Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Banda210001

दहेज हत्या के आरोप में मृतक सकुशल बरामद, विवेचना तेज

AMATUL MISHRA
Nov 16, 2025 07:47:43
Banda, Uttar Pradesh
थाना मरका में पंजीकृत एक दहेज हत्या के मामले का सफल अनावरण करते हुए थाना मरका व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा तथाकथित मृतका को किया गया सकुशल बरामद । महिला के 02 वर्ष से ससुराल में न मिलने तथा किसी प्रकार के संपर्क न होने पर पिता द्वारा दर्ज कराया गया था दहेज हत्या का मुकदमा । आपको बता दें कि थाना मरका क्षेत्र अन्तर्गत कुम्हेणा के रहने वाले बिन्दा प्रसाद द्वारा मा0 न्यायालय में दायर अपील के क्रम में मा0 न्यायालय द्वारा जारी आदेश के अनुपालन में दिनांक 02.09.2025 को थाना मरका पर मु0अ0सं0 145/2025 धारा 498A/304B भादवि व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम (दहेज हत्या) पंजीकृत किया गया था जिसमें वादी द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी कि अपनी पुत्री रागिनी को उसके ससुरालीजनों द्वारा 05 लाख रुपये नकद व सोने की चेन के दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते थे तथा 02 वर्ष पूर्व उसकी हत्या कर कहीं फेंक दिए । अभियोग की विवेचना क्षेत्राधिकारी बबेरु श्री सौरभ सिंह द्वारा संपादित की जा रही थी । त्वरित एवं प्रभावी विवेचना के फलस्वरुप अभियोग का अनावरण किया गया । विवेचना के क्रम में ज्ञात हुआ कि रागनी उपर्युक्त की शादी 23.02.2023 को अखिलेश कुमार नि0 जयरामबारी थाना अतर्रा के साथ हुई थी । बरामद महिला द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वह अक्टूबर 2023 में महाराष्ट्र चली गई थी तथा वहीं रह रही थी । पुलिस द्वारा अभियोग में दर्शायी गई तथाकथित मृतका को सकुशल बरामद कर लिया गया है तथा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । बाइट -सौरभ सिंह (CO)
118
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
PCPUSHKAR CHAUDHARY
Nov 16, 2025 09:27:20
Jokhanalagga Bura, Uttarakhand:देश के चारों धाम में से एक भू बैकुंठधाम श्री बद्रीनाथ में इस साल समय से पहले ही कड़ाके की ठंड पड़ रही है. अक्टूबर और नवंबर की बर्फबारी के बाद, यहां का तापमान माइनस 10 से माइनस 16 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है. आमतौर पर कपाट बंद होने के बाद दिखने वाला यह नजारा अब पहले ही सामने आ गया है. बर्फीली हवाओं के कारण शेषनेत्र झील, ऋषिगंगा के झरने और यहां बहने वाली नदियाँ जमने लगी हैं. स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं को अत्यधिक ठंड का सामना करना पड़ रहा है. बद्रीनाथ यात्रा के कपाट बंद होने में अभी 10 दिन शेष हैं, लेकिन ठंड की बढ़ती तीव्रता ने चिंता बढ़ा दी है. अत्यधिक ठंड के कारण यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए चुनौतियाँ बढ़ गई हैं. प्रशासन ने स्थानीय लोगों और यात्रियों को ठंड से बचने के उपाय अपनाने के लिए सतर्क किया है. श्रद्धालुओं को गर्म कपड़े और अन्य शीतकालीन आवश्यकताएँ सावधानीपूर्वक तैयार करने की सलाह दी जा रही है. स्थानीय प्रशासन यात्रा मार्गों की स्थिति पर लगातार निगरानी रख रहा है और पर्यटकों को मौसम के बारे में सही जानकारी दे रहा है. आगामी दिनों में ठंड में और वृद्धि होने की आशंका है, ऐसे में यात्रियों को पूरी सुरक्षा और सावधानी बरतने की आवश्यकता है.
0
comment0
Report
Nov 16, 2025 09:26:15
0
comment0
Report
ADAnup Das
Nov 16, 2025 09:26:02
Krishnanagar, West Bengal:নদীয়ার অনুপ কুমার দাস দিল্লি বিস্ফোরণ কাণ্ডে নদীয়ার পলাশিপাড়ার যোগ নদিয়ার পলাশিপাড়ার বড় নলদহের বাসিন্দা সাবির আহমেদ মাদক বিরোধী আইনে প্রেসিডেন্সি জেলে বন্দি সম্ভবত তিনবছর ধরে। তার সঙ্গে দিল্লি বিস্ফোরণ কাণ্ডের যোগ মিলেছে। জেলেই তাকে দফায় দফায় জেরা করেছেন রাজ্য ও কেন্দ্রের গোয়েন্টেডারা। এর পাশাপাশি তার ভাই ফাইসাল আহমেদকেও এস টি এফ বৃহস্পতিবার রাতে জিজ্ঞাসাবাদের জন্য আটক করে নিয়ে গিয়েছে কলকাতায়, সাবির জেলে বসেই বিভিন্ন গ্রুপে ভারত বিরোধী ও জঙ্গী মতাদর্শ প্রচার করতো বলে জানা গিয়েছে। বাড়ির লোকজন বলেছে গত তিনবছর ধরে তার সাথে কোনো সম্পর্ক নেই, কেনো আমাদের বাড়িতে এসেছেন ? সাংবাদিক দের প্রশ্ন ছুঁড়ে দেন, অভিযুক্তর পরিবারের লোকজন।
0
comment0
Report
CRCHANDAN RAI
Nov 16, 2025 09:24:03
Barh, Bihar:मोकामा विधानसभा में दुलारचंद यादव के तारतर गांव में बूथ संख्या 224 पर वोटिंग को लेकर चौंकानेवाले नतीजे सामने आए हैं। जहां तारतर गांव में जेडीयू को बूथ पर एक पोलिंग एजेंट भी नहीं मिला था, वहीं राजद और जनसुराज के पोलिंग एजेंट बूथ पर तैनात थे। तारतर गांव में बूथ संख्या 224 पर कुल 473 वोट में सबसे ज्यादा 264 वोट अनंत सिंह को मिला है। इसके बाद राजद प्रत्याशी सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी को 174 वोट मिला है। वहीं जनसुराज के प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी को मात्र 15 वोट ही मिला है। मुंगेर की पूर्व सांसद वीणा देवी ने 2014 में तारतर गांव को गोद लिया था। वहीं दुलारचंद तारतर गांव में यादवों के सबसे बड़े बाहुबली नेता थे। मोकामा टाल में दबंग की छवि रखनेवाले दुलारचंद के इलाके में अनंत सिंह को सबसे ज्यादा वोट मिलने से स्थानीय लोग भी हैरान हैं। केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने एक चुनावी सभा में अनंत सिंह को टाल क्षेत्र का रक्षक भी कहा था। अब यादवों के गढ़ तारतर में, जहां दुलारचंद की मौत के लिए लोग अनंत सिंह को दोषी ठहरा रहे थे, वहां से सबसे अधिक वोट मिलने से लोग हैरान हैं। दुलारचंड की हत्या जनसुराज प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी के चुनाव प्रचार के दौरान हुई थी, जब एक ही समय जेडीयू के बाहुबली प्रत्याशी अनंत सिंह और जनसुराज प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी का काफिला आमने सामने आ गया था। दुलारचंद की हत्या में जेडीयू प्रत्याशी अनंत सिंह को मुख्य आरोपी बनाया गया था.
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar
Nov 16, 2025 09:23:28
Delhi, Delhi:सरदार पटेल के 150 वें जन्मदिवस पर यमुनापार उत्तर पूर्वी लोकसभा मे एकता के लिए मार्च निकाल कर एकता का दिया संदेश。 सरदार वल्लभभाई पटेल के 150 वें जन्मदिन के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी के कई कार्यकर्ता विभिन्न आयोजनों जैसे यूनिटी मार्च, वाद-विवाद प्रतियोगिता के माध्यम से सरदार पटेल को याद किया और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया इस कड़ी में सांसद मनोज तिवkari ने today उत्तर पूर्वी जिला करावल नगर विधानसभा क्षेत्र के पायलट चौक से यूनिटी मार्च निकाला जिसमें सांसद मनोज तिवारी ने सरदार वल्लभभाई पटेल के विचारों को जन-जन तक पहुंचाया इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डॉक्टर यू के चौधरी, जिलाधिकारी अजय कुमार और भारी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं ने यूनिटी मार्च निकालकर एकता का संदेश दिया。 सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि आजादी के बाद देश को एक जुटता की माला में पिरोने वाले सरदार वल्लभ भाई पटेल के 150 वें जन्मदिन के उपलक्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पूरे देश में युनिटी मार्च का आयोजन कर रही है जिसके माध्यम से हजारों कार्यकर्ता सरदार वल्लभाई पटेल के विचार को जन-जन और घर-घर तक पहुंचाएंगे। सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने आजादी के बाद एक-एक रियासत को एक जुट करके अखंड भारत का निर्माण किया लेकिन वर्षों बरस तक कांग्रेस तथा अन्य विचारों की सरकारों सरदार वल्लभ भाई पटेल के विचारों को देश के सामने प्रत्यक्ष रूप में नहीं रखा उन्होंने कहा कि अब मोदी सरकार उनके आदर्शों को चरितार्थ करने के लिए और देश के करोड़ों लोगों के दिल में सरदार वल्लभ भाई पटेल की उपलब्धियां और उनके अखंड भारत के सपने को बताने के लिए इस तरह के आयोजन कर रही है जिससे करोडो राष्ट्रवादी देशवासियों को प्रेरणा मिलेगी उन्होंने पत्रकारों के माध्यम से तमाम दिल्ली वासियो से आग्रह कि अधिक से अधिक लोग इस अभियान से जुड़कर अखंड भारत के सटीक इतिहास का दर्शन करें और देश को मजबूत करें। इस आयोजन में स्कूलों के बच्चे एनसीसी स्काउट गाइड सामाजिक संस्थाओं और अन्य राष्ट्रवादी संस्थाओं के हजारों लोग उत्तर पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र के आयोजनों में शामिल हुए और एकता यूनिटी को बढ़ावा दिया。
0
comment0
Report
PCPUSHKAR CHAUDHARY
Nov 16, 2025 09:23:12
Jokhanalagga Bura, Uttarakhand:देश के चारों धाम में बद्रीनाथ में इस साल समय से पहले ही कड़ाके की ठंड पड़ रही है। अक्टूबर और नवंबर की बर्फबारी के बाद, यहां का तापमान माइनस 10 से माइनस 16 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। आमतौर पर कपाट बंद होने के बाद दिखने वाला यह नजारा अब पहले ही सामने आ गया है। बर्फीली हवाओं के कारण शेषनेत्र झील, ऋषिगंगा के झरने और यहाँ बहने वाली नदियाँ जमने लगी हैं। स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं को अत्यधिक ठंड का सामना करना पड़ रहा है। बद्रीनाथ यात्रा के कपाट बंद होने में अभी 10 दिन शेष हैं, लेकिन ठंड की बढ़ती तीव्रता ने चिंता बढ़ा दी है। अत्यधिक ठंड के कारण यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए चुनौतियाँ बढ़ गई हैं। प्रशासन ने स्थानीय लोगों और यात्रियों को ठंड से बचने के उपाय अपनाने के लिए सतर्क किया है। श्रद्धालुओं को गर्म कपड़े और अन्य शीतकालीन आवश्यकताएँ सावधानीपूर्वक तैयार करने की सलाह दी जा रही है। स्थानीय प्रशासन यात्रा मार्गों की स्थिति पर लगातार निगरानी रख रहा है और पर्यटकों को मौसम के बारे में सही जानकारी दे रहा है। आगामी दिनों में ठंड में और वृद्धि होने की आशंका है, ऐसे में यात्रियों को पूरी सुरक्षा और सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
0
comment0
Report
PSPradeep Soni
Nov 16, 2025 09:22:03
Jaipur, Rajasthan:शाहपुरा (जयपुर ग्रामीण) में नगर परिषद के कचरा ऑटो टिपर बिना नंबर प्लेट के शहर की सड़कों पर दौड़ रहे हैं। एक दर्जन से अधिक कचरा ऑटो टिपर वाहन बेखौफ सड़कों पर चल रहे हैं और यातायात नियमों का खुला उल्लंघन कर रहे हैं। पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। स्थानीय लोग कहते हैं कि बिना नंबर प्लेट के ऑटो टिपर वाहनों पर कार्रवाई नहीं होना सुरक्षा नियमों की अनदेखी है। अगर ऐसा कोई वाहन किसी पैदल राहगीर या अन्य वाहन को टक्कर दे दे तो उसकी पहचान कैसे होगी? क्षेत्रवासियों ने अधिकारियों से तत्काल कार्रवाई कर सभी कचरा ऑटो टिपर वाहनों पर नंबर प्लेट लगाने की मांग की ताकि यातायात नियमों का सही पालन हो सके。
0
comment0
Report
KRKishore Roy
Nov 16, 2025 09:21:51
Noida, Uttar Pradesh:NEERAJ SHARMA - OUTPUT HEAD UPDATE मुख्यमंत्री जनसम्पर्क प्रकोष्ठ राजस्थान सरकार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार आगामी 10 दिसम्बर को जयपुर के जेईसीसी में पहले प्रवासी राजस्थानी दिवस का भव्य आयोजन करने जा रही है। यह कार्यक्रम देश और विश्वभर में बसे प्रवासी राजस्थानी समुदाय के लिए जड़ों से जुड़ने और अपनी मातृभूमि के लिए योगदान करने की दिशा में एक अनूठी पहल साबित होगा। CM भजनलाल शर्मा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के विजन से प्रेरित होकर राजस्थान अभूतपूर्व सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है और इस परिवर्तन को गति देने में प्रवासी राजस्थानियों की महत्त्वपूर्ण भूमिका है। इसी क्रम में राज्य के विकास में प्रवासी राजस्थानियों की भूमिका को और सशक्त करने, उनकी उपलब्धियों का सम्मान करने और उन्हें निवेश, नवाचार तथा सामाजिक योगदान के नए अवसरों से जोड़ने के लिए यह आयोजन किया जा रहा है। प्रवासी राजस्थानी दिवस के लिए पंजीकरण प्रारम्भ होते ही देश-विदेश में बसे प्रवासी समुदाय में इस कार्यक्रम को लेकर बेहद उत्साह दिखाई दे रहा है और वे राजस्थान के विकास में अपनी भूमिका को लेकर सक्रिय रूप से आगे आ रहे हैं। राजस्थान की समृद्ध विरासत और बदलते प्रदेश की दिखेगी झलक प्रवासी राजस्थानी दिवस में राज्य की सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक धरोहर, लोक-कला और परंपराओं के साथ-साथ आधुनिक और तेजी से विकसित होते राजस्थान की झलक भी दिखाई देगी। आयोजन में राजस्थान की लोक विरासत पर आधारित विशेष रंगारंग सांस्कृतिक संध्या प्रस्तुत की जाएगी, जो प्रवासियों को अपनी जड़ों से भावनात्मक रूप से जोड़ने का माध्यम बनेगी। साथ ही इस अवसर पर सेक्टोरल सेशन्स के माध्यम से राज्य में ऊर्जा, पर्यटन, शिक्षा, उद्योग, स्वास्थ्य और जल संसाधन जैसे विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे महत्वपूर्ण कार्यों की जानकारी भी प्रदान की जाएगी, ताकि प्रवासी समुदाय प्रदेश की विकास यात्रा से परिचित हो सके। सेक्टोरल सत्रों में होगा नए अवसरों पर गहन विमर्श विविध विषयों पर होने वाले सेक्टोरल सत्रों में विशेषज्ञ राजस्थान के बदलते औद्योगिक एवं निवेश परिवेश और जुड़ाव की संभावनाओं पर विचार रखेंगे। पर्यटन सत्र में विशेषज्ञ राजस्थान के परम्परागत हैरिटेज टूरिज्म के साथ-साथ एडवेंचर और वॉटर बेस्ड पर्यटन के नए स्वरूपों पर अपने विचार रखेंगे। शिक्षा सत्र में शिक्षा जगत के विशेषज्ञों के साथ वे प्रवासी राजस्थानी भी शामिल होंगे जिन्होंने इस क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। स्वास्थ्य सत्र में चिकित्सा, फार्मा और हेल्थ टेक्नोलाजी से जुड़े विशेषज्ञ राज्य में उभरती संभावनाओं पर चर्चा करेंगे। जल संसाधन सत्र में नवीनतम जल संरचनाओं और पारंपरिक जल संरक्षण पद्धतियों पर विशेष जानकारी दी जाएगी। इन सत्रों का उद्देश्य प्रवासी समुदाय को प्रदेश में उपलब्ध अवसरों और संभावनाओं से अवगत कराना तथा उनके सुझाव शामिल करना है, जो कि राज्य के विकास की नीति-निर्धारण का आधार बनेंगे। विशेष एनआरआर ओपन हाउस सत्र इस कार्यक्रम का बड़ा आकर्षण रहेगा। राजस्थान फाउंडेशन के 26 चैप्टर्स से आए वे प्रवासी, जिन्हें ‘प्रवासी राजस्थानी सम्मान’ मिल चुका है, वे भी इस सत्र में अपने विचार रखेंगे। प्रवासी राजस्थानियों के लिए खुले सहभागिता के नए द्वार राज्य सरकार ने प्रवासी राजस्थानियों की मातृभूमि के प्रति निष्ठा और योगदान की भावना को सम्मान देते हुए सहभागिता फ्रेमवर्क तैयार किया है। यह फ्रेमवर्क प्रवासी समुदाय को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सामाजिक अवसंरचना, स्वास्थ्य, शिक्षा और ग्रामीण विकास जैसे क्षेत्रों में योगदान करने का अवसर देता है। राज्य सरकार ने प्रवासी राजस्थानियों के परिवारों की समस्याओं के समाधान के लिए ‘सिंगल प्वाइंट ऑफ कॉन्टेक्ट’ के रूप में सभी जिलों में अतिरिक्त जिला कलक्टर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। - कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान प्रवासी राजस्थानियों को अपने गांव, कस्बे और क्षेत्र में जल संरक्षण के लिए जोड़ती है। इस अभियान के माध्यम से रेन वाटर हार्वेस्टिंग और भू-जल पुनर्भरण संरचनाओं के निर्माण के लिए प्रवासियों का सहयोग लिया जा रहा है, ताकि जल सुरक्षा को मजबूत किया जा सके। - विद्यालय की भामाशাহ योजना-2025 के द्वारा प्रवासी एवं दानदाता सरकारी विद्यालयों को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में बदलने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इस योजना में आधुनिक अवसंरचना, आईसीटी सुविधाओं, स्वच्छता और डिजिटल संसाधनों के विकास में भागीदारी का अवसर है। बड़े योगदान पर विद्यालयों को दानदाता के नाम से पहचान देने का भी प्रावधान है। - इसके साथ ही ऑनलाइन फंडिंग प्लेटफॉर्म ज्ञान संकल्प पोर्टल के माध्यम से प्रवासी समुदाय अपनी पसंद की शिक्षा परियोजनाओं में ऑनलाइन योगदान कर सकते हैं। - राज्य सरकार ने सरकारी संस्थानों के नामकरण की नीति भी लागू की है जिसके अंतर्गत दानदाताओं द्वारा निर्माण लागत के अनुरूप कॉलेज, अस्पताल, स्कूल या उनकी आंतरिक सुविधाओं का नामकरण किया जा सकता है। - नंदीशाला जन सहभागिता योजना के माध्यम से राज्य सरकार और दानदाताओं के सहयोग से पंचायत समिति स्तर पर नंदीशालाओं के निर्माण की व्यवस्था भी की गई है, जिसमें प्रवासी समुदाय महत्वपूर्ण भागीदार बन सकता है।
0
comment0
Report
RKRaj Kishore Soni
Nov 16, 2025 09:21:37
Raisen, Madhya Pradesh:रायसेन जिले के बेगमगंज मड़देवरा गांव में डीपी पर चढ़कर बिजली जोड़ रहे हेल्पर की बिजली विभाग द्वारा बिना बताये बिजली चालू करने से करंट लगने से मौत हो गई. विद्युत विभाग की लापरवाही एवं दोषी अधिकारियों के खिलाफ क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र पटेल सहित ग्रामीण जन चक्का जाम पर बैठे हुए हैं. पड़रिया राजाधार ग्राम पंचायत के मड़देरा गांव की बिजली बिल नहीं भरे होने से काटी गई थी. ग्राम वासियों द्वारा बिल जमा किए जाने के बाद विद्युत विभाग ने गांव की बिजली सप्लाई चालू करने के निर्देश लाइनमैन बलराम रजक को दिए थे जिसने सहायक लाइनमैन संजय लोधी एवं हेल्पर अर्जुन सिंह को डीपी से गांव की लाइन जोड़ने के लिए भेजा था लाइन जोड़ने समय उन्होंने बिजली बंद रखने का परमिट ले लिया था लेकिन समय से पहले ही बिजली चालू होने से एकाएक करंट प्रभावित हुआ और उसकी चपेट में लाइन जोड़ रहा हेल्पर अर्जुन सिंह आ गया जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई. सवाल यह उठता है कि जब विद्युत कर्मियों ने बिजली बंद करने का परमिट लिया था तब बिना उनसे पूछे किस व्यक्ति द्वारा बिजली की सप्लाई चालू की गई जिसके कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ. थानाप्रभारी राजीव उइके ने बताया की पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है.
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top