210001
बांदाः अमर उजाला फाउंडेशन और बांदा रोटी बैंक सोसाइटी के देखरेख में कहला गांव में बांटा गए गरम कपड़े
Banda, Uttar Pradesh:आज रविवार को अमर उजाला फाउंडेशन और बांदा रोटी बैंक सोसाइटी के देखरेख में ग्राम कहला के ग्रामीणों को प्रत्येक रविवार की तरह जनपद के अन्य क्षेत्रों की तरह इस रविवार को भी कम्बल, गरम कपड़े, जूते, चप्पल, किताबें, खिलौने आदि का वितरण किया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हल्द्वानी के ग्रामीण इलाकों में पानी की समस्या के लिए नई पेयजल योजनाएं लागू होंगी
Haldwani, Uttarakhand:गर्मी के मौसम में हल्द्वानी के ग्रामीण इलाकों में पानी की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बढ़ती आबादी और सीमित जल आपूर्ति के कारण कई गांवों में लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में जल संस्थान ने ग्रामीण क्षेत्रों को भी शहरी क्षेत्रों की तर्ज पर नियमित और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने की योजना तैयार की है। इसके तहत नई वाटर सप्लाई स्कीमों पर काम किया जा रहा है, ताकि हर व्यक्ति तक निर्धारित मानकों के अनुसार पानी पहुंचाया जा सके। हल्द्वानी में हर साल पेयजल संस्थान को nec पेयजल कनेक्शन के लिये 3-4 हज़ार आवेदन मिल रहे हैं, भीषण गर्मी के बीच हल्द्वानी और आसपास के क्षेत्रों में पानी की मांग तेजी से बढ़ गई है। शहर के कई हिस्सों में स्थिति सामान्य है, लेकिन ग्रामीण इलाकों में पानी की किल्लत लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। यही वजह है कि इन दिनों सड़कों पर पानी से भरे टैंकर लगातार दौड़ते दिखाई दे रहे हैं। हर साल गर्मी के दौरान सामने आने वाली इस समस्या का स्थायी समाधान निकालने के लिए जल संस्थान ने अब ग्रामीण क्षेत्रों के लिए विशेष योजना तैयार की है। विभाग का कहना है कि भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ऐसी पेयजल योजनाएं बनाई जा रही हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों को भी शहरों की तरह पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध कराया जा सके और टैंकरों पर निर्भरता कम हो। वर्तमान में हल्द्वानी क्षेत्र में प्रतिदिन करीब 80 एमएलडी यानी मिलियन लीटर पानी की आवश्यकता है, जबकि जल संस्थान केवल 72 एमएलडी पानी की आपूर्ति कर पा रहा है। इस कमी का सबसे ज्यादा असर ग्रामीण क्षेत्रों पर पड़ रहा है। कमलुवागांजा, नरीमन तिराहा क्षेत्र, बजूनिया हल्दू, रामपुर लामाचोर, कोरिया गांव, बच्चीनगर, गुजरोड़ा, हल्दुपोखरा, कुशालपुर, नाथूपुर पाडली और हिम्मतपुर जैसे इलाकों में पानी की उपलब्धता निर्धारित मानकों से कम है। इसी को देखते हुए विभाग ने इन क्षेत्रों के लिए विशेष पेयजल योजनाएं तैयार की हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी शहरी मानकों के अनुसार प्रति व्यक्ति प्रतिदिन 135 लीटर पानी उपलब्ध कराना है। विभाग का दावा है कि योजनाओं के लागू होने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट काफी हद तक दूर हो जाएगा और लोगों को नियमित जलापूर्ति का लाभ मिल सकेगा, हल्द्वानी की बढ़ती आबादी और भविष्य की जरूरतों को देखते हुए पेयजल व्यवस्था को मजबूत करना जरूरी है। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों के लिए तैयार की जा रही नई योजनाएं आने वाले वर्षों में पानी की समस्या के समाधान की दिशा में अहम कदम साबित हो सकती हैं।0
0
Report
देवरिया : गौरीबाजार पुलिस ने पांच वारंटियों को किया गिरफ्तार
Deoria, Uttar Pradesh:अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गौरीबाजार पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में पांच वारंटियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी आरोपियों को उनके घरों से हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजीत आर शंकर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनन्द कुमार पाण्डेय तथा क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर सतेन्द्र कुमार राय के पर्यवेक्षण में थाना गौरीबाजार पुलिस ने यह कार्रवाई की। थाना गौरीबाजार में दर्ज मुकदमा संख्या 9747/2023, धारा 323, 452 एवं 427 भादवि से संबंधित वारंट के तहत पुलिस टीम ने डमर भिष्वा गांव में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जोखन निषाद, लालमुनी निषाद, बृन्दा देवी, शांति देवी तथा तारा देवी को गिरफ्तार किया। सभी आरोपी थाना गौरीबाजार क्षेत्र के डमरभिष्वा गांव के निवासी बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद सभी को नियमानुसार न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सभाजीत सिंह, हेड कांस्टेबल राहुल यादव, कांस्टेबल अमृत अंजन यादव, महिला कांस्टेबल प्रतिमा एवं महिला कांस्टेबल रूपम यादव शामिल रहीं। थानाध्यक्ष डॉ. महेंद्र कुमार ने बताया कि अपराधियों एवं वारंटियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।0
0
Report
ब्रेक फेल बस ने शाजापुर में मचाई टक्कर, 3 घायल
Shajapur, Madhya Pradesh:एंकर- शाजापुर शहर में शनिवार को एक सड़क हादसा हुआ। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मंडी के पास निर्माणाधीन पुलिया के निकट सारंगपुर से आ रही बालाजी बस के ब्रेक फेल हो गए। अनियंत्रित बस ने दो बाइक ओर चार पहिया वाहन को टक्कर मार दी, जिसमें तीन लोग घायल हो गए。 प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, निर्माणाधीन पुलिया के पास अचानक बस के ब्रेक फेल होने से चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। बस पहले बाइक सवारों से टकराई और फिर अन्य वाहनों से जा भिड़ी। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया。 घायलों में मझनिया निवासी जितेंद्र शामिल हैं, जो किसी काम से शाजापुर आ रहे थे। बस ने उन्हें पीछे से टक्कर मारी थी। अन्य घायलों में लक्ष्मण और उनकी मां सानूबाई हैं। वे दोनों बैंक संबंधी कार्य के लिए शाजापुर आ रहे थे, तभी इस हादसे का शिकार हो गए。 सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को जब्त कर थाने में खड़ा कराया है। पुलिस के अनुसार, घायलों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी。0
0
Report
Advertisement
महासमुंद में गांजा तस्करी का बड़ा मामला: 3 करोड़ रुपये मूल्य का गांजा जप्त
Mahasamund, Chhattisgarh:लोकेशन महासमुंद ब्रेकिंग कंपनी के सामान की आड़ में गांजा तस्करी, तस्कर का प्लान महासमुंद पुलिस ने किया फैल। टाटा माजदा वाहन में बड़े-बड़े काटॅॉन के बीच में एवं पीछे छिपाकर ले जाया जा रहा था गांजा। पुलिस को चकमा देने, काले रंग के त्रिपाल से ढंक कर किया जा रहा था गांजा का परिवहन। 600 किलो (06 क्विंटल) गांजा जिसकी कीमत 03 करोड़ रुपये, पुलिस ने किया जप्त। गांजा परिवहन में प्रयुक्त वाहन टाटा माजदा, 01 नग मोबाइल, नगदी रकम सहित करीब 03 करोड़,12 लाख, 15 हजार रूपये की संपत्ति जप्त। गांजा तस्करी करने वाला महाराष्ट्र का 01 तस्कर गिरफ्तार। जिला बौद्ध (उड़ीसा) से लिया था गांजा, जिला ठाणे (महाराष्ट्र) में खपाने की थी योजना। थाना सिंघोड़ा अंतर्गत प्राप्त सूचना के आधार पर मुरमुरी चौक में गांजा तस्कर आया पकड़ में। अपराध धारा 20 (B),(ii),(C) NDPS एक्ट के तहत पुलिस ने की कार्रवाई।0
0
Report
वरूड में भारी ओले से अमरावती में गर्मी राहत, संतरे-मोसंबी फसलें नुकसान
Amravati, Maharashtra:अमरावतीच्या वरूड परिसरात जोरदार गारपीठ; उकाड्याने त्रस्त नागरिकांना मोठा दिलासा, संत्रा, मोसंबी पिकांचं नुकसान अमरावती जिल्ह्यात एकीकडे सूर्य आग ओवत असताना आणि नागरिक प्रचंड हीट वेव्हमुळे (उष्णतेच्या लाटेमुळे) होरपळून निघाले असताना वरूड परिसरात अवकाळी पावसाने जोरदार हजेरी लावली. तब्बल एक तासापेक्षा अधिक काळ या भागात प्रचंड गारपीट झाली. त्यामुळे गेल्या काही दिवसांपासून अमरावतीकर भीषण उष्णता आणि असह्य उकाड्याचा सामना करत होते. अशा परिस्थितीत झालेल्या या मुसळधार पाऊस आणि गारपिटामुळे संपूर्ण परिसरातील तापमानात घट झाली असली तरी संत्रा मोसंबी पिकांचं मोठ्या प्रमाणात नुकसान झाल्याची माहिती आहे.0
0
Report
नोएडा के सेक्टर-64 स्थित आदर्श परीक्षा केंद्र पर सीयूईटी (CUET) परीक्षा के दौरान भारी हंगामा
New Delhi, Delhi:नोएडा के सेक्टर-64 स्थित आदर्श परीक्षा केंद्र पर सीयूईटी (CUET) परीक्षा के दौरान भारी हंगामा देखने को मिला। तकनीकी खराबी और सर्वर संबंधी समस्या के कारण परीक्षा शुरू होने में कई घंटे की देरी हुई। इससे नाराज छात्रों और अभिभावकों ने एनटीए (NTA) के कथित कुप्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लंबे इंतजार और अव्यवस्था के बाद अंततः संबंधित केंद्र पर परीक्षा रद्द कर दी गई, जिससे छात्रों में भारी रोष व्याप्त है।0
0
Report
Advertisement
मंदसौर में सवारी बिठाने को लेकर बस चालकों की मारपीट का वीडियो वायरल
Mandsaur, Madhya Pradesh:मंदसौर सवारी बिठाने के विवाद को लेकर दो बस संचालकों में आपस में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, दलोदा थाना क्षेत्र के आक्या का वीडियो बताया जा रहा है, जहाँ पर आगे पीछे चलने वाली बेगम बस के कंडक्टरों में सवारी और टाइम को लेकर पहले आपस में विवाद हुआ और फिर आपस में मारपीट हुई, किसी ने इसका वीडियो बना लिया, जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है गौरतलब है की सवारी बिठाने के लिए कई बार आपस में कंपटीशन के चलते बस तेज रफ्तार से भगाइ जाती है और इस तरह के मामलों में कई बार यात्रियों की जान भी जोखिम में आ जाती है,0
0
Report
डूंगरपुर में सोना तस्करी का बड़ा भंडाफोड़; 3 युवक डिटेन
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले के एसपी मनीष कुमार ने बताया कि डीएसटी को मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के बाद एनएच-48 पर स्थित लेहना घाटी में नाकेबंदी की गई थी। इस दौरान एक संदिग्ध कार को रोककर जब उसकी तलाशी ली गई, तो पुलिस भी हैरान रह गई। कार की तलाशी में एक इलेक्ट्रॉनिक इंडक्शन चूल्हा मिला जिसके अंदर सोने की रिंगें बनाकर छिपाई हुई थीं, ताकि कस्टम और पुलिस की नजरों से बचा सके। पुलिस ने कार व सोने को जब्त करते हुए कार सवार बाँसवाड़ा जिले के नडीयादा गाँव निवासी राजपाल सिंह, नवागाँव निवासी परवेश पाटीदार व कार चालक कुंवारिया निवासी प्रदीप पाटीदार को डिटेन किया ओर थाने लेकर आई | पुलिस ने सोने का वजन करवायातो 1 किलो 77 ग्राम और 840 मिलीग्राम सोना निकला | जिसकी बाजार की कीमत करीब 1 करोड़ 74 लाख 50 हजार रुपए बताई जा रही है | पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि सोना तस्करी का यह जाल खाड़ी देश से जुड़ा हुआ है। एसपी ने बताया कि बांसवाड़ा जिले के नडीयादा गाँव का रहने वाला राजपाल सिंह कुवैत में काम करता है। वह कुवैत से सोना तस्करी कर अहमदाबाद एयरपोर्ट पर उतरा था। जिसे रिसीव करने के लिए परवेश पाटीदार प्रदीप पाटीदार की कार किराये पर लेकर आया था | पूछताछ में राजपाल सिंह ने बताया कि कुवैत में रहने वाले बांसवाड़ा के नवागाँव निवासी जगदीश पाटीदार ने उसे भारत ले जाने के लिए कुछ सामान दिया था। इसी सामान में वह इलेक्ट्रॉनिक चूल्हा भी शामिल था, जिसके भीतर सोने की रिंगें छिपाई गई थीं। जिसके बार में उसे जानकारी नहीं थी | इधर मामले की गंभीरता और भारी मात्रा में मिले सोने को देखते हुए डूंगरपुर पुलिस ने इंकम टैक्स, जीएसटी और कस्टम विभाग को भी इस पूरे मामले की आधिकारिक सूचना दे दी है। फिलहाल पुलिस तीनों युवकों से गहनता से पूछताछ कर रही हैं।0
0
Report
झूंसी में हिस्ट्रीशीटर की हवाई फायरिंग वायरल वीडियो के साथ
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज झूंसी इलाके में हिस्ट्रीशीटर ने दिनदहाड़े की हवाई फायरिंग, पिस्टल से हवाई फायरिंग कर हिस्ट्रीशीटर ने फैलाई दहशत, सोशल मीडिया पर हिस्ट्रीशीटर के फायरिंग का वीडियो वायरल, दो दिन पुराना बताया जा रहा है फायरिंग का वायरल वीडियो, पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर मानवेंद्र सिंह के खिलाफ दर्ज किया केस, आरोपी हिस्ट्रीशीटर की तलाश में जुटी झूंसी थाने की पुलिस, मूलतः सराय इनायत इलाके का रहने वाला है हिस्ट्रीशीटर मानवेंद्र।0
0
Report
Advertisement
कोर्ट परिसर में दो भाइयों के बीच खूनी खेल: बड़े भाई ने छोटे भाई का सर दीवार में मारा
Raipur, Chhattisgarh:कोर्ट परिसर में 2 भाईयों में खूनी खेल मामला... बड़े भाई संजय सोनी ने छोटे भाई राहुल सोनी को मारा.... पुलिस नही कर रही है चाकूबाजी की पुष्टि... कोर्ट के सेकेंड फ्लोर पर हुआ खूनी खेल... विवादी के दौरान बड़े भाई द्वारा छोटे भाई का सर दीवार में मारना बता रही है... दोनो अश्वनी नगर रायपुर के निवासी... कोर्ट में अफरातफरी का माहौल... न्यायाधीश के आने जाने वाले गलियारी में हुआ खूनी खेल... आरोपी हिरासत में... सिविल लाइन थाना इलाके का मामला...0
0
Report
अजमेर शरीफ दरगाह में दो-दिन का उर्स शुरू, रस्में जारी
Ajmer, Rajasthan:अजमेर शरीफ दरगाह में हज़रत ख्वाजा सैय्यद अबु सईद रहमतुल्लाह अलैही का दो रोज़ा उर्स का आगाज़ हो गया है। जहां अंजुमन सैय्यद ज़ादगान कि ज़ानिब से उर्स प्रोग्राम की तमाम तर रस्म की तकरीब अंजाम दी जा रही है। 12 जिल हिज्जा को चादर का जुलूस, महफ़िले कव्वाली और 13 जिल हिज्जा को दोपहर कुल की रस्म के साथ उर्स का इख्त्ताम होगा। इस उर्स मुबारक़ में अक़ीदत मंद शिरक़त करेंगे और हज़रत अबु सईद चिश्ती के मज़ार पर गुलाब जल और केवड़े समेत इत्र से महकाया जाएगा। इनका मज़ार मुबारक़ दरगाह में ही झालरा मैदान की जानिब शाही घाट पर वाक्य है। जहां उर्स के मौके पर मज़ार शरीफ को खूबसूरत रोशनी से सजाया गया है। ग़ौरतलब है कि ख्वाजा गरीब नवाज की एक बेटी हाफीजा बीबी जमाल और तीन साहबज़ादे है जिसमे हज़रत अबु सईद चिश्ती साहब छोटे साहबज़ादे शामिल है।0
0
Report
घरेलू गैस की बचत और सुरक्षा के बताए उपाय
Chaundhera, Uttar Pradesh:छतारी। क्षेत्र के गांव चौंढेरा स्थित पंचायत घर में कुंवर एचपी गैस एजेंसी द्वारा उपभोक्ता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के सेल्स ऑफिसर अमित कुमार मेहता ने उपभोक्ताओं को घरेलू गैस की सुरक्षित उपयोगिता तथा गैस खपत कम करने के प्रभावी उपायों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि खाना बनाते समय बर्तनों को ढककर रखने, प्रेशर कुकर का अधिक उपयोग करने, गैस बर्नर की नियमित सफाई करने तथा आवश्यकता अनुसार ही गैस का प्रयोग करने से एलपीजी की खपत कम की जा सकती है। साथ ही उपभोक्ताओं को गैस रिसाव की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में भी अवगत कराया गया। शिविर में उपस्थित ग्रामीणों को गैस सिलेंडर, रेगुलेटर और गैस चूल्हा,पाइप की समय-समय पर जांच कराने तथा सुरक्षा मानकों का पालन करने की सलाह दी गई। कार्यक्रम के दौरान उपभोक्ताओं की समस्याएं भी सुनी गईं और उनका समाधान किया गया। एजेंसी प्रतिनिधियों ने कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों का उद्देश्य उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं किफायती गैस उपयोग के प्रति जागरूक बनाना है। इस दौरान शानू खां, पिंटू शर्मा, रामवीर सिंह, प्रेम सिंह, जीतू कुमार, बबलू सिंह, प्रेमपाल सिंह आदि मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
गंदरबल पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान ड्रग डीलर को गिरफ्तार कर 11.10 ग्राम हेरोइन जप्त
Aram Pora, Ganderbal, Ganderbal Police apprehended one more drug peddler during naka checking at Nagpow, Tulmullah. During checking, a person coming from Kurag towards Tulmullah attempted to flee on noticing the police naka. Acting swiftly, the police party apprehended the suspect and conducted his search, leading to the recovery of approximately 11.10 grams of heroin-like substance from his possession. The accused has been identified as Aubaid Ahmad Dar @ Ubi S/o Habibullah Dar R/o Nowpora, Tulmullah. In this regard, FIR No. 16/2026 under relevant sections of the NDPS Act has been registered at Police Station Kheerbhawani, and further investigation has been taken up. Ganderbal Police remains committed to eradicating the menace of drugs and urges the public to cooperate by sharing information about drug-related activities in their areas.0
0
Report
पुंछ के बरारी में भालू हमला: 40 वर्षीय महमूद अहमद गंभीर रूप से घायल
Chikri Ban, पुनछ जिले के सावजियां गगडिया के बरारी इलाके में उस समय दहशत फैल गई जब एक 40 वर्षीय व्यक्ति पर भालू ने हमला कर दिया। इस हमले में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुषं? पुंछ जिले के सीमावर्ती क्षेत्र सावजियां गगडिया बरारी में एक भालू के हमले में 40 वर्षीय महमूद अहमद गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, महमूद अहमद किसी काम से इलाके में गए हुए थे, तभी अचानक एक जंगली भालू ने उन पर हमला कर दिया। भालू के हमले से महमूद अहमद को शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद उन्हें भालू के चंगुल से छुड़ाया। घटना के तुरंत बाद घायल को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए आगे के उपचार के लिए अस्पताल रेफर किया गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से मांग की है कि जंगली जानवरों की बढ़ती गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। फिलहाल महमूद अहमद का इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।0
0
Report
मंदिर हसौद में युवक की हत्या, विवाद बना कारण; ग्रामीणों ने घर-पर हमला किया
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर मंदिर हसौद थाना इलाके में युवक की हत्या चाकू मारकर तोषक भारती नामक युवक की हत्या आपसी विवाद बना हत्या का कारण कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही मंदिर हसौद थाना पुलिस सतनामी मोहल्ले में हुई हत्या की वारदात हत्या की वारदात से गुस्साये ग्रामीणों ने आरोपी का घर तोड़ा गाड़ी में लगाई आग0
0
Report
Advertisement
