Back
गैस एजेंसी की मनमानी जारी, उपभोक्ताओं को फिर नहीं मिला सिलेंडर
Gauri Bazar, Uttar Pradesh
आदर्श भारत गैस एजेंसी इंदुपुर के कर्मचारियों की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही है। एजेंसी की लापरवाही और दुर्व्यवहार से परेशान उपभोक्ताओं का गुस्सा अब लगातार बढ़ता जा रहा है।
बताया चले कि बुधवार को गैस सिलेंडर न मिलने से नाराज उपभोक्ता सड़क पर उतर आए थे और चक्का जाम कर प्रदर्शन किया था। मौके पर पहुंचे गौरीबाजार थानेदार ने स्थिति को किसी तरह नियंत्रित किया और एजेंसी संचालक को कड़ी फटकार लगाई। प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद उस दिन उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया गया था।
हालांकि, अगले ही दिन गुरुवार को स्थिति फिर जस की तस हो गई। सिलेंडर लेने पहुंचे उपभोक्ताओं को एजेंसी कर्मचारियों ने साफ तौर पर कह दिया, जहां जाना है जाओ, हम सिलेंडर नहीं दे पाएंगे।इस रवैये से उपभोक्ताओं में आक्रोश और बढ़ गया है।
उपभोक्ताओं का कहना है कि करीब एक पखवाड़े पहले ही उन्हें गैस मिलने का समय दिया गया था, लेकिन अब तक सिलेंडर नहीं मिला। इतना ही नहीं, उपभोक्ता के मोबाइल पर सिलेंडर डिलीवरी का एसएमएस भी आ चुका है, जबकि वास्तव में उन्हें गैस नहीं मिली। जब उपभोक्ता इस संबंध में एजेंसी कार्यालय पहुंचे तो कर्मचारियों ने समस्या का समाधान करने के बजाय उनसे अभद्र व्यवहार किया और भगा दिया।
लगातार हो रही इस लापरवाही और मनमानी से क्षेत्र के उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी है। लोगों ने संबंधित अधिकारियों से एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और नियमित रूप से गैस आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की है।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
0
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 26, 2026 14:21:130
Report
AMAbhishek Mathur
FollowMar 26, 2026 14:20:460
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 26, 2026 14:20:34Noida, Uttar Pradesh:The Martial Eagle tries to snatch the electric stingray
0
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 26, 2026 14:20:15Noida, Uttar Pradesh:MID PTC- बताया जा रहा है कि परीक्षा खत्म होने के बाद छात्राएं स्कूल से बाहर निकल रहीं थी...तभी विवाद हुआ और गाली गलौज मारपीट होने लगी
0
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowMar 26, 2026 14:20:050
Report
KNKumar Nitesh
FollowMar 26, 2026 14:19:430
Report
PKPankaj Kumar
FollowMar 26, 2026 14:19:180
Report
0
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 26, 2026 14:18:43Noida, Uttar Pradesh:Industrial egg cracking machine
0
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 26, 2026 14:18:330
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 26, 2026 14:18:19Noida, Uttar Pradesh:बाहुबली पेट्रोल लेने पहुँचे हैं! संकल्प लिया है जब तक युद्ध खत्म नहीं.
0
Report
VRVIJAY RANA
FollowMar 26, 2026 14:18:050
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 26, 2026 14:17:51Noida, Uttar Pradesh:Friendly bear says hi and catches a piece of bread like a pro.
0
Report