icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271306
SBShyam BabuFollow26 Dec 2024, 09:27 am

मसकनवां में बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल, खालेगांव ने जीता खिताब

Chhitalupur, Uttar Pradesh:

मसकनवां रेलवे क्रॉसिंग ग्राउंड में सौभाग्य मैरिज हाल एवं श्रीराम ऑटो गैरेज द्वारा आयोजित कैनवस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच खालेगांव और सादुल्लाहनगर टीम के बीच खेला गया। फाइनल में खालेगांव की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 270 रन बनाए। टीम के खिलाड़ी अभय ने 41 गेंद पर सर्वाधिक 76 रन बनाकर महत्वपूर्ण योगदान दिया। जवाब में सादुल्लाहनगर की टीम 13 ओवर में 125 रन बनाकर आल आउट हो गई। मुख्य अतिथि समाजसेवी मनमीत सिंह और पूर्व ब्लाक प्रमुख शैलेंद्र पांडेय ने विजेता और उप विजेता टीम को शील्ड और कप पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कानपुर में 2.5 क्विंटल अवैध पटाखे पकड़े गए

Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर में अवैध पटाखों के बड़े जखीरे का भंडाफोड़ -2.5 क्विंटल अवैध पटाका बरामद -पुलिस में अवैध रूप से पटाका की जमाखोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार एंकर-चकेरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने जगईपुरवा चौराहे के पास राजेश दाल मिल के पीछे बने गोदाम में छापेमारी कर अवैध रूप से भंडारित करीब 2.5 क्विंटल पटाका बरामद किया । पुलिस ने मौके से गोदाम के प्रोडक्शन मैनेजर वसीम को गिरफ्तार किया है, जबकि पटाखे रखवाने का आरोपित सोनू उर्फ फैज फरार बताया जा रहा है। पुलिस पूछताछ में वसीम ने बताया कि पटाखे उसके रिश्तेदार सोनू उर्फ फैज रखवाया था। दीपावली के दौरान ऊंचे दामों पर बेचने के उद्देश्य से जमा किया गया था।
0
0
Report

मुरादाबाद में भूपेंद्र चौधरी का बड़ा बयान: जातिवाद और विदेशी साजिश पर हमला

Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद में भूपेंद्र चौधरी का बड़ा बयान: जातिवाद और विदेशी साजिश पर हमला, सिर्फ जातिगत मीडिया द्वारा ध्यान भटकाने और सर्वे के मिथ्या प्रचार के ट्वीट पर भूपेंद्र चौधरी का हमला। सबके अपने सर्वे करने के अपने तरीके और मैथलॉजी, जनता का मुड़ व रुझान क्या है इस तरह के रुझान से आंकलन होता है, मीडिया या किसी संस्था को जातिवादी कहकर इस प्रकार की राय रखना ठीक नहीं है, हो सकता है सर्वे से मायावती जी असहमत हो लेकिन असहमति व्यक्त करने का ये तरीका सही नहीं। CJP के प्रोटेस्ट मे महिला CRPF जवान को थप्पड़ मारने के वीडियो सामने आने पर भूपेंद्र चौधरी ने विपक्ष पर किया बड़ा हमला, इनके विषय और व्यवहार अराजक है। ये लोग रील बनाकर समाज में भ्रम बनाने वाले लोग, देश और प्रदेश की जनता समझ चुकी अब बहकावे में आने वाली नहीं, अब इनके प्रदर्शन में जनसमर्थन या जनता इनके साथ नहीं जुड़ रही बल्कि 2-2 या 4-4 लोग इकट्ठे होकर वीडियो बनाकर भ्रम पैदा करने का प्रयास कर रहे, अब इनका प्रयास सफल नहीं होगा। विपक्ष के तख्तापलट और बांग्लादेश बनाने के मंसूबो पर भूपेंद्र चौधरी का प्रहार, देश में लोकतंत्र की जड़े गहरी है 140 करोड़ की आबादी है, लोकतंत्रिक प्रक्रिया के तहत देश की जनता ने बीजेपी और मोदी जी को चूना, इस भ्रम फैलाने के पीछे विदेशी ताकतें हैं। बाइट :- भूपेंद्र चौधरी, कैबिनेट मंत्री, उत्तर प्रदेश।
0
0
Report

महागौरी अष्टमी पर भक्तों का उमड़ता जनसमूह, मां की पूजा से मिलती समृद्धि

Ukhdand, Uttar Pradesh:न्यूज़ (नवरात्र विशेष) (अष्टमी माँ महागौरी) सर्व मंगलं मांगल्ये शिवे सर्वाथ साधिके । शरण्येत्र्यंबके गौरी नारायणि नमोस्तुऽते॥ भक्तों के सारे पापों को जला देनेवाली और आदिशक्ति मां दुर्गा का आठवां स्वरूपा महागौरी की पूजा नवरात्र के अष्टमी तिथि को किया जाता है । पौराणिक कथानुसार मां महागौरी ने अपने पूर्व जन्म में भगवान शिव को पति के रूप में प्राप्त करने के लिए कठोर तपस्या की थी, जिसके कारण इनके शरीर का रंग एकदम काला पड़ गया था । तब मां की भक्ति से प्रसन्न होकर स्वयं शिवजी ने इनके शरीर को गंगाजी के पवित्र जल से धोया, जिससे इनका वर्ण विद्युत-प्रभा की तरह कान्तिमान और गौर वर्ण का हो गया और उसी कारणवश माता का नाम महागौरी पड़ा । माता महागौरी की आयु आठ वर्ष मानी गई है, इनकी चार भुजाएं हैं, जिनमें एक हाथ में त्रिशूल है, दूसरे हाथ से अभय मुद्रा में हैं, तीसरे हाथ में डमरू सुशोभित है और चौथा हाथ वर मुद्रा में है, इनका वाहन वृष है । नवरात्र की अष्टमी तिथि को मां महागौरी की पूजा का बड़ा महात्म्य है, मान्यता है कि भक्ति और श्रद्धा पूर्वक माता की पूजा करने से भक्त के घर में सुख-शांति बनी रहती है और उसके यहां माता अन्नपूर्णा स्वरुप होती है । इस दिन माता की पूजा में कन्या पूजन और उनके सम्मान का विधान है । नवरात्र शक्ति आराधना तथा आदिशक्ति माँ जगतम्बा की परम कृपा प्राप्त करने का विशिष्ट काल है। अष्टमी को महागौरी की पूजा अर्चना की जाती है निशाकाल में पूजन अर्चन करने से भक्तो को अभीष्ट फल की प्राप्ति होती है । प्रतिपदा से नवमी तक नौ तिथियों में माता की नौ शक्तियों का वास होता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार नवरात्र में आद्याशक्ति सृष्टि के सृजन, उत्थान तथा जन कल्याणार्थ अपनी समस्त दैवीय शक्तियों के साथ पृथ्वी पर अवतरित होती हैं। इस समय पूर्ण श्रद्धा तथा आस्था के साथ संयम व नियमपूर्वक ब्रह्मचर्य का पालन करते हुए पूजन आराधना करने से जगतजननी की नौ शक्तियां जाग्रत होकर नवग्रहों को नियंत्रित कर साधक को कष्टों से मुक्ति प्रदान कर सुख-शांति, ऐश्वर्य आदि की प्राप्ति कराती हैं। नवरात्र के आठवें दिन शक्ति स्वरूपा "महागौरी" के साथ शिव की पूजा आराधना करने से भक्तो को सिद्धि की प्राप्ति होती है | एक रिपोर्ट .... Vo1 :- श्वेते वृषे समारूढ़ा श्वेतांबर धरा शुचि:। महागौरी शुभं दद्यान्महादेव प्रमोददा ॥ मां दुर्गा जी की आठवीं शक्ति का नाम महागौरी है। इनका वर्ण पूर्णत: गौर है, इस गौरता की उपमा शंख, चन्द्र और कुन्द के फूल से दी गई है। इनके समस्त वस्त्र एवं आभूषण आदि भी भी श्वेत हैं। भगवती महागौरी बैल के पीठ पर विराजमान हैं। इनकी चार भुजाएं हैं। इनके ऊपर के दाहिने हाथ में अभय-मुद्रा और नीचे के दाहिने हाथ में त्रिशूल है। ऊपर वाले बायें हाथ में डमरु और नीचे के बायें हाथ में वर-मुद्रा है। इनकी मुद्रा अत्यन्त शान्त है। दुर्गा पूजा के आठवें दिन महागौरी की उपासना का विधान है। इनकी शक्ति अमोघ और अत्यन्त फलदायिनी है। इनकी उपासना से पूर्वसंचित पाप भी विनष्ट हो जाते हैं। उपासक सभी प्रकार से पवित्र और अक्षय पुण्यों का अधिकारी हो जाता है। नवरात्र के आठवें दिन महागौरी की पूजा-अर्चना सुख-शांति के लिए की जाती है। धन, ऐश्वर्र्य और सांसारिक ताप का हरण करने वाली माँ अपने भक्तों के लिए अन्नपूर्णा स्वरूप हैं। इनकी उपासना भक्तों के लिए सर्वाधिक कल्याणकारी है। जो स्त्री महागौरी की पूजा भक्ति भाव के साथ करती है, उनके सुहाग की रक्षा स्वयं देवी करती हैं। पुरुष माँ के महागौरी रूप की पूजा करते हैं, उनका जीवन सुखमय हो जाता है । आठवें दिन माँ विंध्यवासिनी महागौरी के रूप में दर्शन देकर भक्तों के सभी कष्टों का हरण कर लेती हैं - Bite 1:- पं० अखिलेंद्र महाराज (आचार्य,विन्ध्याचल) Vo 2 :- सिद्धपीठ में देश के कोने - कोने से आने वाले भक्त माँ का दर्शन पाने के लिए आस्था के साथ माँ का जयकारा लगाते हुए लम्बी लम्बी कतारों में लगे रहते हैं । भक्तो की आस्था से प्रसन्न होकर माँ उनकी झोली भर देती है, जब मां बुलाती हैं तो बेटे दौड़े चले आते हैं - Bite 2:-माता प्रसाद शुक्ला Bite 2:- रोहित (भक्त) Fvo :- भक्तो को परम शांति व आनंद की प्राप्ति माता के दर्शन पूजन से होता है । दरबार में आने वाले भक्त माँ से जिस भी मनोकामना कि अभिलाषा करते हैं वह सभी पूरी होती है, किसी को खाली हाँथ नही जाने देती ।
0
0
Report
Advertisement

बलरामपुर दुर्गा पंडाल हादसा: तेज कार ने 3 की मौत, 4 घायल

Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर में दुर्गा पंडाल में मौत बनकर घुसी कार, सभी को रौंदा जिसमें 3 की मौत और 4 गंभीर रूप से घायल बलरामपुर जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र के चरन गहिया बेल्हा गांव में शनिवार रात करीब 10:30 बजे तेज रफ्तार कार ने दुर्गा पंडाल में मौजूद लोगों को रौंद दिया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज जारी है। घटना के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई। गांव में सड़क किनारे दुर्गा माता का मंदिर है। मंदिर के बगल में सड़क से नीचे टेंट लगाकर पर्दे पर वीडियो दिखाया जा रहा था। इसी दौरान अनियंत्रित होकर आ रही कार ट Tent का कुछ हिस्सा तोड़ते हुए वहां मौजूद लोगों पर चढ़ गई। कार की चपेट में आने से सात लोग घायल हो गए। हादसे में बाइक भी क्षतिग्रस्त हुई, जबकि कार को भी नुकसान पहुंचा। तीन लोगों की मौत, चार घायल हादसे में मनोज सिंह (30), गणेश कुमार (40) और पातेश्वरी (36) की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं छेदी गुप्ता, डब्लू गुम्ता, मुकेश तिवारी और धूप राम घायल हुए हैं। उनका इलाज जारी है। घटना में कुछ अन्य लोगों को भी हल्की चोटें आईं, लेकिन वे अस्पताल नहीं पहुंचे। 'फोन आने से मंदिर चला गया, वरना मैं भी नहीं बचता' घटनास्थल पर मौजूद जितेंद्र उपाध्याय ने बताया कि वह रात करीब 10 बजे तक पंडाल में थे। इसी बीच फोन आने पर वह मंदिर में चले गए। उनके मुताबिक, कुछ ही देर बाद वहां हादसा हो गया। उन्होंने कहा कि अगर वह भी पंडाल में मौजूद होते, तो शायद वह भी इसकी चपेट में आ जाते। प्रत्यक्षदर्शी ने आरोप लगाया कि कार चालक शराब के नशे में था और इसी वजह से उसने लोगों को कुचल दिया। हालांकि, चालक के नशे में होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस हादसे की सूचना मिलते ही नगर कोतवाली और देहात कोतवाली की पुलिस, नगर क्षेत्राधिकारी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। क्षेत्राधिकारी अभिषेक सिंह के अनुसार, पुलिस ने घेराबंदी कर कार को पकड़ लिया है और चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है। बयान -नेत्राधिकारी नगर अभिषेक सिंह बयान- प्रत्यक्षदर्शी जितेंद्र उपाध्याय
0
0
Report

जालौन में इनामी गैंगस्टर प्रदीप उर्फ गुड्डू के खिलाफ मुठभेड़, गोली लगने से घायल

Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में पुलिस और इनामियां गैंगस्टर बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, चैकिंग के दौरान 25 हजार के इनामियां गैंगस्टर बदमाश से हुई मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में इनामियां बदमाश प्रदीप उर्फ गुड्डू के पैर में लगी गोली, मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से एक अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस व बाइक बरामद, पकड़े गए बदमाश के खिलाफ गैंगस्टर लूट और चोरी समेत एक दर्जन से अधिक दर्ज है गंभीर मामले, मुठभेड़ में घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र में कुईया रोड के पास हुई मुठभेड़।
0
0
Report

समस्तीपुर में गिफ्ट कॉर्नर की ऊपरी मंजिल पर भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका

Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में गिफ्ट कॉर्नर की ऊपरी मंजिल पर भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका ।दो दमकल की गाड़ियों व स्थानीय व कर्मियों की मदद से घंटों मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू। समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर बाजार में एक गिफ्ट कॉर्नर दुकान की ऊपरी मंजिल पर भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की ऊंची-ऊंची लपटें देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। हालांकि, आग की भयावहता को देखते हुए लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। इसके बाद अग्निशमन कर्मियों और स्थानीय लोगों ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों और नुकसान का आकलन किया जाना बाकी है।
0
0
Report
Advertisement

पटना हॉस्टल में 19 वर्षीय सत्यम झा की मौत, ब्लैकमेलिंग एंगल से जांच शुरू

Patna, Bihar:पटना के आनंदपुरी स्थित डायमंड बॉयज हॉस्टल में शनिवार को 19 वर्षीय छात्र सत्यम झा का शव फंदे से लटका मिला। वह हॉस्टल में रहकर JEE की तैयारी कर रहा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और FSL की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने छात्र का मोबाइल फोन जब्त कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के पिता के अनुसार, हॉस्टल के अन्य छात्र अपने घर चले गए थे, जबकि सत्यम वहीं रुका हुआ था। पिता ने भी उसे घर आने के लिए कहा था, लेकिन उसने बताया कि दो दिनों में क्लास शुरू होने वाली है। शनिवार सुबह पिता ने उसे फोन किया, लेकिन कई बार कॉल करने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद वह हॉस्टल पहुंचे, जहां बेटे का शव फंदे से लटका मिला। ब्लैकमेलिंग के एंगल से भी जांच शुरू है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मोबाइल फोन की जांच कर रही है। FSL के सीनियर साइंटिस्ट अनिल कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही छात्र की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
0
0
Report

नालंदा दुर्गापूजा: सुरक्षा के बीच धार्मिक उत्साह, पंडालों में भीड़ बढ़ी

Pariaunna, Bihar:दुर्गापूजा के मौके पर नालंदा के शहरी क्षेत्र में माता दुर्गा के पट खुलते ही देर रात तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पंडालों में उमड़ पड़ी। आशानगर, भैंसासुर, बड़ी पहाड़ी, मोहद्दीपुर, पुलपर और चौखंडीपर आदि इलाकों में आकर्षक पूजा पंडाल बनाए गए हैं। भैंसासुर पंडाल में गाँव की थीम और सोहसराय अड्डा क्षेत्र में भूत बंगला जैसे निर्माण दिखे, इसके अलावा कैलाश पर्वत व जीव-जंतुओं की थीम भी उठाई गई हैं। मोहद्दीनगर में जवानों को समर्पित पंडाल श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहा है। दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी उदिता सिंह और पुलिस अधीक्षक हृदयकांत सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। जिले के प्रमुख पंडालों में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सादी वर्दी के साथ महिला और पुरुष पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। शहर में 150 प्वाइंट पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है और सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है। श्रद्धालुओं के लिए पेयजल और यात्री विश्राम स्थल की व्यवस्था की गई है और अफवाहों से बचने तथा शांति बनाए रखने की अपील की गई है।
0
0
Report
Advertisement

मुजफ्फरपुर दुर्गा पूजा: DM-SSP ने देर रात पंडाल और ट्रैफिक रूट का जायजा लिया

Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर के दुर्गा पूजा को लेकर जिलाधिकारी कुमार गौरव और एसएसपि कांतेश कुमार मिश्रा ने देर रात पूजा पंडालों और निर्धारित ट्रैफिक रूट का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं की आवाजाही और यातायात प्रबंधन की तैयारी का जायजा किया. रामदयालुनगर, सरैयागंज टावर, पंकज मार्केट सहित विभिन्न स्थलों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. जिलाधिकारी और एसएसपी ने पूजा पंडालों के निरीक्षण और ट्रैफिक मार्गों की समीक्षा की. श्रद्धालुओं की सुगम पहुंच, भीड़ प्रबंधन के दौरान यातायात संचालन पर चर्चा की गई. पूजा समितियों को प्रशासन के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की बात कही. जिला प्रशासन ने दुर्गा पूजा के दौरान शांति, सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के साथ आम नागरिकों और श्रद्धालुओं को असुविधा न हो, इस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. पूजा समितियों, श्रद्धालुओं और आम नागरिकों से निवेदन है कि वे निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करें ताकि दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके.
0
0
Report

मुजफ्फरपुर में प्रेम विवाह के विरोध में बहन की हत्या, भाई गिरफ्तार

Muzaffarpur, Bihar:Muzaffarpur में प्रेम विवाह फिर उसके बाद विवाह का फोटो सोशल मीडिया पोस्ट डालने से नाराज युवती के भाई ने दोस्त के साथ मिलकर कर दी बहन की हत्या, पुलिस ने बहन की हत्या करने वाले भाई और उसके दोस्त को कर लिया गिरफ्तार मुजफ्फरपुर में एक युवती को प्रेम विवाह कर विवाह का फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करना महंगा पड़ गया और प्रेम विवाह का फोटो सोशल मीडिया पर डालने से नाराज भाई ने अपने दोस्त के साथ मिलकर अपनी ही बहन रेनू के गले में दुपट्टा लगाकर गला दबाकर हत्या कर दिया फिर उसके शव को दामोदरपुर रेलवे गुमटी के पास फेंक कर फरार हो गया. पुलिस ने 10 दिनों के अंदर रेनू हत्याकांड का खुलासा करते हुए हत्या में शामिल उसके भाई एवं भाई के दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है. घटना 7 अक्टूबर की है, जहां कांटी थाना क्षेत्र के दामोदरपुर रेलवे गुमटी के किनारे झाड़ी से अज्ञात युवती का शव मिला था और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजे दिया था. शव की पहचान बाद में सादतपुर निवासी हरेंद्र राय की बेटी रेनू के रूप में हुई. घटना के बाद पुलिस ने जांच की और जांच के दौरान खुलासा हुआ कि मृतका के भाई ने ही अपने दोस्त के साथ मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया है. पुलिस ने मृतका के भाई मनीष कुमार को गिरफ्तार करते हुए जब पुछताछ किया तो गिरफ्तार आरोपी मनीष ने पुलिस को बताया कि वह दुपट्टे से गला दबाकर बहन की हत्या कर की थी और इस घटना में उसका दोस्त भी शमिल था. अब पुलिस आरोपी के दोस्त की तलाश कर रही है. दरअसल मृतका रेनू ने करीब 9 महीने पहले अपनी मर्जी से रामपुर हरि निवासी प्रिंस नाम के युवक से प्रेम विवाह किया था और उसके बाद रेनू ने विवाह का फोटो और वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किए थे. इसी बात नाराज भाई मनीष नाराज हो गया और वह अपने दोस्त के साथ मिलकर दुपट्टा से गला दबा कर रेनू की हत्या कर दिया और साक्ष्य छुपाने के नियत से रेलवे गुमटी के किनारे झाड़ी में फेक कर फरार हो गया. युवती का शव मिलने की सूचना पर कांटी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची थी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था. पूरा मामला ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर एसडीपीओ पश्चिमी-1 के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई और तकनीकी साक्ष्य और आसूचना के आधार पर पुलिस ने रेनू के भाई मनीष को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पूछताछ में उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर बहन की हत्या करने की बात स्वीकार की है. मनीष ने अपने साथी के साथ मिलकर रेनू की दुपट्टे से गला दबाकर हत्या की और शव को झाड़ी में फेंक दिया था. गिरफ्तारी मनीष की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की गई है. पुलिस दूसरे आरोपी मनीष के दोस्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. बाइट - राजेश सिंह प्रभाकर ग्रामीण एसपी *इनपुट - मणितोष कुमार*
0
0
Report

विजयनगर में दुष्कर्म केस में वांछित दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, हथियार बरामद

Ghaziabad, Uttar Pradesh:विजयनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे दो आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी। घायल आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से दो अवैध तमंचे, दो जिंदा कारतूस, बिना नंबर प्लेट की बाइक और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। दुष्कर्म के मामले में वांछित दो आरोपी जल निगम प्लांट के पास मौजूद थे और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए विजयनगर पुलिस ने फ्रेग्रेन्स सोसाइटी के पास बैरियर लगाकर चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो संदिग्ध आते हुए पुलिस को दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो दोनों बाइक मोड़कर भागने लगे। रास्ता उबड़-खाबड़ होने के कारण उनकी बाइक असंतुलित होकर गिर गई। इसके बाद आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों घायल हो गए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुस्तकीम (48), निवासी चमन कॉलोनी और प्रदीप (40), निवासी सिद्धार्थ विहार के रूप में हुई।
0
0
Report
Advertisement

Shalimar Garden Vikram Enclave: Body found in empty plot triggers panic in the area

Ghaziabad, Uttar Pradesh:शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र के विक्रम एन्क्लेव में एक खाली प्लॉट में एक व्यक्ति का शव सर से अलग मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव पानी में दबा हुआ था और उससे दुर्गंध आ रही थी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। 17 अक्टूबर को विक्रम एन्क्लेव की गली नंबर-1 के स्थानीय निवासियों ने पीआरवी को सूचना दी कि गली में स्थित एक खाली प्लॉट में किसी व्यक्ति का शव पड़ा है। शव से तेज दुर्गंध आने के कारण लोगों को शक हुआ। सूचना मिलते ही शालीमार गार्डन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। शुरुआत में आशंका जताई जा रही थी कि शव का सिर नहीं है, लेकिन बाहर निकालने पर सिर सहित पूरा शव बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर पंचायतनामा भरने और पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही मृतक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। बाईट - अतुल कुमार सिंह, एसीपी
0
0
Report

जालौन में मतदाता जागरूकता वैन को डीएम-एसपी ने दिखाई हरी झंडी, 17 और 24 अक्टूबर को लगेंगे विशेष कैम्प

AdityaAdityaFollow2h ago
Orai, Uttar Pradesh:स्लग - मतदाता जागरूकता वैन को डीएम-एसपी ने दिखाई हरी झंडी, 17 और 24 अक्टूबर को लगेंगे विशेष कैम्प रिपोर्ट - आदित्य जालौन यूपी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मिलेगा अवसर, प्रत्येक बूथ पर सुबह 10 से शाम 4 बजे तक मौजूद रहेंगे बीएलओ मतदाता सूची में छूटे हुए पात्र नागरिकों के नाम दर्ज कराने और मतदाता पंजीकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शनिवार को तहसील उरई में जिलाधिकारी समीर व पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत ने मतदाता जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान जनपदवासियों को मतदाता सूची में अपना नाम जांचने तथा नाम शामिल न होने पर पंजीकरण कराने के लिए प्रेरित किया गया। जिलाधिकारी समीर ने बताया कि आज और 24 अक्टूबर को जनपद के प्रत्येक मतदेय स्थल पर विशेष कैम्प आयोजित किए जाएंगे। इन कैम्पों में बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक उपस्थित रहेंगे। जिन पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है, वे फार्म-6 भरकर पंजीकरण के लिए आवेदन कर सकेंगे। आवेदन के साथ नवीनतम फोटो तथा जन्मतिथि और पते से संबंधित आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने होंगे। प्रत्येक मतदान केंद्र पर हेल्प डेस्क के माध्यम से आवेदन भरने में सहायता भी दी जाएगी। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि विशेष कैम्पों का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए, ताकि गांवों, कस्बों और शहरी क्षेत्रों में रहने वाले सभी पात्र नागरिकों तक इसकी जानकारी पहुंचे। कैम्पों में बीएलओ की उपस्थिति और आवेदन संबंधी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, जिससे किसी भी पात्र नागरिक को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने में असुविधा न हो। जिलाधिकारी समीर ने जनपदवासियों से अपील की कि वे 17 और 24 अक्टूबर को अपने मतदेय स्थल पर पहुंचकर मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांचें। यदि नाम दर्ज नहीं है और वे निर्धारित पात्रता पूरी करते हैं, तो फार्म-6 भरकर पंजीकरण के लिए आवेदन करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में नाम दर्ज होना लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उसकी भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी उत्तम तिवारी आदि मौजूद रहे।
0
0
Report

महराजगंज के नौतनवा में 58 साल पुरानी परंपरा, अखाड़ा नंबर 1 के दुर्गा पूजा पंडाल में उमड़ रही आस्था

Mahuwa, Uttar Pradesh:एंकर- शारदीय नवरात्रि की सप्तमी पर मां दुर्गा की आराधना में पूरा महराजगंज डूबा हुआ नजर आ रहा है । यहां आस्था, परंपरा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। नौतनवा के अखाड़ा नंबर 1 में पिछले 58 वर्षों से मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जा रही है। खास बात ये है कि इस पंडाल में भारत के साथ-साथ नेपाल से भी श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। सुरक्षा को लेकर भी पुलिस प्रशासन के द्वारा पंडालों में चाक चौबंद व्यवस्था किया गया है । वी/ओ- चारों तरफ मां के जयकारे, भक्तिमय माहौल और दर्शन के लिए पहुंचते श्रद्धालु… शारदीय नवरात्रि की सप्तमी पर नौतनवा के अखाड़ा नंबर 1 में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है। पिछले 58 वर्षों से यहां मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की परंपरा निभाई जा रही है। वर्षों से चली आ रही यह परंपरा आज भी लोगों की आस्था का केंद्र बनी हुई है। इस पंडाल की खासियत सिर्फ इसकी पुरानी परंपरा ही नहीं बल्कि यहां उमड़ने वाली साझा आस्था भी है। भारत के अलग-अलग इलाकों के साथ-साथ पड़ोसी देश नेपाल से भी श्रद्धालु मां के दर्शन और आरती के लिए पहुंचते हैं। सरहद भले दो देशों को अलग करती हो लेकिन मां दुर्गा के प्रति श्रद्धा और विश्वास लोगों को एक सूत्र में जोड़ता नजर आता है। वी/ओ- पंडाल के पुजारी ने बताया कि यहां हर समुदाय और वर्ग के लोग श्रद्धा के साथ पहुंचते हैं। मंगला आरती और शृंगार आरती का विशेष महत्व है। वहीं मां को 56 प्रकार के भोग अर्पित किए जाने की परंपरा भी यहां की पूजा का अहम हिस्सा है। आस्था की यह परंपरा सिर्फ बुजुर्गों तक सीमित नहीं है, बल्कि नई पीढ़ी भी इससे जुड़ी हुई है। ग्राउंड पर मौजूद युवा श्रद्धालु भी मां दुर्गा के दर्शन कर अपनी मनोकामनाएं मांग रहे हैं। नौतनवा की किशोरी सौम्या जायसवाल ने मां से सभी की खुशहाली और अपने मन में मां के वास की प्रार्थना की। वॉक थ्रू ऑन दुर्गा पंडाल
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top