Back
सहारनपुर में फेसबुक-टेलीग्राम ठगी के आरोपी गिरफ्तार, 73 लाख से अधिक का गोरखधंधा
NJNEENA JAIN
Mar 12, 2026 15:47:10
Saharanpur, Uttar Pradesh
सहारनपुर में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर CrIME थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में साइबर ठगी के मामले दर्ज होने की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार मुस्तर अली निवासी पिलखनतला, थाना मंडी ने 16 मार्च 2024 को साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि एक अज्ञात महिला ने फेसबुक पर दोस्ती कर टेलीग्राम के जरिए संपर्क किया और फॉरेक्स ट्रेडिंग में निवेश कर भारी मुनाफे का लालच दिया। महिला के झांसे में आकर पीड़ित ने अलग-अलग खातों में कुल 73 लाख 60 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में संपर्क टूटने पर उन्हें ठगी का अहसास हुआ। मामले में थाना साइबर क्राइम सहारनपुर में धारा 420 आईपीसी और 66डी आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने कई संदिग्ध बैंक खातों को फ्रीज कराया और करीब 3 लाख रुपये पीड़ित को वापस भी दिलाए। जांच में सामने आया कि 29 लाख 60 हजार रुपये ZEXWEB Pvt. Ltd. नामक कंपनी के खाते में ट्रांसफर हुए थे, जो नोएडा सेक्टर-62 से संचालित हो रही थी। कंपनी का मालिक अंकित अरोड़ा बताया गया। पुलिस के अनुसार कंपनी के खाते में साइबर ठगी के जरिए करीब 5 करोड़ 89 लाख रुपये का लेनदेन मिला और NCRP पोर्टल पर भी 23 शिकायतें दर्ज पाई गईं। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस अब मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
STSharad Tak
FollowMar 12, 2026 17:01:390
Report
JSJAMNJAY SINHA
FollowMar 12, 2026 17:01:150
Report
HBHeeralal Bhati
FollowMar 12, 2026 17:00:580
Report
DSDeepesh shah
FollowMar 12, 2026 17:00:370
Report
MSManish Sharma
FollowMar 12, 2026 17:00:270
Report
RKRAJESH KUMAR
FollowMar 12, 2026 17:00:160
Report
87
Report
0
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowMar 12, 2026 16:48:470
Report
DSDeepesh shah
FollowMar 12, 2026 16:48:130
Report
ASANIMESH SINGH
FollowMar 12, 2026 16:47:590
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowMar 12, 2026 16:47:10Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल
LPG गैस सप्लाई को लेकर कलेक्टर का आदेश
सिर्फ घरेलू उपयोग के लिए दी जाएगी LPG गैस
कमर्शियल उपयोग में अब नहीं मिलेगी गैस
SDM,CSP और कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी करेंगे निगरानी
घरेलू गैस का अवैध अंतरण और व्यावसायिक उपयोग नहीं किया जा सकेगा
0
Report