Back
Barabanki: अधिवक्ता शोएब किदवाई बॉबी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई, जनाजे में उड़ना जनसैलाब
Barabanki, Uttar Pradesh
Barabanki: राजधानी लखनऊ से सटे बाराबंकी जनपद में दिनदहाड़े हुई सनसनीखेज हत्या के बाद दिवंगत अधिवक्ता शोएब किदवाई उर्फ बॉबी को शनिवार को उनके पैतृक गांव गदिया स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। असर की नमाज के बाद पूरे सम्मान के साथ उन्हें मिट्टी दी गई। जनाजे में अधिवक्ताओं, गणमान्य नागरिकों और आम लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। पूरे क्षेत्र में गमगीन माहौल रहा और हर आंख नम नजर आई। जैसे ही जनाजा गांव पहुंचा, उससे पहले ही अधिकांश दुकानें शोक में बंद हो चुकी थी। बड़ी संख्या में ग्रामीण अपने प्रिय अधिवक्ता को अंतिम विदाई देने पहुंचे।
ग्रामीणों ने बताया कि शोएब किदवाई बॉबी गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करते थे। बंकी ब्लॉक के ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख रहने के दौरान उन्होंने क्षेत्रीय विकास के महत्वपूर्ण योगदान दिया और एक मददगार, मिलनसार व सम्मानित व्यक्तित्व के रूप में अपनी पहचान बनाई। शोएब किदवाई पिछले 15 वर्षों से बाराबंकी कचहरी में सक्रिय अधिवक्ता थे। अपने सौम्य स्वभाव और पेशे के प्रति समर्पण के कारण अधिवक्ता समाज में उनकी विशेष पहचान थी। शुक्रवार को दिनदहाड़े अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी, जिससे पूरे जिले में सनसनी फैल गई।
परिजनों के अनुसार, उनके छोटे भाई सोहेल किदवई, जो इंग्लैंड में कार्यरत हैं, के आने का इंतजार किया गया। उनके पहुंचने के बाद शनिवार को जनाजे की नमाज अदा करने के बाद उन्हें सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। अपने पीछे वह पत्नी शाजिया, पुत्र अरहान और बड़े भाई अधिवक्ता जावेद किदवई सहित पूरे परिवार को शोकाकुल छोड़ गए हैं। अधिवक्ता शोएब किदवई की हत्या से न केवल उनका परिवार, बल्कि पूरा अधिवक्ता समाज और जिला शोक में डूबा है। लोगों ने नम आंखों से अंतिम विदाई देते हुए हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी और न्याय की मांग की है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
SSSHARVAN SHARMA
FollowFeb 14, 2026 18:30:350
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 14, 2026 18:30:180
Report
0
Report
0
Report
YSYatnesh Sen
FollowFeb 14, 2026 18:16:440
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowFeb 14, 2026 18:16:240
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowFeb 14, 2026 18:16:070
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowFeb 14, 2026 18:15:470
Report
MGManoj Goswami
FollowFeb 14, 2026 18:15:250
Report
0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowFeb 14, 2026 17:46:120
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 14, 2026 17:45:580
Report
PSPritesh Sharda
FollowFeb 14, 2026 17:45:370
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowFeb 14, 2026 17:45:140
Report