Back
Barabanki: घने कोहरे के चलते भीषण हादसा, रोडवेज बस ने दो कारों को मारी टक्कर; एक की मौत, 11 घायल l
Barabanki, Uttar Pradesh
बाराबंकी जिले के रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनऊ-गोंडा राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार की सुबह घने कोहरे के कारण एक दर्दनाक हादसा हो गया। आलमबाग डिपो की रोडवेज बस ने ओवरटेक करने के दौरान पहले एक इनोवा कार में टक्कर मारी, फिर सामने से आ रही अर्टिगा कार से जा भिड़ी। इस भीषण दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कुल 11 लोग घायल हो गए। इनमें से दो लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। दुबई से लौटे बेटे को लेकर लौट रहा था परिवार l जानकारी के अनुसार, जनपद बहराइच के जरवल थाना क्षेत्र के ग्राम बदाई पुरवा मजरे आगापुर निवासी मकबूल अहमद (50 वर्ष) पुत्र गुलाम वारिस रविवार की सुबह दुबई से आए अपने पुत्र इसरार अहमद को लखनऊ एयरपोर्ट से लेकर परिवार के साथ वापस लौट रहे थे। इनोवा कार में उनके साथ पुत्र सुभान अली, पुत्री रजिया, दामाद अब्दुल सलाम और नातिन सफिया सवार थे। वाहन गांव निवासी सबलू पुत्र बासित अली चला रहा था। रविवार सुबह करीब सात बजे लखनऊ-गोंडा नेशनल हाईवे पर हरिनारायणपुर मोड़ के पास आलमबाग डिपो की रोडवेज बस ने ओवरटेक करते समय इनोवा कार में जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद अनियंत्रित बस सामने से आ रही अर्टिगा कार से जा टकराई। अर्टिगा कार में सवार सिद्धार्थनगर जिले के पथरा बाजार क्षेत्र निवासी मोहम्मद इस्लाम और उनके रिश्तेदार अतीकुर्रहमान लखनऊ एयरपोर्ट जा रहे थे। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, गोंडा जिले के करनैलगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रोसिया पूर्वा परसा गोड़री निवासी देवेंद्र तिवारी (38 वर्ष) पुत्र अशोक कुमार भी अर्टिगा में सवार थे, जिन्हें गंभीर चोटें आईं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASAshutosh Sharma1
FollowMar 04, 2026 14:46:450
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowMar 04, 2026 14:46:090
Report
RIRamawatar Isran
FollowMar 04, 2026 14:32:220
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowMar 04, 2026 14:32:130
Report
0
Report
0
Report
0
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 04, 2026 14:17:520
Report
SLSanjay Lohani
FollowMar 04, 2026 14:17:430
Report
KAKAYESH ANSARI
FollowMar 04, 2026 14:17:040
Report
YSYatnesh Sen
FollowMar 04, 2026 14:16:240
Report
ASArvind Singh
FollowMar 04, 2026 14:16:110
Report
VNVishal Nagesh More
FollowMar 04, 2026 14:15:510
Report
NPNavratan Prajapat
FollowMar 04, 2026 14:15:270
Report
PCPranay Chakraborty
FollowMar 04, 2026 14:01:450
Report
