Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Auraiya206122

औरैया में चेन स्नेचिंग मुठभेड़: एक अपराधी घायल, तीन गिरफ्तार

GSGAURAV SRIVASTAVA
Mar 20, 2026 02:35:03
Auraiya, Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में आज तड़के चेन स्नेचिंग के आरोपियों से पुलिस मुठभेड़ हो गई जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी है जबकि तीन अन्य को पुलिस ने मौके से दबोच लिया है। घायल बदमाश को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के संबंध में बता दें कि बिधूना कोतवाली पुलिस और एसओजी चेन स्नेचिंग के आरोपियों की धर पकड़ के लिए अभियान चलाए हुए थे। इसी दौरान बिधूना कोतवाली क्षेत्र के खिदरपुर मोड़ के पास एक अपाचे बाइक पर चार लोग आते हुए दिखाई दिए जिन्हें पुलिस ने टोर्च की लाइट देकर रुकने का इशारा किया लेकिन बदमाशों ने भागते हुए पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस टीम ने पहले से सिखाए हुए तरीके से फायर किया जिसमें एक बदमाश अनुज यादव के पैर में गोली लगी जिससे वह घायल हो गया जबकि तीन अन्य को भी पुलिस ने मौके से दबोच लिया। घायल बदमाश अनुज यादव को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। आपको बता दें कि पकड़े गए तीन अन्य लोगों में एक बाल अपचारी है जिसे पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस मुठभेड़ की घटना में घायल अनुज यादव के खिलाफ 30 से अधिक मुकदमे पंजीकृत हैं; पुलिस ने उसके पास से एक अपाचे बाइक और तमंचा कारतूस बरामद किए हैं जबकि एक अन्य बदमाश के पास से भी तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं। फिलहाल पुलिस ने घायल बदमाश अनुज यादव को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है जबकि दो बदमाशों की गिरफ्तारी कर ली गई है एवं एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RSRAhul Sisodia
Mar 20, 2026 03:46:19
Noida, Uttar Pradesh:Men are simple creatures
0
comment0
Report
RSRAhul Sisodia
Mar 20, 2026 03:45:56
0
comment0
Report
TCTanya chugh
Mar 20, 2026 03:45:17
New Delhi, Delhi:गलत बिलिंग से सीवर तक: दिल्ली जल बोर्ड ने शुरू किया व्यापक सुधार अभियान दिल्ली के नागरिकों को वर्षों से परेशान कर रही पानी और सीवर से जुड़ी समस्याओं के समाधान की दिशा में एक बड़ा और निर्णायक कदम उठाते हुए, दिल्ली जल बोर्ड (DJB) ने माननीय जल मंत्री श्री प्रवेश साहिब सिंह की अध्यक्षता में कई महत्वपूर्ण जमीनी परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इन फैसलों का उद्देश्य रोज़मर्रा की उन दिक्कतों को खत्म करना है, जिनसे आम लोग लगातार जूझते रहे हैं—चाहे वह गलत पानी के बिल हों, खराब मीटर हों या सीवर कनेक्टिविटी की कमी। बिलिंग सुधार: भरोसे की बहाली की दिशा में बड़ा कदम पानी के बिलों को लेकर बढ़ती शिकायतों को ध्यान में रखते हुए, दिल्ली जल बोर्ड ने करीब 35 लाख उपभोक्ताओं के लिए घर-घर जाकर e-KYC और डिजिटल डेटा अपडेट का बड़ा अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। करीब ₹60 करोड़ की लागत से शुरू हो रहे इस अभियान के तहत: • फोटो के साथ तकनीक आधारित मीटर रीडिंग • सटीकता सुनिश्चित करने के लिए GPS टैगिंग • प्रूफ ऑफ डिलीवरी (PoD) के साथ समय पर बिल वितरण जैसी व्यवस्थाएं लागू की जाएंगी। यह पहल उन खामियों को दूर करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिनकी वजह से उपभोक्ताओं का सिस्टम पर भरोसा कमजोर हुआ था। जल मंत्री श्री प्रवेश साहिब सिंह ने कहा: “दिल्ली के लोग अपने पानी के बिल भरना चाहते हैं और अपनी जिम्मेदारी निभाना चाहते हैं। समस्या तब होती है जब अचानक अत्यधिक बिल आ जाता है, मीटर काम नहीं करता या बिल समय पर घर तक नहीं पहुंचता। ये केवल तकनीकी खामियां नहीं हैं, बल्कि लोगों की रोज़मर्रा की जिंदगी को प्रभावित करने वाली गंभीर समस्याएं हैं। हमारा प्रयास इन सभी कमियों को जमीनी स्तर पर दूर कर एक पारदर्शी और भरोसेमंद व्यवस्था स्थापित करना है。” उन्होंने यह भी कहा कि अगले 6 महीनों में हर उपभोक्ता का डिजिटल रिकॉर्ड सत्यापित किया जाएगा, जिससे विवादों में कमी आएगी और सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा। किराड़ी में सीवर कनेक्शन: हजारों परिवारों को राहत किराड़ी और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लाखों लोगों को राहत देते हुए, दिल्ली जल बोर्ड ने बड़े पैमाने पर हाउस सर्विस सीवर कनेक्शन (HSSC) को मंजूरी दी है। इस परियोजना के तहत: • प्रताप विहार कैचमेंट: 4.30 लाख लोग (72 कॉलोनियाँ) • प्रेम नगर कैचमेंट: 1.45 लाख लोग (30 कॉलोनियाँ) • भाग्य विहार कैचमेंट: 1.5 लाख लोग (11 कॉलोनियाँ और 3 गांव) को सीधा लाभ मिलेगा। यह परियोजना उन परिवारों के लिए एक बड़ा बदलाव साबित होगी, जो अब तक असुरक्षित और अस्वच्छ व्यवस्थाओं पर निर्भर थे। इससे न केवल स्वच्छता में सुधार होगा, बल्कि लोगों के जीवन स्तर में भी सकारात्मक बदलाव आएगा। यमुना सफाई: स्रोत पर प्रदूषण रोकने की पहल यमुना नदी को साफ करने के लिए दिल्ली जल बोर्ड ने प्रदूषण को उसके स्रोत पर ही रोकने की दिशा में महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। इसके तहत: • ₹71.12 करोड़ की लागत से दिल्ली गेट नाले में इन-सीटू वेस्टवॉटर ट्रीटमेंट परियोजना • वज़ीराबाद बैराज के ऊपर स्थित पोंडेज एरिया का पुनर्जीवन को मंजूरी दी गई है। इन पहलों का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बिना ट्रीट किया गया सीवेज यमुना में जाने से पहले ही रोका जाए, जिससे नदी की सफाई को स्थायी और प्रभावी बनाया जा सके। जमीनी स्तर पर बदलाव की दिशा में स्पष्ट संदेश दिल्ली जल बोर्ड के ये फैसले इस बात का संकेत हैं कि अब शासन केवल योजनाएं बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों की वास्तविक समस्याओं को समझकर उनका समाधान करने की दिशा में ठोस कदम उठा रहा है। यह पहल न केवल बुनियादी सुविधाओं में सुधार लाएगी, बल्कि नागरिकों के बीच सिस्टम के प्रति भरोसा, पारदर्शिता और जवाबदेही को भी मजबूत करेगी।
0
comment0
Report
Mar 20, 2026 03:38:44
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी में फर्जी फसल बीमा क्लेम के बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ है और चौंकाने वाली बात ये कि इस पूरे खेल में झांसी-ललितपुर के सांसद अनुराग शर्मा के नाम का भी दुरुपयोग किया गया है। दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। झांसी पुलिस की कार्रवाई में फर्जीवाड़े का एक संगठित नेटवर्क सामने आया है। थाना प्रेमनगर और थाना गरौठा पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए उन आरोपियों को गिरफ्तार किया है जो फर्जी दस्तावेजों के जरिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में करोड़ों के खेल को अंजाम दे रहे थे। आरोपी किसानों और लोगों को बहला-फुसलाकर उनके बैंक और पहचान संबंधी दस्तावेज हासिल करते थे, इसके बाद खसरा-खतौनी में नाम और पता बदलकर फर्जी बीमा क्लेम तैयार किए जाते थे। सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि इस फर्जीवाड़े में झांसी-ललितपुर के सांसद अनुराग शर्मा के नाम का भी इस्तेमाल किया गया साथ ही बृजेश कुमार शर्मा समेत अन्य लोगों के नाम पर भी धोखाधड़ी की गई। पुलिस के मुताबिक आरोपी कंप्यूटर सेंटर के जरिए ऑनलाइन खतौनी डाउनलोड कर उसमें हेरफेर करते थे और बीमा कंपनियों के पोर्टल पर अपलोड कर पैसा निकालते थे। इस गिरोह में और भी लोगों की संलिप्तता की जांच की जा रही है। बड़ा सवाल ये है कि जब जनप्रतिनिधि तक के नाम का दुरुपयोग हो सकता है, तो आम आदमी कितना सुरक्षित है। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है।
371
comment0
Report
Advertisement
Back to top