Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
190010
Ramzan Sermon में Mirwaiz की सामाजिक आचार-व्यवहार पर चिंता; बदसलूकी रोक की मांग
FWFAROOQ WANI
Feb 25, 2026 10:35:34
Srinagar,
*Mirwaiz Raises Concern Over Declining Social Conduct* *Emphasizes Ikhlaq in Ramzan Sermon at Zoonimar* Srinagar February 25,2026: Mirwaiz-e-Kashmir, Dr. Molvi Muhammad Umar Farooq, delivered a sermon at Masjid Abu Bakr (RA), Zoonimar, in connection with the blessed month of Ramzan, expressing concern over the decline in social conduct and the growing culture of verbal hostility in society. Emphasizing Ikhlaq (noble character), Mirwaiz stated that Ramzan is not merely about abstaining from food and drink, but about moral transformation. He said true fasting requires purification of speech, discipline of thought, and refinement of behavior. He observed that if our speech remains filled with ridicule and hurtful words, then it reflects a deeper moral crisis that Ramzan calls upon us to correct. Expressing sadness over the state of public discourse, particularly on social media, Mirwaiz noted that platforms meant for communication and constructive engagement have increasingly become spaces of abuse and personal attacks. He stressed that differences of opinion must not lead to disrespect, humiliation, or dehumanization. Quoting the Prophet (SAW) that a believer either speaks good or remains silent, Mirwaiz reminded the congregation that abusive language contradicts Islamic teachings and the spirit of Ramzan. He urged the community, particularly the youth, to uphold dignity, restraint, and compassion in their interactions so that Ramzan becomes a means of moral reform and social harmony.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ASAkash Sharma
Feb 25, 2026 12:07:35
Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद की शियां मस्ज़िद मे अजान को लेकर हुए मस्ज़िद मे मारपीट विवाद पर मुरादाबाद के मरकजी जमीयते अहले सुन्नत के मुरादाबाद नायब सदर मुफ़्ती मोहम्मद दानिश कादरी का बयान, मुफ़्ती मोहम्मद दानिश कादरी ने नाराजगी जताते हुए मस्ज़िद मे झगड़ा करने वाले लोगो मस्ज़िद मे ना आकर घर मे नमाज पढ़ने का दिया कड़ा संदेश, बोले मस्ज़िद मे एक दूसरे से झगड़ा करना और एक दूसरे के गिरेवान पर हाथ डालना जालालत है, इससे अल्लाह नाराज होगा क्योंकि इससे हमारे समाज का गलत संदेश जा रहा है की अगर मस्ज़िद मे ऐसा होगा तो बाहर क्या करेंगे, अगर आप बाकई मुसलमान है और ईमान रखते है तो मस्ज़िदों का सम्मान रखिये, अगर आपके अंदर बर्दाश्त की ताकत आपके अंदर नहीं है तो बेहतर होगा आप घर मे नमाज पढ़िए, मस्ज़िद मे आये तो उसका अदब और एतराम किसी बात कों लेकर कोई गलतफहमी है तो उसको बाहर सुलझाया जा सकता है, मस्जिद कों लड़ाई झगड़ो का अड्डा ना बनाया जाना चाहिए। बाइट :- मुफ़्ती मोहम्मद दानिश कादरी, नायाब सदर, मुरादाबाद, मरकजी जमीयते अहले सुन्नत。
0
comment0
Report
ASARUN SINGH
Feb 25, 2026 12:06:56
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फतेहगढ़ कचहरी में मुवक्किल का वकील पर खौफनाक हमला - पैसे की लड़ाई फर्रुखाबाद फतेहगढ़ कचहरी परिसर में पहले मुवक्किल ने वकील का कॉलर पकड़ा, हाथ काट लिया... फिर गोली मारने की धमकी! न्याय का दरबार बना जंग का अखाड़ा। पूरी सच्चाई सुनिए... मामला एक मुकदमे का है। परेशान मुवक्किल पहले 156/3 के तहत मुकदमा दर्ज करवाया था, लेकिन वकील ने बाद में केस न लड़ने का फैसला किया। गुस्से में मुवक्किल ने पैसे वापस मांगे। बहस भड़की, फिर हंगामा! कॉलर पकड़ा, अधिवक्ता के हाथ काट लिया。 "पैसे लौटा दो, कहकर उसने मेरा हाथ पकड़ा... काटा ! - गोली मार दूंगा!" मुकदमे की राह में पैसे का जहर घुला, वकील का हाथ काटा, गोली से मारने की धमकी। कचहरी में इंसाफ की जगह रंजिश ने कब्जा किया。 शोर सुनकर अन्य वकील पहुंचे। आयुष गुप्ता ने धमकी दी, मारपीट की। उसके पिता योगेश भी आए, उकसाया। रोहिताश कुमार को हाथ में चोटे। थाना कोतवाली में शिकायत, एफआईआर की मांग। वकील बिरादरी में आक्रोश, बाइट-रोहिताश अधिवक्ता
0
comment0
Report
JPJai Prakash
Feb 25, 2026 12:06:37
Faridabad, Haryana:फ़रीदाबाद- 80 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच हरियाणा बोर्ड की 12वीं परीक्षा शुरू एंकर- फरीदाबाद में हरियाणा बोर्ड की परीक्षाएं आज से जिले के 80 परीक्षा केंद्रों पर शुरू हो गई हैं। पहले दिन 12वीं कक्षा की परीक्षा दोपहर 12:30 बजे से आयोजित की गई। आज विद्यार्थियों का अंग्रेजी विषय का पेपर था, जिसे देने के लिए छात्र-छात्राएं समय से पहले ही अपने-अपने केंद्रों पर पहुंच गए। परीक्षाओं को शांतिपूर्ण और नकल रहित बनाने के लिए प्रशासन ने सख्त इंतजाम किए हैं। बीएनएस की धारा 163 के तहत सभी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में प्रतिबंध लागू किया गया है। इसके कारण केंद्रों के आसपास की किताबों की दुकानें, फोटोस्टेट की दुकानें और साइबर कैफे बंद रखवाए गए हैं। केंद्र पर पहुंचे विद्यार्थियों ने बताया कि उन्होंने परीक्षा की अच्छी तैयारी की है और वे अच्छे अंक लाने की पूरी कोशिश करेंगे। विद्यार्थियों ने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है। उन्हें केवल एडमिट कार्ड, आधार कार्ड, एक पेन और बोर्ड ही अंदर ले जाने की अनुमति दी गई है। बाइट- परीक्षार्थी बल्लभगढ़ के गवर्नमेंट मॉडर्न संस्कृत सीनियर सेकेंडरी स्कूल में तैनात सुपरिंटेंडेंट सत्यवान ने बताया कि नकल रोकने के लिए पूरी टीम मुस्तैद है और परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न कराई जा रही है। बाइट- सत्यभान ( सुपरीटेंडेंट हरियाणा बोर्ड सेंटर )
0
comment0
Report
AAAkshay Anand
Feb 25, 2026 12:06:21
Noida, Uttar Pradesh:
0
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Feb 25, 2026 12:06:08
Noida, Uttar Pradesh:आशुतोष ब्रह्मचारी की प्रेस कांफ्रेंस, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को लेकर आशुतोष ब्रह्मचारी ने की प्रेस कांफ्रेंस, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर विदेशों से फंडिंग लेने का आरोप, राजनैतिक दलों से भी फंडिंग लेने का लगाया आरोप, आशुतोष ब्रह्मचारी ने कहा नाबालिग बटुकों से किया गया कुकर्म, बाढ़ प्रभावित इलाकों से बच्चों को संरक्षण और शिक्षा के नाम पर आश्रम लाया जाता है, आशुतोष ब्रह्मचारी ने कहा पीड़ितों का संरक्षण के नाम पर किया जाता है यौन उत्पीड़न, मध्य प्रदेश के आश्रम, बद्रीनाथ, जोशी मठ में भी कुकर्म का आरोप, प्रतापगढ़ में पढ़ाई के दौरान भी कुकर्म करने का लगाया आरोप, शंकराचार्य लिखने पर भी सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक की बात कही, माघ मेला क्षेत्र में कुकर्म किया, वैन और विद्या मठ में भी कुकर्म का आरोप, स्विमिंग पूल बनाए जाने का भी आरोप, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की सखी पूर्णिमा को सखी रखने का आरोप, सहयोगी मुकुन्दानंद पर भी कुकर्म का आरोप, गुरु सेवा की बात कहकर बच्चों को प्रेरित करता था, बटुकों को सिखाया जाता था, अरविंद नाम के व्यक्ति पर भी बच्चों को कुकर्म में सहयोग का आरोप, कुकर्म के बाद बच्चों का पेट खराब हुआ खून भी निकला मेडिकल में पुष्टि हुई, बटुकों के साथ अरविंद पर भी कुकर्म का लगाया आरोप, ज्योर्तिमठ के सीईओ प्रकाश उपाध्याय पर भी कुकर्म का आरोप, शिक्षा के नाम पर बच्चों को आश्रम लाकर कुकर्म किया जाता है, राजनैतिक दलों के नेता भी आश्रम में कुकर्म के लिए आते थे, आशुतोष ब्रह्मचारी ने कहा पहले मुझसे गले मिलते थे, हमने खुलासा किया तो हमें हिस्ट्रीशीटर बताया गया, आशुतोष ब्रह्मचारी ने कहा हिस्ट्रीशीटर मै तो क्यों मुझसे गले मिलते थे, आशुतोष ब्रह्मचारी ने अखिलेश यादव को स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का चेला बताया गया, कहा अखिलेश यादव की सरकार में मुझे हिस्ट्रीशीटर बनाया गया, कैराना के हिंदुओं की लड़ाई लड़ने के चलते मुझे हिस्ट्रीशीटर बनाया गया, तीन से चार सौ करोड़ के लेनदेन में घोटाले का भी लगाया आरोप, कहा स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने संस्थाओं के जरिए करोड़ो रुपए के घोटाले किए, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर आश्रम में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर 8 मुकदमे हैं क्यों नहीं हिस्ट्रीशीटर बनाया जा रहा है, आशुतोष ब्रह्मचारी ने कहा दोनों बटुकों के बयान हो चुके हैं, बच्चों ने कोर्ट में कुकर्म की बात स्वीकार की है, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और मुकुंदानंद पर कुकर्म किए जाने की बात स्वीकार की, प्रकाश उपाध्याय और अरविंद पर भी कुकर्म का आरोप, कुछ राजनैतिक दलों के लोग भी कुकर्म में शामिल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर डिप्टी सीएम के साथ भी मिलीभगत के आरोप, कहा डिप्टी सीएम स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को धरने के लिए उकसाते थे, डिप्टी सीएम के नाम का खुलासा नहीं किया, कहा जल्द ही डिप्टी सीएम के नाम का भी खुलासा किया जाएगा。
0
comment0
Report
KSKISHORE SHILLEDAR
Feb 25, 2026 12:04:51
Raj Nandgaon, Chhattisgarh:एंकर। आगामी होली पर्व को लेकर राजनांदगांव में पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। रंगों के इस पर्व को शांति और सौहार्द के साथ संपन्न कराने के लिए पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम शुरू कर दिए हैं।होली के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिले भर में संदेहियों और गुंडा-बदमाशों की धरपकड़ अभियान तेज कर दिया गया है। पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखी जा रही है और उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में रात्री पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।जिले की पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने बताया कि सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में शांति समिति की बैठकें आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। इन बैठकों में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और स्थानीय नागरिकों को शामिल कर आपसी समन्वय और सहयोग से त्योहार मनाने की अपील की जा रही है।पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि होली का त्योहार भाईचारे और सद्भाव के साथ मनाएं, किसी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।
0
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Feb 25, 2026 12:04:25
Ujjain, Madhya Pradesh:होलाष्टक को लेकर भ्रम दूर: सिर्फ चार क्षेत्रों में शुभ कार्य वर्जित – अक्षत व्यास 24 फरवरी से शुरू हुआ होलाष्टक, 2 मार्च को होलिका दहन के साथ होगा समापन ऋषि सांदीपनि के वंशज ज्योतिषाचार्य अक्षत व्यास ने दी महत्वपूर्ण जानकारी उज्जैन। होली पर्व से पहले प्रारंभ होने वाले होलाष्टक को लेकर आमजन में कई तरह की भ्रांतियां फैली हुई हैं। इसी विषय पर जानकारी देते हुए ऋषि सांदीपनि के वंशज, ज्योतिष एवं पंचांगकर्ता अक्षत व्यास ने स्पष्ट किया कि होलाष्टक होली से आठ दिन पूर्व प्रारंभ होता है और होलाष्टक पूर्ण होने पर होलिका दहन किया जाता है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 24 फरवरी से होलाष्टक प्रारंभ हो चुका है, जो 2 मार्च को होलिका दहन के साथ समाप्त होगा। परंपरागत रूप से होलाष्टक के दौरान शुभ कार्य न करने की बात कही जाती है, लेकिन यह नियम पूरे देश पर समान रूप से लागू नहीं होता。 अक्षत व्यास ने मुहूर्त चिंतामणि के श्लोक का उल्लेख करते हुए बताया विपाशा एरावती तीरे, चतुर्द वास्त त्रिपुष्करे। विवाहादि शुभं नेष्टं, होलिकाया: प्राग् दिनाष्टके॥ उन्होंने बताया कि इस श्लोक के अनुसार विपाशा (व्यास नदी), एरावती (रावी नदी), सुतुद्रो (सतलुज नदी) तथा त्रिपुष्कर क्षेत्र (अजमेर के पास स्थित पुष्कर क्षेत्र) में होलाष्टक के दौरान विवाह आदि शुभ कार्य वर्जित माने गए हैं। इन विशेष क्षेत्रों के अतिरिक्त अन्य स्थानों पर होलाष्टक का ऐसा प्रतिबंध शास्त्रों में स्पष्ट रूप से नहीं बताया गया है。 ज्योतिषाचार्य के अनुसार होलाष्टक के आठ दिनों में नकारात्मक या उग्र ऊर्जा का प्रभाव बढ़ा हुआ माना जाता है। इसी कारण इस अवधि में तांत्रिक क्रियाएं आदि भी की जाती हैं, जिससे सामान्य लोग सावधानी बरतते हैं। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि इसे लेकर अनावश्यक भय या भ्रम की स्थिति नहीं बनानी चाहिए。 अक्षत व्यास ने कहा कि शास्त्रीय आधार पर होलाष्टक का प्रभाव सीमित क्षेत्रों तक बताया गया है और अन्य स्थानों पर शुभ कार्य पूरी तरह निषिद्ध हैं, ऐसा कहना उचित नहीं है। बाइट - अक्षत व्यास,ज्योतिष एवं पंचांगकर्ता
0
comment0
Report
JPJai Prakash
Feb 25, 2026 12:04:01
Faridabad, Haryana:एंकर बल्लभगढ़ के स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद नगर निगम ने रेजिडेंशियल क्षेत्र में संचालित अवैध ओयो होटल और गेस्ट हाउसों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कई परिसरों को सील कर दिया। अधिकारियों के अनुसार, बिना आवश्यक अनुमति और सीएलयू (चेंज ऑफ लैंड यूज़) स्वीकृति के इन भवनों में व्यावसायिक गतिविधियां चलाई जा रही थीं। अधिकारियों ने बताया कि जैसे ही स्थानीय निवासियों से शिकायत प्राप्त हुई, निगम ने जांच प्रक्रिया शुरू कर दी। संबंधित संचालकों को दो शो कॉज नोटिस जारी किए गए और इसके बाद स्पीकिंग ऑर्डर पास किया गया। नियमानुसार कार्रवाई करते हुए आज कुल 38 परिसरों को सील करने की प्रक्रिया शुरू की गई। नगर निगम के संयुक्त आयुक्त (एमसीएफ) के निर्देश पर यह कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि बिना बिल्डिंग प्लान की मंजूरी और सीएलयू परमिशन के किसी भी प्रकार की व्यावसायिक गतिविधि की अनुमति नहीं दी जाएगी। यदि संचालक निर्धारित मानकों का पालन करते हुए संबंधित विभाग से ओयो या होटल संचालन की वैध अनुमति प्राप्त करते हैं, तो सील खोलने पर विचार किया जाएगा। अन्यथा उन्हें भवन को पुनः आवासीय उपयोग में परिवर्तित करना होगा, क्योंकि यह क्षेत्र रेजीडेंटियल घोषित है। अधिकारियों ने बताया कि पहले भी संबंधित संचालकों को लिखित चेतावनी दी गई थी और नोटिस जारी किए गए थे। रिकॉर्ड की जांच के बाद संयुक्त आयुक्त द्वारा सीलिंग की कार्रवाई के आदेश दिए गए। अब तक 20 से 25 परिसरों को सील किया जा चुका है और कुल संख्या 40 से 45 तक पहुंच सकती है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि इन गेस्ट हाउसों की आड़ में अन्य गतिविधियां भी संचालित होती थीं। हालांकि पुलिस द्वारा क्षेत्र में पहले से निगरानी और गश्त की जा रही थी, लेकिन अब सीलिंग के बाद अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगने की उम्मीद है। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी यदि रेजिडेंशियल क्षेत्र में अवैध रूप से ओयो, होटल या गेस्ट हाउस संचालित पाए गए तो नियमों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने इसे आम लोगों की सुरक्षा और क्षेत्र की शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम बताया है।
0
comment0
Report
RJRakesh Jaiswal
Feb 25, 2026 12:03:12
Khargone, Madhya Pradesh:खरगोन जिले की खलटांका पुलिस चौकी क्षेत्र के एबी रोड पर पुलिस ने बुलेरो लोडिंग पिकअप वाहन से 170 पेटी अवैध देशी-विदेशी शराब महाराष्ट्र की ओर सेंधवा ले जाते हुए पकड़ी। पकड़ी गई शराब में 150 बियर की पेटियां भी शामिल है जो लगभग दो हजार लीटर होकर पांच लाख रुपए अनुमानित लागत मानी जा रही हैं। वाहन चालक विकास पिता उपेंद्र सिंह चंद्रवंशी निवासी बिहार हाल मुकाम सेंधवा के पास शराब संबंधी कोई कागजात नहीं होने से अवैध शराब को परिवहन कर अन्यत्र ले जाने की तैयारी थी। पुलिस द्वारा अब आरोपी से शराब कहां से लाया और कहां ले जाई जा रही थी पूछताछ की जा रही है। एडिशनल एसपी शकुंतला रुहल ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी बड़ी मात्रा में अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है। उसी के बताए अनुसार एक वाहन को पकड़ने के लिए पुलिस के अलग-अलग दल बनकर वाहन को पकड़ा गया। उसी तलाशी में वाहन से 170 पेटी अवैध शराब जप्त की गई। एक आरोपी को पकड़ा है।
0
comment0
Report
Feb 25, 2026 12:03:09
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव जनपद में पवई और मखारा गांव के बीच प्रस्तावित खनन कार्य को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और खनन कार्य शुरू किए जाने का विरोध जताया। ग्रामीणों ने अधिकारियों और ठेकेदार से स्पष्ट कहा कि जब तक उनकी फसल नहीं कट जाती, तब तक खनन कार्य स्थगित रखा जाए। ग्रामीणों ने पवई से मखारा को जोड़ने वाली नई सड़क का भी मुद्दा उठाया। उनका कहना है कि करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये की लागत से मात्र 15 दिन पहले ही सड़क का निर्माण हुआ है। यदि भारी भरकम जेसीबी मशीनें और डंपर इस मार्ग से गुजरेंगे तो सड़क क्षतिग्रस्त हो जाएगी और सरकारी धन की बर्बादी होगी। विरोध की सूचना पर खनन अधिकारी मनीष यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों और ठेकेदारों से बातचीत कर स्थिति को समझा। अधिकारी ने आश्वासन दिया कि सड़क को नुकसान से बचाने के लिए वैकल्पिक मार्ग तलाशने पर विचार किया जाएगा। इस दौरान पवई प्रधान राम जीवन, अकील, राधेश्याम, बुद्धि लाल सहित सैकड़ों ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि उनकी फसल कटाई तक खनन कार्य पर रोक लगाई जाए और गांव की नई सड़क की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
0
comment0
Report
ATALOK TRIPATHI
Feb 25, 2026 12:02:58
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाज़ीपुर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर दर्ज एफआईआर के विरोध में गाज़ीपुर में कांग्रेस का धरना शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा के नेतृत्व में सरजू पांडेय पार्क में प्रदर्शन पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप शंकराचार्य को गंगा स्नान से रोकने का लगाया आरोप बटुकों और दंडी स्वामियों से मारपीट का भी मुद्दा उठाया कांग्रेस ने मुकदमा फर्जी बताते हुए तत्काल वापसी की मांग की उच्च स्तरीय जांच और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग प्रधानमंत्री के नाम सौंपा गया पत्रक, आंदोलन तेज करने की चेतावनी गाज़ीपुर में आज शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर लगाए गए गंभीर आरोपों और दर्ज एफआईआर के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा के नेतृत्व में सरजू पांडेय पार्क में धरना दिया गया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की गई। धरने के दौरान पूर्व विधायक और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अमिताभ अनिल दुबे ने कहा कि शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर लगाए गए आरोपों से पूरे देश में आक्रोश है। उन्होंने आरोप लगाया कि शंकराचार्य को गंगा स्नान से रोका गया और बटुकों व पंडितों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। उन्होंने कहा कि 81 वर्षीय दंडी स्वामियों के साथ मारपीट की घटना ने सनातन धर्म को मानने वालों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि अधिकारियों ने धर्मगुरुओं का अपमान किया है, जो बेहद निंदनीय है। कांग्रेस ने इस पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। साथ ही, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ दर्ज मुकदमे को फर्जी बताते हुए उसे तत्काल वापस लेने की मांग की गई है। इस दौरान उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर गाज़ीपुर समेत प्रदेश के अन्य जिलों में भी प्रधानमंत्री के नाम पत्रक सौंपा गया। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।फिलहाल इस मुद्दे पर राजनीतिक माहौल गरमा गया है बाइट- अमिताभ अनिल दुबे- पूर्व विधायक व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता
0
comment0
Report
ATALOK TRIPATHI
Feb 25, 2026 12:02:35
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर\n\nगाजीपुर में भारतीय मजदूर संघ ने सौंपा 19 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन।\n\nप्रधानमंत्री, श्रम मंत्री और मुख्यमंत्री के नाम भेजा गया ज्ञापन।\n\nपत्रकारों के लिए सुरक्षा बीमा और सामाजिक सुरक्षा की उठी मांग।\n\nआंगनबाड़ी, आशा, सफाईकर्मी व रोडवेज कर्मचारियों के मुद्दे प्रमुख।\n\nसहकारी बैंक और शुगर-डिस्टिलरी कर्मियों की समस्याएं भी शामिल।\n\nप्रदेश संगठन मंत्री रामनिवास सिंह के नेतृत्व में सौंपा गया ज्ञापन।\n\nप्रशासन ने ज्ञापन को शीघ्र अग्रसारित करने का दिया आश्वासन।\n\n\nभारतीय मजदूर संघ के आह्वान पर पूरे देश के साथ गाजीपुर में भी 19 सूत्रीय मांगों को लेकर जोरदार पहल की गई। शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री, श्रम मंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। ज्ञापन में पत्रकारों और श्रमजीवी पत्रकारों के लिए सुरक्षा बीमा और सामाजिक सुरक्षा की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। इसके अलावा सहकारी बैंकों की समस्याएं, आंगनबाड़ी और आशा बहनों के मानदेय में बढ़ोतरी, सफाईकर्मियों की समस्याएं, शुगर व डिस्टिलरी उद्योग तथा रोडवेज कर्मचारियों के मुद्दों के समाधान की मांग की गई। गाजीपुर में यह ज्ञापन भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश संगठन मंत्री रामनिवास सिंह के नेतृत्व में सौंपा गया। जिला अध्यक्ष वाल्मीकि शर्मा सहित कई पदाधिकारी और सदस्य इस दौरान मौजूद रहे। जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में एडीएम को ज्ञापन सौंपा गया, जहां प्रशासन की ओर से इसे संबंधित माननीयों तक जल्द पहुंचाने का आश्वासन दिया गया। फिलहाल मजदूर संघ ने सरकार से जल्द सकारात्मक कार्रवाई की उम्मीद जताई है।\n\nबाइट- राम निवास सिंह- प्रदेश संगठन मंत्री भारतीय मजदूर संघ
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top