209801ऑपरेशन मुस्कान: 101 मोबाइल बरामद, 22.50 लाख की संपत्ति लौटाई
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। उन्नाव पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 101 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 22.50 लाख रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश पुलिस के पुलिस महानिदेशक के आदेश के क्रम में की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव जय प्रकाश सिंह के निर्देशन में सर्विलांस सेल व जनपद के समस्त थानों की संयुक्त टीम ने CEIR पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर कार्रवाई करते हुए इन मोबाइल फोन को बरामद किया। पुलिस अधीक्षक द्वारा पहले ही सभी थाना प्रभारियों एवं सर्विलांस टीम को गुमशुदा मोबाइलों की शत-प्रतिशत बरामदगी के लिए कड़े निर्देश दिए गए थे।
बरामद किए गए मोबाइल फोन विभिन्न कंपनियों के हैं, जिनमें सैमसंग, ओप्पो, वीवो, रियलमी, टेक्नो, लावा, रेडमी, मोटोरोला, आईटेल, इनफिनिक्स, वनप्लस, आईक्यूओ और पॉको शामिल हैं।
पुलिस ने बरामद मोबाइल फोन उनके संबंधित स्वामियों को सुपुर्द कर दिए, जिससे लोगों के चेहरों पर खुशी लौट आई। पुलिस की इस कार्रवाई की आमजन द्वारा सराहना की जा रही है।
0
209801उन्नाव में होली को लेकर पुलिस की कड़ी तैयारी, 237 होलिका दहन स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव/शुक्लागंज। होली पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। प्रदेश स्तर पर योगी आदित्यनाथ द्वारा जारी निर्देशों के बाद उन्नाव पुलिस ने भी व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं।
कोतवाली गंगा घाट क्षेत्र में कुल 237 होलिका दहन स्थलों का चयन किया गया है। कोतवाली प्रभारी गंगा घाट अजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष रणनीति बनाई गई है।
उन्होंने बताया कि 237 स्थानों में से तीन संवेदनशील स्थान—पोनी रोड, मिश्रा कॉलोनी मनोहर नगर, गौसिया मस्जिद के पास—पर प्रशासन द्वारा सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। वहीं अन्य 35 से 40 स्थानों पर, जिनमें बिंदनगर, बालू घाट, शक्ति नगर, कंचन नगर, अंबिकापुरम, गंगा बैराज और जाजमऊ क्षेत्र शामिल हैं, वहां भी सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी की जा रही है।
सुरक्षा की दृष्टि से अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। क्षेत्र में चार इंस्पेक्टर, 12 हेड कांस्टेबल, छह महिला सिपाही और डेढ़ सेक्शन पीएसी को लगाया गया है। इसके अलावा पूरे इलाके की निगरानी ड्रोन कैमरों से भी की जाएगी।
पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि होली का पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
0