243003
Bareilly: सपा सांसद रामजीलाल सुमन के बयान पर आक्रोश, करनी सेना ने किया प्रदर्शन
Bareilly, Uttar Pradesh:सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के राणा सांगा पर दिए बयान से लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। करनी सेना बरेली के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए सुमन का पुतला फूंककर विरोध जताया और उनसे माफी मांगने की मांग की। करनी सेना के जिलाध्यक्ष कौशल सिंह के नेतृत्व में रघुकुल धाम से रामगंगा तिराहे तक प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कहा कि राणा सांगा किसी एक समाज के नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के लिए लड़े थे और उनके खिलाफ की गई टिप्पणी से सर्वसमाज की भावनाएं आहत हुई हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बस्तर में पटवारियों की हड़ताल: 99 ब्रेक इन सर्विस, 17 निलंबित
Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर जिले में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल को देखते हुए जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है, हड़ताली 99 पटवारियों की ब्रेक इन सर्विस किया गया है जबकि 17 पटवारियों की निलंबित किया गया है, जिले के सभी 10 तहसीलों में पदस्थ 180 पटवारियों में से 136 पटवारी 13 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं, प्रशासन के मुताबिक, सभी हड़ताली पटवारीयों को पहले कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, लेकिन काम पर वापस नहीं लौटने के बाद यह कार्रवाई की गई, इसका सबसे ज्यादा असर जगदलपुर और बस्तर तहसील में देखने को मिला है। जगदलपुर में 23 और बस्तर में 16 पटवारियों का ब्रेक इन सर्विस किया गया है। वहीं अन्य तहसीलों में भी कार्रवाई हुई है, प्रशासन की इस सख्ती के बाद पटवारियों ने शासन प्रशासन के खिलाफ पुनः आवाज उठाई है पटवारियों ने कहा कि किसी भी कार्रवाई से उनका आंदोलन खत्म नहीं होगा.0
0
Report
Surajpur के कलेक्टर ने छठ महापर्व की तैयारी, सुरक्षा और पार्किंग का जायजा लिया
Surajpur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग सूरजपुर छठ घाट पहुंची कलेक्टर सूरजपुर श्रद्धालुओं की सुविधा सहित पार्किंग, विद्युत व्यवस्था और सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश, आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए गोताखोरों की टीम रहेगी तैनात, कल नहाए खाये के साथ शुरू होगा छठ महापर्व0
0
Report
गुणा में जीतू पटवारी बोले- मैं दिग्विजय सिंह का बेटा, विरासत मेरी
Noida, Uttar Pradesh:गुणा में जीतू पटवारी ने कहा कि मैं भी दिग्विजय सिंह जी का बेटा हूं राजनीतिक विरासत मेरी है और सारा पैसा जयवर्धन सिंह का है0
0
Report
Advertisement
छपरा में मुख्यमंत्री चौधरी ने रामघाट नया घाट, अटल वाटिका और कैफे का लोकार्पण
Chapra, Bihar:छपरा: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी छपरा के मांझी पहुचे, पूर्व प्रधनमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के प्रतिमा के साथ रामघाट पर नव निर्मित घाट का करेंगे लोकार्पण, जीविका दिदियो द्वारा संचालित सरयू कैफे, अटल वाटिका और अटल संग्रहालय का किया लोकार्पण, उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र यादव, विजय चौधरी, मंत्री नितीश मिश्रा, सांसद जनार्धन सिंह सिग्रीवाल, mlc से संजय मयूख, बीरेंद्र नारायण यादव, बिधायक रणधीर सिंह, जनक सिंह, केदारनाथ सिंह, मनोरंजन सिंह धुमल, छोटी कुमारी सहित कई गणमान्य लोग मंच पर उपस्थित0
0
Report
करनाल: मधुबन थाने के ASI ने सर्विस स्टेशन कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली
Karnal, Haryana:करनाल में मधुबन थाने में तैनात एएसआई ने सर्विस स्टेशन के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक का अपनी पत्नी से 3-4 महीने से चल रहा विवाद बताने जा रहा है. ड्यूटी से गैरहाज़िर भी था पुलिस कर्मी. मां सर्विस स्टेशन पहुंची तो कमरे में फंदे पर लटका मिला. करनाल में मधुबन पुलिस में तैनात एक एएसआई की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. उसका शव पिंगली चौक स्थित अपने सर्विस स्टेशन के कमरे में फंदा लटका मिला. बताया जा रहा है कि एएसआई का पिछले तीन-चार महीने से पत्नी के साथ विवाद चल रहा था. इसी वजह से वह ड्यूटी पर भी नहीं जा रहा था. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया ताकि घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए जा सकें. मृतक की पहचान गुरुनानकपुरा कॉलोनी निवासी मुकेश कुमार के रूप में हुई है. वह मधुबन पुलिस में सहायक उपनिरीक्ष के पद पर तैनात था. पिंगली चौक पर उसका पाल सर्विस स्टेशन भी है. इसी सर्विस स्टेशन के एक कमरे में उसने फंदा लगाया.0
0
Report
नवादा के मंत्री ने छठ घाट का निरीक्षण कर सुविधाओं की समीक्षा की
Patna, Bihar:नवादा जिले के लघु जल संसाधन विभाग के मंत्री एवं प्रभारी मंत्री संतोष कुमार सुमन ने शहर स्थित मिर्जापुर छठ घाट का अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छठ पर्व के मद्देनजर घाट पर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने छठ घाट की समुचित साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, शौचालय, रोशनी एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं को समय रहते सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।0
0
Report
Advertisement
तेज़ रफ़्तार कार ने कचहरी आ रहे 75 वर्षीय बुजुर्ग को कुचला
Mirzapur-cum-Vindhyachal, Uttar Pradesh:मिर्ज़ापुर-तेज़ रफ़्तार कार ने कचहरी आ रहे 75 वर्षीय बुजुर्ग को कुचला। मौके पर साइकल सवार बुजर्ग की हुई मौत,मौत के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम,गुस्साए ग्रामीणों ने कार ड्राइवर को पकड़कर पीटा,चक्काजाम कर रहे ग्रामीणों से पुलिस की हुई नोकझोक,पुलिस ने ग्रामीणों को समझाबुझाकर जाम खुलवाया,चील्ह थाना क्षेत्र के सागरपुर का मामला ।0
0
Report
बांसवाड़ा में चौथे चरण चुनाव के लिए प्रशासन ने पुख्ता तैयारी शुरू कर दी
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा रिपोर्टर - अजय ओझा,9828111238 एंकर - बांसवाड़ा जिले में पंचायती राज चुनाव-2026 के चौथे चरण को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिले की 8 पंचायत समितियों में होने वाले चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इंद्रजीत यादव और पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी की मौजूदगी में बैठक आयोजित हुई। इसमें जिले के एसडीएम, तहसीलदार और थाना अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े。 बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी अधिकारियों को मतदान की व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर आवश्यक सुविधाएं, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं। वहीं पुलिस अधिकारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने और संवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। चौथे चरण के चुनाव में 4000 से अधिक कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी。0
0
Report
हाजीपुर के कोनहरा घाट पर छठ पूजा के लिए सुरक्षा और व्यवस्था पुख्ता
Hajipur, Bihar:लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर हाजीपुर में तैयारियां तेज हो गई हैं। ऐतिहासिक कोनहरा घाट पर नगर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। सदर SDO विशाल कुमार के नेतृत्व में घाटों का निरीक्षण किया जा रहा है। शहर के 32 घाटों पर लाइटिंग, पंडाल और बैरिकेडिंग का काम जारी है। वहीं, छठ के दिन सुरक्षा के लिए 1000 से अधिक पुलिस जवान तैनात रहेंगे। ऐतिहासिक कोनहरा घाट पर छठ व्रतियों के स्वागत की तैयारी तेज हो गई है। नगर प्रशासन और सदर SDO विशाल कुमार लगातार घाटों का निरीक्षण कर रहे हैं। अधिकारियों की कोशिश है कि छठ व्रतियों को पूजा के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।हाजीपुर के 32 घाटों पर नगर परिषद की ओर से लाइटिंग, पंडाल, सजावट और बैरिकेडिंग का काम जारी है। घाटों की साफ-सफाई से लेकर रोशनी और सुरक्षा व्यवस्था तक... हर पहलू पर नजर रखी जा रही है। व्रतियों की सुविधा और श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।छठ महापर्व पर सुरक्षा का भी व्यापक इंतजाम किया गया है। एक हजार से अधिक पुलिस जवान और अधिकारी घाटों पर तैनात रहेंगे। भीड़ नियंत्रण, निगरानी और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहेगा। गोताखोर और मेडिकल टीम की व्यवस्था भी की जा रही है.हाजीपुर के ऐतिहासिक कोनहरा घाट पर छठ की तैयारियां अब अंतिम चरण की ओर बढ़ रही हैं। प्रशासन की कोशिश है कि लोक आस्था का यह महापर्व सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो।0
0
Report
Advertisement
सीतापुर में बाबू ने आंगनवाड़ी भर्ती के नाम पर रिश्वत ली; विधायक ने फटकारा
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर। ब्रेक आंगनवाड़ी में नौकरी लगवाने के नाम पर बाबू ने लिए 2 लाख 20 हजार रुपए रिश्वत। अंशिका यादव नाम की लड़की से ली रिश्वत। जानकारी होने पर भाजपा विधायक ज्ञान तिवानी पहुंचे बाबू के कार्यालय। आंगनवाड़ी केंद्र में मौजूद बाबू को लगाई जमकर फटकार। विधायक बोले तुमने रुपए लिए हैं नौकरी लगवाने के नाम पर। रुपए वापस करोगे या जेल जाना चाहते हो। जिसके बाद बाबू ने 14 नवंबर तक रुपए वापस करने का दिया आश्वासन। विधायक ज्ञान तिवारी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल। सेवता विधानसभा से भाजपा विधायक हैं ज्ञान तिवारी.0
0
Report
अमेठी में तेज रफ्तार पिकअप-बोलेरो की भिड़ंत, 3 घायल, अस्पताल में भर्ती
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - तेज रफ्तार का दिखा कहर, तेज़ रफ़्तार पिकप और बोलेरो की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर, जोरदार टक्कर में पिकप और बोलेरो सवार 3 लोग हुए घायल, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए भेजवाया अस्पताल, जहां पर घायलों का चल रहा है इलाज भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र कस्बा वारिसगंज का है मामला0
0
Report
कौशांबी में बच्चे की बेरहमी से पिटाई CCTV में कैद दबंगई
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी में युवक की दबंगई का एक मामला सामने आया है, जहां एक बच्चे की बेरहमी से पिटाई की गई। मारपीट की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वायरल सीसीटीवी फुटेज में एक युवक बच्चे को पीटता हुआ दिखाई दे रहा है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। फिलहाल मामला करारी थाना क्षेत्र के नेता नगर का बताया जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
बाइट: चार लाभार्थी महिलाएं बच्चा गोद में, शूट रंगों के साथ
Jagdalpur, Chhattisgarh:बाइट रेशमा बघेल महिला (गोद में बच्चा) बाइट रुखसाना बेगम महिला लाभार्थी (लाल चुन्नी) बाइट प्रीति कश्यप लाभार्थी (येलो शूट में ) बाइट देवती बतरा मितानिन (ब्लू शूट में)0
0
Report
इंदौर-देपालपुर को स्वच्छ शहर जोड़ी अवॉर्ड; राष्ट्रपति सम्मान के साथ सफाई कर्मी सम्मानित
Indore, Madhya Pradesh:स्वच्छता के क्षेत्र में इंदौर और देपालपुर की जोड़ी ने एक बार फिर अपनी पहचान बनाई है। स्वच्छ शहर जोड़ी श्रेणी में इंदौर और देपालपुर के अव्वल आने के बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एवं इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव इंदौर पहुंचे। यहां उन्होंने सफाई मित्रों का सम्मान कर उनके योगदान की सराहना की। साथ ही स्वच्छता अभियान में सहभागी बने सफाई मित्रों और शहरवासियों का आभार जताया। दरअसल, स्वच्छ शहर जोड़ी श्रेणी में इंदौर और देपालपुर को उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा सम्मानित किया गया है। इस उपलब्धि के बाद इंदौर पहुंचे महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सफाई मित्रों के बीच पहुंचकर उनका सम्मान किया। महापौर ने कहा कि शहर को स्वच्छ बनाए रखने में सफाई मित्रों की अहम भूमिका है। उनके परिश्रम और शहरवासियों के सहयोग से ही यह उपलब्धि हासिल हुई है। इस दौरान उन्होंने सभी सफाई मित्रों और इंदौरवासियों का धन्यवाद देते हुए स्वच्छता की इस मुहिम को लगातार जारी रखने की अपील की।0
0
Report
कटनी ज्वैलर्स चोरी: दीवार फाड़कर करोड़ों के आभूषण चुरा लिए चोर
Katni, Madhya Pradesh:कटनी में ज्वैलर्स शोरूम में करोड़ों की चोरी, दीवार में सेंध लगाकर घुसे शातिर चोर। कटनी में चोरों ने अब तक की बड़ी चोरी की वारदातों में से एक को अंजाम देकर पुलिस महकमे में हड़कम्प मचाया है. माधवनगर थाना क्षेत्र स्थित किशना ज्वैलर्स के शोरूम को शातिर चोरों ने निशाना बनाया. चोर शोरूम के पीछे की दीवार में सेंध लगाकर अंदर दाखिल हुए और करोड़ों रुपए के सोने-चांदी डायमंड के जेवरात लेकर फरार हो गए. यह चोरी करीबन 12 से 15 करोड़ रुपए हुई है. मौके पर पहुंची पुलिस आसपास और शो रूम के कैमरों के वीडियो देख चोरों की पहचान की जा रही है. चोरों तक पहुंचने के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि वारदात में शामिल आरोपियों की पहचान की जा सके. चोरी की रकम को लेकर शोरूम संचालक और पुलिस के आंकड़ों में अंतर सामने आया है. फर्म के मालिक मोहन बजाज ने मीडिया से चर्चा के दौरान बताया कि शोरूम में करीब 12 से 15 करोड़ रुपए तक के आभूषण रखे हुए थे. शुरुआती आकलन में करीब 10 करोड़ रुपए की ज्वैलरी चोरी होने की बात सामने आई है.0
0
Report
Advertisement
