Back
बांदा में छह वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म: पाक्सो अदालत ने आरोपी को फांसी की सजा सुनाई
AMATUL MISHRA
Jan 06, 2026 09:18:55
Banda, Uttar Pradesh
बांदा में एक छह वर्षीय मासूम के साथ हैवानियत के मामले में विशेष पाक्सो न्यायालय ने आरोपी को फांसी की सजा सुनाई है. आरोपी ने 6 वर्षीय मासूम को पहले बहला-फुसलाकर घर बुलाया था और उसके साथ बर्बरता के साथ दुष्कर्म किया था और जान से मारने का प्रयास भी किया था. कालिंजर थाना क्षेत्र में 25 जुलाई 2025 को पीड़िता स्कूल से घर आई थी जब परिजन खेत गये हुए थे. गांव के अमित रैकवार पुत्र बाबूलाल रैकवार नाम के आरोपी ने मासूम बच्ची को ₹10 की नोट देकर बहला-फुसला कर अपने घर ले गया और उससे दुष्कर्म के साथ मारने का प्रयास किया. बच्चे के घर पहुंचने पर वह नहीं मिली तो पड़ोस के घर पहुंची और मासूम क्षत विक्षत हालत में बरामद हुई. आरोपी मौके से फरार हो गया. मासूम को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर बांदा लाया गया और आगे कानपुर इलाज के लिए भेजा गया जहां अब तक तीन ऑपरेशन हो चुके हैं और चौथा होना है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया. मेडिकल व अन्य गवाहों के बयान के आधार पर न्यायालय में मामला चला. विशेष पाक्सो एक्ट न्यायालय बांदा ने आरोपी को सजा ए मौत सुनाई और फांसी पर लटकाने का आदेश दिया गया है जब तक दुष्कर्म के अपराधी की मौत ना हो जाए. परिवार ने कहा कि उनकी मासूम के साथ हुई तरह की घटना के लिए ऐसी सजा मिलनी चाहिए. अभियोजन अधिकारी ने बताया कि मामले के चलते 56 दिनों के भीतर न्याय मिला.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
Mamauta Kalan, Uttar Pradesh:अलीगढ़ विद्युत समस्याओं को लेकर किसानों ने किया धरना प्रदर्शन,
आये दिन ग्रामीण क्षेत्रों में फुक रहे ट्रांसफार्मर को लेकर प्रदर्शन,
विद्युत आपूर्ति और ट्रांसफार्मर फुंकने की शिकायत लेकर SDO जट्टारी को सौंपा ज्ञापन,
अलीगढ़ के टप्पल थाना इलाके के जट्टारी का मामला.
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
0
Report
0
Report