icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
243003
Shashank RathoreShashank RathoreFollow12 Jan 2025, 06:17 pm

बरेलीः महाकुंभ ना होने देने को लेकर सोशल मीडिया पर किया था पोस्ट, अब माफीनामा का वीडियो वायरल

Bareilly, Uttar Pradesh:

सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी और सिर कलम करने की धमकी देने वाले मैजान रजा को बरेली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि हम चैलेंज करते हैं कि महाकुंभ नहीं होने देंगे, चाहे कितने भी सिर कलम करने पड़ें। अब आरोपी का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें वह हाथ पैर जोड़ता नजर आ रहा है। उसे लंगड़ाते हुए ये कहते सुना जा सकता है कि साहब गलती हो गई माफ कर दो। दरअसल यह मामला तब सामने आया जब हिंदूवादी संगठनों और स्थानीय लोगों ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत की।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

विधायक बलहा श्रीमती सरोज सोनकर ने पूजन आरती के साथ मिहींपुरवा रामलीला मेले का किया शुभारंभ।

MLMadan lalFollow3m ago
Mihinpurwa, Uttar Pradesh:बहराइच -रामलीला मेला का शुभारंभ 11 अक्टूबर दिन रविवार को विधायक बलहा द्वारा पूजन आरती के साथ शुभारंभ किया गया, विधायक बलहा ने विधानसभा क्षेत्र के सभी लोगों को दशहरा एवं नवरात्रि की हार्दिक बधाई दी साथ ही उन्होंने कहा 76 साल से लगातार मिहींपुरवा नगर में रामलीला कमेटी की तरफ से मंचन एवं दशहरे का कार्यक्रम किया जा रहा है समिति ने 76 सालों से चली रही परंपराओं को पूरी तरह निष्ठा पूर्वक निभाया व जीवंत रखा है सभी बधाई के पात्र है। साथ ही उन्होंने भगवान राम का स्मरण कर उन्होंने कहा विजयदशमी के दिन भगवान राम द्वारा रावण दहन कार्यक्रम अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है वहीं मंच से विधायक ने जय श्री राम के नारो के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान रामलीला समिति के जुगल किशोर पोरवाल मदन पोरवाल अमित रस्तोगी अजय मद्धेशिया दीपक मद्धेशिया अरविंद चौधरी गिरीश त्रिपाठी निकुंज अग्रवाल सुनील मास्टर कमल सोनी व पत्रकार साथी मनोज तिवारी पिंटू मौर्य तथा भाजपा के अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
0
0
Report

मोतिहारी में फरार अपराधियों के खिलाफ कुर्की और इश्तihar चिपकाने की एक साथ कार्रवाई

Motihari, Bihar:मोतिहारी में अपराधियों के खिलाफ एक तरफ कुर्की अभियान चलाया जा रहा है तो दूसरी तरफ इश्तेहार चिपकाए जा रहे हैं। मोतिहारी के केसरिया में 8 हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ कुर्की की गई, तो चिरैया थाना इलाके में आठ, रामगढ़वा थाना में एक, लाखोरा में एक फरार आरोपी के खिलाफ एक्शन हुआ है; वही बिजधारी थाना इलाके में कृष्ण कुमार सिंह के घर पर कार्रवाई हुई है। पुलिस एक तरफ बैंड बाजा लेकर फरार आरोपियों के घर पर पहुंच रही है तो दूसरी तरफ मोतिहारी में अपराधियों और आरोपियों के खिलाफ एक्शन हो रहा है। दुर्गा पूजा में भी फरार आरोपियों के घर की तलाशी ली जा रही है, उनके घर के दरवाजे, खिड़की और सामानों को जप्त किया जा रहा है तो दूसरी तरफ डुगडुगी बजाकर बैंड बजाकर कोर्ट के इश्तिहार को चिपकाए जा रहे हैं।
0
0
Report

मेयर ने स्वागत में महंगे गुलदस्ते पर रोक, 15 रुपए का गुलाब पर्याप्त

Jaipur, Rajasthan:कोटा। किसी भी कार्यक्रम में अपनी बात को लेकर चर्चाओं में रहने वाली महापौर ने एक बार फिर नेताओं के स्वागत में होने वाले महंगे गुलदस्ते और मालाओं को लेकर सवाल खड़ा कर दिया है। महापौर अनुसुइया गोस्वामी ने नेताओं और अतिथियों के स्वागत में महंगे गुलदस्तों, बड़ी मालाओं और पुष्पवर्षा पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि 200 रुपए के बुके की जगह 15 रुपए का गुलाब भी सम्मान के लिए काफी है। महापौर ने कहा कि पुष्पवर्षा में इस्तेमाल फूल बाद में पैरों तले कुचलते हैं। जिन फूलों को हम भगवान को चढ़ाते हैं वही फुल पैरों में कुचल दिए जाते हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि कोटा का माली समाज इस बात के लिए मुझे गालियां देगा लेकिन महंगा गुलदस्ता खरीदना हर किसी के बस की बात नहीं। महंगे स्वागत से कार्यकर्ताओं पर आर्थिक बोझ पड़ता है। सादगी अपनाने से फिजूलखर्ची रुकेगी और छोटे फूल विक्रेताओं को भी फायदा मिल सकता है।
0
0
Report
Advertisement

सातारा में महाविकास आघाडी का जोरदार प्रचार शुभारंभ, हर्षदा जाधव-देशमुख ने विश्वास जताया

Satara, Maharashtra:सातारा::महाविकास आघाडीच्या पदवीधर मतदारसंघाच्या उमेदवार हर्षदा जाधव-देशमुख यांच्या प्रचाराचा सातारा येथे महाविकास आघाडीतील ज्येष्ठ नेतेांच्या उपस्थितीत जोरदार शुभारंभ झाला. याप्रसंगी जयंत पाटील, शशिकांत शिंदे, बाळासाहेब पाटील यांसारखे महाविकास आघाडीचे अनेक प्रमुख नेते उपस्थित होते. सातारा जिल्ह्याच्या ऐतिहासिक वारशाचा उल्लेख करत पदवीधरांच्या समस्या मांडल्या. आजच्या सुशिक्षित तरुणांमध्ये नोकऱ्यांअभावी मोठी निराशा असून 'Gen Z' पिढीचे प्रश्न पूर्णपणे वेगळे असल्याचे त्या म्हणाल्या. एका बाजूला तंत्रज्ञान आणि AI वाढत असताना युवकांना रोजगाराच्या पुरेशा संधी मिळत नसल्याची खंत त्यांनी व्यक्त केली. शिक्षण व्यवस्था आणि शिक्षक यांच्या प्रश्नांकडे लक्ष वेधत, सिस्टीममध्ये पारदर्शकता आणणे हे आपले मुख्य ध्येय असल्याचे त्यांनी स्पष्ट केले. महाविकास आघाडीच्या नेत्यांनी दाखवलेला विश्वास सार्थ ठरवून विजय मिळवणार, असा विश्वासही त्यांनी यावेळी व्यक्त केला.
0
0
Report
Advertisement

सेना के व्हाइट वॉटर राफ्टिंग एक्सपीडिशन 2026 का ऋषिकेश में भव्य समापन

Rishikesh, Uttarakhand:हेडलाइन : सेना के 'व्हाइट वॉटर राफ्टिंग एक्सपीडिशन 2026' का शानदार समापन, ऋषिकेश में जवानों को किया गया सम्मानित! एंकर : भारतीय सेना के आर्मी सर्विस कोर (ASC) के 'व्हाइट वॉटर राफ्टिंग एक्सपीडिशन 2026' का आज ऋषिकेश में भव्य फ्लैग-इन समारोह के साथ सफलतापूर्वक समापन हो गया है। इस साहसिक अभियान में सेना के जवानों ने अलकनंदा और गंगा की खतरनाक और चुनौतीपूर्ण धाराओं को मात देते हुए अपनी अद्भुत क्षमता का प्रदर्शन किया है। वीओ : भारतीय सेना के जवानों ने एक बार फिर अपने अदम्य साहस और टीम वर्क की मिसाल पेश की है। आर्मी सर्विस कोर के 16 सदस्यीय दल ने रुद्रप्रयाग से ऋषिकेश तक के अपने 145 किलोमीटर लंबे 'व्हाइट वॉटर राफ्टिंग एक्सपीडिशन' को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। 7 अक्टूबर को रुद्रप्रयाग से शुरू हुए इस अभियान के दौरान टीम ने अलकनंदा और गंगा की चुनौतीपूर्ण धाराओं का डटकर मुकाबला किया। इससे पहले इस दल ने 21 सितंबर से 3 अक्टूबर तक रायवाला में कड़े बेसिक राफ्टिंग कोर्स को पूरा किया था, जिसने उन्हें इस कठिन चुनौती के लिए पूरी तरह तैयार किया। ऋषिकेश में आयोजित भव्य फ्लैग-इन समारोह की अध्यक्षता डायरेक्टर जनरल ऑफ सप्लाइज एंड ट्रांसपोर्ट (DGST) लेफ्टिनेंट जनरल मुकेश चड्ढा ने की। उन्होंने कोर के आदर्श वाक्य 'सर्विस इस और क्रीड' को दोहराते हुए कहा कि ऐसे अभियानों का मुख्य उद्देश्य हमारे जवानों में शौर्य, अनुशासन और अटूट टीम भावना को बढ़ावा देना है। समारोह के अंत में DGST ने इस साहसिक अभियान में शामिल सभी सैन्यकर्मियों, प्रशिक्षकों और यूनिट के कार्मिकों को पदक और प्रशंसा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया。 बाइट : लेफ्टिनेंट जनरल मुकेश चड्ढा ( डायरेक्टर जनरल ऑफ सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट )
0
0
Report

दिल्ली में दुर्गा ई-ऑटो स्कीम से महिलाओं और ट्रांसजेंडरों को मिलेगी स्वावलंबन

New Delhi, Delhi:राजधानी में महिलाओं के नेतृत्व में साफ हवा और ग्रीन मोबिलिटी को बढ़ावा, सड़कों पर चलेंगे दुर्गा ई- ऑटो Tanya Chugh महिलाओं और ट्रांसजेंडर लाभार्थियों को और ज्यादा सशक्त बनाने के लिए दिल्ली सरकार लेकर आ रही है 'दुर्गा ई-ऑटो स्कीम' स्कीम के तहत पहले चरण में 1300 पिंक इलेक्ट्रिक ऑटो आवंटित किए जाएंगे, इनमें से 1170 महिलाओं और 130 ऑटो ट्रांसजेंडर लाभार्थियों के लिए आरक्षित हैं राजधानी दिल्ली में महिलाओं के नेतृत्व वाली ग्रीन मोबिलिटी, आर्थिक स्वतंत्रता और सुरक्षित 'लास्ट-माइल कनेक्टिविटी' को बढ़ावा मिलेगा इस योजना से. दुर्गा ई- ऑटो योजना महिलाओं और ट्रांसजेंडरों को सतत आजीविका, आर्थिक आत्म निर्भरता और ग्रीन मोबिलिटी के जरिए सशक्त बनाने की दिशा में एक बेहद महत्वपूर्ण कदम है, परिवहन मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह ने कहा. इससे महिलाओं और ट्रांसजेंडरों के लिए सुरक्षित, सम्मानजनक और सतत स्वरोजगार मिलेगा और साथ में ग्रीन मोबिलिटी को बढ़ावा भी मिलेगा, सरकार का मकसद राजधानी दिल्ली में साफ-सुथरी और ग्रीन मोबिलिटी को बढ़ावा देना है। स्कीम के पहले चरण में पूरी दिल्ली में जिले-वार तय कोटे और पात्रता की शर्तों के तहत हर रेवेन्यू जिले में महिलाओं के लिए करीब 90 इलेक्ट्रिक ऑटो और ट्रांसजेंडर लाभार्थियों के लिए लगभग 10 इलेक्ट्रिक ऑटो आवंटित किए जाएंगे। पहले चरण कहते हैं कल 1300 ऑटो आवंटित किए जाएंगे. इस स्कीम को प्रभावी और पारदर्शी तरीके से क्रियान्वयन के लिए नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर (NIC), दिल्ली द्वारा बनाए गए एक विशेष डिजिटल पोर्टल डिजाइन किया गया है। प्राप्त आवेदनों की जाँच संबंधित ज़िला मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता वाली ज़िला-स्तरीय कमेटियां करेंगी। हर हफ़्ते वेरिफिकेशन किया जाएगा और अगर पात्र आवेदकों की संख्या ज़िले के उपलब्ध कोटे से ज़्यादा होते हैं, तो चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए ऑनलाइन लॉटरी (ड्रॉ ऑफ़ लॉट्स) के माध्यम से लाभार्थियों का चयन किया जाएगा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार चुने गए लाभार्थियों को 'लेटर ऑफ़ इंटेंट' (आशय का पत्र) जारी किए जाएंगे। इस योजना के तहत दुर्गा इलेक्ट्रिक ऑटो के रजिस्टर्ड मालिकों को पहचान पत्र, दुर्गा जैकेट और कैप भी प्रदान की जाएंगी। लाभार्थी मौजूदा दिल्ली EV पॉलिसी-2026 के तहत लागू खरीद प्रोत्साहन का लाभ उठाने के भी पात्र होंगे। इसके अलावा एग्रीगेटर्स से यह आग्रह होगा कि वे दुर्गा ई-ऑटो ड्राइवरों को मुफ़्त ऑनबोर्डिंग और सब्सक्रिप्शन की सुविधा उपलब्ध प्रदान करें, जिससे लाभार्थियों को डिजिटल मोबिलिटी प्लेटफ़ॉर्म से जुड़ने में मदद मिलेगी。 ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने कामकाज को आसान बनाने के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) और नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (NCRTC) से मेट्रो और नमो भारत रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) स्टेशनों पर विशेष पार्किंग और चार्जिंग स्लॉट उपलब्ध करवाने की भी मांग की है, ताकि इनका संचालन सुचारु रूप से हो सके。 दिल्ली के हवा साफ करने के लिए और ग्रीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए इलेक्ट्रिक परिवहन पर फोकस किया जा रहा है और इस योजना के बाद महिलाओं और ट्रांसजेंडर को रोजगार मिलेगा, उन्हें सशक्त बनाया जा सकेगा.
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली की दुर्गा ई-ऑटो स्कीम से महिलाएं और ट्रांसजेंडर सशक्त, ग्रीन मोबिलिटी बढ़ेगी

New Delhi, Delhi:महिलाओं और ट्रांसजेंडर लाभार्थियों को और ज्यादा सशक्त बनाने के लिए दिल्ली सरकार लेकर आ रही है 'दुर्गा ई-ऑटो स्कीम' स्कीम के तहत पहले चरण में 1300 पिंक इलेक्ट्रिक ऑटो आवंटित किए जाएंगे, इनमें से 1170 महिलाएं और 130 ऑटो ट्रांसजेंडर लाभार्थियों के लिए आरक्षित हैं राजधानी दिल्ली में महिलाओं के नेतृत्व वाली ग्रीन मोबिलिटी, आर्थिक स्वतंत्रता और सुरक्षित 'लास्ट-माइल कनेक्टिविटी' को बढ़ावा मिलेगा दुर्गा योजना महिलाओं और ट्रांसजेंडरों को सतत आजीविका, आर्थिक आत्म निर्भरता और ग्रीन मोबिलिटी के जरिए सशक्त बनाने की दिशा में एक बेहद महत्वपूर्ण कदम है- परिवहन मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह इससे महिलाओं और ट्रांसजेंडरों के लिए सुरक्षित, सम्मानजनक और सतत स्वरोजगार मिलेगा और साथ में ग्रीन मोबिलिटी को बढ़ावा भी मिलेगा, सरकार का मकसद राजधानी दिल्ली में साफ-सुथरी और ग्रीन मोबिलिटी को बढ़ावा देना है। स्कीम के पहले चरण में पूरी दिल्ली में जिले-वार तय कोटे और पात्रता की शर्तों के तहत हर रेवेन्यू जिले में महिलाओं के लिए करीब 90 इलेक्ट्रिक ऑटो और ट्रांसजेंडर लाभार्थियों के लिए लगभग 10 इलेक्ट्रिक ऑटो आवंटित किए जाएंगे। इस स्कीम को प्रभावी और पारदर्शी तरीके से क्रियान्वयन के लिए नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर (NIC), दिल्ली द्वारा बनाए गए एक विशेष डिजिटल पोर्टल डिजाइन किया गया है। प्राप्त आवेदनों की जांच संबंधित ज़िला मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता वाली ज़िला-स्तरीय कमेटियां करेंगी। हर हफ़्ते वेरिफिकेशन किया जाएगा और अगर पात्र आवेदकों की संख्या ज़िले के उपलब्ध कोटे से ज़्यादा होते हैं, तो चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए ऑनलाइन लॉटरी (ड्रॉ ऑफ़ लॉट्स) के माध्यम से लाभार्थियों का चयन किया जाएगा। निर्धारत प्रक्रिया के अनुसार चुने गए लाभार्थियों को 'लेटर ऑफ़ इंटेंट' (आशय का पत्र) जारी किए जाएंगे। इस योजना के तहत दुर्गा इलेक्ट्रिक ऑटो के रजिस्टर्ड मालिकों को पहचान पत्र, दुर्गा जैकेट और कैप भी प्रदान की जाएंगी। लाभार्थी मौजूदा दिल्ली EV पॉलिसी-2026 के तहत लागू खरीद प्रोत्साहन का लाभ उठाने के भी पात्र होंगे। इसके अलावा एग्रीगेटर्स से यह आग्रह होगा कि वे दुर्गा ई-ऑटो ड्राइवरों को मुफ़्त ऑनबोर्डिंग और सब्सक्रिप्शन की सुविधा उपलब्ध प्रदान करें, जिससे लाभार्थियों को डिजिटल मोबिलिटी प्लेटफ़ॉर्म से जुड़ने में मदद मिलेगी। ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने कामकाज को आसान बनाने के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) और नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉर्परेशन (NCRTC) से मेट्रो और नमो भारत रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) स्टेशनों पर विशेष पार्किंग और चार्जिंग स्लॉट उपलब्ध करवाने की भी मांग की है, ताकि इनके संचालन सुचारु रूप से हो सके।
0
0
Report

ललितपुर हत्या मामला: मुठभेड़ के बाद करन कुशवाहा गिरफ्तार

Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चौकाबाग मोहल्ले में 28 सितंबर की रात हुई बीफार्मा के छात्र भूपेंद्र अहिरवार की हत्या के मामले में पुलिस टीम ने मुठभेड़ के बाद एक और नामदर्ज हत्या के आरोपी करन कुशवाहा को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। फरार आरोपी करन कुशवाहा को पुलिस टीम ने देर रात चन्देरा के पास घेर लिया जहां उसके द्वारा पुलिस टीम पर फायर किया गया जिसके बाद पुलिस द्वारा जबावी कार्यवाही में उसके पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल आरोपी को इलाज के लिये पुलिस टीम ने करन को जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। आरोपी के पास से पुलिस ने अवैध तमंचा और खाली खोखा और जिंदा कारतूस बरामद किया है। भूपेंद्र अहिरवार हत्याकांड की पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हुई थी, जिस मामले में पुलिस ने 4 नामदर्ज हत्यारोपियों सहित अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज किया गया था। जिनमें से चारों नामदर्ज आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी करन कुशवाहा ने बताया कि हत्या का मुख्य कारण दो गुटों में हुई वर्चस्व की जंग थी, जिसकी वजह से उनके बीच विवाद चल रहा था जो उस रात मारपीट के बाद अचानक खूनी जंग में बदल गई और ये हत्या हो गई थी।
0
0
Report
Advertisement

सीएम ने धुरकोट के रिमोट टंडन के इलाज के लिए 12 लाख रुपए स्वीकृत किए

Sakti, सीएम विष्णु देव सहाय ने विशेष सहायता योजना के तहत सक्ती जिले के धुरकोट ग्राम निवासी रिमोट टंडन को 12 लख रुपए के इलाज के लिए स्वीकृति दी है। इस स्वीकृति के पश्चात रिमोन और उसके परिवार के चेहरे में खुशी देखी जा सकती है, क्योंकि जिस तरह से उनका परिवार पिछले कई वर्षों से रिमोन के इलाज के लिए पाई पाई जोड़कर इलाज कर रहा था, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव सहाय की सहायता ने बहुत बड़ी राहत दी है। रिमोट टंडन जो की ग्रोथ हार्मोन डिफेशियंसी नामक रेयर बीमारी से ग्रसित है, जिसमें उसका दिमाग और शरीर उम्र के अनुसार विकसित नहीं हुआ, जिससे उसकी हाइट कम है एवं बच्चों जैसी हरकत है, ग्रोथ हार्मोन नहीं बनने के इलाज के कारण वर्षों से उसके परिवार के लोग दर-दर भटकने को मजबूर थे, विष्णु देव सहाय के सहारा मिलने के पश्चात उनकी समस्या का अब समाधान हुआ है। विशेष सहायता योजना के तहत 12 लख रुपए की स्वीकृति दिए जाने जिससे अब उनके चेहरे पर खुशी देखी जा सकती है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top