Back
Barabanki:इश्कबाज दरोगा लाइन हाजिर: खाकी की आड़ में महिला से अश्लील हरकतें करने वाले अखिलेश पर चाबुक
Barabanki, Uttar Pradesh
बाराबंकी जनपद के रामनगर थाने में तैनात जिस दरोगा की इश्कबाजी और हैवानियत ने पुलिस महकमे को शर्मसार कर रखा था आखिरकार उस पर गाज गिर गई है। पीड़ित परिवार की चीख और महिला के सनसनीखेज बयानों का संज्ञान लेते हुए बाराबंकी पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने दरोगा अखिलेश यादव को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। वर्दी की धौंस दिखाकर महिला की अस्मत से खिलवाड़ करने की कोशिश करने वाले इस दरोगा के खिलाफ अब विभागीय जांच का शिकंजा और कस गया है।
विदित हो कि रामनगर थाने के दरोगा अखिलेश यादव पर एक पीड़ित महिला ने बेहद गंभीर और रोंगटे खड़े कर देने वाले आरोप लगाए थे। दरोगा एक पारिवारिक विवाद की जांच के बहाने महिला के संपर्क में आया और फिर उसकी नीयत डोल गई। महिला का आरोप था कि दरोगा उसे 'स्मार्ट' बताकर पति को छोड़ने और उसके साथ रहने का दबाव बनाता था। इतना ही नहीं दरोगा ने जबरन महिला को अपनी निजी कार में खींचकर अश्लील हरकतें भी की थीं। महिला ने सिसकते हुए अपनी इज्जत की खातिर जो आपबीती सुनाई थी, उसने समाज और प्रशासन दोनों को झकझोर दिया था।
मामला तूल पकड़ते ही और मुख्यमंत्री पोर्टल तक शिकायत पहुँचने के बाद पुलिस कप्तान अर्पित विजयवर्गीय ने मामले को गंभीरता से लिया। दरोगा की करतूतों से खाकी की हो रही किरकिरी को देखते हुए एसपी ने उसे लाइन हाजिर कर दिया है। इस पूरे प्रकरण की विस्तृत और निष्पक्ष जांच सीओ रामनगर गरिमा पंत को सौंपी गई है। अधिकारियों का स्पष्ट कहना है कि अनुशासनहीनता और अनैतिक कृत्य करने वाले किसी भी कर्मी को बख्शा नहीं जाएगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
JPJai Pal
FollowFeb 12, 2026 13:36:13Haldwani, Uttar Pradesh:वाराणसी की कोतवाली पुलिस ने कोडिन माफिया की 27.9 करोड़ रुपये की कुल 5 प्रॉपर्टी के जब्त कर ली. सबसे पहले वाराणसी के महमूरगंज स्थित KBN प्लाजा जिसके कीमत 23 करोड़ रुपये है पुलिस ने किया जब्त.
0
Report
MGMOHIT Gomat
FollowFeb 12, 2026 13:36:020
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 12, 2026 13:35:490
Report
PPPraveen Pandey
FollowFeb 12, 2026 13:35:310
Report
NZNaveen Zee
FollowFeb 12, 2026 13:35:220
Report
PPPraveen Pandey
FollowFeb 12, 2026 13:34:430
Report
NSNiroj Satapathy
FollowFeb 12, 2026 13:34:280
Report
SMSanjay Mohapatra
FollowFeb 12, 2026 13:34:150
Report
ANAJAY NATH
FollowFeb 12, 2026 13:33:560
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 12, 2026 13:33:370
Report
ATALOK TRIPATHI
FollowFeb 12, 2026 13:33:210
Report