Back
बाराबंकी में नशे की हालत मे युवती से छेड़छाड़ः ग्रामीणों ने दुष्कर्म की आशंका जताई, मेडिकल जांच जारी
Barabanki, Uttar Pradesh
बाराबंकी के बड्डूपुर थाना क्षेत्र के ओझियापुर गांव में मंगलवार सुबह एक युवती संदिग्ध अवस्था में नशे में मिली। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने युवती की बहन की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। युवती को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। मंगलवार की सुबह ओझियापुर गांव में एक युवती को नशे की हालत में संदिग्ध परिस्थितियों में देखकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों ने युवती से पूछताछ करने की कोशिश की, लेकिन वह कुछ भी बताने में असमर्थ थी। ग्रामीणों ने डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को अपने साथ थाने ले गई। ग्रामीणों ने दुष्कर्म की आशंका जताई है। उनका कहना है कि गांव का एक युवक देर रात युवती को अपने साथ लेकर आया था। अगले दिन सुबह युवती नशे की हालत में और डरी हुई मिली। युवती गांव की निवासी नहीं है। ग्रामीणों ने उसकी हालत देखकर आशंका जताई कि उसे शराब पिलाकर दुष्कर्म किया गया होगा। लखीमपुर जनपद की निवासी युवती की बहन ने बताया कि वह लखनऊ में रहती है और उसकी छोटी बहन भी उसके साथ रहती है। उसकी बहन एक पेट्रोल पंप पर काम करती थी। इसी पेट्रोल पंप पर बड्डूपुर थाना क्षेत्र के ओझियापुर गांव निवासी अमित कुमार पुत्र रमाकांत भी काम करता था। पीड़िता की बहन ने अमित पर छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। इसी तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सोनकर ने बताया कि ग्रामीणों ने ओझियापुर गांव में एक युवती के मिलने की सूचना दी थी। युवती नशे में होने के कारण कुछ भी स्पष्ट नहीं बता पा रही थी। उसे मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। होश में आने पर युवती का बयान दर्ज किया जाएगा। सीओ जगत कनौजिया ने बताया कि युवती की बड़ी बहन लखनऊ में रहती है अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
AAAteek Ahmed
FollowFeb 25, 2026 10:36:580
Report
NGNakibUddin gazi
FollowFeb 25, 2026 10:36:460
Report
BABASHIR AHMED MIR (Sagar)
FollowFeb 25, 2026 10:36:190
Report
PKPRASHANT KUMAR1
FollowFeb 25, 2026 10:36:080
Report
RSRahul shukla
FollowFeb 25, 2026 10:35:520
Report
FWFAROOQ WANI
FollowFeb 25, 2026 10:35:340
Report
DMDILEEP MISHRA
FollowFeb 25, 2026 10:35:200
Report
VAVijay Ahuja
FollowFeb 25, 2026 10:35:020
Report
0
Report
0
Report
RTRAJENDRA TIWARI
FollowFeb 25, 2026 10:34:450
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowFeb 25, 2026 10:34:290
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 25, 2026 10:34:160
Report