Back
बलरामपुर पेट्रोल पंप पर युवक की पिटाई का वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज
PTPawan Tiwari
Mar 26, 2026 12:02:54
Balrampur, Uttar Pradesh
बलरामपुर में पेट्रोल पंप पर युवक की पिटाई, 56 सेकंड का वीडियो वायरल, युवक ने पहले पेट्रोल पंप कर्मी को किया था जख्मी तब हुआ मारपीट
सुसंगत धाराओं में मुकदमा हुआ दर्ज, पुलिस ने शुरू की विवेचना
बलरामपुर जनपद के कोतवाली नगर क्षेत्र में बुधवार देर रात पेट्रोल पंप पर मारपीट का मामला सामने आया है. घटना का एक 56 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें कुछ लोग एक युवक की सरेआम पिटाई करते दिखाई दे रहे हैं। पूरे प्रकरण में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने विवेचना शुरू कर दिया है.
बताया जा रहा है कि यह घटना गंगाडीहवा स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप की है। पेट्रोल-डीजल को लेकर चल रही अफवाहों के बीच पंपों पर भीड़ लगी हुई थी। इसी दौरान देर रात पंप बंद होने के बावजूद कुछ लोग पेट्रोल भरवाने के लिए पहुंचे थे。
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक युवक अपने साथियों के साथ जबरन पेट्रोल भरवाने की जिद करने लगा। कर्मचारियों के मना करने पर वह उनसे उलझ गया। एक पेट्रोल पंप कर्मी को लहू लुहान कर दिया था मारपीट किया इसके बाद मारपीट हुआ है. आरोप है कि विवाद के दौरान युवक ने वहां मौजूद एक व्यक्ति पुद्दीलाल को दांत से काटकर घायल कर दिया。
इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों का गुस्सा भड़क उठा और 5-6 लोगों ने मिलकर युवक की पिटाई कर दी। वायरल वीडियो में कुछ लोग युवक को पकड़कर मारते नजर आ रहे हैं, जबकि एक व्यक्ति डंडे से वार करता भी दिख रहा है। इस दौरान युवक की मां उसे बचाने की कोशिश करती दिखाई दे रही है。
घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं और कानून-व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है。
पूरे प्रकरण को लेकर क्षेत्राधिकार नगर ज्योति श्री का कहना है सुसंगत धाराओं में मारपीट मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है विवेचना शुरू कर दी गई है.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
1
Report
OBOrin Basu
FollowMar 26, 2026 13:21:290
Report
VSVaibhav Sharma
FollowMar 26, 2026 13:20:480
Report
SYSHRIPAL YADAV
FollowMar 26, 2026 13:20:340
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowMar 26, 2026 13:20:160
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 26, 2026 13:19:570
Report
NPNavratan Prajapat
FollowMar 26, 2026 13:19:480
Report
RNRandhir Nidhi
FollowMar 26, 2026 13:19:310
Report
PTPRATHAMESH TAWADE
FollowMar 26, 2026 13:19:180
Report
0
Report
SBSANJEEV BHANDARI
FollowMar 26, 2026 13:18:390
Report
SASARIFUDDIN AHMED
FollowMar 26, 2026 13:17:490
Report
PVPankaj Verma
FollowMar 26, 2026 13:17:370
Report
PKPrakash Kumar Sinha
FollowMar 26, 2026 13:16:570
Report