Back
Barabanki:बाराबंकी में कुदरत का बदला मिजाज: दिन में ही छाया अंधेरा l
Barabanki, Uttar Pradesh
बाराबंकी जनपद में आज मौसम का बेहद चौंकाने वाला मिजाज देखने को मिला है। यहाँ मंगलवार की सुबह जहां कोहरे के बाद लोगों को खिली धूप की उम्मीद थी वहीं अचानक बादलों के डेरे ने पूरे जिले को दिन में ही रात की चादर में लपेट दिया। सुबह 9 बजे आलम यह हो गया कि आसमान में इतने घने काले बादल छा गए कि दृश्यता बेहद कम हो गई जिसके चलते सड़कों पर चल रहे वाहनों को मजबूरन अपनी हेडलाइट जलानी पड़ी।
बाराबंकी में आज यानी 3 फरवरी की शुरुआत सामान्य रही थी। रात में घना कोहरा छाया हुआ था लेकिन सुबह करीब 7 बजे तक मौसम साफ नजर आ रहा था। बदलाव का सिलसिला सुबह 8 बजे के बाद शुरू हुआ। देखते ही देखते आसमान में बादलों की आवाजाही बढ़ी और 9 बजते-बजते पूरे जिले में घने काले बादल छा गए। वहीं करीब 10 बजकर 20 मिनट पर जिले के कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। ठंडी हवाओं और बारिश के इस अचानक आए बदलाव ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया।
अचानक हुए इस अंधेरे के कारण लखनऊ-अयोध्या हाईवे समेत जिले की मुख्य सड़कों पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। दोपहर होने से पहले ही सड़कों पर हेडलाइट जलाकर गाड़ियां चलती नजर आईं। दफ्तर कचहरी और स्कूल जाने वाले लोग कुदरत के इस बदले रूप को देखकर हैरान रह गए।
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश के कई जिलों में पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने के कारण बारिश का 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है। बाराबंकी में अभी गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ घंटों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RTRAJENDRA TIWARI
FollowFeb 03, 2026 14:45:270
Report
0
Report
TSTHANESHWAR SAHU
FollowFeb 03, 2026 14:42:450
Report
MJManoj Jain
FollowFeb 03, 2026 14:42:310
Report
ASAkash Sharma
FollowFeb 03, 2026 14:42:110
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowFeb 03, 2026 14:41:520
Report
JGJugal Gandhi
FollowFeb 03, 2026 14:41:280
Report
JGJugal Gandhi
FollowFeb 03, 2026 14:41:010
Report
RKRupesh Kumar
FollowFeb 03, 2026 14:40:390
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowFeb 03, 2026 14:40:200
Report
JGJugal Gandhi
FollowFeb 03, 2026 14:39:580
Report
DSDurag singh Rajpurohit
FollowFeb 03, 2026 14:39:400
Report
LSLaxmi Sharma
FollowFeb 03, 2026 14:39:090
Report
MDMahendra Dubey
FollowFeb 03, 2026 14:38:550
Report
VSVishnu Sharma
FollowFeb 03, 2026 14:38:350
Report