी उत्तम कुमार तिवारी ने बताया कि मा० भारत निर्वाचन आयोग ,

AdityaAdityaFollow2h ago
Orai, Uttar Pradesh:जालौन में निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी उत्तम कुमार तिवारी ने बताया कि मा० भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, महोदय उत्तर प्रदेश के निर्देशन पर दिनांक 21-22 एवं 28-29 नवम्बर, 2026 को सभी मतदेय स्थलों पर प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक उपस्थित रहेंगे बी.एल.ओ. लापरवाही के बिना निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से पुनरीक्षण कार्य करेगें। जिसमें अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले पात्र युवा मतदाता फॉर्म-6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में सम्मिलित करा सकते हैं। भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश द्वारा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के संबंध में जारी दिशा-निर्देशों के क्रम में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 221-उरई (अ०जा०) में मतदाता सूची को शुद्ध, त्रुटिरहित एवं समावेशी बनाए जाने हेतु व्यापक अभियान संचालित किया जा रहा है। इस कार्य में बूथ लेवल एजेंटों (बी०एल०ए०), बूथ लेवल अधिकारियों (बी०एल०ओ०), सुपरवाइजरों एवं संबंधित कार्मिकों का सहयोग लिया जाएगा।अतः विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 221-उरई के समरत नागरिकों से अपील है कि विशेष अभियान दिवस दिनांक 21-22 एवं 28-29 नवम्बर, 2026 को सभी मतदेय स्थलों पर प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक उपस्थित बी०एल०ओ० के पास उपलब्ध मतदाता सूची में अपना एवं अपने परिवार के सदस्यों का नाम अवश्य जांच लें। यदि किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित नहीं है अथवा किसी प्रकार का संशोधन अपेक्षित है, तो निर्धारित अवधि में संबंधित बी०एल०ओ० से संपर्क कर अथवा विशेष अभियान दिवसों में अपने मतदेय स्थल पर उपस्थित होकर आवश्यक फॉर्म भरकर जमा करें, जिससे कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम सम्मिलित होने से वंचित न रहे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top