Back
बाराबंकी : दरोगा पर जांच के बहाने महिला से छेड़छाड़ का आरोपः फूटा पीड़िता का दर्द l
Barabanki, Uttar Pradesh
बाराबंकी के रामनगर थाने में तैनात दरोगा अखिलेश यादव पर महिला ने गंभीर आरोप लगाया। सोमवार रात पीड़ित महिला ने दरोगा पर मानसिक प्रताड़ना, छेड़छाड़ और जबरन गाड़ी में खींचकर ले जाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि दरोगा उस पर अपने पति को छोड़कर उसके साथ रहने का दबाव बना रहा था। पीड़िता के अनुसार, एक पारिवारिक विवाद की जांच के बहाने दरोगा अखिलेश यादव का उसके घर आना-जाना शुरू हुआ। आरोप है कि दरोगा उसे बार-बार फोन करता था और 10-10 मिनट तक बात करता था। विरोध करने पर वह विवेचना का हवाला देकर दबाव बनाता था।
मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप
महिला का कहना है कि दरोगा उसे यह कहकर बहलाने की कोशिश करता था कि वह स्मार्ट और पढ़ी-लिखी है, यदि वह अपने पति को छोड़ दे तो वह उसे अच्छी नौकरी लगवा देगा। मना करने पर कथित रूप से वह मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगा।
पीड़िता ने बताया कि एक दिन दरोगा ने रास्ते में उसे रोक लिया और जबरन खींचकर अपनी गाड़ी में बैठा लिया। आरोप है कि गाड़ी के अंदर उसने उसका हाथ पकड़कर अश्लील हरकतें कीं।
वर्दी की धौंस दिखाकर आता था घर
महिला के अनुसार, जब उसने शोर मचाया और आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे, तो वह किसी तरह गाड़ी का दरवाजा खोलकर वहां से भागने में सफल रही। पीड़िता का कहना है कि इसके बावजूद दरोगा का दुस्साहस कम नहीं हुआ। वह वर्दी की धौंस दिखाकर लगातार उसके घर आता रहा। महिला ने आरोप लगाया कि दरोगा अक्सर घर में पुरुष सदस्यों की गैरमौजूदगी में आता था। एक बार तो वह सीधे उसके कमरे तक पहुंच गया। विरोध करने पर बदतमीजी की, लेकिन तभी छोटी ननद के आ जाने से वह मौके से भाग निकला। दरोगा ने की आपत्तिजनक और शर्मनाक हरकत
पीड़िता ने कहा कि वह एक महिला अपनी इज्जत की खातिर सब कुछ खुलकर बयान नहीं कर पा रही। उसका आरोप है कि दरोगा की हरकतें बेहद आपत्तिजनक और शर्मनाक थीं।
पीड़िता का कहना है कि उसने दो-तीन बार स्थानीय स्तर पर शिकायत की। लेकिन प्रभावशाली दरोगा के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। मामला सामने आने के बाद अधिकारियों ने जांच का आश्वासन दिया है। पति को झूठे मामलों में फंसाने की धमकी दी
पीड़ित परिवार का आरोप है कि दरोगा ने महिला के पति को डकैती और शराब तस्करी के झूठे मामलों में फंसाने की धमकी भी दी है। इसके बाद परिवार ने पुलिस कप्तान अर्पित विजयवर्गीय और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई है।
वहीं, दरोगा अखिलेश यादव ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा है कि विवेचना के दौरान महिला से उनकी मुलाकात जरूर हुई थी। लेकिन उन्होंने इस तरह की कोई हरकत नहीं की। फिलहाल वह अवकाश पर हैं।
रामनगर सीओ गरिमा पंत ने बताया-
" मामला उनके संज्ञान में है। शिकायतकर्ता, उसकी पत्नी और आरोपी दरोगा को बयान के लिए बुलाया गया है। बयानों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
VKVijay1 Kumar
FollowFeb 09, 2026 18:46:100
Report
SPSANDHI PARVEZ MAYURBHAI
FollowFeb 09, 2026 18:45:480
Report
RMRoshan Mishra
FollowFeb 09, 2026 18:45:180
Report
ACAshish Chauhan
FollowFeb 09, 2026 18:31:560
Report
AJAnil Jain
FollowFeb 09, 2026 18:31:450
Report
PPPoonam Purohit
FollowFeb 09, 2026 18:30:390
Report
KAKapil Agarwal
FollowFeb 09, 2026 18:30:220
Report
RSRajkumar Singh
FollowFeb 09, 2026 18:17:040
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 09, 2026 18:16:39Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर में चाइनीज मांझे में फंसी चील को नगर निगम ने सुरक्षित निकाला मोहल्लेवासियों ने टीम का आभार जताया।
0
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 09, 2026 18:16:220
Report
SMSandeep Mishra
FollowFeb 09, 2026 18:05:060
Report
NMNitesh Mishra
FollowFeb 09, 2026 18:04:500
Report
SASARWAR ALI
FollowFeb 09, 2026 18:04:110
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowFeb 09, 2026 18:03:580
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 09, 2026 18:03:270
Report