Back
दिलावर के कार्यशैली पर बीजेपी विधायक दल में बवाल, CM ने जनता से मिलने की रणनीति बताई
VSVishnu Sharma
Feb 03, 2026 14:38:35
Jaipur, Rajasthan
बीजेपी विधायक दल की बैठक में शिक्षा मंत्री दिलावर पर बिफरे विधायक, CM ने कहा जनता के संपर्क में रहे विधायक
राजस्थान विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले मंगलवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में बीजेपी विधायक दल की बैठक हुई. बैठक में विधायक शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के कार्य शैली पर बिफरे. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विधायकों से जनता के बीच पहुंचकर पंचायत परिसीमन, केंद्रीय बजट सहित अन्य मामलों पर अपनी बात रखने के लिए कहा.
विधानसभा परिसर की हां पक्ष लॉबी में बीजेपी विधायक दल की बैठक आयोजित की गई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, डॉ. प्रेमचंद बैरवा, मंत्रिपरिषद के सदस्य और बड़ी संख्या में भाजपा विधायक मौजूद रहे. हालांकि बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तो नियमित समय पर पहुंच गए, लेकिन कई विधायक और मंत्री समय पर नहीं पहुंचे.
बैठक के दौरान विधायक जसवंत सिंह ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की ओर से मनमाने ढंग से तबादले करने का आरोप लगाया. इसके बाद एक-एक कर कई विधायक खड़े हो गए और उन्होंने भी दिलावर की कार्यशैली पर आपत्ति जताने लगे। हालांकि उनको आश्वासन देकर बिठाया।
इसके बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विधायकों से प्रदेश में पंचायत के पुनर्गठन और परिसीमन को लेकर जनता के बीच जाने की बात कही।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विधायक दल को संबोधित करते हुए स्पष्ट कहा कि सदन में उठने वाले हर सवाल का जवाब पूरी तैयारी और तथ्यात्मक आंकड़ों के साथ दिया जाना चाहिए। उन्होंने मंत्रियों से कहा कि सरकार ने पिछले दो वर्षों में आम जनता तक योजनाओं को पहुंचाने के लिए गंभीर प्रयास किए हैं, ऐसे में सरकार के कामकाज को एकजुट होकर मजबूती के साथ सदन में रखा जाए. बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने यह संदेश भी दिया कि सरकार के कामकाज, योजनाओं और उपलब्धियों को सदन और जनता के सामने प्रभावी ढंग से रखा जाए. उन्होंने कहा कि सरकार जनता के हित में काम कर रही है और इसका सही और तथ्यात्मक प्रस्तुतिकरण हर जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी है.
मुख्यमंत्री ने मंत्रियों और विधायकों को सदन में नियमित और प्रभावी उपस्थिति के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र का पूरा सदुपयोग आमजन के हितों के लिए किया जाना चाहिए. सीएम ने सदन में अच्छा प्रदर्शन करने वाले विधायकों की सराहना भी की. मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए केंद्रीय बजट को राजस्थान की प्रगति और विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया. उन्होंने कहा कि बजट में पर्यटन, उद्योग, आईटी और एआई जैसे क्षेत्रों के लिए किए गए प्रावधानों से राज्य में नए अवसर पैदा होंगे.
समय पर नहीं पहुंचे कई मंत्री और विधायक -
विधायक दल की बैठक में बड़ी संख्या में मंत्री और विधायक समय पर बैठक में उपस्थित नहीं हुए. बैठक का समय सुबह 10 बजे निर्धारित था. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा स्वयं समय पर पहुंच गए थे, लेकिन कई मंत्री और विधायक देर से पहुंचे, जिससे बैठक समय पर शुरू नहीं हो सकी. इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि सभी समय पर बैठक में पहुंचेंगे, तो चर्चा भी समय पर और बेहतर तरीके से हो सकेगी.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowFeb 03, 2026 16:06:570
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 03, 2026 16:06:420
Report
RJRahul Joshi
FollowFeb 03, 2026 16:06:270
Report
JGJugal Gandhi
FollowFeb 03, 2026 16:06:070
Report
ASArvind Singh
FollowFeb 03, 2026 16:05:430
Report
PSPrashant Shukla
FollowFeb 03, 2026 16:05:230
Report
RKRupesh Kumar
FollowFeb 03, 2026 16:05:080
Report
NSNeha Sharma
FollowFeb 03, 2026 16:04:450
Report
YSYatnesh Sen
FollowFeb 03, 2026 16:04:170
Report
NSNeha Sharma
FollowFeb 03, 2026 16:04:040
Report
AMALI MUKTA
FollowFeb 03, 2026 16:03:010
Report
RNRajesh Nilshad
FollowFeb 03, 2026 16:02:410
Report
MKManoj Kumar Chaturvedi
FollowFeb 03, 2026 16:02:290
Report
OBOrin Basu
FollowFeb 03, 2026 16:02:120
Report