225001
परिवहन विभाग की बाराबंकी डिपो हुई धक्का मार, सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल
Barabanki, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के परिवहन विभाग की बाराबंकी डिपो धक्का मार हो गयी। कंडक्टर से लगाकर यात्री तक बस को धक्का मारने लगे जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यात्रियों से भरी बस ने बाराबंकी शहर के पटेल तिराहा पहुंचने के बाद बंद हो गयी। यात्रियों का कहना है कि बाराबंकी की सभी डिपो का लगभग यही हाल है। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के परिवहन विभाग में सुधार के सारे दावे फेल साबित हो रहे हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
वोट बचाओ-देश बचाओ कार्यक्रम में ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन, इस्तीफे की मांग
Nuh, Haryana:नूंह जिले के बड़कली चौक और फिरोजपुर झिरका में वोट बचाओ - देश बचाओ अभियान के तहत कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन कर चुनाव आयोग और केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोला। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बड़कली चौक पर विरोध मार्च निकालते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया और इस्तीफे से लेकर गिरफ्तारी तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया। फिरोजपुर झिरका से विधायक मामन खान इंजीनियर और मेवात कांग्रेस प्रभारी सचिन कुंडू के नेतृत्व में फिरोजपुर झिरका में भी इसी अभियान के तहत जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया था। बड़कली चौक पर हुए प्रदर्शन में दोनों नेताओं के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसी सड़कों पर उतरे और चुनाव आयोग व भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान मेवात प्रभारी सचिन कुंडू ने कहा कि चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार भाजपा के लिए वोट चोरी कर सरकारें बनवा रहे हैं। देश में भाजपा सरकार गरीबों के हकों पर डाका डाल रही है और लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है। वोट चोरी कर देश के कई राज्यों में सरकारें बनाई गईं, केंद्र में भी वोट चोरी से सत्ता हासिल की गई। कुंडू ने कहा कि बिहार, बंगाल सहित कई राज्यों में वोट चोरी कर सरकार बनाने के मामले सामने आए हैं, अब भाजपा का पूरा राज जनता के सामने आ चुका है। चुनाव आयोग और भाजपा की सांठगांठ से पूरी प्लानिंग के तहत यह खेल खेला गया है। फिरोजपुर झिरका विधायक मामन खान ने कहा कि मेवात में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा। पूरा कांग्रेस जन आज चुनाव आयुक्त का इस्तीफा मांग रहा है। जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे और उनकी गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक कांग्रेस का प्रदर्शन पूरे देश में इसी तरह चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब पीछे हटने वाली नहीं है। ब्लॉक से लेकर जिला स्तर तक कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं। देश की जनता वोट चोरी के मामले को पूरी तरह समझ चुकी है कि चुनाव आयोग और भाजपा मिलकर किस तरह जनता के हकों को छीन रहे हैं। विधायक मामन खान ने ऐलान किया कि 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में 'वोट चोर गद्दी छोड़' कार्यक्रम के तहत इंडिया गठबंधन की विशाल जनसभा होने जा रही है, जिसमें लाखों लोग पहुंचेंगे। मेवात से भी इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोगों के पहुंचने की पूरी संभावना है.0
0
Report
RP SINGH ने भगवंत मान के जूतों के डिक्लेरेशन पर 50,000 का जुर्माना लगाया
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: RP SINGH (BJP) ON BHAGWANT MANN SHOE RECOVERY ALLEGATIONS Bhagwant Mann को ₹50000 का जुर्माना लगा। कस्टम ने जुर्माना लगाया क्योंकि वह ₹2.5 लाख के जूते लेकर आ रहे थे। यह वह मुख्यमंत्री हैं जिसको ₹2.5 लाख के जूते पहनने पड़ते हैं। मुझे लगता है पंजाब से भागने की तैयारी हो रही है इसलिए ₹2.5 लाख के जूते लेकर आए हैं। परंतु उसको डिक्लेअर भी नहीं किया इसलिए कस्टम ने जुर्माना लगाया और इसलिए जांच हुई। परंतु शर्मशार कर दिया पूरे पंजाब को आज कि ₹2.5 लाख के जूते लेकर उसको डिक्लेअर ना करने पर पूरे पंजाब को शर्मशार किया और ₹50000 का जुर्माना भी पे किया। अब यह देखने की बात है कि वो जूते पहनकर कब पंजाब से भागेंगे?0
0
Report
सोलन की 44 पंचायतें TB मुक्त घोषित, गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल से सम्मान
Solan, Himachal Pradesh:सोलन की 44 पंचायतें टीबी मुक्त घोषित, 7 को गोल्ड और 6 को सिल्वर मेडल\n\nसोलन। जिले में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 44 पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक ने बताया कि पंचायती राज प्रतिनिधियों और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त प्रयासों से यह उपलब्धि हासिल हुई है। इन पंचायतों को उनकी उपलब्धि के आधार पर गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल से सम्मानित किया गया है।\nडॉ. अजय पाठक के अनुसार, सात पंचायतों को गोल्ड मेडल प्रदान किया गया है, जो लगातार तीन वर्षों से टीबी मुक्त बनी हुई हैं। छह पंचायतों को लगातार दो वर्षों तक टीबी मुक्त रहने पर सिल्वर मेडल मिला है, जबकि 31 पंचायतों को इस वर्ष टीबी मुक्त घोषित होने पर ब्रॉन्ज मेडल से सम्मानित किया गया है।\nउन्होंने बताया कि किसी पंचायत को टीबी मुक्त घोषित करने के लिए निर्धारित मानदंडों को पूरा करना अनिवार्य है। इसके तहत प्रति एक हजार की आबादी पर कम से कम 30 लोगों की टीबी जांच होनी चाहिए। साथ ही प्रति एक हजार आबादी पर टीबी मरीजों की संख्या एक से कम होना आवश्यक है। चिह्नित मरीजों का उपचार पूरा होने और उनके स्वस्थ होने के साथ निक्षय पोषण योजना के तहत पोषण सहायता उपलब्ध करवाना भी जरूरी है।\nसीएमओ ने कहा कि टीबी को लेकर समाज में फैली भ्रांतियों और भेदभाव को दूर करने में जनप्रतिनिधियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। समय पर जांच और उपचार से इस बीमारी को पूरी तरह ठीक किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से बीमारी के लक्षणों को नजरअंदाज न करने की अपील की।\nडॉ. पाठक के अनुसार, शाम को बुखार आना, थकान, वजन घटना, कमजोरी, 10 से 14 दिन तक खांसी रहना और गले में गांठें होना टीबी के संभावित लक्षण हो सकते हैं। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच करवानी चाहिए। जहां जांच की सुविधा उपलब्ध नहीं है, वहां से स्वास्थ्य विभाग सैंपल एकत्र कर जांच केंद्र तक पहुंचाने की व्यवस्था करेगा। उन्होंने लोगों से टीबी उन्मूलन अभियान में सहयोग देने का आह्वान किया।0
0
Report
Advertisement
बाप बेटे ने निजी बस चालक पर हमला कर चक्का जाम हुआ
Paonta Sahib, Himachal Pradesh:बाप बेटे ने फोड़ा निजी बस चालक का सिर, चक्का जाम पांवटा साहिब हरिपुर टोहाना में निजी बस चालक के साथ एक ही परिवार के तीन लोगो ने मारपीट की। बस ड्राइवर के साथ हुई मारपीट के बाद लोगों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन और चक्का जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी पांवटा मानवेंद्र ठाकुर मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पावटा साहिब के समीप हरिपुर टोहाना में होरन बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद एक बाप बेटा ने निजी बस के चालक का सिर फोड़ दिया। जिस पर निजी बस संचालक और स्थानीय लोग आग बबूला हो गए। लोगों ने बस चालक के पक्ष में घंटे तक सड़क मार्ग को जाम करके रखा। घंटो तक चले इस बवाल के बाद पुलिस ने तीनो हमलावर आरोपियों को पकड़ लिया। गुस्साए लोगो ने पुलिस स्टेशन पांवटा साहिब के बाहर भी प्रदर्शन किया। बताया जा रहा है की हॉर्न बजाने को लेकर यह विवाद उत्पन्न हुआ और बाप बेटे ने बस ड्राइवर के उपकर हमला कर उसे घायल कर दिया। क्षेत्र में माहौल तनावपूर्ण न हो इसलिए स्थानीय नेता लोगो को समझाते रहे और अंत में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाने पर सबकी सहमति बनी। इस पूरे मामले को लेकर चालक ने पूरी जानकरी मीडिया से साथ साँझा की। इस दौरान देवभूमि दून पहाड़ी संगठन के अध्यक्ष जगदीश तोमर ने भी इस घटना को दुखद बताया और पुलिस से उचित कार्रवाई की मांग की तथा इस तरह की घटना दोबारा न हो उस दिशा में भी कार्रवाई करने की मांग उठाई है। बाइट - घायल बस चालक बाइट - स्थानीय लोग0
0
Report
महाराष्ट्र मंत्रियों ने राष्ट्रपति को कुंभ के लिए आमंत्रण दिया; ध्वजारोहण से शुरू होगा कार्यक्रम
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: महाराष्ट्र सरकार के मंत्री दादाजी भुसे ने कहा, "आज महाराष्ट्र सरकार की ओर से मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मंत्रियों और नासिक के सभी मेयरों व नगर पालिका अध्यक्षों ने एक बैठक की। इस बैठक का उद्देश्य राष्ट्रपति जी को कुंभ के लिए आमंत्रित करना था, जिसकी शुरुआत ध्वजारोहण समारोह से होगी। कुंभ के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है। आगामी 31 तारीख को राष्ट्रपति जी नासिक पधारेंगी और उनके हाथों ध्वजारोहण संपन्न होगा..."0
0
Report
दीपेंद्र हुड्डा का भाजपा पर निशाना: तीन साल के कार्यकाल में वादे पूरे नहीं
Rohtak, Haryana:रोहतक कांग्रेस सांसद दीपेंदर हुड्डा ने भाजपा सरकार की तीसरी टर्म के दो साल पूरे होने पर साधा सरकार पर निशाना,कहा चुनावी वायदा भी नही निभा पाई भाजपा सरकार। चुनाव में महिलाओं को 2100 रुपए देने,500 रुपए में सिलेंडर, सुरक्षा,रोजगार,अरावली जंगल सफारी,बुजुर्गों को 6000 हजार पेंसन,HKRN को पक्का करना,सफाई कर्मचारियों को पक्का करना तमाम मेनिफेस्टो के वायदे भी नही किए पूरे। मीडिया और शोशल मीडिया को पैसे से खरीद,चुनाव में गड़बड़ी कर सत्ता में आई सरकार,जनता को भूली भाजपा सरकार,नहि जनभावना का ख्याल। हुड्डा ने कहा 12 साल का रिपोर्ट कार्ड खाली,हरियाणा प्रदेश की सभी योजनाओं को बाहर लेकर गई भाजपा,विकास में नही,अपराध और नशे में पहले स्थान पर हुआ हरियाणा। हरियाणा में हो रहा खिलाड़ियों का अपमान,हरियाणा में विकास की स्टोरी हुई ध्वस्त,भाजपा सरकार की कार्यशैली पर उठाए सवाल। दीपेंदर हुड्डा ने एक नवम्बर को दिल्ली रामलीला मैदान में कांग्रेस की रैली का लोगो को दिया निमंत्रण,कहा भाजपा से छुटकारा पाना है तो कांग्रेस के साथ आए।0
0
Report
Advertisement
Sitapur के Sunil, Radha के पति: Tiger Shroff केस और हथियार सप्लाई नेटवर्क में आरोपी?
Noida, Uttar Pradesh:SITAPUR (UTTAR PRADESH): SUNIL (HUSBAND OF RADHA, ALLEGED ARMS SUPPLIER) ON TIGER SHROFF FIRING CASE AND ALLEGED ARMS SUPPLY NETWORK मेरी पत्नी पूर्व थी अब तो नहीं है सर क्योंकि अब हमारा उससे कोई संपर्क नहीं है कोई ताल्लुकात नहीं कई सालों से जब से उससे हमारा संपर्क टूट गया तो अब हम नहीं बता सकते कि क्या वह काम करती है गलत क्या करती है क्या नहीं करती कहाँ रहती है हमसे कोई संपर्क नहीं है तब से जब से यहाँ से चली गई हम लोग छोटे आदमी हैं यहाँ इतना नहीं टाइम मिलता है जो कि पूरी दुनिया में ढूंढे सर इतना पैसा भी नहीं है जो रात दिन टहले किसी को ढूंढे。 15 में सर मेरी शादी हुई एक बच्चा हुआ था साल के अंदर सर, फिर 1.5 साल के अंदर वह यहाँ से रात में निकल गई सर, जब से मेरे से कोई मुलाकात उससे नहीं हुई。 कोशिश किया थाने में रिपोर्ट किया कोर्ट में भी दायर किया मुकदमा किया विदाई का जब भी जो है कोई हमको वहाँ से नतीजा नहीं मिला तब जाके हमने फिर सहता के 2 साल 3 साल पश्चात हमने फिर दूसरी शादी कर ली。 नहीं, हमसे लड़ाई झगड़ा यहाँ कुछ नहीं करती थी। यहाँ तो सब सही सही सही तरीके से रहती थी। अब वह अब आगे चल कर के नहीं बता सकते कैसा क्या काम करती है क्या नहीं。 नहीं हमसे कोई मुलाकात नहीं हुई, मेरे पास मोबाइल ही नहीं रहा, फिर तो 4 5 6 साल अब मोबाइल इस समय छोटा लिया है और तब मोबाइल भी नहीं रहा, मेरा कोई उससे संपर्क नहीं रहा।0
0
Report
अजमेर अरांई में पंचायत चुनाव के लिए भाजपा का संकल्प पत्र जारी
Ajmer, Rajasthan:अजमेर के अरांई में बुधवार को उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने अजमेर जिला देहात भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक ली… पंचायत राज चुनाव को लेकर उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया.. बैठक को केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने भी संबोधित करते हुए भाजपा को किसान समेत सभी वर्गों के विकास के लिए तत्पर है और सभी को साथ लेकर चलने वाली पार्टी बताया.. कांग्रेस पर सीधा निशाना साधा .. वहीं उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विश्वास दिलवाया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पंचायत चुनाव के लिए भाजपा का संकल्प पत्र जारी किया है.. इसके वादे निश्चित रूप से पूरे किए जाएंगे... मीडिया से बातचीत करते हुए पंचायत राज चुनाव में पूरे राजस्थान में भाजपा की जीत का दावा किया....इस दौरान भाजपा जिला देहात अध्यक्ष जीतमल प्रजापति, अरांई मंडल अध्यक्ष शिवरतन सिंह, बोराड़ा मंडल अध्यक्ष रणजीत खोड, पूर्व मंडल अध्यक्ष निर्मल भंडिया सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।0
0
Report
गुवाहाटी में दुर्गा मूर्ति विसर्जन सुरक्षा के बीच ग्राउंड जीरो खाओ कुशी घाट पर
Guwahati, Assam:आज पूरे मुल्क के साथ-साथ गुवाहाटी में भी नवरात्रि के बाद दुर्गा देवी की मूर्ति विसर्जन चल रहा है। हम ग्राउंड जीरो विसर्जन में पहुंचे, खाओ कुशी घाट में करीब 100 से भी अधिक दुर्गा पूजा पंडालों की मूर्तियाँ विसर्जित की गईं, सुरक्षा के बीच में।0
0
Report
Advertisement
संजय निषाद के अनुसार निषाद आरक्षण लागू नहीं करने पर बीजेपी वोट नहीं देंगे
Noida, Uttar Pradesh:मुद्दा-संजय निषाद का कहना है कि बीजेपी ने निषाद आरक्षण लागू नहीं किया तो बीजेपी को वोट भी नहीं देंगे0
0
Report
राज कुमार वेरका ने सिरसा के बयानों को पंजाब के किसानों के खिलाफ ठहराया
Noida, Uttar Pradesh:Amritsar (Punjab) Raj Kumar Verka (Former MLA) on Stubble Burning and Pollution/ Criticism of BJP and Manjinder Singh Sirsa Over Allegations Against Punjab Farmers/ Demand for Withdrawal of Sirsa’s Remarks अमृतसर: पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा के बयान पर पंजाब कांग्रेस नेता राज कुमार वेरका कहते हैं, "ऐसा लगता है कि बीजेपी नेताओं के दिमाग में ही प्रदूषण भर गया है... बीजेपी लगातार पंजाब और किसानों के खिलाफ बयान देती रहती है। रही बात इस प्रदूषण की—तो न तो इसका असर लाहौर में दिख रहा है और न ही हिमाचल प्रदेश में। बीच में हरियाणा पड़ता है, लेकिन वहां के लोगों पर भी इस प्रदूषण का कोई असर नहीं है। पता नहीं दिल्ली के इन लोगों को यह सारा प्रदूषण कहां से मिल रहा है, जिसका ठीकरा वे पंजाब पर फोड़ देते हैं..."0
0
Report
गोरखपुर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन हादसे में हाईटेंशन करंट से 3 मौत, 7 घायल
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन करंट से 3 की मौत,7 झुलसे। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से इस वक्त एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। यहां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग झुलस गए। हादसा गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल अयोध्या प्रसाद स्थित रजही चौराहे पर हुआ। बताया जा रहा है कि प्रतिमा विसर्जन के लिए निकली ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार लोग 11 हजार वोल्ट हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में घायलों को बीआरडी मेडिकल कॉलेज के नेहरू अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद बिजली आपूर्ति बंद करने और दोबारा चालू किए जाने की प्रक्रिया को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, हादसे की पूरी वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। गोरखपुर के रजही चौराहे पर बुधवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान अचानक बड़ा हादसा हो गया। जंगल अयोध्या प्रसाद में स्थापित प्रतिमा को विसर्जन के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली से ले जाया जा रहा था। इसी दौरान ट्रॉली पर प्रतिमा के साथ खड़े लोग हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गए। बताया जा रहा है कि 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन से संपर्क होने के बाद ट्रॉली पर मौजूद लोग करंट की चपेट में आ गए। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग झुलस गए। घटना के बाद विसर्जन जुलूस में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। सभी सात झुलसे लोगों को बीआरडी मेडिकल कॉलेज के नेहरू अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराए जाने की जानकारी सामने आई है। इस हादसे के बाद बिजली आपूर्ति बंद करने और दोबारा शुरू करने की प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे हैं। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, विसर्जन जुलूस को देखते हुए बिजली आपूर्ति बंद की गई थी। लेकिन आरोप है कि जुलूस के रजही चौराहे पर पहुंचने के दौरान आपूर्ति दोबारा शुरू हो गई, जिसके बाद यह हादसा हुआ। अब सवाल है कि जब विसर्जन जुलूस के दौरान हाईटेंशन लाइन से खतरे की आशंका थी, तो सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम क्यों नहीं किए गए? बिजली आपूर्ति दोबारा किसके निर्देश पर और किन परिस्थितियों में शुरू हुई? क्या बिजली विभाग और जुलूस आयोजकों के बीच समुचित समन्वय था? इन सवालों के जवाब जांच के बाद ही सामने आएंगे। फिलहाल बिजली आपूर्ति से जुड़ी परिस्थितियों और हादसे के कारणों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए इस हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। जिस जुलूस में लोग धार्मिक आस्था के साथ शामिल हुए थे, वहां अचानक हुए हादसे के बाद मातम छा गया। तीन लोगों की मौत और सात लोगों के झुलसने की घटना ने सार्वजनिक आयोजनों के दौरान बिजली सुरक्षा के इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल सबसे अहम है घायलों का समुचित इलाज और हादसे की निष्पक्ष जांच। यह स्पष्ट होना जरूरी है कि हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने की परिस्थितियां क्या थीं और बिजली आपूर्ति से जुड़े सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया गया था या नहीं। गोरखपुर के रजही चौराहे पर प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग झुलस गए। अब जांच से ही स्पष्ट होगा कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और इसके लिए जिम्मेदार कारण क्या थे.0
0
Report
Advertisement
राजकुमार भाटी पूजा न करने की शपथ पर विवाद, सपा में फूट की आशंका
Varanasi, Uttar Pradesh:अखिलेश यादव के नेता राजकुमार भाटी फिर विवादों में है इस बार उन्होंने हिंदू देवी देवताओं की पूजा ना करने की शपथ ली है. अखिलेश यादव चुनाव से ठीक पहले सनातन पर फोकस कर रहे हैं.. लेकिन उनके नेता ही उनसे उलट प्रतिज्ञा ले रहे हैं...इससे कई सपा की प्लानिंग पर पानी न फिर जाए0
0
Report
अमेठी दीपावली से पहले मिठाइयों की गुणवत्ता जांच; अनु स्वीट हाउस नमुना लैब भेजा
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी दीपावली से पहले मिठाइयों की जांच, अनु स्वीट हाउस से पेड़े का नमूना लिया गया! जिलाधिकारी शशांक चौधरी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई。 अयोध्या नगर स्थित अनु स्वीट हाउस का किया निरीक्षण。 पेड़े का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया。 जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार होगी आगे की कार्रवाई。 खाद्य सुरक्षा विभाग का दावा—त्योहार पर मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जारी रहेगा अभियान。 बड़ा सवाल दीपावली पर बाजार में बिकने वाली मिठाइयों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच कितनी प्रभावी साबित होगी,0
0
Report
नशे के खिलाफ राष्ट्रव्यापी मोटरसाइकिल रैली आमेर पहुँची, 250 जवान शामिल
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर vishnu नशे के खिलाफ राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली पहुंची आमेर राजस्थान पुलिस बैंड की धुनों के बीच राइडर्स का स्वागत पुष्पवृष्टि और तिलक लगाकर किया गया राइडर्स का अभिनंदन ‘FIGHT AGAINST DRUGS’ के संदेश के साथ निकली राष्ट्रीय रैली सीएपीएफ और राज्य पुलिस के 250 राइडर्स ले रहे हैं हिस्सा 22 अक्टूबर सुबह 10 बजे अल्बर्ट हॉल से होगी रैली की रवानगी डिजीपी राजीव कुमार शर्मा हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना जयपुर से अजमेर के लिए रवाना होंगे राइडर्स अजमेर, चित्तौड़गढ़ और उदयपुर होते हुए गुजरात पहुंचेगी रैली युवाओं और आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जाएगा जागरूक 31 अक्टूबर को एकता नगर में राष्ट्रीय एकता दिवस परेड के तहत निकाली जा रही रैली0
0
Report
Advertisement
