Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Barabanki225001

Barabanki : महराजगंज से मक्का शरीफ पैदल यात्रा पर अहमत रजाः बाराबंकी के देवा शरीफ पहुंचे l

Jan 07, 2026 16:18:58
Barabanki, Uttar Pradesh
Barabanki: उत्तर प्रदेश के महराजगंज निवासी अहमत रजा सऊदी अरब के मक्का शरीफ तक पैदल यात्रा पर निकले हैं। अपनी इस अनोखी यात्रा के दौरान वे बाराबंकी जनपद के प्रसिद्ध देवा शरीफ पहुंचे। देवा शरीफ में अहमत रजा ने हजरत हाजी वारिस अली शाह रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह पर जियारत की। उन्होंने चादरपोशी कर अपनी यात्रा की सफलता और दुनिया में अमन-चैन के लिए दुआ मांगी। अहमत रजा ने बताया कि उनकी इस पैदल यात्रा का उद्देश्य केवल मक्का शरीफ पहुंचना नहीं है। वे रास्ते में आने वाली हर दरगाह पर जियारत कर अमन, भाईचारे और इंसानियत का संदेश देना चाहते हैं। देवा शरीफ में उनकी मौजूदगी की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में अकीदतमंद और स्थानीय लोग दरगाह पहुंचे। उन्होंने अहमत रजा के जज्बे को सलाम करते हुए उन्हें दुआएं दीं। जियारत के बाद अहमत रजा अपनी मंजिल मक्का शरीफ की ओर आगे बढ़ गए हैं।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Jan 08, 2026 19:23:18
Etawah, Uttar Pradesh:

इटावा-जसवन्त नगर क्षेत्र के ग्राम अधियापुर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव के मुख्य आतिथ्य में एक विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन एवं कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कड़ाके की ठंड को देखते हुए सैकड़ो जरूरतमंद गरीबों को कंबल वितरित किए गए,कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए शिवपाल सिंह यादव ने केंद्र व प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर जमकर निशाना साधा,शिवपाल यादव ने केंद्र सरकार के ‘विकसित भारत’ के नारे पर सवाल उठाते हुए कहा कि पहले भारत पर कर्ज जीडीपी का लगभग 34 प्रतिशत था,आज यह बढ़कर 93 प्रतिशत हो गया है। जब देश कर्ज में डूबा हो तो उसे विकसित भारत कैसे कहा जा सकता है,उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में गरीब किसानों के कर्ज माफ किए जाते थे,जब कि आज भाजपा सरकार में पूंजीपतियों के हजारों करोड़ रुपये के कर्ज माफ किए जा रहे हैं,

0
comment0
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
Jan 08, 2026 18:45:17
Azamgarh, Uttar Pradesh:आजमगढ़ जिले के रानी की सराय क्षेत्र में स्थित आजमगढ़ पब्लिक स्कूल मदरसे की राह पर चल रहा है। जहां पढ़ने वाले छोटे-छोटे बच्चों को धार्मिक कट्टरता पढ़ाई जा रही है, इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस बारे में जिले के अधिकारी या राजनीतिक दल के पदाधिकारी टिप्पणी नहीं कर रहे। आजमगढ़ जिले में अवैध रूप से बड़ी संख्या में मदरसे पर कार्रवाई के बाद कॉन्वेंट स्कूलों में उर्दू पढ़ने के नाम पर इस्लामिक शिक्षा दी जा रही है। ऐसा ही एक मामला आजमगढ़-बनारस मार्ग पर रानी की सराय क्षेत्र स्थित आजमगढ़ पब्लिक स्कूल का बताया जा रहा है। वीडियो 23 दिसंबर की बताई जा रही है। वीडियो में यह देखा जा सकता है कि कुछ बच्चे स्कूल ड्रेस में खड़े हैं जबकि पीछे शिक्षिका मौजूद हैं; वीडियो में बच्चे धार्मिक सवालों के जवाब देते दिख रहे हैं। प्रशासन ने गोपनीय जांच होने की बात कही है।
0
comment0
Report
SKShivam Kumar1
Jan 08, 2026 18:30:24
Noida, Uttar Pradesh:What happened Suddenly
0
comment0
Report
KSKartar Singh Rajput
Jan 08, 2026 18:30:14
0
comment0
Report
Jan 08, 2026 18:24:18
0
comment0
Report
Jan 08, 2026 18:23:37
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top