Back
इंदौर में कुर्की के दौरान मकान मालिक ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली
RMRoshan Mishra
Feb 09, 2026 18:45:18
Noida, Uttar Pradesh
इंदौर के विजय नगर इलाके में सोमवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब एक व्यक्ति ने बैंक की कुर्की कार्रवाई के दौरान खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बैंक ऑफ महाराष्ट्र की टीम कोर्ट के कुर्की आदेश पर मकान सील करने पहुंची थी लेकिन मकान मालिक ने एक दिन का समय मांगा था, जब बैंक कचरियों और बैंक वकील ने मोहलत नहीं दी तो उन्होंने लायसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली। विजय नगर थाना पुलिस के मुताबिक 51 वर्षीय हेमंत ब्रह्मवंशी, जो इंदौर प्रीमैयर कॉपरेटिव बैंक में कार्यरत थे, अपने घर पर मौजूद थे। इसी दौरान कोर्ट के आदेश पर बैंक ऑफ महाराष्ट्र की रिकवरी टीम मोर्टगेज लोन की कुर्की की कार्रवाई करने उनके घर पहुंची। टीम को देखकर हेमंत मानसिक रूप से बेहद परेशान और तनावग्रस्त हो गए उन्होंने बैंक कर्मचारियों और बैंक के वकील से एक दिन की मोहलत मांगी उन्होंने बैंक कर्मचारी और बैंक के वकील से लोन की राशि जमा करने के लिए एक दिन की मोहलत मांगी थी लेकिन सभी ने मोहलत देने से मना कर दिया। इसी बीच वो घर के भीतर उन्होंने अपनी लाइसेंसी बंदूक उठाई और खुद को गोली मार ली। गोली लगते ही उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय घर में हेमंत की पत्नी और बेटा भी मौजूद थे, जो अचानक हुई इस वारदात से सदमे में हैं। गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए और हेमंत को घर से दो सौ मीटर दूर अपोलो अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही विजय नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। फॉरेन्सिक अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और हथियार सहित अन्य सबूतों को कब्जे में लिया। पुलिस प्रारम्भिक तौर पर इसे आत्महत्या मान रही है, हालांकि बैंक की टीम द्वारा की जा रही कुर्की कार्रवाई के समय हुई इस घटना की पूरी परिस्थितियों की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस परिजनों के बयान लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी है। शुरुआती जानकारी में बैंक ऑफ महाराष्ट्र की टीम द्वारा केवल कोर्ट आदेश के पालन में कुर्की करने पहुंचने की बात सामने आई है। घटना ने पूरे क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
FollowMar 10, 2026 10:15:120
Report
ATALOK TRIPATHI
FollowMar 10, 2026 10:09:220
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowMar 10, 2026 10:08:590
Report
KAKapil Agarwal
FollowMar 10, 2026 10:08:430
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 10, 2026 10:08:240
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowMar 10, 2026 10:07:190
Report
Imarti Bisen, Uttar Pradesh:फॉर्मर रजिस्ट्रेशन के प्रचार वाहन को डीएम ने हरी झंडी दिखाकर गांव में प्रचार प्रसार के लिए रवाना किया,एक घंटे बाद गोंडा लखनऊ मार्ग पर वेंकटाचार क्लब के पास सड़क किनारे खड़े मिले,
0
Report
RSRanajoy Singha
FollowMar 10, 2026 10:06:360
Report
BDBabulal Dhayal
FollowMar 10, 2026 10:06:230
Report
SBShowket Beigh
FollowMar 10, 2026 10:06:080
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 10, 2026 10:06:00Noida, Uttar Pradesh:Gairsain, Uttarakhand | Police use water cannon to disperse the crowd of Congress workers protesting at Janakichatti outside the state Assembly in Bhararisain
0
Report
RIRamawatar Isran
FollowMar 10, 2026 10:05:390
Report
MTMadesh Tiwari
FollowMar 10, 2026 10:05:250
Report
PSPradeep Soni
FollowMar 10, 2026 10:05:120
Report
PCPUSHPENDRA CHATURVEDI
FollowMar 10, 2026 10:04:590
Report