Back
डीएम के निर्देश पर बरेली आरटीओ में छापेमारी,दलालों में मची भगदड़;कई दीवार फांदकर फरार
Bareilly, Uttar Pradesh
बरेली जिलाधिकारी अविनाश सिंह के निर्देश पर आरटीओ कार्यालय में अचानक छापेमारी की गई, जिससे पूरे परिसर में हड़कंप मच गया। भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों को देखते ही वर्षों से आरटीओ परिसर में सक्रिय दलालों में भगदड़ मच गई और कई दलाल मौके से फरार हो गए।जिला प्रशासन की टीम ने सबसे पहले आरटीओ कार्यालय के सभी गेट बंद करवा दिए और परिसर में मौजूद लोगों से पूछताछ शुरू की। अधिकारियों ने वहां आए लोगों से उनके काम से जुड़े कागजात भी चेक किए। कुछ लोग संदिग्ध पाए जाने पर उनसे गहन पूछताछ की गई, हालांकि दस्तावेज सही मिलने पर उन्हें जाने दिया गया।
बताया जा रहा है कि आरटीओ कार्यालय में लंबे समय से दलालों द्वारा अवैध वसूली की शिकायतें मिल रही थीं। ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने और वाहनों की फिटनेस कराने के नाम पर लोगों से मोटी रकम वसूलने की बात सामने आ रही थी। इन्हीं शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने यह कार्रवाई की।अचानक हुई छापेमारी से दलालों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पकड़े जाने के डर से कई दलाल दीवार फांदकर भागते नजर आए। जब तक प्रशासन की टीम उनके ठिकानों तक पहुंचती, उससे पहले ही अधिकांश दलाल मौके से फरार हो चुके थे।छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने परिसर के बाहर लगे दलालों के अस्थायी खोमचे और अड्डों को भी हटवा दिया। प्रशासन का कहना है कि आरटीओ परिसर में दलाली पर रोक लगाने के लिए आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 12, 2026 15:48:360
Report
DIDamodar Inaniya
FollowMar 12, 2026 15:48:150
Report
ATArun Tripathi
FollowMar 12, 2026 15:48:060
Report
SMSandeep Mishra
FollowMar 12, 2026 15:47:520
Report
NJNEENA JAIN
FollowMar 12, 2026 15:47:330
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowMar 12, 2026 15:47:190
Report
NJNEENA JAIN
FollowMar 12, 2026 15:47:100
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowMar 12, 2026 15:46:590
Report
NJNEENA JAIN
FollowMar 12, 2026 15:46:190
Report
NJNEENA JAIN
FollowMar 12, 2026 15:46:000
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
FollowMar 12, 2026 15:45:300
Report
NJNEENA JAIN
FollowMar 12, 2026 15:45:110
Report
0
Report
0
Report