icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

झाँसी जिला अस्पताल में सीबीसी जांच के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, प्रमुख अधीक्षक ने दिए जांच

Adil AhmadAdil AhmadFollow1m ago
Jhansi, Uttar Pradesh:झाँसी जिला अस्पताल में एक गरीब महिला से सीबीसी जांच कराने के नाम पर कथित रूप से अवैध वसूली किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला का आरोप है कि अस्पताल में निशुल्क उपलब्ध जांच के बावजूद उसे बाहरी लैब से जांच कराने के लिए कहा गया और उससे पैसे भी लिए गए जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक ने नाराजगी जताते हुए संबंधित डॉक्टर से स्पष्टीकरण मांगा। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में निर्धारित जांचें निशुल्क उपलब्ध हैं, ऐसे में मरीजों को बाहरी लैब भेजना और एजेंट की तरह कार्य करना गंभीर मामला है।प्रमुख अधीक्षक ने पूरे प्रकरण की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं मरीजों और तीमारदारों का कहना है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि गरीब मरीजों का आर्थिक शोषण न हो सके।
0
0
Report

हाथरस के मुरसान में घर घुसकर युवती से छेड़छाड़, विरोध पर परिवार से मारपीट, वीडियो वायरल

GOVIND CHAUHANGOVIND CHAUHANFollow2m ago
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस के मुरसान थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक युवती ने पड़ोस के ही युवक पर घर में घुसकर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। वहीं घटना के दौरान युवती, उसके भाई और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ हुई मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़िता का आरोप है कि बुधवार शाम करीब 6:30 बजे वह अपनी मां के साथ घर में काम कर रही थी। इसी दौरान पास में रहने वाला एक युवक उनके घर में घुस आया और उसे बुरी नीयत से पकड़कर छेड़छाड़ करने लगा। जब उसकी मां ने इसका विरोध किया तो आरोपी का भाई भी मौके पर पहुंच गया और दोनों ने मारपीट शुरू कर दी। युवती का कहना है कि घटना की सूचना मिलने पर उसका भाई घर पहुंचा, लेकिन आरोपियों ने अपने परिवार की महिलाओं के साथ मिलकर उसके साथ भी मारपीट की। आरोप है कि लाठी-डंडों और सरिया से हमला कर उसके भाई को घायल कर दिया गया। पीड़िता के अनुसार जब परिवार के लोग शिकायत दर्ज कराने मुरसान थाने जा रहे थे, तब रास्ते में दोनों आरोपियों ने उन्हें रोक लिया और थाने जाने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना के दौरान हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले ने क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
0
0
Report
Advertisement

उत्तराखंड: 5 जिलों में 24-48 घंटे का ऑरेंज अलर्ट, बारिश व बिजली की चेतावनी

Dehradun, Uttarakhand:एंकर उत्तराखंड में मौसम विभाग ने 24 से 48 घंटे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है । मौसम विभाग ने प्रदेश के 5 जिलों में बारिश, ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है । देखिए ये रिपोर्ट उत्तराखंड में मौसम विभाग ने 11 और 12 जून को प्रदेश के 5 जिलों में बारिश, ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है । मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश के देहरादून, टिहरी, पौड़ी, ऊधम सिंह नगर, हरिद्वार जनपदों में अलर्ट जारी किया गे है , बाइट सी एस तोमर निदेशक मौसम विद्यान केंद्र देहरादून मौसम विभाग के अलर्ट को लेकर आपदा प्रबंधन विभाग का कहना है कि जिन क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया गया है वहाँ एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों को अलर्ट मॉड में रखा गया है , किसी भी तरह की घटना पर आपदा प्रबंधन से जुड़ी टीमें रेस्पोंड करेंगी बाइट विनोद कुमार सुमन सचिव आपदा प्रबंधन विभाग वाक थ्रू सुरेंद्र डसीला
0
0
Report

हाथरस के मुरसान में ट्रक रेलवे लाइन की ओर घुसा, सुरक्षा गार्डर-दीवार तोड़ी, बड़ा हादसा टला

GOVIND CHAUHANGOVIND CHAUHANFollow6m ago
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस के मुरसान कस्बे में रेलवे फाटक संख्या 324 सी के पास देर रात एक बड़ा हादसा टल गया। एक तेज रफ्तार ट्रक रेलवे लाइन के किनारे लगे सुरक्षा गार्डरों और दीवार को तोड़ता हुआ ट्रैक के करीब पहुंच गया। यह घटना रात करीब 12 बजे हुई, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ट्रक की गति इतनी अधिक थी कि वह रेलवे की सुरक्षा घेरे को भेदते हुए रेलवे लाइन से कुछ ही दूरी पर जाकर रुका। यदि यह हादसा 30 मीटर और आगे होता, तो कई लोगों की जान जा सकती थी। घटनास्थल से लगभग 30 मीटर की दूरी पर सड़क किनारे लोहार समाज के करीब 15 लोगों का परिवार 35 वर्षों से अधिक समय से डेरा डालकर रहता है। ये लोग दिन में मजदूरी करते हैं और रात को अपने तंबुओं में रहते हैं। ट्रक चालक रविंद्र पुत्र राधेश्याम, निवासी नगला टीका, हाथरस ने बताया कि वह रात करीब 10 बजे प्रयागराज से भूसी भरकर हाथरस होते हुए कोसी, मथुरा जा रहा था। चालक के अनुसार, उसे मथुरा रुककर आराम करना था और सुबह 9 बजे कोसी पहुंचना था, लेकिन मुरसान पहुंचते ही उसे नींद आ गई। नींद आने के कारण ट्रक रेलवे फाटक 324 सी के पास रेलवे के सुरक्षा गाडरों, पेड़-पौधों और एक दीवार को तोड़ता हुआ रेलवे लाइन की ओर घुस गया। चालक ने तुरंत अपने ट्रक मालिक को सूचना दी, जिसके बाद रेलवे पुलिस भी मौके पर पहुंची और चालक को हिरासत में ले लिया।सड़क किनारे झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाली रनिया ने मुरसान नगर पंचायत अध्यक्ष और प्रशासन से मांग की है कि उनके परिवारों को कस्बे या आसपास के इलाके में रहने के लिए दूसरी जगह उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने बताया कि 35 वर्षों से अधिक समय से सड़क किनारे रहने के कारण उन्हें आए दिन वाहनों से खतरा बना रहता है।
0
0
Report

हैदराबाद में इन्वेस्टर्स मीट: छत्तीसगढ़ के लिए निवेश का नया रिकॉर्ड

Begun, Rajasthan:रायपुर कल हैदराबाद में होगी इन्वेस्टर मीट.. मुख्यमंत्री और उद्योग मंत्री होगे शामिल.. उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन का बयान- कल हैदाद्र में इन्वेस्टर सबमिट का कार्यक्रम रखा गया है.. इसमें आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स, फार्मा, गूगल, माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ से चर्चा होगी.. छत्तीसगढ़ में निवेश करने का प्रस्वाव आमंत्रित करेंगे.. छत्तीसगढ़ में अब तक 8 लाख करोड़ का निवेश प्रस्ताव हो चुका है.. धरातल में काम हो रहा है और लगातार उद्योग स्थापित हो रहे हैं.. बस्तर में टूरिज्म पर फोकस है.. एक, दो उद्योग वहां स्थापित हो रहे हैं. सरगुजा, बस्तर जो पिछड़ा क्षेत्र है वहां सब्सिडी अनुदान का ज्यादा प्रावधान किए हैं.. छत्तीसगढ़ में शराब से प्राप्त राजस्व में हुई वृद्धि पर आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन का बयान- दुकानों की संख्या में आंशिक वृद्धि की गई है.. शराब ही नहीं सभी स्रोतों से राजस्व में वृद्धि हुई है.. आने वाले राजस्व से योजनाएं चल रही हैं... राजस्व के कारण योजनाएं सफल हो रही हैं.. किसानों के लिए धान खरीदी समर्थन मूल्य देने की बात हो.. महतारी वंदन में ₹1000 प्रति महीने देने की बात हो.. 2 साल का बकाया बोनस देने की बात हो.. प्रधानमंत्री आवास में राज्य सरकार का हिस्सा उसकी बात हो.. इस तरह से कई बड़े काम हो रहे हैं.. बाइट-लखन लाल देवांगन, मंत्री, आबकारी और उद्योग
0
0
Report
Advertisement

पीएम मोदी के 12 साल: विकास यात्रा का ऐतिहासिक दौर

Ranchi, Jharkhand:रांची स्लग ZBJ_RNC_BJP_PC_R नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की पीसी ... बाबूलाल मरांडी ने कहा आज देश और बीजेपी के लिए स्वर्ण अक्षरों से लिखा जाने वाला दिन है। देश के पीएम मोदी जी का 12 वर्ष का कार्यकाल है, चुने हुए देश के पीएम के रुप में सर्वाधिक समय तक रहने वाले हैं। 10 जून को ही देश के पीएम का कार्यकाल 4399 दिन पूरा हो गया। आज चुने हुए पीएम के रुप में 4400 दिन हो गया。 पीएम ने देश का विकास , देश की जनता का विश्वास और योजनाएं यानी जितना काम 12 साल में हुआ है विकास का कीर्तिमान स्थापित हुआ है। 12 वर्ष में 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला है। ये 12 वर्षों का कार्य सेवा, साधना और तपस्या का काल खंड रहा। अनेकों ऐतिहासिक काम इन 12 वर्षों में हुए हैं। श्रीनगर तक ट्रेन को पहुंचा दिया। नॉर्थ ईस्ट के भी विकास का काम हुआ, एक समय ये इलाका नजर अंदाज किया जाता था। जम्मू कश्मीर से आतंकवाद, हिंसा और प्रॉक्सी वॉर होता था, नरेंद्र मोदी के पीएम बनने के बाद घर में घुस कर करने का काम किया, सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर हुआ, दुनिया ने पीएम मोदी के ताकत को देखा। ऐसे ऐसे ऐतिहासिक काम हुए जो कभी कोई सोच नहीं सकता था। देश के सीमाबरती क्षेत्र में एक समय कोई इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण नहीं होता था , अंतिम गाँव समझ कर छोड़ दिया जाता था, पीएम मोदी ने उसे अंतिम गांव नहीं पहला गांव मान कर विकास किया। तीन तलाक जैसे कुप्रथा को समाप्त किया, अयोध्या में राम मंदिर बन कर तैयार हुआ, सुरक्षा के क्षेत्र में हम आत्मनिर्भर बने बाहर भी निर्यात कर रहे हैं। भारत के जरुरत के समान अब भारत में ही बन रहे हैं। भारत अब हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है。 गांव ,गरीब, किसान, मजदूर की सिर्फ चर्चा कांग्रेस के समय होती थी ये सिर्फ नारा बन कर रहा गया था, आज 80 करोड़ लोगों को हर महीने मुफ्त अनाज मिल रहा, बड़ी आबादी को आयुष्मान योजना से जोड़ा गया। उजाला योजना के तहत 11 करोड़ लोगों को गैस कनेक्शन उपलब्ध करवाया गया। ग्रामीण क्षेत्र में 4 करोड़ पक्के मकान बने हैं। देश लगातार आगे बढ़ रहा, तरक्की कर रहा है。 मुद्रा लोन के तहत 75 लाख लोगों को रोजगार से जोड़ा गया, बिना गारंटी के ऋण दिया गया। स्टार्टअप की शुरुआत किया और प्रोत्साहन दिया। कांग्रेस ने तो देश में दशकों तक राज किया पर गांव और गरीबों की कभी चिंता नहीं किया。 देश के 75% भू भाग पर बीजेपी की सरकार है। दुनिया के राष्ट्रध्यक्ष पीएम मोदी को बधाई दे रहे हैं। दुनिया में सबसे लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी हैं। पीएम मोदी लगातार देश के लिए काम कर रहे हैं और देश की जनता उनके साथ है। 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाना है। आज देश में 160 एयरपोर्ट हैं, देश में रफ्तार के साथ काम हुआ है。 बाइट ... बाबूलाल मारंडी, नेता प्रतिपक्ष
0
0
Report

हर घर नल योजना की जमीनी हकीकत: दुर्ग के गांवों में पानी नहीं मिल रहा

Dhandha, Gujarat:सरकार की हर घर नल, हर घर जल योजना के दावों की जमीनी हकीकत दुर्ग के धमधा ब्लॉक के घोंठा , हीरेतरा, नवागांव, रौंदा, घोटवानी, गांव में साफ दिखाई दे रही है। यहां पानी की टंकियां तो खड़ी हैं, लेकिन उनमें पानी नहीं है। नल-जल योजना के तहत बनाए गए ढांचे ग्रामीणों की प्यास नहीं बुझा पा रहे हैं और लोग आज भी बूंद-बूंद पानी के लिए संघर्ष करने को मजबूर हैं। भीषण गर्मी के बीच अधिकांश कुएं, हैंडपंप और बोरवेल सूख चुके हैं। जैसे ही किसी बोर में मोटर चालू होती है, महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग बर्तन लेकर दौड़ पड़ते हैं। कई परिवारों को पीने के पानी के लिए रोजाना लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले दो महीने से जल संकट की जानकारी प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को दी जा रही है, लेकिन टैंकर तक की व्यवस्था नहीं हो सकी। क्षेत्रीय विधायक ईश्वर साहू के दौरे के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब गांव में लाखों रुपये खर्च कर पानी की टंकी बनाई गई है, तो फिर ग्रामीण प्यासे क्यों हैं? कागजों में चल रही योजनाएं धरातल पर दम तोड़ती नजर आ रही हैं। अब ग्रामीणों ने तत्काल टैंकर सुविधा और स्थायी पेयजल व्यवस्था की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे। बाइट - स्थाई निवासी
0
0
Report
Advertisement

बीकानेर PBM अस्पताल में प्रसूताओं की स्थिति की समीक्षा, स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश

Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से खबर चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर पहुंचे बीकानेर, SP मेडिकल कॉलेज में अधिकारियों के साथ ले रहे अहम बैठक, प्रिंसिपल डॉ. सुरेंद्र वर्मा, PBM अधीक्षक डॉ. बी.सी. घीया,डॉ वीबी सिंह,डॉ बीके गुप्ता सहित सभी विभागों के HOD और वरिष्ठ डॉक्टर्स मौजूद, PBM अस्पताल में प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ने के मामले पर हो रही विस्तृत समीक्षा, मरीजों के उपचार, जांच की प्रगति और अस्पताल की व्यवस्थाओं की ली जा रही जानकारी, मामले को लेकर सरकार गंभीर, स्वास्थ्य मंत्री सीधे अधिकारियों से ले रहे फीडबैक, बैठक के बाद अस्पताल का दौरा कर मरीजों की स्थिति का भी ले सकते हैं जायजा।
0
0
Report
Advertisement

बलरामपुर में आंधी-तूफान से बिजली आपूर्ति ठप, ग्रामीण अंधेरे में

Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर मे आंधी-तूफान ने ढाया कहर: कही पर बिजली खंभे गिरे कही पेड़ , अंधेरे में ग्रामीण बलरामपुर जनपद के जरवा क्षेत्र मे आन्धी-तूफान ने क्षेत्र में जमकर कहर बरपाया है। थाना कोतवाली जरवा क्षेत्र के ग्राम कुशहावा में तेज आंधी और बारिश के चलते चार बिजली के खंभे गिर गए, जबकि कई हरे पेड़ भी धराशायी हो गए। इससे बिजली लाइन क्षतिग्रस्त हो गई और गांव की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। जिससे ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर हैं。 ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शकील खान ने बताया कि बुधवार रात आई तेज आंधी-पानी से बिजली व्यवस्था चरमरा गई। खंभे गिरने के कारण कई घरों में अंधेरा छाया हुआ है। वहीं बिजली न होने से पेयजल संकट भी गहरा गया है。 ग्रामीण अमेरिका प्रसाद, दिनेश साहू, श्रीराम, कमलेश यादव और यशोदा देवी ने बताया कि मोबाइल चार्जिंग, पंखे, कूलर और अन्य घरेलू उपकरण बंद पड़े हैं। भीषण गर्मी और उमस के बीच लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है。 ग्रामीणों का आरोप है कि सोमवार को आई आंधी में भी कुछ खंभे क्षतिग्रस्त हुए थे, लेकिन विभाग ने समय रहते मरम्मत नहीं कराई। इसके बाद दोबारा आए तूफान में चार खंभे पूरी तरह गिर गए。 विद्युत विभाग के जेई दयाराम ने बताया कि नए बिजली खंभे भेजे जा रहे हैं। उन्हें लगाकर जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी。
0
0
Report

हांसी जिम संचालक कपिल हत्याकांड: वायरल ऑडियो से जांच बनी तेज

Hansi, Haryana:हांसी जिम संचालक कपिल हत्याकांड में वायरल ऑडियो से जांच को नया मोड़ हांसी में जिम संचालक कपिल की हत्या के मामले में अब एक कथित ऑडियो वायरल होने के बाद जांच और तेज हो गई है। वायरल ऑडियो में गैंगस्टर हरी बॉक्सर द्वारा कपिल को पहले समझाने की बात कही जा रही है। साथ ही ऑडियो में दिल्ली में गायक गुरु रंधावा के जिम के बाहर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी लेने और पुलिस प्रशासन को खुली चुनौती देने का भी दावा किया गया है। मामले को लेकर हांसी के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि वायरल ऑडियो की भी गंभीरता से जांच की जा रही है और उसके हर पहलू को खंगाला जा रहा है। एसपी के अनुसार पुलिस जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का दावा कर रही है। परिवार की ओर से शक के आधार पर कुछ नाम भी पुलिस को बताए गए हैं, जिनके आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। वहीं सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के माध्यम से आरोपियों की पहचान के प्रयास जारी हैं। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार कपिल मूल रूप से जींद का रहने वाला था और पिछले कई वर्षों से हांसी में जिम संचालित कर रहा था। उसकी कुछ समय पहले ही लव मैरिज हुई थी। इसी कारण पुलिस व्यक्तिगत, पारिवारिक और अन्य सभी संभावित एंगल से मामले की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और सभी तथ्यों की पुष्टि के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जाएगा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top